Shuru
Apke Nagar Ki App…
नरसिंहपुर - कुसुमवैली होटल में लूट करने वाले आरोपियों का पुलिस ने निकाला जुलूस कोतवाली थाना अंतर्गत मुस्कान पार्क के पास स्थित कुसुम वाली होटल में 75 से 80 लख रुपए की लूट करने वाले चार आरोपियों का पुलिस ने सुभाष पार्क चौराहे से न्यायालय तक जुलूस निकाला बता दें कि पुलिस ने महज कुछ घंटे में लूट के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था कोतवाली थाना प्रभारी गौरव चाटे की टीम ने इस बड़ी लूट का पर्दाफाश किया ,पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता मैनेजर चंद्रेश रजक सहित चार आरोपियों राकेश शुक्ला, अनुज बाल्मिकी और मोनू बंशकार का जुलूस निकाला अपराधियों के मन में कानून का खौफ पैदा करने और आम जनता के बीच से बदमाशों का डर निकालने के लिए बुधवार पुलिस ने आरोपियों का सुभाष पार्क से न्यायालय तक जुलूस निकाला।
SATISH DUBEY
नरसिंहपुर - कुसुमवैली होटल में लूट करने वाले आरोपियों का पुलिस ने निकाला जुलूस कोतवाली थाना अंतर्गत मुस्कान पार्क के पास स्थित कुसुम वाली होटल में 75 से 80 लख रुपए की लूट करने वाले चार आरोपियों का पुलिस ने सुभाष पार्क चौराहे से न्यायालय तक जुलूस निकाला बता दें कि पुलिस ने महज कुछ घंटे में लूट के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था कोतवाली थाना प्रभारी गौरव चाटे की टीम ने इस बड़ी लूट का पर्दाफाश किया ,पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता मैनेजर चंद्रेश रजक सहित चार आरोपियों राकेश शुक्ला, अनुज बाल्मिकी और मोनू बंशकार का जुलूस निकाला अपराधियों के मन में कानून का खौफ पैदा करने और आम जनता के बीच से बदमाशों का डर निकालने के लिए बुधवार पुलिस ने आरोपियों का सुभाष पार्क से न्यायालय तक जुलूस निकाला।
More news from Narsinghpur and nearby areas
- नरसिंहपुर जिले के चीचली ब्लाक के अंतर्गत आने वाले सीरेगांव ग्राम पंचायत का है यहां के बीए पास सरपंच महेंद्र सिंह कुशवाहा ने अपनी ही ग्राम पंचायत के पंचायत कार्यालय के अंदर अपने आप को ही ताला लगाकर बंद कर लिया है और अपनी मांगों को लेकर लामबंद हो गए हैं।उनका कहना है कि उनके गांव के लोगों ने वोट देकर उन्हें सरपंच तो बना दिया लेकिन अधिकारी उनकी पंचायत में विकास कार्य नहीं होने दे रहे हैं। पंचायत चुनाव के बाद से ही वो अपने गांव के विकास कार्य कराने को लेकर लगातार दफ्तरों और अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं। अधिकारियों को कई बार लिखित शिकायत देने के बाद भी उनकी पंचायत में काम सेक्शन नहीं कराए जा रहे हैं।अब सरपंच अपने आप को पंचायत कार्यालय में बंद कर नरसिंहपुर कलेक्टर ओर जिला सीईओ को पंचायत की समस्याएं सुलझाने के बाद ही बाहर आने की बात कह रहे हैं। वही अधिकारी मौके पर पहुँचे और उन्हें मनाने की कोशिश की जा रही है।1
