Shuru
Apke Nagar Ki App…
नरसिंहपुर - मानसिक दिव्यांग तीन बच्चों का आधार कार्ड अपडेशन बना परेशानी,राशन और पेंशन रुकी कलेक्टर को दिया आवेदन नरसिंहपुर मुख्यालय के निवारी निवासी पीड़ित माता-पिता अपने मानसिक दिव्यांग बच्चों को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और उन्होंने कलेक्टर को आवेदन दिया जिसमें उन्होंने बताया कि लगभग चार से पांच महीना से उन्हें पेंशन और राशन नहीं मिल रहा है जिससे अब वह आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं और बच्चों के पालन पोषण में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है पीड़ित पिता ने बताया कि कई बार आधार कार्ड में फिंगर अपडेशन करवा लिया है लेकिन उनके राशन और पेंशन दोनों चालू नहीं हुए है इसलिए आज कलेक्टर को आवेदन देते हुए बच्चों के फिंगर अपडेशन करवाने की मांग की है जिससे उन्हें राशन और पेंशन मिल सके और वह उनका पालन पोषण ठीक तरीके से कर सकें।
SATISH DUBEY
नरसिंहपुर - मानसिक दिव्यांग तीन बच्चों का आधार कार्ड अपडेशन बना परेशानी,राशन और पेंशन रुकी कलेक्टर को दिया आवेदन नरसिंहपुर मुख्यालय के निवारी निवासी पीड़ित माता-पिता अपने मानसिक दिव्यांग बच्चों को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और उन्होंने कलेक्टर को आवेदन दिया जिसमें उन्होंने बताया कि लगभग चार से पांच महीना से उन्हें पेंशन और राशन नहीं मिल रहा है जिससे अब वह आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं और बच्चों के पालन पोषण में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है पीड़ित पिता ने बताया कि कई बार आधार कार्ड में फिंगर अपडेशन करवा लिया है लेकिन उनके राशन और पेंशन दोनों चालू नहीं हुए है इसलिए आज कलेक्टर को आवेदन देते हुए बच्चों के फिंगर अपडेशन करवाने की मांग की है जिससे उन्हें राशन और पेंशन मिल सके और वह उनका पालन पोषण ठीक तरीके से कर सकें।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- नरसिंहपुर: 'कुसुम वैली' होटल में 1 करोड़ की डकैती, मास्टरमाइंड निकला होटल मैनेजर; पुलिस ने चंद घंटों में किया पर्दाफाश नरसिंहपुर। नरसिंहपुर पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए शहर के प्रतिष्ठित होटल 'कुसुम वैली' में हुई लगभग 1 करोड़ रुपये की लूट का मात्र कुछ ही घंटों में खुलासा कर दिया है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस पूरी डकैती की पटकथा होटल के ही भरोसेमंद मैनेजर ने लिखी थी। पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 60 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। आधी रात को नकाबपोशों ने डाला था डाका घटना 3 फरवरी 2026 की तड़के करीब 3:00 बजे की है। सूचना मिली कि होटल कुसुम वैली में 3-4 नकाबपोश बदमाशों ने जबरन घुसकर होटल में रखी भारी नकदी लूट ली है। वारदात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना ने स्वयं मोर्चा संभाला और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया व एसडीओपी मनोज गुप्ता के नेतृत्व में तीन विशेष टीमों का गठन किया। होटल का मैनेजर ही निकला 'विलेन' जांच के दौरान जब पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और होटल स्टाफ से पूछताछ की, तो रात्रिकालीन मैनेजर चंद्रेश रजक की भूमिका संदिग्ध पाई गई। पुलिसिया पूछताछ में वह टूट गया और अपना गुनाह कबूल कर लिया। चंद्रेश ने बताया कि उसे होटल में रखी बड़ी राशि की जानकारी थी। लालच में आकर उसने यह जानकारी अपने साथियों को दी और लूट की योजना तैयार की। इन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार: चंद्रेश रजक: निवासी यादव कॉलोनी, नरसिंहपुर (मास्टरमाइंड मैनेजर) राकेश कुमार शुक्ला: निवासी लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश अनुज कुमार वाल्मीकि: निवासी लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश मोनू उर्फ टूईया वंशकार: निवासी नरसिंहपुर 60 लाख रुपये नकद बरामद पुलिस ने त्वरित छापेमारी करते हुए चारों आरोपियों को धर दबोचा। इनके पास से कुल 60 लाख रुपये की नकदी जप्त की गई है, जिसमें सबसे बड़ी राशि (45 लाख) मोनू वंशकार से बरामद हुई। आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है4
- Post by Kailash gupta tv 241
