Shuru
Apke Nagar Ki App…
कृषि विज्ञान केंद्र गोविंद नगर में 16 फरवरी से 20 फरवरी तक आयोजित होगा मशरूम उत्पादन शिविर का आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र गोविंदनगर, नर्मदापुरम में मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण का सुनहरा अवसर 16 फरवरी से 20 फरवरी 2026 तक आयोजित किया जा रहा कृषि विज्ञान केंद्र गोविंद नगर की डॉक्टर आकांक्षा पांडे ने बुधवार शाम 5 बजे जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रशिक्षण में ऑयस्टर मशरूम की खेती, बटन व ऑयस्टर मशरूम की उन्नत तकनीक, स्पॉन उत्पादन का व्यावहारिक प्रशिक्षण,ऑयस्टर, बटन एवं मिल्की मशरूम की संपूर्ण जानकारी दी जाएगी इस प्रशिक्षण में प्रशिक्षु को प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा साथ ही प्रशिक्षण के बाद 6 माह तक तकनीकी मार्गदर्शन, न्यूनतम निवेश में बेहतर आय का अवसर, स्वरोजगार व उद्यमिता को बढ़ावा,आवास एवं भोजन की सुविधा उपलब्ध भी की जाएगी ।
Sandeep Mehra
कृषि विज्ञान केंद्र गोविंद नगर में 16 फरवरी से 20 फरवरी तक आयोजित होगा मशरूम उत्पादन शिविर का आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र गोविंदनगर, नर्मदापुरम में मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण का सुनहरा अवसर 16 फरवरी से 20 फरवरी 2026 तक आयोजित किया जा रहा कृषि विज्ञान केंद्र गोविंद नगर की डॉक्टर आकांक्षा पांडे ने बुधवार शाम 5 बजे जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रशिक्षण में ऑयस्टर मशरूम की खेती, बटन व ऑयस्टर मशरूम की उन्नत तकनीक, स्पॉन उत्पादन का व्यावहारिक प्रशिक्षण,ऑयस्टर, बटन एवं मिल्की मशरूम की संपूर्ण जानकारी दी जाएगी इस प्रशिक्षण में प्रशिक्षु को प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा साथ ही प्रशिक्षण के बाद 6 माह तक तकनीकी मार्गदर्शन, न्यूनतम निवेश में बेहतर आय का अवसर, स्वरोजगार व उद्यमिता को बढ़ावा,आवास एवं भोजन की सुविधा उपलब्ध भी की जाएगी ।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- ग्राम सेमरी हरचंद के स्कूल में आसामाजिक तत्वों का उपद्रव,शराब की बोतल तोड़कर फेंकी,तीन सीसीटीवी कैमरे भी तोड़े। सोहागपुर के ग्राम सेमरी हरचंद में हाई स्कूल के पीछे स्थित शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला में रात्रि को असामाजिक तत्वों द्वारा शराब की बोतल तोड़कर उपद्रव किया गया जिससे पूरे स्कूल परिसर में कांच के टुकड़े बिखर गए अज्ञात लोगों द्वारा स्कूल की खिड़कियों से कांच की बोतल अंदर दीवाल में मारकर फोड़ी गई। वहां के तिरंगा स्तंभ को भी क्षति पहुंचाई गई एवं स्कूल परिसर की दीवारों पर लगे तीन सीसीटीवी कैमरों को भी तोड़ दिया गया। इस घटना के वीडियो भी सोशल मीडिया पर मंगलवार शाम 7:00 बजे से वायरल हो रहे हैं। घटना के बाद स्कूल के बच्चे एवं शिक्षक शिक्षिकाएं भयभीत है उन्होंने बताया कि आए दिन यहां गंदगी फैलाई जाती है एवं अज्ञात लोगों द्वारा तोड़फोड़ की जाती है स्कूल की शिक्षकों द्वारा सेमरी हरचंद पुलिस चौकी में आवेदन देकर अज्ञात व्यक्तियों के ऊपर उचित कार्यवाही करने को निवेदन किया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस ने वहां पहुंचकर जांच शुरू की स्कूली बच्चों एवं शिक्षक शिक्षकों को जांच कर उचित एवं आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।1
- Post by Pratap Singh1
- सोहागपुर (होशंगाबाद) वरिष्ठ अधिवक्ता एवं समाजसेवी पंडित देवी प्रसाद जी दुबे यहां राम रहीम रोटी बैंक के माध्यम से जरूरतमंदों को भोजन कराने उपस्थित हुए। इस दौरान आपने कहा कि जरूरतमंद एवं भूखे प्यासे लोगों को भोजन कराने से भगवान भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं। अतः आप लोग भी जरूरतमंद, असहाय,वृद्ध एवं बेसहारा लोगों की सहायता अवश्य कीजिए। इससे बड़ा कोई दान पुण्य नहीं है।1
