logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

देश में बढ़ती बेतहाशा महंगाई के कारण लोगों का जीवन संकट में इस वीडियो में कांग्रेस नेता ने देश में व्याप्त महंगाई, गैस की किल्लत, पेट्रोल डीजल की कीमतों में वृद्धि आदि के कारण जनता की हो रही पतली हालत को उठाया है। # congress #bjp

on 13 March
user_Gorakhpurhalchal Saeed Alam Kh
Gorakhpurhalchal Saeed Alam Kh
Gorakhpur, Uttar Pradesh•
on 13 March

देश में बढ़ती बेतहाशा महंगाई के कारण लोगों का जीवन संकट में इस वीडियो में कांग्रेस नेता ने देश में व्याप्त महंगाई, गैस की किल्लत, पेट्रोल डीजल की कीमतों में वृद्धि आदि के कारण जनता की हो रही पतली हालत को उठाया है। # congress #bjp

More news from Sant Kabeer Nagar and nearby areas
  • पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना द्वारा, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह की उपस्थिति में रिजर्व पुलिस लाईन सभागार कक्ष में सैनिक सम्मेलन / मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया । जिसमें सर्वप्रथम महोदय द्वारा सैनिक सम्मेलन कर जनपद के सभी थानों व शाखाओं से आये पुलिसकर्मियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी की गयी व उनके निस्तारण के लिए संबंधित को निर्देशित किया गया । मासिक अपराध गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक विभिन्न अभियानों की समीक्षा यथा यातायात माह, साइबर अपराध, महिला अपराध की समीक्षा करते हुए जनपद में घटित आपराधिक घटनाओं व पंजीकृत अभियोगों तथा लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए समयबद्ध रुप से गुण-दोष के आधार पर शीघ्र निस्तारण करने तथा वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया । महिला संबंधी अपराधों को नियंत्रित करने हेतु प्रभावी कार्यवाही करने, बरामदगी हेतु शेष अपहृताओं की सकुशल बरामदगी, पुरस्कार घोषित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने एवं शातिर अभ्यस्त अपराधियों को चिन्हित कर उनकी हिस्ट्रीशीट खोलने, गुंडा एक्ट के अन्तर्गत जिलाबदर की कार्यवाही आदि के लिए निर्देशित किया गया । आपरेशन कनविक्शन के तहत गम्भीर अपराधों, दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, लूट आदि के अभियोगों में प्रभावी पैरवी कर अभियुक्तों को अधिक से अधिक सजा दिलाने हेतु भी निर्देश दिये गये । चोरी, नकबजनी व वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु कार्य योजना तैयार करके प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया । इसके अतिरिक्त जनशिकायतों की त्वरित व निष्पक्ष जांच कर विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने, अवैध शराब के विरूद्ध निरंतर अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित करने, थानों पर दाखिल विभिन्न अभियोगों से संबंधित माल मुकदमाती के विधिक निस्तारण हेतु निर्देश दिये गये साथ ही आपरेशन त्रिनेत्र अभियान के तहत अपने-अपने थानाक्षेत्र में महत्वपूर्ण स्थानों, प्रतिष्ठानों, गांवों आदि में लोगों से संपर्क स्थापित कर ज्यादा से ज्यादा संख्या में सीसीटीवी कैमरा सड़क मार्ग को कवर करते हुए लगवाने हेतु बताया गया । पुलिस अधीक्षक अच्छे कार्य करने वाले थाना / कार्यालय / जनपद के विभिन्न इकाई / विभिन्न सेल मे नियुक्त निरीक्षक गोपनीय अविनाश प्रताप सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना को0 खलीलाबाद जयप्रकाश दूबे, प्रतिसार निरीक्षक रामबली यादव, आर0आई0 रेडियो सुनील कुमार, एसओजी प्रभारी निरीक्षक अजय सिंह, प्रभारी आरटीसी उ0नि0 ददन राय, सर्विलांस प्रभारी उ0नि0 अभिमन्यु सिंह, पीआरओ पुलिस अधीक्षक उ0नि0 मनीष जायसवाल, हे0का0 धर्मेन्द्र कुमार कार्यालय क्षेत्राधिकारी मेंहदावल, हे0का0 मुकेश शर्मा कार्यालय क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद, का0 राहुल प्रसाद कार्यालय क्षेत्राधिकारी धनघटा, का0 कमलेश्वर मौर्य सोशल मीडिया सेल सहित 30 अधिकारी/कर्मचारीगण को टॉप ऑफ मंथ चुन कर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया । पुलिस अधीक्षक सराहनीय योगदान देने पर सभी का भूरि-भूरि प्रशंसा किया व उज्जवल भविष्य की कामना किया गया, कहा गया कि आने वाले समय में भी आप इसी प्रकार पूरे मनोयोग एवं प्रतिबद्धता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए जनपद की प्रतिष्ठा एवं गरिमा को बनाये रखते हेतु अपना अभूतपूर्व योगदान देते रहेंगे । गोष्ठी के दौरान समस्त जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण, प्रभारी संयुक्त निदेशक अभियोजन, जिला कमाण्डेंट होमगार्ड्स, जिला आबकारी अधिकारी, जिला वन अधिकारी, जिला प्रोवेशन अधिकारी, ए०आर०टी०ओ०, खनन निरीक्षक, ई०ओ० नगरपालिका खलीलाबाद, न्याय सहायक जिला मजिस्ट्रेट, जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी), असिस्टेंट सेन्ट्रल इन्टेलिजेंस आफिसर (आईबी), स्पेशल इन्टेलिजेंस आफिसर (एसआईओ), निरीक्षक प्रज्ञान, निरीक्षक गोपनीय पुलिस अधीक्षक, प्रतिसार निरीक्षक, समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष, प्रभारी आरटीसी, प्रधान लिपिक/आंकिक / प्रभारी अग्निशमन / प्रभारी यातायात, प्रभारी मोटर परिवहन, चौकी प्रभारी आरपीएफ, चौकी प्रभारी जीआरपी, पीआरओ पुलिस अधीक्षक पी0के0 गुप्ता सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।
    4
    पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना द्वारा, अपर पुलिस अधीक्षक  सुशील कुमार सिंह की उपस्थिति में रिजर्व पुलिस लाईन सभागार कक्ष में सैनिक सम्मेलन / मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया । जिसमें सर्वप्रथम महोदय द्वारा सैनिक सम्मेलन कर जनपद के सभी थानों व शाखाओं से आये पुलिसकर्मियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी की गयी व उनके निस्तारण के लिए संबंधित को निर्देशित किया गया । 
मासिक अपराध गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक  विभिन्न अभियानों की समीक्षा यथा यातायात माह, साइबर अपराध, महिला अपराध की समीक्षा करते हुए जनपद में घटित आपराधिक घटनाओं व पंजीकृत अभियोगों तथा लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए समयबद्ध रुप से  गुण-दोष के आधार पर शीघ्र निस्तारण करने तथा वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया । महिला संबंधी अपराधों को नियंत्रित करने हेतु प्रभावी कार्यवाही करने, बरामदगी हेतु शेष अपहृताओं की सकुशल बरामदगी, पुरस्कार घोषित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने एवं शातिर अभ्यस्त अपराधियों को चिन्हित कर उनकी हिस्ट्रीशीट खोलने, गुंडा एक्ट के अन्तर्गत जिलाबदर की कार्यवाही आदि के लिए निर्देशित किया गया । आपरेशन कनविक्शन के तहत गम्भीर अपराधों, दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, लूट आदि के अभियोगों में प्रभावी पैरवी कर अभियुक्तों को अधिक से अधिक सजा दिलाने हेतु भी निर्देश दिये गये ।