- नरसिंहपुर रेलवे अस्पताल: 'अद्वितीयता से एकजुट' होकर कैंसर को हराने का संकल्प नरसिंहपुर। विश्व कैंसर दिवस (4 फरवरी 2026) के अवसर पर रेलवे अस्पताल नरसिंहपुर में जागरूकता रैली और शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डॉ. आर. आर. कुर्रे (पश्चिम मध्य रेलवे, जबलपुर) के मार्गदर्शन में स्टेशन प्लेटफॉर्म पर जागरूकता रैली निकालकर आमजन को 'तंबाकू छोड़ो, स्वस्थ जीवन चुनो' का संदेश दिया गया। थीम 2026: "यूनाइटेड बाई यूनिक" (अद्वितीयता से एकजुट) - जिसका उद्देश्य हर मरीज की व्यक्तिगत देखभाल और स्वास्थ्य सेवाओं में समानता लाना है। सफलता का मंत्र: डॉ. कुर्रे ने बताया कि स्टेज 4 कैंसर भी अब लाइलाज नहीं है; सही समय पर जांच और आधुनिक तकनीक (रोबोटिक सर्जरी, पेट स्कैन) से इसका पूर्ण उपचार संभव है। सतर्कता: मुँह के न भरने वाले घाव, खांसी में खून, वजन गिरना या स्तन में गांठ जैसे लक्षणों को नजरअंदाज न करें। बचाव: शाकाहारी जीवन अपनाएं, नशा छोड़ें और लड़कियों को सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन (HPV) जरूर लगवाएं।रेलवे चिकित्सक ने सदेश दिया की आज गुटखा छोड़ें, कल खुशहाल जिएं।1
- नरसिंहपुर में एक बार फिर कलयुगी बेटे की करतूत सामने आई है जहां बुजुर्ग पिता को मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया और संपत्ति पर कब्जा कर लिया पीड़ित बुजुर्ग बतानेपुलिस अधीक्षक से इंसाफ की मांग की1
- नरसिंहपुर नगर स्थित होटल कुमुम वैली में हुई लगभग 1 करोड़ रुपये की लूट की वारदात का पुलिस ने चंद घंटों में खुलासा कर बड़ी सफलता हासिल की है। घटना 03 फरवरी की रात करीब 3 बजे हुई, जब 3-4 नकाबपोश लुटेरों ने होटल में घुसकर नगद राशि लूट ली। पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में गठित विशेष टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच की। विवेचना में सामने आया कि लूट की साजिश में होटल का कर्मचारी ही मास्टरमाइंड निकला। रात्रिकालीन मैनेजर चंद्रेश रजक की संलिप्तता उजागर होने पर पुलिस ने कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट की गई राशि में से लगभग 60 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। सभी आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस की संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।4
- Post by Kailash gupta tv 241
- Post by Satendra mishra1
- कृषि विज्ञान केंद्र गोविंदनगर, नर्मदापुरम में मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण का सुनहरा अवसर 16 फरवरी से 20 फरवरी 2026 तक आयोजित किया जा रहा कृषि विज्ञान केंद्र गोविंद नगर की डॉक्टर आकांक्षा पांडे ने बुधवार शाम 5 बजे जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रशिक्षण में ऑयस्टर मशरूम की खेती, बटन व ऑयस्टर मशरूम की उन्नत तकनीक, स्पॉन उत्पादन का व्यावहारिक प्रशिक्षण,ऑयस्टर, बटन एवं मिल्की मशरूम की संपूर्ण जानकारी दी जाएगी इस प्रशिक्षण में प्रशिक्षु को प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा साथ ही प्रशिक्षण के बाद 6 माह तक तकनीकी मार्गदर्शन, न्यूनतम निवेश में बेहतर आय का अवसर, स्वरोजगार व उद्यमिता को बढ़ावा,आवास एवं भोजन की सुविधा उपलब्ध भी की जाएगी ।1
- नरसिंहपुर जिले के रेलवे स्टेशन अस्पताल और रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म पर आज विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर डॉक्टर आर आर कुर्रे के द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया और रेलवे अस्पताल में उपस्थित लोगों को शपथ दिलाई गई।बुधवार अभियान के दौरान रेलवे अस्पताल में डॉ.आर आर कुर्रे ने यात्रियों और रेल कर्मचारियों को कैंसर के लक्षणों, बचाव के उपायों और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी1