Shuru
Apke Nagar Ki App…
*वृद्धाश्रम में रह रहे विनोद कांबली!* सचिन तेंदुलकर के बचपन के दोस्त विनोद कांबली आज वृद्धा आश्रम मे रह रहे है, उन्होंने ने भावुक कर देने वाला सन्देश दिया है.... कभी एक बड़े क्रिकेटर थे जो आज वृद्धा आश्रम मे रह रहे है।
Naresh Bajaj
*वृद्धाश्रम में रह रहे विनोद कांबली!* सचिन तेंदुलकर के बचपन के दोस्त विनोद कांबली आज वृद्धा आश्रम मे रह रहे है, उन्होंने ने भावुक कर देने वाला सन्देश दिया है.... कभी एक बड़े क्रिकेटर थे जो आज वृद्धा आश्रम मे रह रहे है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- चित्रकूट में 26 दिन में दूसरी बार बाढ़ जैसे हालात: मंदाकिनी का जलस्तर खतरे के निशान के पार; MP-UP प्रशासन अलर्ट, SDRF तैनात चित्रकूट / सतना: सतना जिले के चित्रकूट और आसपास के पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते मंदाकिनी नदी एक बार फिर उफान पर आ गई है। नदी का जलस्तर बढ़ने से क्षेत्र में 26 दिनों के भीतर दूसरी बार बाढ़ जैसे गंभीर हालात बन गए हैं। रामघाट पर मंडराया खतरा, दुकानें कराई गईं खाली शुक्रवार शाम मंदाकिनी नदी का जलस्तर तेज़ी से बढ़ते हुए उत्तर प्रदेश स्थित प्रसिद्ध रामघाट पर खतरे के निशान को पार कर गया। पानी घाट की सीढ़ियों को पार करते हुए आसपास की दुकानों और निचले इलाकों तक पहुँचने लगा है। शाम ढलते ही जलस्तर में हुई बढ़ोतरी से स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में चिंता बढ़ गई। खतरे को देखते हुए दुकानदारों ने अपनी दुकानें खाली कर सामान सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाना शुरू कर दिया है। वहीं श्रद्धालुओं और आम लोगों की आवाजाही भी प्रभावित हुई है। जलस्तर का रिकॉर्ड और स्थिति मध्य प्रदेश की सीमा में 25 सितंबर की रात 8 बजे आरोग्यधाम के पास मंदाकिनी नदी का जलस्तर 135.02 मीटर रिकॉर्ड किया गया। यह इस क्षेत्र के अधिकतम बाढ़ जलस्तर (139.60 मीटर) से 4.58 मीटर कम है। प्रशासन लगातार बढ़ते जलस्तर पर पैनी नज़र बनाए हुए है। 26 दिन पहले वायुसेना की ली गई थी मदद चित्रकूट में इससे पहले 29 और 30 अगस्त को भी मंदाकिनी नदी में जलस्तर खतरनाक स्तर तक पहुँच गया था। उस दौरान रामघाट समेत कई इलाकों में लोग बाढ़ में फँस गए थे, जिन्हें निकालने के लिए भारतीय वायुसेना (Air Force) की मदद लेनी पड़ी थी। प्रशासन अलर्ट, SDRF की टीम तैनात स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश, दोनों राज्यों का प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड़ पर है। शुक्रवार शाम सतना कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस और एसपी हंसराज सिंह ने चित्रकूट पहुँचकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। चित्रकूट में सुरक्षा के मद्देनजर SDRF (राज्य आपदा आपातकालीन प्रतिक्रिया बल) की टीम तैनात कर दी गई है। तटीय व निचले इलाकों में लाउडस्पीकर के ज़रिए अनाउंसमेंट कराकर लोगों को सतर्क रहने और घाटों से दूर रहने की हिदायत दी जा रही है। कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि यदि जलस्तर और बढ़ता है, तो निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को तुरंत सुरक्षित आश्रय स्थलों पर शिफ्ट किया जाएगा। प्रशासनिक अपील: प्रशासन ने आम जनता, श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों से अपील की है कि वे नदी और घाट के निचले हिस्सों में जाने से बचें तथा सतर्क रहें।1
- बांधवगढ़ का नन्हा कृष्णा, खाना खेलना और अपनी मासूम अठखेलियों से सबका दिल जीता मध्य प्रदेश उमरिया, बांधवगढ़ का नन्हा कृष्णा खाना, खेलना और अपनी मासूम अठखेलियों से सबका दिल जीतना… यही है नन्हे कृष्णा की दुनिया! कृष्णा का जन्म अक्टूबर 2025 में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में हुआ था। 31 दिसंबर 2025 को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बांधवगढ़ प्रवास के दौरान उसका नामकरण “कृष्णा” किया गया था। आज नन्हा कृष्णा अपनी प्यारी शरारतों से बांधवगढ़ आने वाले लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।2
- खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज चैनल मध्य प्रदेश सतना जिला जबलपुर - बरगी बांध के 5 गेटों को 1 मीटर की ऊंचाई तक खोलकर छोड़ा जा रहा पानी, इस सीजन में 13 गेट तक जा चुके है खोले, बांध में लगातार पानी की आवक को देखते हुए आज और खोले गए पांच गेट, अब 5 गेटों से 780 क्यूमेक यानी 27,545.44 क्यूसेक पानी की हो रही निकासी वर्तमान में 422.90 मीटर दर्ज किया गया है बरगी बांध का जलस्तर, जिला प्रशासन ने नर्मदा तटों से दूरी बनाए रखने लोगो से की अपील, सभी नर्मदा घाटों पर एसडीआरएफ और गोताखोरों को किया गया है तैनात,1
- *शारदा देवी धाम के लीलजी बांध में विघ्नहर्ता गणेश को दी गई भावपूर्ण विदाईनगर पालिका एवं पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था के बीच गणेश प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन मैहर। गणेश उत्सव के समापन पर शुक्रवार को मैहर शहर में भगवान गणेश की प्रतिमाओं का भावपूर्ण विसर्जन किया गया। सुबह से लगातार हो रही बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह में कोई कमी नहीं दिखाई दी। शहर के विभिन्न गणेश पंडालों में हवन-पूजन एवं भंडारे के आयोजन के बाद श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों और “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयकारों के साथ प्रतिमाओं को विसर्जन स्थलों तक लेकर पहुंचे। शारदा देवी धाम क्षेत्र के लीलजी बांध में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद विघ्नहर्ता भगवान गणेश को विदाई दी। नगर पालिका परिषद मैहर एवं पुलिस प्रशासन द्वारा प्रतिमाओं के सुरक्षित विसर्जन के लिए लीलजी बांध के साथ टमस नदी, सोनवारी सहित विभिन्न स्थानों पर विसर्जन कुंड बनाए गए हैं। विसर्जन स्थलों पर नगर पालिका, प्रशासन एवं पुलिस के कर्मचारियों की तैनाती की गई है। पुलिस प्रशासन द्वारा विभिन्न विसर्जन स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। पुलिस बल की मौजूदगी में श्रद्धालुओं से सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीके से प्रतिमाओं का विसर्जन कराया जा रहा है। लगातार बारिश के बीच भी श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ गणपति बप्पा को अंतिम विदाई देने पहुंचे। प्रशासन और पुलिस की सतर्कता के चलते विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा पर भी नजर रखी जा रही है।4
- गणेश विसर्जन मैहर गणेश विसर्जन मैहर गणेश विसर्जन मैहर गणेश विसर्जन मैहर गणेश विसर्जन मैहर गणेश विसर्जन मैहर1
- दमोह : हिंडोरिया थाना क्षेत्र में जुआ पकडने के दौरान व्यक्ति की मौत, मचा बबाल दमोह : हिंडोरिया थाना क्षेत्र में जुआ पकडने के दौरान व्यक्ति की मौत, मचा बबाल1
- सरस्वती शिशु मंदिर शहडोल में गूंजा वंदे मातरम्, करीब 500 विद्यार्थियों ने किया सामूहिक गायन शहडोल। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान, नई दिल्ली के तत्वावधान में देशभर के सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालयों में शुक्रवार, 25 सितंबर 2026 को एक समय, एक लय और एक स्वर में ‘नमामि भारतम्’ (वंदे मातरम् सामूहिक गायन) कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी क्रम में सरस्वती शिशु मंदिर पांडवनगर, शहडोल के गुरुजी सभागार में सुबह 11 बजे कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इसके बाद विद्यालय के आचार्य-दीदी और करीब 500 छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में मां सरस्वती की वंदना के साथ सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षाविद एवं पं. शंभूनाथ विश्वविद्यालय शहडोल के पूर्व कुलपति श्री मुकेश तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। साथ ही मुद्रिका सिंह, संयुक्त आयुक्त विकास शहडोल संभाग, श्रीमती भारती गुप्ता, अध्यक्ष सरस्वती शिशु मंदिर शहडोल, वरिष्ठ अधिवक्ता महेंद्र सराफ, योगेंद्र प्रकाश चतुर्वेदी, संतोष लोहानी, व्यवस्थापक विष्णुकांत मिश्रा, समिति सदस्य गौतम राज एवं सौरभ गोले सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। विद्यालय के प्राचार्य श्री अनिल कुमार द्विवेदी सहित विद्यालय परिवार के आचार्य-दीदी और भैया-बहनों ने कार्यक्रम में सहभागिता की। सामूहिक वंदे मातरम् गायन के दौरान विद्यालय परिसर देशभक्ति के भाव से गूंज उठा। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और देश के प्रति गौरव की भावना को मजबूत करना रहा। आयोजन के दौरान विद्यार्थियों एवं उपस्थित अतिथियों में उत्साह और देशभक्ति का वातावरण देखने को मिला। सरस्वती शिशु मंदिर शहडोल में गूंजा वंदे मातरम्, करीब 500 विद्यार्थियों ने किया सामूहिक गायन शहडोल। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान, नई दिल्ली के तत्वावधान में देशभर के सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालयों में शुक्रवार, 25 सितंबर 2026 को एक समय, एक लय और एक स्वर में ‘नमामि भारतम्’ (वंदे मातरम् सामूहिक गायन) कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी क्रम में सरस्वती शिशु मंदिर पांडवनगर, शहडोल के गुरुजी सभागार में सुबह 11 बजे कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इसके बाद विद्यालय के आचार्य-दीदी और करीब 500 छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में मां सरस्वती की वंदना के साथ सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षाविद एवं पं. शंभूनाथ विश्वविद्यालय शहडोल के पूर्व कुलपति श्री मुकेश तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। साथ ही मुद्रिका सिंह, संयुक्त आयुक्त विकास शहडोल संभाग, श्रीमती भारती गुप्ता, अध्यक्ष सरस्वती शिशु मंदिर शहडोल, वरिष्ठ अधिवक्ता महेंद्र सराफ, योगेंद्र प्रकाश चतुर्वेदी, संतोष लोहानी, व्यवस्थापक विष्णुकांत मिश्रा, समिति सदस्य गौतम राज एवं सौरभ गोले सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। विद्यालय के प्राचार्य श्री अनिल कुमार द्विवेदी सहित विद्यालय परिवार के आचार्य-दीदी और भैया-बहनों ने कार्यक्रम में सहभागिता की। सामूहिक वंदे मातरम् गायन के दौरान विद्यालय परिसर देशभक्ति के भाव से गूंज उठा। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और देश के प्रति गौरव की भावना को मजबूत करना रहा। आयोजन के दौरान विद्यार्थियों एवं उपस्थित अतिथियों में उत्साह और देशभक्ति का वातावरण देखने को मिला।1
- कलेक्टर ने सड़क समिति सुरक्षा समिति की वर्चुअली बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश कलेक्टर ने सड़क सुरक्षा समिति की वर्चुअली बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश वाहन चालकों को सीट बेल्ट व हेलमेट लगाने के लिए करें प्रेेरित- कलेक्टर मध्य प्रदेश उमरिया 24 सितंबर। कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक वर्चुअली आयोजित की गई। इस अवसर पर कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वर्षा काल में जिले की जो सडके क्षतिग्रस्त हुई है उनका प्राथमिकता से सुधार का कार्य प्रारंभ कराएं। इसके साथ ही सडको में संकेतक व रंबल स्ट्रिक लगाए जाने का कार्य भी कराया जाए। कलेक्टर सभागार से वर्चुअली बैठक में कलेक्टर ने राष्ट्रीय राजमार्ग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना तथा एमपीआरडीसी के अधिकारियों को निर्देशित किया कि उनके क्षेत्राधिकार की सभी सड़के नियत समय में दुरूस्त कराएं। उन्होंने शहडोल मार्ग में निर्माणाधीन आरओबी की अद्यतन प्रगति की जानकारी ली तथा शेष कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने शहरी क्षेत्रों मे निर्मित फुटपाथ पर लगाई जाने वाली दुकानों को व्यवस्थित ढंग से लगवाने के निर्देश अधिकारियों को दिए ताकि फुटपाथ पर लोग पैदल चल सके। उन्होंने शहरी क्षेत्र की सड़क के किनारे की नालियों को खुली न रहने के निर्देश दिए तथा सडक के किनारे आवागमन को बाधित करने वाले ठेलों व अन्य पथ विक्रेताओं को निश्चित स्थान पर व्यवस्थित करने के लिए यातायात पुलिस व नगर पालिका संयुक्त रूप से कार्यवाही करें । उन्होने कहा कि चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने तथा दो पहिया वाहन चालको को हेलमेट लगाए जाने की अनिवार्यता सुनिश्चित कराए। बैठक में डिप्टी कलेक्टर कमलेश नीरज उपस्थित रहे तथा वर्चुअल रूप से अन्य संबंधित अधिकारी जुडे़।2
- खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज चैनल मध्य प्रदेश सतना जिला संपादक अरुण कुमार शर्मा खास खबर चित्रकूट- मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के बाद क्षेत्र में जारी लगातार बारिश के बाद अलर्ट मोड पर प्रशासन, मन्दाकिनी किनारे रहने वाले श्रद्धालुओं, रहवासी एवं दुकानदारों को नदी के घाटों से दूर रहने एवं ऊंचे स्थानों पर जाने की अपील की गई, नाव से श्रद्धालुओं को नौका विहार न करवाने की अपील की गई, इस मौके पर मझगवां एसडीएम महिपाल सिंह गुर्जर, तहसीलदार कमलेश सिंह भदौरिया, सीएमओ अंकित सोनी और सहायक राजस्व निरीक्षक सदीप त्रिपाठी मौजूद रहे।1