शराबमुक्त सामाजिक आयोजनों और नशामुक्त गांव बनाने के लिए ग्रामीणों ने लिया सामूहिक संकल्प पिपोला (टिहरी गढ़वाल)। जाखणीधार ब्लॉक जनपद टिहरी गढ़वाल की ग्राम पंचायत पिपोला में सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन एवं गांव को नशामुक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। ग्राम प्रधान सीमा नेगी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में ग्रामीणों, महिलाओं एवं गांव के गणमान्य व्यक्तियों ने प्रतिभाग किया। बैठक में शराब नहीं, संस्कार मुहिम के प्रणेता सुशील बहुगुणा के सामाजिक अभियान से प्रेरित होकर ग्राम समाज सुधार समिति का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि गांव में शादी-विवाह, जन्मदिन एवं अन्य सामाजिक तथा धार्मिक आयोजनों को शराबमुक्त एवं संस्कारयुक्त बनाया जाएगा। सामाजिक आयोजनों में शराब के प्रचलन को समाप्त करने, विवाह समारोह में निर्धारित समय एवं अनुशासन का पालन करने तथा गांव में नशे के विरुद्ध सामूहिक जनजागरूकता अभियान चलाने पर सहमति बनी। ग्राम प्रधान सीमा नेगी ने कहा कि गांव के सामाजिक वातावरण को बेहतर बनाने और आने वाली पीढ़ी को नशे से दूर रखने के लिए यह पहल अत्यंत आवश्यक है। ग्राम पंचायत और ग्रामीण मिलकर इस अभियान को सफल बनाएंगे। उन्होंने सभी ग्रामीणों से सामाजिक नियमों का पालन करने की अपील की। शराब नहीं, संस्कार मुहिम के प्रणेता सुशील बहुगुणा ने कहा कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन केवल सरकारी प्रयासों से नहीं, बल्कि जनभागीदारी और सामूहिक संकल्प से संभव है। वर्ष 2014 से संचालित शराब नहीं, संस्कार अभियान का उद्देश्य गांवों को नशामुक्त बनाना, विवाह समारोहों को शराबमुक्त करना तथा समाज में संस्कारों और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना है। पिपोला के ग्रामीणों की यह पहल अन्य गांवों के लिए भी प्रेरणादायक बनेगी। समिति अध्यक्ष हर्षपति ने कहा कि ग्राम समाज सुधार समिति गांव में नशामुक्ति, सामाजिक जागरूकता, आपसी सहयोग और सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन के लिए सक्रिय भूमिका निभाएगी। समिति के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य गांव के प्रत्येक परिवार को इस अभियान से जोड़ने का प्रयास करेंगे। ग्राम समाज सुधार समिति का गठन बैठक में सर्वसम्मति से सीमा देवी को संरक्षक ,क्षेत्र पंचायत पंचायत मनोरमा देवी ,हर्षपती देवी अध्यक्ष ,सुमित्रा देवी उपाध्यक्ष,पूनम देवी सचिव,कलावती देवी सह सचिव,संदीप नेगी कोषाध्यक्ष, सदस्य मोनिका,शशी देवी, विनीता, प्रेम दत चमोली, दिवली देवी, गुड्डी देवी निर्वाचित हुए। ग्रामीणों ने विश्वास जताया कि समिति के गठन से गांव में सामाजिक एकजुटता बढ़ेगी और नशामुक्त एवं संस्कारयुक्त समाज निर्माण के संकल्प को मजबूती मिलेगी। शराब नहीं संस्कार मुहीम के लक्ष्मी बहुगुणा व जगदीश बडोनी ने ग्रामवासियों को नशा मुक्त ग्राम की शपथ दिलाई गई।

- शराबमुक्त सामाजिक आयोजनों और नशामुक्त गांव बनाने के लिए ग्रामीणों ने लिया सामूहिक संकल्प पिपोला (टिहरी गढ़वाल)। जाखणीधार ब्लॉक जनपद टिहरी गढ़वाल की ग्राम पंचायत पिपोला में सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन एवं गांव को नशामुक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। ग्राम प्रधान सीमा नेगी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में ग्रामीणों, महिलाओं एवं गांव के गणमान्य व्यक्तियों ने प्रतिभाग किया। बैठक में शराब नहीं, संस्कार मुहिम के प्रणेता सुशील बहुगुणा के सामाजिक अभियान से प्रेरित होकर ग्राम समाज सुधार समिति का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि गांव में शादी-विवाह, जन्मदिन एवं अन्य सामाजिक तथा धार्मिक आयोजनों को शराबमुक्त