logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जब कोतवाली में घुस गए दो गोरिल्ला....देखिए पूरी खबर सण्डीला, हरदोई। सण्डीला नगर में आयोजित श्री नव युवक कांवरिया समिति द्वारा शिव बारात निकाली गई। शिव बारात में कई झांकिया थी किंतु आकर्षण का केंद्र मुख्य रूप से गोरिल्ला (गोरिल्ला ड्रेस) रहा। जो सड़को के कई दुकानों के साथ साथ सण्डीला कोतवाली में घुस गये। कोतवाली में गोरिल्ला के प्रवेश करते ही पुलिसकर्मियों के चेहरे हँसी से खिल उठे।

9 hrs ago
user_शशिकान्त मौर्या पत्रकार
शशिकान्त मौर्या पत्रकार
Journalist Sandila, Hardoi•
9 hrs ago

जब कोतवाली में घुस गए दो गोरिल्ला....देखिए पूरी खबर सण्डीला, हरदोई। सण्डीला नगर में आयोजित श्री नव युवक कांवरिया समिति द्वारा शिव बारात निकाली गई। शिव बारात में कई झांकिया थी किंतु आकर्षण का केंद्र मुख्य रूप से गोरिल्ला (गोरिल्ला ड्रेस) रहा। जो सड़को के कई दुकानों के साथ साथ सण्डीला कोतवाली में घुस गये। कोतवाली में गोरिल्ला के प्रवेश करते ही पुलिसकर्मियों के चेहरे हँसी से खिल उठे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • हरदोई में सिंचाई विभाग के प्रशासनिक अधिकारी के घर चोरी करने वाले दो चोर पुलिस मुठभेड़ में घायल, दरोगा भी घायल
    1
    हरदोई में सिंचाई विभाग के प्रशासनिक अधिकारी के घर चोरी करने वाले दो चोर पुलिस मुठभेड़ में घायल, दरोगा भी घायल
    user_P D tiwari Journalist
    P D tiwari Journalist
    संडीला, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • लियाकत हुसैन गाजी, ब्यूरो चीफ (लखनऊ) लखनऊ (गोसाईगंज)। राजधानी के गोसाईगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर आज एक भीषण सड़क हादसा हो गया। लुधियाना से दरभंगा (बिहार) जा रही यात्रियों से खचाखच भरी एक डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 16 यात्री गंभीर रूप से घायल हैं ड्राइवर को आई झपकी और मच गई चीख-पुकार हादसा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 11.4 पर हुआ। बताया जा रहा है कि बस की रफ्तार तेज थी और अचानक ड्राइवर को झपकी आने की वजह से बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। बस के पलटते ही चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही गोसाईगंज पुलिस और एक्सप्रेसवे की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और बस के शीशे तोड़कर घायलों को बाहर निकाला। प्रशासनिक सक्रियता और उपचार हादसे की गंभीरता को देखते हुए सरकार ने तत्काल संज्ञान लिया है। घायलों को इलाज के लिए लखनऊ के ट्रामा सेंटर और नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जिनमें से कई की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतकों के परिजनों को सूचित करने की प्रक्रिया जारी है।
    1
    लियाकत हुसैन गाजी, ब्यूरो चीफ (लखनऊ)
लखनऊ (गोसाईगंज)। राजधानी के गोसाईगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर आज एक भीषण सड़क हादसा हो गया। लुधियाना से दरभंगा (बिहार) जा रही यात्रियों से खचाखच भरी एक डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 16 यात्री गंभीर रूप से घायल हैं ड्राइवर को आई झपकी और मच गई चीख-पुकार हादसा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 11.4 पर हुआ। बताया जा रहा है कि बस की रफ्तार तेज थी और अचानक ड्राइवर को झपकी आने की वजह से बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। बस के पलटते ही चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही गोसाईगंज पुलिस और एक्सप्रेसवे की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और बस के शीशे तोड़कर घायलों को बाहर निकाला। प्रशासनिक सक्रियता और उपचार हादसे की गंभीरता को देखते हुए सरकार ने तत्काल संज्ञान लिया है। घायलों को इलाज के लिए लखनऊ के ट्रामा सेंटर और नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जिनमें से कई की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतकों के परिजनों को सूचित करने की प्रक्रिया जारी है।
    user_SNOFFICIAL 9821
    SNOFFICIAL 9821
    पत्रकार मलिहाबाद, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • गांव अरबगंज ग्राम पंचायत परसपुर ब्लॉक तहसील मिश्रिख जिला सीतापुर में स्थित गांव अरबगंज में लगभग 3 साल से नाली की सफाई नहीं कराई गई है, जिस कारण से बहुत सारी बीमारियां उस गांव के लोगों में हो रही हैं और सभी लोगों को बहुत सारे संकटों का सामना करना पड़ रहा है। अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि ग्राम पंचायत प्रधान के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करके नाली साफ करवाने का कष्ट करें। आपकी महान कृपा होगी। धन्यवाद