चोरी, नकबजनी व वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु कार्य योजना तैयार करके प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया । इसके अतिरिक्त जनशिकायतों की त्वरित व निष्पक्ष जांच कर विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने, अवैध शराब के विरूद्ध निरंतर अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित करने, थानों पर दाखिल विभिन्न अभियोगों से संबंधित माल मुकदमाती के विधिक निस्तारण हेतु निर्देश दिये गये साथ ही आपरेशन त्रिनेत्र अभियान के तहत अपने-अपने थानाक्षेत्र में महत्वपूर्ण स्थानों, प्रतिष्ठानों, गांवों आदि में लोगों से संपर्क स्थापित कर ज्यादा से ज्यादा संख्या में सीसीटीवी कैमरा सड़क मार्ग को कवर करते हुए लगवाने हेतु बताया गया ।
पुलिस अधीक्षक  अच्छे कार्य करने वाले थाना / कार्यालय / जनपद के विभिन्न इकाई / विभिन्न सेल मे नियुक्त निरीक्षक गोपनीय  अविनाश प्रताप सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना को0 खलीलाबाद जयप्रकाश दूबे, प्रतिसार निरीक्षक रामबली यादव, आर0आई0 रेडियो  सुनील कुमार, एसओजी प्रभारी निरीक्षक  अजय सिंह, प्रभारी आरटीसी उ0नि0  ददन राय, सर्विलांस प्रभारी उ0नि0 अभिमन्यु सिंह, पीआरओ पुलिस अधीक्षक उ0नि0  मनीष जायसवाल, हे0का0 धर्मेन्द्र कुमार कार्यालय क्षेत्राधिकारी मेंहदावल, हे0का0 मुकेश शर्मा कार्यालय क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद, का0 राहुल प्रसाद कार्यालय  क्षेत्राधिकारी धनघटा, का0 कमलेश्वर मौर्य सोशल मीडिया सेल सहित 30 अधिकारी/कर्मचारीगण को टॉप ऑफ मंथ चुन कर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया । 
पुलिस अधीक्षक सराहनीय योगदान देने पर सभी का भूरि-भूरि प्रशंसा किया व उज्जवल भविष्य की कामना किया गया,  कहा गया कि आने वाले समय में भी आप इसी प्रकार पूरे मनोयोग एवं प्रतिबद्धता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए जनपद की प्रतिष्ठा एवं गरिमा को बनाये रखते हेतु अपना अभूतपूर्व योगदान देते रहेंगे । 
गोष्ठी के दौरान समस्त जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण, प्रभारी संयुक्त निदेशक अभियोजन, जिला कमाण्डेंट होमगार्ड्स, जिला आबकारी अधिकारी, जिला वन अधिकारी, जिला प्रोवेशन अधिकारी, ए०आर०टी०ओ०, खनन निरीक्षक, ई०ओ० नगरपालिका खलीलाबाद, न्याय सहायक जिला मजिस्ट्रेट, जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी), असिस्टेंट सेन्ट्रल इन्टेलिजेंस आफिसर (आईबी), स्पेशल इन्टेलिजेंस आफिसर (एसआईओ), निरीक्षक प्रज्ञान, निरीक्षक गोपनीय पुलिस अधीक्षक, प्रतिसार निरीक्षक, समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष,  प्रभारी आरटीसी, प्रधान लिपिक/आंकिक / प्रभारी अग्निशमन / प्रभारी यातायात, प्रभारी मोटर परिवहन, चौकी प्रभारी आरपीएफ, चौकी प्रभारी जीआरपी, पीआरओ पुलिस अधीक्षक  पी0के0 गुप्ता सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।
    user_Ashwini Kumar Pandey
    Ashwini Kumar Pandey
    पत्रकार Khalilabad, Sant Kabeer Nagar•
    3 hrs ago