एवं संस्कारयुक्त बनाया जाएगा। सामाजिक आयोजनों में शराब के प्रचलन को समाप्त करने, विवाह समारोह में निर्धारित समय एवं अनुशासन का पालन करने तथा गांव में नशे के विरुद्ध सामूहिक जनजागरूकता अभियान चलाने पर सहमति बनी। ग्राम प्रधान सीमा नेगी ने कहा कि गांव के सामाजिक वातावरण को बेहतर बनाने और आने वाली पीढ़ी को नशे से दूर रखने के लिए यह पहल अत्यंत आवश्यक है। ग्राम पंचायत और ग्रामीण मिलकर इस अभियान को सफल बनाएंगे। उन्होंने सभी ग्रामीणों से सामाजिक नियमों का पालन करने की अपील की। शराब नहीं, संस्कार मुहिम के प्रणेता सुशील बहुगुणा ने कहा कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन केवल सरकारी प्रयासों से नहीं, बल्कि जनभागीदारी और सामूहिक संकल्प से संभव है। वर्ष 2014 से संचालित शराब नहीं, संस्कार अभियान का उद्देश्य गांवों को नशामुक्त बनाना, विवाह समारोहों को शराबमुक्त करना तथा समाज में संस्कारों और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना है। पिपोला के ग्रामीणों की यह पहल अन्य गांवों के लिए भी प्रेरणादायक बनेगी। समिति अध्यक्ष हर्षपति ने कहा कि ग्राम समाज सुधार समिति गांव में नशामुक्ति, सामाजिक जागरूकता, आपसी सहयोग और सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन के लिए सक्रिय भूमिका निभाएगी। समिति के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य गांव के प्रत्येक परिवार को इस अभियान से जोड़ने का प्रयास करेंगे। ग्राम समाज सुधार समिति का गठन बैठक में सर्वसम्मति से सीमा देवी को संरक्षक ,क्षेत्र पंचायत पंचायत मनोरमा देवी ,हर्षपती देवी अध्यक्ष ,सुमित्रा देवी उपाध्यक्ष,पूनम देवी सचिव,कलावती देवी सह सचिव,संदीप नेगी कोषाध्यक्ष, सदस्य मोनिका,शशी देवी, विनीता, प्रेम दत चमोली, दिवली देवी, गुड्डी देवी निर्वाचित हुए। ग्रामीणों ने विश्वास जताया कि समिति के गठन से गांव में सामाजिक एकजुटता बढ़ेगी और नशामुक्त एवं संस्कारयुक्त समाज निर्माण के संकल्प को मजबूती मिलेगी। शराब नहीं संस्कार मुहीम के लक्ष्मी बहुगुणा व जगदीश बडोनी ने ग्रामवासियों को नशा मुक्त ग्राम की शपथ दिलाई गई।1
- क्यूआर कोड विवाद को लेकर बीकेटीसी के पूर्व अध्यक्ष का आया बयान बदरीनाथ व केदारनाथ धाम के बहुचर्चित क्यूआर कोड विवाद को लेकर श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति ( BKTC) के पूर्व अध्यक्ष अजेंद्र अजय का आया बयान1
- *एसएसपी दून के नेतृत्व में अपराधियों पर सख्त दून पुलिस* देहरादून* *दिनांक - 04/11/2026* *कोतवाली डोईवाला* *गैंगस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार* *अभियुक्त अपने साथियों के साथ चोरी, नकबजनी व अन्य आपराधिक घटनाओं में रहा है लिप्त* *अभियुक्त के विरूद्ध विभिन्न थानो मे चोरी व अन्य आपराधिक घटनाओं के आधा दर्जन से अधिक मुकदमे है दर्ज* *अभियुक्त तथा उसके साथियों के लगातार आपराधिक घटनाओं में लिप्त रहने पर उनके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट में पंजीकृत किया गया था अभियोग* आपराधिक घटनाओं में लिप्त अभियुक्तो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु सम्पूर्ण राज्य में चलाये जा रहे *"ऑपरेशन प्रहार"* के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियो को अपने-अपने थाना क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं में लिप्त अभियुक्तो को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध गुंडा तथा गैंगस्टर एक्ट के तहत प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए है। उक्त निर्देशों के क्रम मे प्रभारी निरीक्षक डोईवाला द्वारा चोरी, नकबजनी तथा अन्य आपराधिक घटनाओं में लिप्त अभियुक्त क्रान्तानाथ व उसके साथियों के विरुद्ध गैंगचार्ट तैयार करते हुए जिलाधिकारी देहरादून एवं