Shuru
Apke Nagar Ki App…
कलयुगी बेटे ने मारपीट कर पिता को घर सेनिकाला नरसिंहपुर में एक बार फिर कलयुगी बेटे की करतूत सामने आई है जहां बुजुर्ग पिता को मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया और संपत्ति पर कब्जा कर लिया पीड़ित बुजुर्ग बतानेपुलिस अधीक्षक से इंसाफ की मांग की
पंकज गुप्ता "पत्रकार"
कलयुगी बेटे ने मारपीट कर पिता को घर सेनिकाला नरसिंहपुर में एक बार फिर कलयुगी बेटे की करतूत सामने आई है जहां बुजुर्ग पिता को मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया और संपत्ति पर कब्जा कर लिया पीड़ित बुजुर्ग बतानेपुलिस अधीक्षक से इंसाफ की मांग की
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- विश्व कैंसर दिवस: 'अद्वितीयता से एकजुट' होकर कैंसर को हराने का संकल्प, नरसिंहपुर रेलवे अस्पताल ने निकाली जागरूकता रैली नरसिंहपुर। "गुटखा छोड़ो, कैंसर से बचो... आज छोड़ो, कल जियो।" इसी बुलंद नारे के साथ आज 4 फरवरी 2026 को विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर रेलवे अस्पताल नरसिंहपुर में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। डॉ. आर. आर. कुर्रे (पश्चिम मध्य रेलवे, जबलपुर) के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में न केवल कैंसर के खतरों के प्रति आगाह किया गया, बल्कि आधुनिक तकनीकों से इसके सफल इलाज का भरोसा भी दिलाया गया। थीम 2026: 'यूनाइटेड बाई यूनिक' (अद्वितीयता से एकजुट) इस वर्ष की थीम 'यूनाइटेड बाई यूनिक' (अद्वितीयता से एकजुट) के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि कैंसर से पीड़ित हर व्यक्ति की यात्रा अद्वितीय होती है। यह थीम व्यक्तिगत देखभाल और स्वास्थ्य सेवाओं में असमानता को कम करने पर जोर देती है। डॉ. कुर्रे ने बताया कि कैंसर की रोकथाम, शीघ्र निदान और समय पर इलाज ही इस बीमारी से बचने का एकमात्र प्रभावी रास्ता है। रेलवे अस्पताल में जागरूकता रैली और संकल्प:- जागरूकता अभियान के तहत रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर एक विशाल जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान रेलवे के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को तंबाकू और नशा न करने का सामूहिक संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम में रोबोटिक सर्जरी और पेट स्कैनिंग जैसी अत्याधुनिक तकनीकों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। कैंसर के प्रकार और मुख्य लक्षण:- डॉक्टरों ने बताया कि पुरुषों और महिलाओं में अलग-अलग प्रकार के कैंसर प्रमुखता से देखे जाते हैं: पुरुषों में: तंबाकू के कारण मुँह का कैंसर, धूम्रपान से फेफड़ों का कैंसर और जीवनशैली के कारण प्रोस्टेट व मलाशय (रेक्टम) कैंसर के मामले अधिक मिलते हैं। महिलाओं में: स्तन (ब्रेस्ट) कैंसर, सर्वाइकल कैंसर और ओवरी कैंसर मुख्य हैं। खतरनाक श्रेणियां: पैंक्रियाज कैंसर, ग्लियोब्लास्टोमा (मस्तिष्क), ब्लड कैंसर और फेफड़ों का कैंसर सबसे घातक माने जाते हैं। कैंसर का प्रकार मुख्य लक्षण मुँह का कैंसर घाव जो इलाज के बाद भी ठीक न हों। फेफड़ों का कैंसर खांसी, बलगम में खून, वजन कम होना, थकान। प्रोस्टेट कैंसर पेशाब में जलन, रुकावट या खून आना। महिलाओं के कैंसर अनियमित माहवारी, स्तन में गांठ, अत्यधिक दर्द। रेक्टम कैंसर शौच के साथ खून आना और दर्द होना। भ्रांति का अंत: स्टेज 4 कैंसर भी लाइलाज नहीं! एक महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए विशेषज्ञों ने बताया कि यह सोचना गलत है कि स्टेज 4 कैंसर हमेशा जानलेवा होता है। सही समय पर पहचान और आधुनिक चिकित्सा (कीमोथेरेपी, सर्जरी, रेडिएशन) से मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो सकता है। विशेष रूप से त्वचा, पेट, लीवर और यूरिनरी ब्लैडर के कैंसर का पूर्ण इलाज संभव है। बचाव के मंत्र: स्वस्थ जीवन से नाता जोड़ें नशे से दूरी: आज ही गुटखा, तंबाकू और शराब का त्याग करें। टीकाकरण: लड़कियों में वैक्सीन के जरिए सर्वाइकल कैंसर को 99% तक रोका जा सकता है। आहार और व्यायाम: शाकाहारी भोजन, मौसमी फल और पर्याप्त प्रोटीन लें। प्रतिदिन योग और एक्सरसाइज करें। तनाव मुक्त जीवन: स्वच्छ वातावरण और मानसिक शांति कैंसर से जंग जीतने में सहायक है।4
