*बीडीओ ने की जांच,दो दिन में सड़क का फिलिंग करें ठीकेदार , कहा : सड़क क्षतिग्रस्त करने से लोगो को हो रही है परेशानी* *धनबाद :* कतरास कोरीडीह ग्रामीण सड़क को पानी के पाइप लाइन बिछाने के लिये सड़क को छतिग्रस्त किये जाने के मामले को धनबाद उपायुक्त आदित्य रंजन ने गंभीरता से लिया है.रविवार शाम को बाघमारा प्रखंड विकास पदाधिकारी लक्ष्मण यादव ने छतिग्रस्त किये गये सड़क का अवलोकन किया.उन्होंने कांग्रेस नेता सह 20 सूत्री सदस्य सुदेश दास, मुरली व प्रकाश से पूरे मामले की जानकारी ली.कांग्रेस नेता ने बताया कि बस्ती में पानी की किल्लत है.बीसीसीएल सीएसआर फंड के तहत करीब पांच लाख की लागत से कोलमुड़ना कॉलोनी से पानी लाना है.ठीकेदार ने इसके लिये सड़क को बीच से ही काट दिया है.लेकिन तीन माह बीत जाने के बाद भी कार्य धरातल पर नहीं उतरा है.इससे कोरीडीह, बेहराकुदर, झगराही, कोलमुड़ना,रँगनीबाड़ी, सिंदवारटाड,दरदा आदि इलाके के लोगो के साथ साथ स्कूली वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही है.बीडीओ से पूछे जाने पर बताया कि धनबाद उपायुक्त के निर्देशानुसार छतिग्रस्त किये गए सड़क का अवलोकन करने आये थे. जहा- जहा पाइप लाइन बिछा है.वहा दो दिन के अंदर फिलिंग करने का निर्देश ठीकेदार को दिया गया है.अगर दो दिन में फिलिंग नहीं हुआ,तो कानूनी कार्रवाई की जायेगी.साथ ही स्थानीय मुखिया व पंचायत समिति सदस्य को भी इस पर निगरानी रखने को कहा गया है.बता दे कि रविवार को प्रभात खबर में पाइप बिछाने को ले सड़क काटने से लोग परेशान से संबंधित खबर प्रकाशित की थी.जिसके बाद धनबाद डीसी ने मामले को संज्ञान में लेते हुए बाघमारा बीडीओ को जांच करने का निर्देश दिया.

- Post by जनता न्यूज़ 241
- धनबाद. हजारीबाग में पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेत्री अंबा प्रसाद का घर तोड़े जाने की घटना के विरोध में अखिल भारतीय तेली साहू समाज ने धनबाद में आज जोरदार प्रदर्शन किया. मौके पर समाज के लोगो ने रणधीर वर्मा चौक पर धरना देकर आक्रोश व्यक्त किया. धरना का नेतृत्व कर रहे जिलाध्यक्ष जगदीश साव ने कहा कि अंबा प्रसाद के आवास को तोड़े जाने की घटना से साहू (तेली) समाज में गहरा रोष है. उन्होंने इसे अन्यायपूर्ण कार्रवाई बताते हुए कहा कि पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि यदि समय रहते इस मामले में न्याय नहीं मिला तो अखिल भारतीय तेली साहू समाज पूरे झारखंड में आंदोलन को और तेज करेगा. धरना के दौरान बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की.1
- Post by Adarsh gupta1
- Post by Sheikh Nazim2
- बलियापुर सांप्रदायिक हिंसा में पुलिस की नाकामी सामने आई है । दोषी खुलेआम घूम रहे हैं उन्हें राजनीति और प्रशासनिक समर्थन मिला हुआ है , वहीं निर्दोषों को जेल की सलाखों में कैद किया गया और उससे पहले उनकी काफी धुनाई थाने में की गई परेड कराया गया जैसे वह बहुत बड़े अपराधी हों 😳 सवाल यह उठता है कि पुलिस न्यायालय कैसे बन गई ? सजा देने का अधिकार किसने दिया बिना निष्पक्ष जांच के आनन फानन में। अगर न्यायालय द्वारा बाइज्जत रिहा किया गया तो फिर इन्हें सजा देने वालों को सजा कौन देगा ? यह एक बड़ा सवाल है 👉 मोहम्मद जहीरूद्दीन खान वरिष्ठ पत्रकार धनबाद 8789366223.1
- धनबाद,नगर निगम की बड़ी पहल: हर वार्ड में 15 सफाईकर्मी, पानी की समस्या पर बड़ा फैसला।1
- Post by FAIZAN STAR DHANBAD1
- धनबाद,गोविंदपुर में ज्वैलर्स दुकान में बड़ी चोरी, CCTV में कैद हुए छह बदमाश1