कटनी ढीमरखेड़ा *मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना ढीमरखेड़ा में भव्य आयोजन, 39 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे* कटनी जिले की जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा में शासन की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना 2026 के तहत एक भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुल 39 जोड़े विधिवत वैवाहिक बंधन में बंधे। पूरे आयोजन स्थल को आकर्षक सजावट से सजाया गया था और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह संपन्न कराए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं वर-वधुओं को आशीर्वाद देकर किया गया। मंच से योजना के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा गया कि यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग प्रदान कर समाज में समानता और सम्मान की भावना को मजबूत करती है।समारोह में पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सभी जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। दूल्हा-दुल्हन पारंपरिक वेशभूषा में सजे नजर आए। परिजनों और ग्रामीणों की उपस्थिति में पूरे वातावरण में उत्साह और हर्ष का माहौल बना रहा। विवाह स्थल पर बैंड-बाजे और मंगल गीतों ने समारोह को और भी उल्लासपूर्ण बना दिया। योजना के अंतर्गत प्रत्येक पात्र वधू को शासन की ओर से निर्धारित आर्थिक सहायता प्रदान की गई। अधिकारियों ने बताया कि इस सहायता राशि से नवदंपतियों को गृहस्थ जीवन की शुरुआत में सहारा मिलता है। साथ ही उन्हें आवश्यक सामग्री और प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम में जनपद पंचायत के जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की। वक्ताओं ने कहा कि सरकार की यह योजना सामाजिक कुरीतियों को दूर करने और सामूहिक विवाह की परंपरा को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभा रही है।

- WAPL (महिला अधिवक्ता प्रीमियर लीग) सीजन-2 का आयोजन 21 फरवरी से म.प्र. अधिवक्ता क्रीड़ा परिषद के संस्थापक डॉ. प्रशांत मिश्र ने पत्रकारवार्ता में जानकारी देते हये बताया कि म.प्र. अधिवक्ता क्रीडा परिषद के तत्वाधान में 21 फरवरी से गोलबाजार स्थित किकेट टर्फ में रात्रिकालीन द्वितीय वूमेन्स एडवोकेट्स प्रीमियर लीग टेनिस बॉल किकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें जिला न्यायालय जबलपुर एवं म.प्र. हाईकोर्ट जबलपुर की 8 टीमें हिस्सा ले रही है, जिन्हें दो समूहों में बांटा गया है। दोनों ग्रुप में टॉप-2 टीम को सेमीफाईनल के लिये क्वालीफाई करेंगी। इस टूर्नामेंट का फाईनल 1 मार्च को खेला जायेगा। 28 फरवरी को राज्य स्तरीय महिला अधिवक्ताओं का एक दिन का नॉकआउट टूर्नामेंट भी खेला जायेगा, जिसमें म.प्र. के विभिन्न जिलों की महिला अधिवक्ताओं की किकेट टीम भाग लेगी। इस टूर्नामेंट को सफल बनाने में एड. दीपक पचौरी, एड. विकास नाथन, एड. नवीन शुक्ला, एड. अर्जुन साहू, एड. पदम मिश्रा, एड. अजीत दुबे, एड. पवन शर्मा, एड. वरूण नाथन, एड. सुदीप सैनी, एड. जगदीप टीटू, एड. दामोदर पाटकर, एड. गोपाल पटेल, एड. विजय यादव, एड. सौरभ सिंह बघेल, एड. नितिन पटेल, एड. फरमान अहमद, एड. मो. आमीर का उल्लेखनीय योगदान प्राप्त हो रहा है। जबलपुर से शीतला प्रसाद की रिपोर्ट।1
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- Post by अरुण कुमार दुबे ब्यूरो प्रमुख जौनपुर1
- Post by Ashok verma2
- जनपद सुलतानपुर के लंभुआ कोतवाली क्षेत्र स्थित मदनपुर पनियार गांव में हुए अमित सिंह हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले के मुख्य आरोपी दीपक सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार भी बरामद किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इससे पहले मृतक की पत्नी शिल्पी सिंह को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस के अनुसार, महाशिवरात्रि के अवसर पर अमित सिंह अपनी पत्नी शिल्पी सिंह और साली आरती के साथ बाबा जनवारी नाथ धाम दर्शन के लिए गए थे। वहीं शिल्पी का प्रेमी दीपक सिंह