उच्चाधिकारीगण से अनुमोदन प्राप्त करने के उपरान्त कोतवाली डोईवाला पर दिनांक - 30/10/2026 को अभियुक्त/गैंगलीडर क्रान्तानाथ पुत्र मौसमनाथ निवासी सपेरा बस्ती घिस्सुपुरा थाना पथरी जनपद हरिद्वार व उसके 03 अन्य साथियों के विरूद्ध मु0अ0सं0- 336/2026 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट पंजीकृत किया गया था, अभियोग पंजीकृत होने के बाद से ही सभी अभियुक्त अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहे थे, जिनकी गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर कोतवाली डोईवाला पर पुलिस टीम गठित की गयी। गठित पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही व सुरागरसी करते हुए मुखबिर तन्त्र को सक्रिय किया गया, जिसके फलस्वरूप पुलिस टीम द्वारा गैंगलीडर/अभियुक्त क्रान्तानाथ उपरोक्त को दिनांक 03/11/2026 को कस्बा चौक डोईवाला से गिरफ्तार किया गया। अभियोग में नामजद अन्य अभियुक्तो की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है। *नाम/पता गिरफ्तार अभियुक्त :-* क्रान्तानाथ पुत्र मौसमनाथ निवासी सपेरा बस्ती घिस्सुपुरा, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार, उम्र - 27 वर्ष *आपराधिक इतिहास अभियुक्त :-* 1- मु०अ०सँ०- 74/26 धारा 305(ए)/331(4)/317(2)/3(5) बीएनएस, कोतवाली डोईवाला 2- मु०अ०सँ०- 15/26 धारा 305(ए)/331(4)/317(2)/3(5) बीएनएस, कोतवाली रानीपोखरी 3- मु०अ०सँ०- 16/24 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, कोतवाली रानीपोखरी 4- मु०अ०सँ०- 205/23 धारा 380/457/411 भादवि, थाना रायपुर 5- मु०अ०सँ०- 263/23 धारा 380/457/411 भादवि, थाना रायपुर 6- मु०अ०सँ०- 389/23 धारा 380/457/34 भादवि कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार 7- मु०अ०सँ०- 120/26 धारा 109 बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट, कोतवाली डोईवाला 8- मु०अ०सँ०- 336/2026 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट, कोतवाली डोईवाला *पुलिस टीम :-* 1- उ0नि0 विपिन खण्डूरी 2- उ0नि0 शिवदत्त जमलोकी 3- हे0का0 सुधीर सैनी 4- कानि0 वीर सिंह2
- मिट्टी के दीये और धूपबत्ती बनाकर आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएं मिट्टी के दीये और धूपबत्ती बनाकर आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएं1
- कोतवाली की सरकारी गाड़ी में सीखी जा रही कार, लोगों ने मचाया बवाल उत्तरकाशी-गंगोत्री हाईवे पर कोतवाली की सरकारी बोलेरो में महिला को ड्राइविंग सिखाने का वीडियो वायरल। वीडियो में वाहन चला रही महिला और साथ बैठे पुलिसकर्मी के वर्दी में नहीं होने पर सवाल। स्थानीय लोगों ने अचानक ब्रेक लगाने पर विरोध किया तो अभद्रता करने का आरोप। वीडियो बनाने वालों पर उसे डिलीट करने का दबाव बनाने की भी शिकायत। सरकारी वाहन के निजी इस्तेमाल और पुलिसकर्मियों के आचरण को लेकर उठे सवाल।1
- 24 घंटे हो गए मोदी जी। मैंने आपको चैलेंज दिया है। आप कहते हो कि opposition देशद्रोही है। किसी भी स्टेज पे आप जगह चुनिए, डिबेट कीजिए मेरे साथ। देशद्रोही कौन है? विदेशी फोर्सेस का कनेक्शन किसका है? और किस प्रकार का कनेक्शन है? जल्दी से जल्दी कीजिए, डरिए मत। दोनों मिलेंगे, मीडिया होगी, देश के युवा होंगे, टेबल होगी, एक साइड आप बैठोगे, एक साइड मैं बैठूंगा। जिसको आप जज बनाना चाहते हो, बना दो। मोहन भागवत जी को बिठा दो, चलो। और फिर डिबेट करते हैं। मोदी जी, डिबेट कीजिए मेरे साथ। जल्दी से जल्दी कीजिए, डरिए मत!2
