Shuru
Apke Nagar Ki App…
धुरंधर मूवी को लेकर बीजेपी सांसद और एक्टर रवि किशन ने दिया बयान, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल। #Dhurandhar #RaviKishan
Anupam tiwari
धुरंधर मूवी को लेकर बीजेपी सांसद और एक्टर रवि किशन ने दिया बयान, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल। #Dhurandhar #RaviKishan
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जौनपुर जिले के खुटहन थाना क्षेत्र के गठाना गांव में छेड़खानी का विरोध करने पर भाई-बहन पर हमले का मामला सामने आया है। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि पीड़ित ने एंबुलेंस सेवा पर भी लापरवाही के आरोप लगाए हैं। पीड़ित अजय कुमार के अनुसार, उसकी बहन रोज की तरह सिलाई सीखकर शाम को घर लौट रही थी। इसी दौरान गांव के कुछ युवकों ने रास्ते में उससे छेड़खानी की। किसी तरह बचकर वह अपने भाई के पास पहुंची और घटना की जानकारी दी। बहन को घर छोड़ने जाते समय आरोप है कि पहले से घात लगाए बैठे युवकों ने अजय पर लाठी-डंडों और अन्य औजारों से हमला कर दिया। हमलावर उसे अधमरी हालत में खेत में छोड़कर फरार हो गए। बहन के शोर मचाने के बावजूद कोई मदद के लिए आगे नहीं आया। होश में आने के बाद घायल युवक ने खुद एंबुलेंस बुलाने की कोशिश की। आरोप है कि एंबुलेंस कर्मियों ने पैसे की मांग की और सेवा देने में देरी की। बाद में दूसरे वाहन से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां इलाज चल रहा है। पीड़ित पक्ष ने नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।2
- Post by Anupam tiwari1
- *➡️ अभियुक्त/अभियुक्ता को थाना आसपुर देवसरा क्षेत्रान्तर्गत पांचों तालाब के पास से गिरफ्तार किया गया-* *घटना का संक्षिप्त विवरण –* आरोपी ससुरालीजन द्वारा वादी की पुत्री को अतिरिक्त दहेज की माँग को लेकर प्रताड़ित करना तथा दिनांक 23.03.2026 को आरोपी ससुरालीजनों द्वारा वादी की पुत्री को जान से मार दिया गया । जिसमे वादी की तहरीर के आधार पर पर थाना आसपुर देवसरा पर मु0अ0सं0 56/26 धारा 80/85/351 (3)बीएनएस व 3/4 डी0पी0 एक्ट बनाम 04 नामजद का अभियोग पंजीकृत किया गया । *पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर* द्वारा आपराधिक क्रिया कलाप में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में *अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री शैलेन्द्र लाल व क्षेत्राधिकारी पट्टी श्री मनोज कुमार सिंह रघुवंशी* के कुशल पर्वेक्षण में था *ना प्रभारी आसपुर देवसरा श्री राकेश कुमार चौरसिया के नेतृत्व में थाना आसपुर देवसरा के उ0नि0 हरीन्द नारायण राय मय हमराह उ0नि0 सचिन कुमार, हे का0 पवन नायक,का0 लालबहादुर व म0का0 आरती मौर्या* द्वारा देखभाल क्षेत्र/तलाश वांछित, वारण्टी अभियुक्त व संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर *मु0अ0सं0 56/26 धारा 80/85/351 (3)बबीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ* से संबंधित 03 अभियुक्त/अभियुक्ता, 01. बृजेश वर्मा पुत्र उर्फ राहुल पुत्र गोवर्धन वर्मा, 02. गोवर्धन वर्मा पुत्र स्व0 नीमर वर्मा, 03. श्रीमती देवी पत्नी गोवर्धन वर्मा समस्त निवासीगण ग्राम पूरे दलपत शाह थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़ को थाना आसपुर देवसरा क्षेत्रान्तर्गत पांचों तालाब के पास से गिरफ्तार किया गया। *गिरफ्तार अभियुक्त/ अभियुक्ता का विवरण-* *01.* बृजेश वर्मा पुत्र उर्फ राहुल पुत्र गोवर्धन वर्मा निवासी ग्राम पूरे दलपत शाह थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़ । *02.