    1
    गांव अरबगंज ग्राम पंचायत परसपुर ब्लॉक तहसील मिश्रिख जिला सीतापुर में स्थित गांव अरबगंज में लगभग 3 साल से नाली की सफाई नहीं कराई गई है, जिस कारण से बहुत सारी बीमारियां उस गांव के लोगों में हो रही हैं और सभी लोगों को बहुत सारे संकटों का सामना करना पड़ रहा है।
अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि ग्राम पंचायत प्रधान के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करके नाली साफ करवाने का कष्ट करें। आपकी महान कृपा होगी।
धन्यवाद
    user_Yash Kumar vimal
    Yash Kumar vimal
    Mobile Phone Shop मिस्रिख, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • उन्नाव में श्रीमद्भागवत कथा संपन्न,नानामऊ गंगा तट पर कलश विसर्जन, भंडारे में हजारों ने लिया प्रसाद उन्नाव के गंजमुरादाबाद ब्लॉक स्थित मेला रामकुवर गांव में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन हो गया। कथा के भव्य समापन के बाद श्रद्धालुओं ने नानामऊ गंगा तट पर कलश विसर्जन और हवन-पूजन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण ढोल-नगाड़ों और धार्मिक भजनों के साथ कलश विसर्जन में शामिल हुए। यह श्रीमद्भागवत कथा समाज सुधारक एवं अंतरराष्ट्रीय कथा प्रवक्ता आचार्य मनीष तिवारी जी द्वारा संपन्न कराई गई। आचार्य मनीष तिवारी कानपुर के रूरा निवासी हैं। उन्हें सुनने के लिए पंडाल में हजारों की भीड़ उमड़ती थी। क्षेत्र में इस तरह के भव्य साप्ताहिक भागवत कथा आयोजन की चर्चा है कि यह पहले कभी नहीं हुआ। आचार्य मनीष तिवारी की कथा सुनने के लिए महिलाएं और पुरुष 14 किलोमीटर दूर से भी देव स्थान पर आते थे। प्रधान प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह ने बताया कि यह गांव का सबसे बड़ा देव स्थान है और हजारों श्रद्धालुओं के आने का प्रमुख केंद्र है। उन्होंने यह भी बताया कि आचार्य के मुख से निकले शब्दों को सुनकर कई श्रद्धालुओं की आंखों से आंसू आ जाते थे। प्रधान प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में लगभग 1200 पुरुषों और महिलाओं ने नानामऊ गंगा तट पर पहुंचकर कलश विसर्जन और पूजन किया। विसर्जन के बाद नानामऊ घाट पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर डॉ. शिवपाल सिंह, डॉ. नरेश पाल सिंह, मेवालाल गुप्ता, तारेंद्र गुप्ता, दिवासु गुप्ता, रामदास गुप्ता, संजय सिंह, संदीप सिंह, मुकुल सिंह, डॉ. शुभम सिंह, सुशील द्विवेदी सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। सोमवार शाम पांच बजे घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई।
    1
    उन्नाव में श्रीमद्भागवत कथा संपन्न,नानामऊ गंगा तट पर कलश विसर्जन, भंडारे में हजारों ने लिया प्रसाद
उन्नाव के गंजमुरादाबाद ब्लॉक स्थित मेला रामकुवर गांव में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन हो गया। कथा के भव्य समापन के बाद श्रद्धालुओं ने नानामऊ गंगा तट पर कलश विसर्जन और हवन-पूजन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण ढोल-नगाड़ों और धार्मिक भजनों के साथ कलश विसर्जन में शामिल हुए।
यह श्रीमद्भागवत कथा समाज सुधारक एवं अंतरराष्ट्रीय कथा प्रवक्ता आचार्य मनीष तिवारी जी द्वारा संपन्न कराई गई। आचार्य मनीष तिवारी कानपुर के रूरा निवासी हैं। उन्हें सुनने के लिए पंडाल में हजारों की भीड़ उमड़ती थी। क्षेत्र में इस तरह के भव्य साप्ताहिक भागवत कथा आयोजन की चर्चा है कि यह पहले कभी नहीं हुआ।
आचार्य मनीष तिवारी की कथा सुनने के लिए महिलाएं और पुरुष 14 किलोमीटर दूर से भी देव स्थान पर आते थे। प्रधान प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह ने बताया कि यह गांव का सबसे बड़ा देव स्थान है और हजारों श्रद्धालुओं के आने का प्रमुख केंद्र है। उन्होंने यह भी बताया कि आचार्य के मुख से निकले शब्दों को सुनकर कई श्रद्धालुओं की आंखों से आंसू आ जाते थे।
प्रधान प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में लगभग 1200 पुरुषों और महिलाओं ने नानामऊ गंगा तट पर पहुंचकर कलश विसर्जन और पूजन किया। विसर्जन के बाद नानामऊ घाट पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर डॉ. शिवपाल सिंह, डॉ. नरेश पाल सिंह, मेवालाल गुप्ता, तारेंद्र गुप्ता, दिवासु गुप्ता, रामदास गुप्ता, संजय सिंह, संदीप सिंह, मुकुल सिंह, डॉ. शुभम सिंह, सुशील द्विवेदी सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। सोमवार शाम पांच बजे घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई।
