logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

किसानों के लिए खुशखबरी गेहूं के साथ भूसा भी बनाने वाली कैंपेन आ चुकी है अपने खलीलाबाद मड़या चौराहे पे

12 hrs ago
user_Such Tak
Such Tak
Video Creator घनघटा, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
12 hrs ago

किसानों के लिए खुशखबरी गेहूं के साथ भूसा भी बनाने वाली कैंपेन आ चुकी है अपने खलीलाबाद मड़या चौराहे पे

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Such Tak
    1
    Post by Such Tak
    user_Such Tak
    Such Tak
    Video Creator घनघटा, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • संतकबीरनगर खलीलाबाद जिला हॉस्पिटल जहां एक ओर सरकार बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का दावा कर रही है वहीं संत कबीर नगर का जिला अस्पताल अब दलालों का अड्डा बनता जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, यहां मरीजों से रिपोर्ट बनवाने के नाम पर खुलेआम मनमानी रकम वसूली जा रही है।” आरोप है कि अस्पताल परिसर में सक्रिय दलाल मरीजों को गुमराह कर उनसे अतिरिक्त पैसे ऐंठ रहे हैं, जबकि वही जांच सरकारी दरों पर उपलब्ध है।”
    1
    संतकबीरनगर खलीलाबाद जिला हॉस्पिटल जहां एक ओर सरकार बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का दावा कर रही है
वहीं संत कबीर नगर का जिला अस्पताल अब दलालों का अड्डा बनता जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार, यहां मरीजों से रिपोर्ट बनवाने के नाम पर
खुलेआम मनमानी रकम वसूली जा रही है।”
आरोप है कि अस्पताल परिसर में सक्रिय दलाल
मरीजों को गुमराह कर उनसे अतिरिक्त पैसे ऐंठ रहे हैं,
जबकि वही जांच सरकारी दरों पर उपलब्ध है।”
    user_KHALILABAD TIMES
    KHALILABAD TIMES
    Newspaper publisher घनघटा, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • Post by Kamalakant tiwari
    1
    Post by Kamalakant tiwari
    user_Kamalakant tiwari
    Kamalakant tiwari
    Journalist खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • संतकबीरनगर । उपजिलाधिकारी धनघटा डॉ. सुनील कुमार एवं क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा ने शनिवार को थाना महुली पहुंचकर संयुक्त रूप से थाना समाधान दिवस में जनता की समस्याएं सुनीं। इस दौरान पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में फरियादियों की शिकायतों का मौके पर ही संज्ञान लिया गया। अधिकारियों ने संबंधित राजस्व व पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का शत-प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि राजस्व और पुलिस विभाग से जुड़ी समस्याओं का समाधान आपसी समन्वय से किया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान शिकायत पंजिका का निरीक्षण करते हुए निस्तारित मामलों पर फीडबैक भी लिया गया। इस अवसर पर थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश कुमार पाण्डेय सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
    1
    संतकबीरनगर । 
उपजिलाधिकारी धनघटा डॉ. सुनील कुमार एवं क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा ने शनिवार को थाना महुली पहुंचकर संयुक्त रूप से थाना समाधान दिवस में जनता की समस्याएं सुनीं। इस दौरान पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में फरियादियों की शिकायतों का मौके पर ही संज्ञान लिया गया।
अधिकारियों ने संबंधित राजस्व व पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का शत-प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि राजस्व और पुलिस विभाग से जुड़ी समस्याओं का समाधान आपसी समन्वय से किया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कार्यक्रम के दौरान शिकायत पंजिका का निरीक्षण करते हुए निस्तारित मामलों पर फीडबैक भी लिया गया। इस अवसर पर थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश कुमार पाण्डेय सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
    user_LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by Vipin Rai Journalist
    1
    Post by Vipin Rai Journalist
    user_Vipin Rai Journalist
    Vipin Rai Journalist
    खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • एसआर इंटरनेशनल का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, रैंकर्स पर पुरस्कारों की बौछार मेधावी छात्रों को साइकिल, जूनियर रैंकर्स को घड़ी व उपहार; अभिभावक-शिक्षक सम्मेलन में दिखा उत्साह रिपोर्ट -दुर्गेश मिश्र संतकबीरनगर। जनपद के दक्षिणांचल स्थित प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान एसआर इंटरनेशनल एकेडमी, नाथनगर में शनिवार को शैक्षणिक सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। परिणाम घोषित होते ही मेधावी छात्रों पर प्रबंधन की ओर से आकर्षक पुरस्कारों की बौछार हुई, जिससे विद्यालय परिसर उत्साह और खुशी से सराबोर नजर आया। क्लास 6 से 11वीं तक के टॉप रैंकर्स (बालक-बालिका) को साइकिल देकर सम्मानित किया गया, जबकि नर्सरी से कक्षा 5 तक के जूनियर रैंकर्स को हैंड वॉच, वॉल वॉच और टिफिन बॉक्स वितरित किए गए। अपने बच्चों की सफलता पर अभिभावकों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस अवसर पर आयोजित अभिभावक-शिक्षक सम्मेलन में प्ले-वे से लेकर 9वीं व 11वीं तक के छात्र-छात्राओं ने अपने अभिभावकों के साथ वार्षिक रिपोर्ट कार्ड प्राप्त किया। अभिभावकों ने बच्चों की शैक्षणिक प्रगति को लेकर शिक्षकों से विस्तृत चर्चा की और नए सत्र के लिए मार्गदर्शन लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सूर्या ग्रुप के चेयरमैन डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहा कि ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत और लगन से सफलता का परचम लहराया है। उन्होंने बच्चों को नए सत्र में और बेहतर प्रदर्शन करने का संकल्प लेने की प्रेरणा दी। विशिष्ट अतिथि एवं संस्थान के एमडी राकेश चतुर्वेदी ने कहा कि आगामी शैक्षणिक सत्र में संस्थान की शिक्षण प्रणाली नए कलेवर में नजर आएगी और संसाधनों की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने अभिभावक, शिक्षक और छात्रों से संयुक्त प्रयास का आह्वान किया। सहायक प्रबंधक मनोज कुमार पांडेय ने छात्रों को बधाई देते हुए 2 अप्रैल तक नामांकन सुनिश्चित कराने की अपील की। उन्होंने बताया कि नए सत्र की कक्षाएं 2 अप्रैल से नियमित रूप से प्रारंभ हो जाएंगी। वहीं, प्रधानाचार्य दुर्गेश गोस्वामी ने सभी रैंकर्स को शुभकामनाएं देते हुए अन्य छात्रों को भी कड़ी मेहनत के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती एवं संस्थान के संस्थापक स्व. सूर्य नारायण चतुर्वेदी के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर किया गया। संचालन वरिष्ठ शिक्षक हरिश्चंद्र यादव ने किया। इस दौरान विद्यालय परिवार, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इन छात्रों ने जीती साइकिलें: कक्षा 6 से 11वीं तक के टॉप रैंकर्स को साइकिल देकर सम्मानित किया गया। कक्षा 6: अर्पिता यादव, आस्था पटेल, प्रांजल प्रताप पाल, अनुपम चौरसिया कक्षा 7: अनुष्का यादव, लवी यादव, प्रवीण उपाध्याय, प्रिंस चौधरी कक्षा 8: अंशिका गोस्वामी, नूपुर साहू, अंकित मौर्य, अखंड शुक्ला कक्षा 9: अंशिका मद्धेशिया, अमृता त्रिपाठी, सुदिक्षा, सिया गोस्वामी, अभिनव कुमार, आदर्श कक्षा 11: रागिनी, पूजा चौरसिया, आलोक, अनुराग चौरसिया कार्यक्रम में मायाराम पाठक, प्रेम प्रकाश पांडेय, कृष्णा मिश्रा, महेंद्र चौधरी सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं व अभिभावक उपस्थित रहे।
    4
    एसआर इंटरनेशनल का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, रैंकर्स पर पुरस्कारों की बौछार
मेधावी छात्रों को साइकिल, जूनियर रैंकर्स को घड़ी व उपहार; अभिभावक-शिक्षक सम्मेलन में दिखा उत्साह
रिपोर्ट -दुर्गेश मिश्र 
संतकबीरनगर।
जनपद के दक्षिणांचल स्थित प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान एसआर इंटरनेशनल एकेडमी, नाथनगर में शनिवार को शैक्षणिक सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। परिणाम घोषित होते ही मेधावी छात्रों पर प्रबंधन की ओर से आकर्षक पुरस्कारों की बौछार हुई, जिससे विद्यालय परिसर उत्साह और खुशी से सराबोर नजर आया।
क्लास 6 से 11वीं तक के टॉप रैंकर्स (बालक-बालिका) को साइकिल देकर सम्मानित किया गया, जबकि नर्सरी से कक्षा 5 तक के जूनियर रैंकर्स को हैंड वॉच, वॉल वॉच और टिफिन बॉक्स वितरित किए गए। अपने बच्चों की सफलता पर अभिभावकों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