* गोवर्धन वर्मा पुत्र स्व0 नीमर वर्मा निवासी ग्राम पूरे दलपत शाह थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़ । *03.* श्रीमती देवी पत्नी गोवर्धन वर्मा निवासी ग्राम पूरे दलपत शाह थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़ । *पुलिस टीम-* उ0नि0 हरीन्द नारायण राय मय हमराह उ0नि0 सचिन कुमार, हे का0 पवन नायक,का0 लालबहादुर व म0का0 आरती मौर्या थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़।1
- प्रतापगढ़। कंधई थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर दिनदहाड़े फायरिंग की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। चिलबिला-पट्टी मार्ग स्थित कालूराम इंटर कॉलेज शीतलागंज गेट के सामने बाइक सवार आधा दर्जन से अधिक युवकों ने एक युवक पर फायर झोंक दिया। गनीमत रही कि युवक बाल-बाल बच गया और किसी तरह मौके से भाग निकला। घटना दोपहर करीब 12:30 बजे की बताई जा रही है। फायरिंग की आवाज सुनते ही आसपास के लोगों में दहशत फैल गई और मौके पर भीड़ जुट गई। हैरानी की बात यह रही कि चौकी बूथ वीरमऊ विशुनदत्त से महज 300 मीटर की दूरी पर दबंगों ने खुलेआम घटना को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दी। पीड़ित आकाश सिंह पुत्र दारा सिंह निवासी पूरे बेनीराम, थाना कंधई ने देर रात पुलिस को तहरीर दी। उसने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ शीतलागंज बाजार सिम पोर्ट कराने गया था, तभी तीन मोटरसाइकिलों पर सवार हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। विरोध करने पर उस पर फायरिंग कर दी गई। सूचना पर चौकी प्रभारी दीवानगंज दीपक कुमार मौके पर पहुंचे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की। देर शाम तक कोई तहरीर नहीं मिली थी, लेकिन रात में पीड़ित ने तीन नामजद व कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी आदित्य सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सोशल मीडिया पर टिप्पणी को लेकर दो गुटों के बीच विवाद की बात सामने आई है। मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।1
- ब्रेकिंग प्रतापगढ़ *प्रतापगढ़ में पुलिस की बदसलूकी का वीडियो वायरल* *कोतवाली जाने पर नाराज हुए चौकी इंचार्ज धक्के मार के बाहर निकला* *कप्तान यहां जाने पर बोले जाओ जाओ* प्रतापगढ़ के पट्टी थाना के पृथ्वीगंज चौकी में पुलिस के अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है। चोरी की शिकायत लेकर चौकी पहुंचे पीड़ित दुर्गेश शर्मा को ही चौकी इंचार्ज रविअंचल ने कथित तौर पर धक्का देकर बाहर निकाल दिया। यह घटना पृथ्वीगंज चौकी की बताई जा रही है, जहां पीड़ित अपनी पत्नी के साथ मामले की प्रगति जानने पहुंचे थे। वायरल वीडियो में चौकी इंचार्ज पीड़ित से अभद्रता करते नजर आ रहे हैं। पीड़ित का आरोप है कि पहले से ही पुलिस जांच के नाम पर टालमटोल कर रही थी। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है और कार्रवाई की मांग उठ रही है। शीतला प्रसाद की रिपोर्ट।1
- थाना कोतवाली नगर क्षेत्रांतर्गत अमहट पेट्रोल पम्प के पास 2 अज्ञात लोगों द्वारा महिला का फोन छीन कर फरार होने के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक श्री अखंड प्रताप सिंह की बाइट1
- Post by Saini sahab1
- धुरंधर मूवी को लेकर बीजेपी सांसद और एक्टर रवि किशन ने दिया बयान, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल। #Dhurandhar #RaviKishan1