धनबाद गोविंदपुर में फिर ज्वेलरी शॉप निशाने पर, CCTV में कैद चोरों का गैंग धनबाद के गोविंदपुर में ज्वेलरी दुकानों को निशाना बनाने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बाघमारा के भगवती ज्वेलरी में हालिया चोरी के बाद अब गोविंदपुर स्थित अशोक ज्वैलर्स में चोरों ने ताला तोड़कर लाखों के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि कैनरा बैंक के नीचे संचालित दुकान में देर रात करीब आधा दर्जन युवक पहुंचे। सभी ने अपने चेहरे ढक रखे थे। पहले उन्होंने आसपास की स्थिति का जायजा लिया और फिर बेहद तेजी से ताला तोड़कर दुकान के अंदर घुस गए। कुछ ही मिनटों में कीमती आभूषण और अन्य सामान समेटकर फरार हो गए। पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है। सुबह जब दुकान संचालक पहुंचे तो टूटा ताला देखकर उनके होश उड़ गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय व्यापारियों में दहशत है। सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए व्यापारियों ने पुलिस गश्त बढ़ाने और कड़े इंतजाम की मांग की है, ताकि इस तरह की वारदातों पर रोक लगाई जा सके। #GovindpurTheft #JewelleryShopRobbery #DhanbadCrime #CCTVFootage #BreakingNews

- धनबाद. हजारीबाग में पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेत्री अंबा प्रसाद का घर तोड़े जाने की घटना के विरोध में अखिल भारतीय तेली साहू समाज ने धनबाद में आज जोरदार प्रदर्शन किया. मौके पर समाज के लोगो ने रणधीर वर्मा चौक पर धरना देकर आक्रोश व्यक्त किया. धरना का नेतृत्व कर रहे जिलाध्यक्ष जगदीश साव ने कहा कि अंबा प्रसाद के आवास को तोड़े जाने की घटना से साहू (तेली) समाज में गहरा रोष है. उन्होंने इसे अन्यायपूर्ण कार्रवाई बताते हुए कहा कि पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि यदि समय रहते इस मामले में न्याय नहीं मिला तो अखिल भारतीय तेली साहू समाज पूरे झारखंड में आंदोलन को और तेज करेगा. धरना के दौरान बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की.1
- Post by Adarsh gupta1
- Post by Sheikh Nazim2
- Post by JH Media Dhn Zahir Khan Kcn Tv News1
- धनबाद भिकराजपुर की सच्चाई सुन कर हैरान कर देंगे1
- Facebook ka photo8
- hello 👋 dosto vlogs video like Comment kar do not good morning sir please send me full details and change your number1
- धनबाद. (प्रेम कुमार). बलियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भिखराजपुर में रामनवमी के दिन हुई घटना को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इस मामले को लेकर गठबंधन के नेताओं ने सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता आयोजित कर पुलिस की कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाए हैं और घटना की कड़ी निंदा की है. प्रेस वार्ता में गठबंधन के प्रतिनिधियों ने कहा कि घटना के बाद पुलिस द्वारा 18 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया, लेकिन उससे पहले उन्हें बाजार में घुमाना बेहद आपत्तिजनक और गैरकानूनी है। नेताओं का आरोप है कि इस तरह की कार्रवाई न सिर्फ मानवाधिकारों का उल्लंघन है, बल्कि कई निर्दोष लोगों को भी बेवजह परेशान किया गया है।1