भी मौजूद था। दर्शन के दौरान पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ, जिसमें अमित द्वारा पत्नी को थप्पड़ मारने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि इसी बात को लेकर नाराजगी बढ़ी और रविवार देर रात शिल्पी सिंह व दीपक सिंह ने मिलकर धारदार हथियार से अमित सिंह की गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शिल्पी सिंह को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि दीपक फरार हो गया था। पुलिस टीम ने दबिश देकर दीपक सिंह को कामतागंज-शंभूगंज रोड से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार किया है। फिलहाल दोनों आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।4
- Post by RAJA JAUNPUR NEWS1
- रामपुर से शीतला प्रसाद की रिपोर्ट जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में मीडिया स्वागत कक्ष का किया उद्घाटन कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मीडिया स्वागत कक्ष का उद्घाटन जिलाधिकारी श्री अजय कुमार द्विवेदी द्वारा फीता काटकर किया गया। यह कक्ष जनपद के मीडिया प्रतिनिधियों को प्रशासनिक समाचारों एवं अन्य आधिकारिक कार्यों के लिए सुव्यवस्थित बैठने की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उपस्थित पत्रकार बंधुओं से संवाद करते हुए कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है मीडिया के माध्यम से प्रशासन को जमीनी स्तर की सूचनाएं प्राप्त होती हैं, जिससे जनसमस्याओं के निराकरण में सहायता मिलती है उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाएं, कार्यक्रम एवं जनकल्याणकारी गतिविधियां मीडिया के माध्यम से ही व्यापक रूप से जनमानस तक पहुंचती हैं जिलाधिकारी ने प्रशासन एवं मीडिया के मध्य समन्वय और संवाद को आवश्यक बताते हुए कहा कि दोनों के बीच सकारात्मक एवं सतत संबंध लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं इस दौरान संबंधित अधिकारी एवं मीडिया प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे1
- *लम्भुआ में पत्रकारों के सम्मान में उठी आवाज, कोतवाली प्रभारी को हटाने की मांग* लम्भुआ (सुल्तानपुर)। पत्रकार के साथ हुई अभद्रता के विरोध में आज अखण्ड पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले लम्भुआ में पत्रकारों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों ने एकत्र होकर जोरदार प्रदर्शन किया प्रदर्शन के उपरांत जिलाधिकारी सुल्तानपुर को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी लम्भुआ को सौंपा गया उपजिलाधिकारी की व्यस्तता के कारण नायब तहसीलदार अभयराज पाल ने ज्ञापन प्राप्त किया। इस दौरान पत्रकारों के समर्थन में कई संगठनों ने एकजुटता दिखाई समर्थन में प्रमुख रूप से भारतीय किसान यूनियन (हिन्द गुट), मानवाधिकार सुरक्षा संगठन,ऑर्गेनाइजेशन सुल्तानपुर तथा भारतीय किसान यूनियन अंबावता के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में पत्रकार के साथ हुई अभद्रता की कड़ी निंदा करते हुए संबंधित कोतवाली प्रभारी को तत्काल हटाने की मांग की ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं और उनके साथ किसी भी प्रकार की अभद्रता या दमनात्मक व्यवहार न केवल अस्वीकार्य है,बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा प्रहार है यदि समय रहते कठोर कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन व्यापक आंदोलन के लिए बाध्य होंगे इस मौके पर उपजिलाधिकारी लम्भुआ गामिनी सिंगला (आईएएस) ने पत्रकारों से सीधे संवाद करते हुए आश्वासन दिया कि उनकी बात जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर तक पहुंचाई जाएगी तथा जांचोपरांत दोषियों पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी पत्रकारों और संगठनों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच एवं त्वरित कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा मौके पर बड़ी संख्या में पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।2
- Post by अरुण कुमार दुबे ब्यूरो प्रमुख जौनपुर1