  • संतकबीरनगर। जिले में टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने जोरदार प्रदर्शन किया। शाम के समय सैकड़ों की संख्या में शिक्षक सड़कों पर उतर आए और मशाल जुलूस निकालकर अपना आक्रोश व्यक्त किया। मशाल जुलूस की शुरुआत शहर के मोती चौराहा से हुई, जो मुख्य मार्गों से होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर तक पहुंचा। इस दौरान शिक्षकों ने नारेबाजी करते हुए सरकार के खिलाफ अपनी मांगों को बुलंद किया। प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों का कहना है कि टीईटी की अनिवार्यता उनके भविष्य के साथ अन्याय है और इससे लाखों शिक्षकों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो रहा है। उन्होंने मांग की कि सरकार इस निर्णय पर पुनर्विचार करे और शिक्षकों के हित में उचित कदम उठाए। जुलूस के दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो। अंत में कलेक्ट्रेट पहुंचकर शिक्षकों ने ज्ञापन सौंपा और अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की अपील की।
    1
    संतकबीरनगर। जिले में टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने जोरदार प्रदर्शन किया। शाम के समय सैकड़ों की संख्या में शिक्षक सड़कों पर उतर आए और मशाल जुलूस निकालकर अपना आक्रोश व्यक्त किया।
मशाल जुलूस की शुरुआत शहर के मोती चौराहा से हुई, जो मुख्य मार्गों से होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर तक पहुंचा। इस दौरान शिक्षकों ने नारेबाजी करते हुए सरकार के खिलाफ अपनी मांगों को बुलंद किया।
प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों का कहना है कि टीईटी की अनिवार्यता उनके भविष्य के साथ अन्याय है और इससे लाखों शिक्षकों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो रहा है। उन्होंने मांग की कि सरकार इस निर्णय पर पुनर्विचार करे और शिक्षकों के हित में उचित कदम उठाए।
जुलूस के दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो। अंत में कलेक्ट्रेट पहुंचकर शिक्षकों ने ज्ञापन सौंपा और अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की अपील की।
    user_शक्ति श्रीवास्तव बाबुल
    शक्ति श्रीवास्तव बाबुल
    खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by RC NEWS AAP KI AWAAZ
    1
    Post by RC NEWS AAP KI AWAAZ
    user_RC NEWS AAP KI AWAAZ
    RC NEWS AAP KI AWAAZ
    Local News Reporter खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • संतकबीरनगर । जनपद में साइबर अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में साइबर क्राइम थाना, एसओजी एवं थाना धनघटा की संयुक्त टीम ने समन्वय पोर्टल (I4C) व एनसीआरपी से प्राप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 5 शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में विजय यादव (निवासी जगदीशपुर), नीतेश कुमार (निवासी त्रिलोकपुर, गोरखपुर), शक्ति, विकास पाण्डेय एवं आर्यन पाल (सभी निवासी थाना धनघटा क्षेत्र) शामिल हैं। इनके विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। संगठित गिरोह का भंडाफोड़ जांच में सामने आया कि यह एक संगठित गिरोह है, जिसका सरगना शक्ति है। गिरोह गरीब एवं असहाय लोगों को लालच देकर उनके नाम पर बैंक खाते खुलवाता था और एटीएम कार्ड, पासबुक व चेकबुक अपने कब्जे में रख लेता था। इसके बाद इन खातों का उपयोग देश के विभिन्न राज्यों में साइबर ठगी की धनराशि मंगाने के लिए किया जाता था। आई4सी पोर्टल से मिली अहम जानकारी थाना धनघटा को गृह मंत्रालय के समन्वय पोर्टल (I4C) के माध्यम से संदिग्ध खातों की सूचना प्राप्त हुई थी। जांच के दौरान एक संदिग्ध खाते से जुड़े व्यक्ति से पूछताछ में पूरे गिरोह का खुलासा हुआ, जिसके बाद