    user_राजकुमार सोनी पत्रकार
    राजकुमार सोनी पत्रकार
    6265001700017450 बांगरमऊ, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by Ajad Malik
    1
    Post by Ajad Malik
    user_Ajad Malik
    Ajad Malik
    Sidhauli, Sitapur•
    16 hrs ago
  • Post by मोनू शुक्ला
    1
    Post by मोनू शुक्ला
    user_मोनू शुक्ला
    मोनू शुक्ला
    बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • ​संडीला, हरदोई। राज्य सूचना आयोग ने सूचना के अधिकार अधिनियम का पालन न करने और समय पर जानकारी उपलब्ध न कराने के मामले में कड़ा रुख अपनाया है। आयोग ने संडीला के तत्कालीन खंड विकास अधिकारी (BDO) पर 25,000 रुपये का जुर्माना लगाया है। ​क्या है पूरा मामला? ​सामाजिक कार्यकर्ता अशोक भारती ने संडीला विकास खंड के अंतर्गत आने वाली समस्त ग्राम पंचायतों में हुए विकास कार्यों का ब्यौरा मांगा था। उन्होंने विशेष रूप से 25 दिसंबर से 31 मार्च 2022 के बीच 'प्रशासक कार्यकाल' के दौरान हुए कार्यों की सूचना मांगी थी। ​लापरवाही और कार्रवाई की टाइमलाइन :- ​सूचना में देरी - आवेदन के बावजूद संबंधित अधिकारी द्वारा समय सीमा के भीतर कोई जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई। ​आयोग का नोटिस - मामला राज्य सूचना आयोग लखनऊ पहुंचने पर, आयोग ने तत्कालीन खंड विकास अधिकारी को 'कारण बताओ नोटिस' जारी किया। उन्हें स्वयं उपस्थित होकर या लिखित रूप में अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया गया था। ​अंतिम फैसला - संतोषजनक स्पष्टीकरण न मिलने पर आयोग ने प्रतिवादी को दोषी माना। इसके बाद 20 जनवरी 2026 को आयोग ने अधिकारी के विरुद्ध आर्थिक दंड का आदेश पारित कर दिया। ​मुख्य बिंदु - प्रशासन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सूचना आयोग की यह कार्रवाई उन अधिकारियों के लिए एक सबक है जो जन सूचनाओं को दबाने या विलंब करने की कोशिश करते हैं।
    1
    ​संडीला, हरदोई। राज्य सूचना आयोग ने सूचना के अधिकार अधिनियम का पालन न करने और समय पर जानकारी उपलब्ध न कराने के मामले में कड़ा रुख अपनाया है। आयोग ने संडीला के तत्कालीन खंड विकास अधिकारी (BDO) पर 25,000 रुपये का जुर्माना लगाया है।
​क्या है पूरा मामला?
​सामाजिक कार्यकर्ता अशोक भारती ने संडीला विकास खंड के अंतर्गत आने वाली समस्त ग्राम पंचायतों में हुए विकास कार्यों का ब्यौरा मांगा था। उन्होंने विशेष रूप से 25 दिसंबर से 31 मार्च 2022 के बीच 'प्रशासक कार्यकाल' के दौरान हुए कार्यों की सूचना मांगी थी।
​लापरवाही और कार्रवाई की टाइमलाइन :-
​सूचना में देरी - आवेदन के बावजूद संबंधित अधिकारी द्वारा समय सीमा के भीतर कोई जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई।
​आयोग का नोटिस - मामला राज्य सूचना आयोग लखनऊ पहुंचने पर, आयोग ने तत्कालीन खंड विकास अधिकारी को 'कारण बताओ नोटिस' जारी किया। उन्हें स्वयं उपस्थित होकर या लिखित रूप में अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया गया था।
​अंतिम फैसला - संतोषजनक स्पष्टीकरण न मिलने पर आयोग ने प्रतिवादी को दोषी माना। इसके बाद 20 जनवरी 2026 को आयोग ने अधिकारी के विरुद्ध आर्थिक दंड का आदेश पारित कर दिया।
​मुख्य बिंदु - प्रशासन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सूचना आयोग की यह कार्रवाई उन अधिकारियों के लिए एक सबक है जो जन सूचनाओं को दबाने या विलंब करने की कोशिश करते हैं।
    user_शशिकान्त मौर्या पत्रकार
    शशिकान्त मौर्या पत्रकार
    Journalist Sandila, Hardoi•
    15 hrs ago
  • दोस्तों यह बंदर केला है जो की एक डाल को लेकर अपनी मां को समझता है 😢😢😢
    1
    दोस्तों यह बंदर केला है जो की एक डाल को लेकर अपनी मां को समझता है 😢😢😢
    user_Yash Kumar vimal
    Yash Kumar vimal
    Mobile Phone Shop मिस्रिख, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by Team Rohit Panday Rs Sharma patrakar Spn Sharma
    1
    Post by Team Rohit Panday Rs Sharma patrakar Spn Sharma
    user_Team Rohit Panday Rs Sharma patrakar Spn Sharma
    Team Rohit Panday Rs Sharma patrakar Spn Sharma
    Video Creator लखनऊ, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.