- खाद्य प्रतिष्ठानों सहित मिठाई एवं डेयरी दुकानों पर खाद्य संरक्षा औषधि प्रशासन ने की छापेमारी टिहरी : आयुक्त खाद्य संरक्षा औषधि प्रशासन उत्तराखंड सरकार श्री विनय शंकर पांडे निर्देशों के अनुपालन में जनपद टिहरी मे खाद्य प्रतिष्ठानों सहित मिठाई एवं डेयरी दुकानों पर जिला अधिकारी नीतिका खण्डेलवाल के आदेश पर छापेमारी, खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए l आगामी दीपावली त्यौहार के दृष्टिगत खाद्य पदार्थों, विशेषकर मिठाइयों एवं अन्य खाद्य सामग्री में मिलावट की रोकथाम तथा आमजन को गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा औषधि प्रशासन टिहरी गढ़वाल द्वारा अभियान शुरू किया गया है। युक्त खाद्य संरक्षण औषधि प्रशासन उत्तराखंड सरकार श्री विनय शंकर पांडे निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी श्रीमती नितिका खंडेलवाल ने संबंधित अधिकारियों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर विशेष निगरानी रखने तथा मिलावटखोरी के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। आमजन के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिसके अनुपालन में जिला प्रशासान ने छोटे-बड़े सभी खाद्य प्रतिष्ठानों पर समान रूप से निगरानी रखी जा रही है तथा खाद्य पदार्थों में मिलावट अथवा गुणवत्ता से संबंधित शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम मे सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा विगत दो सप्ताह से जनपद टिहरी जनपद के घनसाली, चमियाला, लम्बगाव , धनोल्टी ,कैंपिटी, चंबा भागीरथपुर ,आगरा खाल ,खाड़ी मुनि की रेती तपोवन कीर्ति नगर तथा देवप्रयाग बाजार में के विभिन्न प्रतिष्ठित खाद्य प्रतिष्ठानों, मिठाई की दुकानों एवं डेयरी, रेस्टोरेंट पर छापेमारी एवं निरीक्षण की कार्रवाई की गई। टीम द्वारा प्रतिष्ठानों में उपलब्ध खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, साफ-सफाई, रख-रखाव एवं खाद्य सुरक्षा मानकों का जायजा लेते हुए विभिन्न खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए गए, जिन्हें नियमानुसार जांच के लिए भेजा जा रहा है। जनपद में जारी इस अभियान में अब तक 70 खाद्य नमूने संकलित किए गए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सैंपलिंग एवं निरीक्षण अभियान निरंतर जारी रखा जाए तथा जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। सभी उपभोक्ता त्यौहारी सीजन में खाद्य सामग्री एवं मिठाइयां खरीदते समय गुणवत्ता एवं स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें खाद्य कारोबारकर्ताओ अपने प्रतिष्ठान में मूल्य सूची चस्पा किए जाने की भी निर्देश दिए गए इस निरीक्षण में मिठाई के 31 दुग्ध एवं दुग्ध पदार्थ के 9 अनाज उत्पाद के 16 मसाले के 4 खाद्य तेल के 3 तथा अन्य खाद्य पदार्थ के 11 नमूने संग्रह कर जांच हेतु अधिकृत प्रयोगशाला भेजे गए हैं यदि उक्त नमूने जांच असफल रहते हैं तो संबंधित विक्रेता के विरुद्ध खाद्य संरक्षा मानक अधिनियम 2006 के अधीन प्रावधानों में कार्रवाई की जाएगी । जनपद में संग्रहित खाद्य नमूने की जांच में मानक अनुसार न पाए जाने पर होने पर 6 विक्रेताओं के विरुद्ध न्याय निर्णय अधिकारी/अपर जिला अधिकारी टिहरी न्यायालय में वादा किए गए हैं । जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि त्यौहारी सीजन के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और मिलावटखोरी के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। इस अभियान में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी शारदा शर्मा तथा बलवंत चौहान,सम्मिलित रहे।1
- मोहब्बेवाला में भीषण सड़क हादसा, कई लोगों की मौत की आशंका! The Aman Times | देहरादून 🚨 मोहब्बेवाला में भीषण सड़क हादसा, कई लोगों की मौत की आशंका! देहरादून के मोहब्बेवाला क्षेत्र में बड़ा सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक गाड़ी कंटेनर के नीचे दब गई। दुर्घटना में कई लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। राहत एवं बचाव कार्य जारी होने की जानकारी है।1