क्रमशः सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। करोड़ों के लेन-देन का खुलासा साइबर क्राइम थाना की जांच में 37 बैंक खातों के माध्यम से लगभग 5 करोड़ रुपये के लेन-देन की पुष्टि हुई है। इनमें से 6 लाख रुपये से अधिक की धनराशि को होल्ड (फ्रीज) कराया जा चुका है, जबकि अन्य खातों की जांच जारी है। भारी मात्रा में सामान बरामद अभियुक्तों के कब्जे से 33 एटीएम कार्ड, 12 मोबाइल फोन, 24 सिम कार्ड, 29 पासबुक, 18 चेकबुक, 2 लैपटॉप, 1 मोटरसाइकिल, फर्जी दस्तावेजों के साथ-साथ .32 बोर के 8 अवैध जिंदा कारतूस व नकद 16,750 रुपये बरामद किए गए हैं। फर्जी दस्तावेज व बदले नंबर से चलाते थे वाहन पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी अपनी पहचान छिपाने के लिए फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल करते थे तथा मोटरसाइकिल का रजिस्ट्रेशन नंबर बदलकर चलते थे। कागजात प्रस्तुत न करने पर वाहन को सीज कर दिया गया है। कमांडर को भेजते थे डाटा अभियुक्तों ने बताया कि वे सभी खातों का डाटा इटावा निवासी एक ‘कमांडर’ को उपलब्ध कराते थे, जिसके बदले उन्हें कमीशन मिलता था। पुलिस अब इस मुख्य आरोपी की तलाश में जुटी है। संयुक्त टीम की कार्रवाई इस सफल कार्रवाई में साइबर क्राइम थाना, एसओजी व थाना धनघटा की टीम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस द्वारा मामले की विस्तृत जांच जारी है।
    1
    संतकबीरनगर ।
जनपद में साइबर अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में साइबर क्राइम थाना, एसओजी एवं थाना धनघटा की संयुक्त टीम ने समन्वय पोर्टल (I4C) व एनसीआरपी से प्राप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 5 शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में विजय यादव (निवासी जगदीशपुर), नीतेश कुमार (निवासी त्रिलोकपुर, गोरखपुर), शक्ति, विकास पाण्डेय एवं आर्यन पाल (सभी निवासी थाना धनघटा क्षेत्र) शामिल हैं। इनके विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
संगठित गिरोह का भंडाफोड़
जांच में सामने आया कि यह एक संगठित गिरोह है, जिसका सरगना शक्ति है। गिरोह गरीब एवं असहाय लोगों को लालच देकर उनके नाम पर बैंक खाते खुलवाता था और एटीएम कार्ड, पासबुक व चेकबुक अपने कब्जे में रख लेता था। इसके बाद इन खातों का उपयोग देश के विभिन्न राज्यों में साइबर ठगी की धनराशि मंगाने के लिए किया जाता था।
आई4सी पोर्टल से मिली अहम जानकारी
थाना धनघटा को गृह मंत्रालय के समन्वय पोर्टल (I4C) के माध्यम से संदिग्ध खातों की सूचना प्राप्त हुई थी। जांच के दौरान एक संदिग्ध खाते से जुड़े व्यक्ति से पूछताछ में पूरे गिरोह का खुलासा हुआ, जिसके बाद क्रमशः सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
करोड़ों के लेन-देन का खुलासा
साइबर क्राइम थाना की जांच में 37 बैंक खातों के माध्यम से लगभग 5 करोड़ रुपये के लेन-देन की पुष्टि हुई है। इनमें से 6 लाख रुपये से अधिक की धनराशि को होल्ड (फ्रीज) कराया जा चुका है, जबकि अन्य खातों की जांच जारी है।
भारी मात्रा में सामान बरामद
अभियुक्तों के कब्जे से 33 एटीएम कार्ड, 12 मोबाइल फोन, 24 सिम कार्ड, 29 पासबुक, 18 चेकबुक, 2 लैपटॉप, 1 मोटरसाइकिल, फर्जी दस्तावेजों के साथ-साथ .32 बोर के 8 अवैध जिंदा कारतूस व नकद 16,750 रुपये बरामद किए गए हैं।
फर्जी दस्तावेज व बदले नंबर से चलाते थे वाहन
पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी अपनी पहचान छिपाने के लिए फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल करते थे तथा मोटरसाइकिल का रजिस्ट्रेशन नंबर बदलकर चलते थे। कागजात प्रस्तुत न करने पर वाहन को सीज कर दिया गया है।
कमांडर को भेजते थे डाटा
अभियुक्तों ने बताया कि वे सभी खातों का डाटा इटावा निवासी एक ‘कमांडर’ को उपलब्ध कराते थे, जिसके बदले उन्हें कमीशन मिलता था। पुलिस अब इस मुख्य आरोपी की तलाश में जुटी है।
संयुक्त टीम की कार्रवाई
इस सफल कार्रवाई में साइबर क्राइम थाना, एसओजी व थाना धनघटा की टीम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस द्वारा मामले की विस्तृत जांच जारी है।
    user_LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • पेट्रोल को लेकर दों दिन पर पहुंचा टैंकर, पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, देखें। #Maharajganj #petrol
    1
    पेट्रोल को लेकर दों दिन पर पहुंचा टैंकर, पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, देखें।
#Maharajganj 
#petrol
    user_R K SINGH Y
    R K SINGH Y
    News Anchor फरेन्दा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by MANOJ KUMAR YADAV
    1
    Post by MANOJ KUMAR YADAV
    user_MANOJ KUMAR YADAV
    MANOJ KUMAR YADAV
    Video Creator हाटा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • गोरखपुर MMMUT में बवाल 🔥 प्रोफेसर पर गंभीर आरोप, छात्राओं के हॉस्टल में घुसने पर छात्रों का हंगामा | MMMUT Protest
    1
    गोरखपुर MMMUT में बवाल 🔥 प्रोफेसर पर गंभीर आरोप, छात्राओं के हॉस्टल में घुसने पर छात्रों का हंगामा | MMMUT Protest
    user_EN Daily National
    EN Daily National
    Journalist वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • सीबीएसई हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में एसआर इंटरनेशनल एकेडमी नाथनगर के छात्रों ने परचम लहराया। बोर्ड परीक्षा परिणाम में शत प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए जिनमें अधिकतर छात्रों के अंक नब्बे प्रतिशत के आसपास रहे। बृहस्पतिवार को संस्थान के एमडी पूर्व प्रमुख राकेश चतुर्वेदी के साथ प्राचार्य वेद प्रकाश पांडेय,एक्जीक्युटिव डायरेक्टर मनोज पांडेय,प्रिंसिपल दुर्गेश गोस्वामी ने छात्रों को फूल माला पहनाकर उन्हें मिठाई खिलाई और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। बुधवार की देर शाम सीबीएसई हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी किया गया। परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद सभी छात्र अपना परिणाम जानने को उत्सुक रहे। इस बीच एसआर इंटरनेशनल एकेडमी नाथनगर के छात्रों ने परीक्षा परिणाम में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए बेहतर प्रदर्शन किया। जिले के बेहतरीन शैक्षणिक संस्थानो में शुमार एसआर इंटरनेशनल के होनहारों को एकेडमी के एमडी पूर्व प्रमुख राकेश चतुर्वेदी ने फूलमाला पहनाकर उनका हौसला बढाते हुए मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किसा। एमडी राकेश चतुर्वेदी ने कहा कि हर साल लगातार एकेडमी के छात्र बोर्ड परीक्षा में बेहतर अंक हासिल कर संस्थान का नाम रोशन कर रहे हैं। आगे भी कठिन परिश्रम और लगन से छात्र जिले में अपना परचम लहराएंगे। संस्थान में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए हर संसाधन उपलब्ध हैं। विद्वान शिक्षक छात्रों के भविष्य संवारने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। एक्जीक्युटिव डायरेक्टर मनोज पांडेय ने कहा कि विद्वान शिक्षकों के निर्देशन से छात्र कठिन परिश्रम से जिले में अपना स्थान हासिल कर रहे हैं। परीक्षा में अच्छे अंक पाने से चूके छात्रों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि आगे और भी लगन से पढ़ाई करने पर जिले में बेहतर स्थान हासिल हो सकता है। प्रचार्य वेद प्रकाश पांडेय,प्रिंसिपल दुर्गेश गोस्वामी,वरिष्ठ शिक्षक हरिश्चंद्र यादव,प्रेम प्रकाश पांडेय ने छात्रों को शुभकामनाएं दी।
    4
    सीबीएसई हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में एसआर इंटरनेशनल एकेडमी नाथनगर के छात्रों ने परचम लहराया। बोर्ड परीक्षा परिणाम में शत प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए जिनमें अधिकतर छात्रों के अंक नब्बे प्रतिशत के आसपास रहे। बृहस्पतिवार को संस्थान के एमडी पूर्व प्रमुख राकेश चतुर्वेदी के साथ प्राचार्य वेद प्रकाश पांडेय,एक्जीक्युटिव डायरेक्टर मनोज पांडेय,प्रिंसिपल दुर्गेश गोस्वामी ने छात्रों को फूल माला पहनाकर उन्हें मिठाई खिलाई और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
बुधवार की देर शाम सीबीएसई हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी किया गया। परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद सभी छात्र अपना परिणाम जानने को उत्सुक रहे। इस बीच एसआर इंटरनेशनल एकेडमी नाथनगर के छात्रों ने परीक्षा परिणाम में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए बेहतर प्रदर्शन किया। जिले के बेहतरीन शैक्षणिक संस्थानो में शुमार एसआर इंटरनेशनल के होनहारों को एकेडमी के एमडी पूर्व प्रमुख राकेश चतुर्वेदी ने फूलमाला पहनाकर उनका हौसला बढाते हुए मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किसा। एमडी राकेश चतुर्वेदी ने कहा कि हर साल लगातार एकेडमी के छात्र बोर्ड परीक्षा में बेहतर अंक हासिल कर संस्थान का नाम रोशन कर रहे हैं। आगे भी कठिन परिश्रम और लगन से छात्र जिले में अपना परचम लहराएंगे। संस्थान में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए हर संसाधन उपलब्ध हैं। विद्वान शिक्षक छात्रों के भविष्य संवारने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। एक्जीक्युटिव डायरेक्टर मनोज पांडेय ने कहा कि विद्वान शिक्षकों के निर्देशन से छात्र कठिन परिश्रम से जिले में अपना स्थान हासिल कर रहे हैं। परीक्षा में अच्छे अंक पाने से चूके छात्रों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि आगे और भी लगन से पढ़ाई करने पर जिले में बेहतर स्थान हासिल हो सकता है। प्रचार्य वेद प्रकाश पांडेय,प्रिंसिपल दुर्गेश गोस्वामी,वरिष्ठ शिक्षक हरिश्चंद्र यादव,प्रेम प्रकाश पांडेय ने छात्रों को शुभकामनाएं दी।
    user_Ashwini Kumar Pandey
    Ashwini Kumar Pandey
    पत्रकार Khalilabad, Sant Kabeer Nagar•
    5 hrs ago
  • नेपाल से आकर भारत में बाइक चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश ,तीन बाइक बरामद कर ,दों नेपालियों को किया गिरफ्तार! #Maharajganj #police
    1
    नेपाल से आकर भारत में बाइक चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश ,तीन बाइक बरामद कर ,दों नेपालियों को किया गिरफ्तार!
#Maharajganj 
#police
    user_R K SINGH Y
    R K SINGH Y
    News Anchor फरेन्दा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.