- बांसखेड़ा में लूट का मामला आया सामने1
- करेली की राकाई निवासी पीड़ित वृद्ध पिता ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर को आवेदन दिया इसमें उसने बताया कि उसके मंझले लड़के ने उसे घर से बाहर निकाल दिया है और उसके जरूरी कागजात भी छीन लिए हैं वही वह दो से तीन बार आवेदन दे चुका है लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है इस कारण उसने कलेक्टर को आवेदन देते हुए कलेक्टर से न्याय की गुहार लगाई।1
- दिनदहाड़े तीन महिलाओं ने सोनी ज्वेलर्स से उड़ाई चांदी 2 दिन पूर्व साईं खेड़ा स्थित सोनी ज्वेलर्स से तीन अज्ञात महिलाएँ चांदी की पायल चोरी कर फरार हो गईं। सीसीटीवी फुटेज में इनकी तस्वीरें कैद हो गई है। किसी को भी इन महिलाएं दिखाई देने या जानकारी मिलने पर तत्काल थाना साईं खेड़ा को सूचित करें। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रहेगा।2
- सोहागपुर (होशंगाबाद) तिलक वार्ड के पूर्व पार्षद श्री प्रदीप दुबे की बिटिया कु.उपासना दुबे जो कि यूरोप में जॉब करती हैं उन्होंने यहां आकर अपने भाई स्व.विशाल दुबे की जन्म जयंती पर जरूरतमंद, बेघर, बेसहारा लोगों को भोजन तो कराए साथ ही आपने ठंड से बचाव हेतु इन्हें गर्म वस्त्र कंबल आदि वितरित कर पुण्य व सराहनीय कार्य किया।1
- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने जिले की जनपद पंचायत करेली के अंतर्गत आने वाले एकीकृत शासकीय प्राथमिक शाला रांकाई को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की सामुदायिक विकास निधि (सीएसआर) के अंतर्गत सौंपी गई शैक्षणिक सहित अन्य सामग्री का शुभारंभ किया। बैंक द्वारा कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी की पहल पर सौर ऊर्जा पैनल, वाटर फिल्टर एवं कूलर, कंप्यूटर, अलमारी तथा विद्यार्थियों के लिए डेस्क और टेबल प्रदान की गई। साथ ही विद्यालय भवन की मरम्मत एवं रंगाई पुताई भी करवाई गई। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती सिंह ने विद्यालय प्रबंधन एवं ग्रामीणजनों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि डिजिटल संसाधनों एवं आवश्यक शैक्षणिक सुविधाओं की उपलब्धता से बच्चों की अध्ययन गुणवत्ता में सुधार होगा तथा उन्हें आधुनिक शिक्षा से जोड़ने में सहायता मिलेगी1
- नरसिंहपुर रेलवे अस्पताल: 'अद्वितीयता से एकजुट' होकर कैंसर को हराने का संकल्प नरसिंहपुर। विश्व कैंसर दिवस (4 फरवरी 2026) के अवसर पर रेलवे अस्पताल नरसिंहपुर में जागरूकता रैली और शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डॉ. आर. आर. कुर्रे (पश्चिम मध्य रेलवे, जबलपुर) के मार्गदर्शन में स्टेशन प्लेटफॉर्म पर जागरूकता रैली निकालकर आमजन को 'तंबाकू छोड़ो, स्वस्थ जीवन चुनो' का संदेश दिया गया। थीम 2026: "यूनाइटेड बाई यूनिक" (अद्वितीयता से एकजुट) - जिसका उद्देश्य हर मरीज की व्यक्तिगत देखभाल और स्वास्थ्य सेवाओं में समानता लाना है। सफलता का मंत्र: डॉ. कुर्रे ने बताया कि स्टेज 4 कैंसर भी अब लाइलाज नहीं है; सही समय पर जांच और आधुनिक तकनीक (रोबोटिक सर्जरी, पेट स्कैन) से इसका पूर्ण उपचार संभव है। सतर्कता: मुँह के न भरने वाले घाव, खांसी में खून, वजन गिरना या स्तन में गांठ जैसे लक्षणों को नजरअंदाज न करें। बचाव: शाकाहारी जीवन अपनाएं, नशा छोड़ें और लड़कियों को सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन (HPV) जरूर लगवाएं।रेलवे चिकित्सक ने सदेश दिया की आज गुटखा छोड़ें, कल खुशहाल जिएं।1