इस अवसर पर आयोजित अभिभावक-शिक्षक सम्मेलन में प्ले-वे से लेकर 9वीं व 11वीं तक के छात्र-छात्राओं ने अपने अभिभावकों के साथ वार्षिक रिपोर्ट कार्ड प्राप्त किया। अभिभावकों ने बच्चों की शैक्षणिक प्रगति को लेकर शिक्षकों से विस्तृत चर्चा की और नए सत्र के लिए मार्गदर्शन लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सूर्या ग्रुप के चेयरमैन डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहा कि ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत और लगन से सफलता का परचम लहराया है। उन्होंने बच्चों को नए सत्र में और बेहतर प्रदर्शन करने का संकल्प लेने की प्रेरणा दी।
विशिष्ट अतिथि एवं संस्थान के एमडी राकेश चतुर्वेदी ने कहा कि आगामी शैक्षणिक सत्र में संस्थान की शिक्षण प्रणाली नए कलेवर में नजर आएगी और संसाधनों की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने अभिभावक, शिक्षक और छात्रों से संयुक्त प्रयास का आह्वान किया।
सहायक प्रबंधक मनोज कुमार पांडेय ने छात्रों को बधाई देते हुए 2 अप्रैल तक नामांकन सुनिश्चित कराने की अपील की। उन्होंने बताया कि नए सत्र की कक्षाएं 2 अप्रैल से नियमित रूप से प्रारंभ हो जाएंगी। वहीं, प्रधानाचार्य दुर्गेश गोस्वामी ने सभी रैंकर्स को शुभकामनाएं देते हुए अन्य छात्रों को भी कड़ी मेहनत के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती एवं संस्थान के संस्थापक स्व. सूर्य नारायण चतुर्वेदी के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर किया गया। संचालन वरिष्ठ शिक्षक हरिश्चंद्र यादव ने किया। इस दौरान विद्यालय परिवार, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
इन छात्रों ने जीती साइकिलें:
कक्षा 6 से 11वीं तक के टॉप रैंकर्स को साइकिल देकर सम्मानित किया गया।
कक्षा 6: अर्पिता यादव, आस्था पटेल, प्रांजल प्रताप पाल, अनुपम चौरसिया
कक्षा 7: अनुष्का यादव, लवी यादव, प्रवीण उपाध्याय, प्रिंस चौधरी
कक्षा 8: अंशिका गोस्वामी, नूपुर साहू, अंकित मौर्य, अखंड शुक्ला
कक्षा 9: अंशिका मद्धेशिया, अमृता त्रिपाठी, सुदिक्षा, सिया गोस्वामी, अभिनव कुमार, आदर्श
कक्षा 11: रागिनी, पूजा चौरसिया, आलोक, अनुराग चौरसिया
कार्यक्रम में मायाराम पाठक, प्रेम प्रकाश पांडेय, कृष्णा मिश्रा, महेंद्र चौधरी सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं व अभिभावक उपस्थित रहे।
    user_Durgesh Mishra
    Durgesh Mishra
    रिपोर्टर खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • (ब्यूरो संतकबीरनगर) ग्राम स्वराज्य संत कबीर नगर 28 मार्च 2026 सपा नेता व्यवहार नंबर 16 के जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी महेंद्र प्रताप यादव द्वारा सपा कार्यालय पर हाल में ही सपा में शामिल हुए नेता रोहित पांडे को फूल-माला पहनाकर स्वागत किया गया, बताते चले की लोकसभा क्षेत्र खलीलाबाद में कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में दावेदारी कर रहे बहुचर्चित चेहरा रोहित पांडे जो 7 मार्च को सपा में शामिल हुए थे उनका जनपद में प्रथम आगमन पर कांटे चौराहे से लेकर सपा कार्यालय तक सपा कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वागत किया गया उसी कड़ी में सपा जिला कार्यालय के जिला अध्यक्ष अब्दुल कलाम के आयोजन में सपा कार्यालय पर सैकड़ो कार्यकर्ताओं द्वारा रोहित पांडे का स्वागत किया गया स्वागत समारोह में शामिल हुए सपा नेता व प्रिया स्तरीय पंचायत चुनाव 2026 में वार्ड नंबर 16 के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे कर्मठ सील वह जुझारू नेता महेंद्र प्रताप यादव द्वारा सपा कार्यालय में पहुंचकर अपने नेता रोहित पांडे को फूल माला पहनकर भव्य स्वागत किया गया
    1
    (ब्यूरो संतकबीरनगर)
ग्राम स्वराज्य 
संत कबीर नगर 28 मार्च 2026 सपा नेता व्यवहार नंबर 16 के जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी महेंद्र प्रताप यादव द्वारा सपा कार्यालय पर हाल में ही सपा में शामिल हुए नेता रोहित पांडे को फूल-माला पहनाकर स्वागत किया गया,
बताते चले की लोकसभा क्षेत्र खलीलाबाद में कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में दावेदारी कर रहे बहुचर्चित चेहरा रोहित पांडे जो 7 मार्च को सपा में शामिल हुए थे उनका जनपद में प्रथम आगमन पर कांटे चौराहे से लेकर सपा कार्यालय तक सपा कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वागत किया गया उसी कड़ी में सपा जिला कार्यालय के जिला अध्यक्ष अब्दुल कलाम के आयोजन में सपा कार्यालय पर सैकड़ो कार्यकर्ताओं द्वारा रोहित पांडे का स्वागत किया गया स्वागत समारोह में शामिल हुए सपा नेता व प्रिया स्तरीय पंचायत चुनाव 2026 में वार्ड नंबर 16 के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे कर्मठ सील वह जुझारू नेता महेंद्र प्रताप यादव द्वारा सपा कार्यालय में पहुंचकर अपने नेता रोहित पांडे को फूल माला पहनकर भव्य स्वागत किया गया
    user_Ashwini Kumar Pandey
    Ashwini Kumar Pandey
    पत्रकार Khalilabad, Sant Kabeer Nagar•
    6 hrs ago
  • संतकबीरनगर । मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत शनिवार को रिजर्व पुलिस लाइन संतकबीरनगर में “रन फॉर एम्पावरमेंट” दौड़ का आयोजन किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में आयोजित किया गया। दौड़ के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को लेकर जनजागरूकता का संदेश दिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के तहत जिले में महिलाओं के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने हेतु विभिन्न स्तरों पर प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। अभियान का उद्देश्य महिलाओं को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना तथा उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार, यातायात प्रभारी परमहंस, महिला प्रकोष्ठ प्रभारी निरीक्षक सरोज शर्मा, प्रतिसार निरीक्षक रामबली यादव सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। अभियान की प्रमुख पहलें: अभियान के अंतर्गत प्रत्येक थाना क्षेत्र में महिला बीट अधिकारियों की तैनाती की गई है, जो सीधे महिलाओं व बालिकाओं से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का समाधान करेंगी। स्कूल व कॉलेजों के आसपास एंटी-रोमियो स्क्वॉड की सक्रियता बढ़ाई जा रही है। साथ ही पुलिस द्वारा पैदल गश्त में वृद्धि कर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है। इसके अलावा महिला पुलिस कर्मियों द्वारा जागरूकता रैलियां आयोजित की जा रही हैं तथा 1090, 181 और 112 जैसी हेल्पलाइन सेवाओं के प्रति आमजन को जागरूक किया जा रहा है। पुलिस विभाग का कहना है कि मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से जिले में महिलाओं के प्रति सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण स्थापित करने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
    1
    संतकबीरनगर ।
मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत शनिवार को रिजर्व पुलिस लाइन संतकबीरनगर में “रन फॉर एम्पावरमेंट” दौड़ का आयोजन किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में आयोजित किया गया। दौड़ के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को लेकर जनजागरूकता का संदेश दिया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के तहत जिले में महिलाओं के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने हेतु विभिन्न स्तरों पर प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। अभियान का उद्देश्य महिलाओं को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना तथा उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार, यातायात प्रभारी परमहंस, महिला प्रकोष्ठ प्रभारी निरीक्षक सरोज शर्मा, प्रतिसार निरीक्षक रामबली यादव सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
अभियान की प्रमुख पहलें:
अभियान के अंतर्गत प्रत्येक थाना क्षेत्र में महिला बीट अधिकारियों की तैनाती की गई है, जो सीधे महिलाओं व बालिकाओं से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का समाधान करेंगी। स्कूल व कॉलेजों के आसपास एंटी-रोमियो स्क्वॉड की सक्रियता बढ़ाई जा रही है। साथ ही पुलिस द्वारा पैदल गश्त में वृद्धि कर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है।
इसके अलावा महिला पुलिस कर्मियों द्वारा जागरूकता रैलियां आयोजित की जा रही हैं तथा 1090, 181 और 112 जैसी हेल्पलाइन सेवाओं के प्रति आमजन को जागरूक किया जा रहा है।
पुलिस विभाग का कहना है कि मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से जिले में महिलाओं के प्रति सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण स्थापित करने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
    user_LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.