- नरसिंहपुर जिला मुख्यालय के जमुनिया ग्राम में स्वरोजगार के नाम पर धोखाधड़ी का एक गंभीर मामला सामने आया है। मछली पालन के लिए सरकारी तालाब की स्वीकृति दिलाने का झांसा देकर ग्रामीणों से रुपये की ठगी की गई है। जमुनिया निवासी पीड़ित ग्रामीणों ने आज कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर को आवेदन देते हुए अपनी आपबीती सुनाई। ग्रामीणों का कहना हैं की गांव के एक ग्रामीण ने मछली पालन के लिए तालाब स्वीकृत करवाने ग्रामीणों से पैसा लिया और मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया था। ग्रामीणों को भरोसा दिलाया गया कि सरकारी प्रक्रिया के तहत उन्हें गांव का तालाब पट्टे पर दिला दिया जाएगा। इसके बदले में फाइल चार्ज और अन्य सरकारी शुल्कों के नाम पर प्रति व्यक्ति हजारों रुपये वसूले गए। महीनों बीत जाने के बाद ग्रामीण पल्ला झाड़ रहा हैं और पैसा वापिस मांगने पर अधिकारियों को देना बता रहा हैं। ग्रामीणों को ठगी का एहसास होने पर उन्होंने कलेक्ट पहुंचकर कलेक्टर को आवेदन दिया और पूरी मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की1
- नरसिंहपुर में एक बार फिर कलयुगी बेटे की करतूत सामने आई है जहां बुजुर्ग पिता को मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया और संपत्ति पर कब्जा कर लिया पीड़ित बुजुर्ग बतानेपुलिस अधीक्षक से इंसाफ की मांग की1
- नरसिंहपुर नगर स्थित होटल कुमुम वैली में हुई लगभग 1 करोड़ रुपये की लूट की वारदात का पुलिस ने चंद घंटों में खुलासा कर बड़ी सफलता हासिल की है। घटना 03 फरवरी की रात करीब 3 बजे हुई, जब 3-4 नकाबपोश लुटेरों ने होटल में घुसकर नगद राशि लूट ली। पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में गठित विशेष टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच की। विवेचना में सामने आया कि लूट की साजिश में होटल का कर्मचारी ही मास्टरमाइंड निकला। रात्रिकालीन मैनेजर चंद्रेश रजक की संलिप्तता उजागर होने पर पुलिस ने कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट की गई राशि में से लगभग 60 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। सभी आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस की संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।4
- Post by Kailash gupta tv 243
- Post by Satendra mishra1
- Post by Rammulal Saiyam2
- नरसिंहपुर मुख्यालय के निवारी निवासी पीड़ित माता-पिता अपने मानसिक दिव्यांग बच्चों को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और उन्होंने कलेक्टर को आवेदन दिया जिसमें उन्होंने बताया कि लगभग चार से पांच महीना से उन्हें पेंशन और राशन नहीं मिल रहा है जिससे अब वह आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं और बच्चों के पालन पोषण में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है पीड़ित पिता ने बताया कि कई बार आधार कार्ड में फिंगर अपडेशन करवा लिया है लेकिन उनके राशन और पेंशन दोनों चालू नहीं हुए है इसलिए आज कलेक्टर को आवेदन देते हुए बच्चों के फिंगर अपडेशन करवाने की मांग की है जिससे उन्हें राशन और पेंशन मिल सके और वह उनका पालन पोषण ठीक तरीके से कर सकें।1