- बनखेड़ी। शहर में मंगलवार को जीएसटी विभाग की टीम द्वारा की गई सर्चिंग कार्रवाई से व्यापारिक क्षेत्र में अफरा–तफरी का माहौल बन गया। जीएसटी टीम के शहर में पहुंचते ही कई दुकानदारों को सर्चिंग की भनक लग गई, जिसके बाद किराना, हार्डवेयर और कपड़ा व्यवसाय से जुड़ी बड़ी दुकानों के शटर एक-एक कर गिरने लगे। सर्चिंग के दौरान शहर में करीब दो दर्जन से अधिक दुकानें बंद नजर आईं, जिससे बाजार की रौनक अचानक फीकी पड़ गई। सूत्रों के मुताबिक जीएसटी टीम की कार्रवाई लगभग दो से तीन घंटे तक चली। इस दौरान प्रमुख बाजारों में बड़ी दुकानों के बंद रहने को लेकर जनचर्चा तेज रही। हालांकि टीम के शहर से रवाना होते ही सभी दुकानें पुनः खुल गईं और बाजार सामान्य स्थिति में लौट आया। इधर, किराना व्यापारी अरविंद गुप्ता ने स्पष्ट किया कि उनकी दुकान पर जीएसटी टीम के तीन सदस्य पहुंचे थे, जिन्होंने आवश्यक दस्तावेजों की जांच की। जांच पूरी होने के बाद टीम बिना किसी आपत्ति के रवाना हो गई। गुप्ता का कहना है कि दुकान बंद होने का कारण उनके घर में विवाह समारोह था, न कि जीएसटी की कार्रवाई। वहीं कुछ व्यापारियों का मानना है कि जीएसटी टीम की यह कार्रवाई नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है। बाजार में बिलिंग को लेकर अलग-अलग व्यवस्थाएं प्रचलित हैं—कहीं पक्का बिल दिया जाता है, कहीं कच्चा और कहीं बिना बिल के भी लेनदेन होता है। इसी भ्रम के चलते कई दुकानदार जांच के नाम से घबराकर अपनी दुकानें बंद कर देते हैं, जबकि वास्तव में घबराने जैसी कोई बात नहीं होती। कुल मिलाकर जीएसटी टीम की सर्चिंग ने कुछ घंटों के लिए ही सही, लेकिन बनखेड़ी के बाजार में हलचल जरूर पैदा कर दी, जो दिनभर चर्चा का विषय बनी रही।1
- 👉दूध में यूरिया 👉सब्जियों में ऑक्सीटोसिन 👉पनीर में कास्टिक सोडा 👉मसालों में ईंट का पाउडर 👉शहद में पीला रंग 👉पोल्ट्री में स्टेरॉयड 👉आइसक्रीम में डिटर्जेंट हम सब धीरे-धीरे ज़हर खा रहे हैं! आज संसद में यह गंभीर मुद्दा उठाया। भाषण देखें।1
- जनपद पंचायत घंसौर की सीईओ शीतल ठाकुर को जनपद स्टॉप ने विदाई डिप्टी कलेक्टर बनने पर मिली शुभकामनाएं घंसौर। जनपद पंचायत घंसौर की मुख्य कार्यपालन अधिकारी शीतल ठाकुर को उनके स्थानांतरण पर दी गई विदाई एवं डिप्टी कलेक्टर पद पर पदोन्नति मिलने पर दी गई शुभकामनाएं। इस अवसर पर जनपद कार्यालय परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। समारोह में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों ने शीतल ठाकुर के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में जनपद पंचायत घंसौर में विकास कार्यों को नई दिशा मिली। उन्होंने शासन की योजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विदाई समारोह में सभी ने उन्हें डिप्टी कलेक्टर बनने पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शीतल ठाकुर ने भी अपने संबोधन में घंसौर में मिले सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया और यहां की स्मृतियों को हमेशा याद रखने की बात कही।1
- जबलपुर की सीनियर रिटायर्ड डॉक्टर हेमलता श्रीवास्तव की करोड़ों की संपत्ति को लेकर चल रहा विवाद अब नया मोड़ ले चुका है। उनकी छोटी बहन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें जिला प्रशासन से अपील की गई है कि डॉक्टर हेमलता को गायत्री मंदिर परिसर में सुरक्षित रखा जाए। - राइट टाउन स्थित करीब 25 हजार स्क्वेयर फीट जमीन सहित लगभग 60 करोड़ रुपये की संपत्तियों को लेकर अलग-अलग पक्षों के दावे सामने आ रहे हैं। गायत्री परिवार ने भी दानपत्र होने का दावा किया है, जिससे मामला और उलझ गया है। - इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने भी चिंता जताते हुए कहा है कि डॉक्टर की सुरक्षा और स्वास्थ्य प्राथमिकता होनी चाहिए। संगठन ने शारीरिक और मानसिक स्थिति को लेकर सवाल उठाए हैं। - फिलहाल डॉक्टर हेमलता श्रीवास्तव का इलाज मेडिकल कॉलेज में जारी है। प्रशासनिक कार्रवाई का इंतजार है। --- 📍 स्थान: जबलपुर, मध्य प्रदेश 📰 सच तक पत्रिका न्यूज़ ✍️ संपादक: दीपक विश्वकर्मा, जबलपुर1
- कोतवाली थाना अंतर्गत गरगटा निवासी पीड़ित मां सरला राजपूत ने एसपी ऑफिस पहुंचकर एसपी को आवेदन दिया जिसमें उसने बताया की पतंग उड़ाते समय पतंग काटने को लेकर पड़ोस में रह रहे एक बच्चे से उनके बेटे का विवाद हो गया था जिसके बाद उनके बच्चे के साथ में घर में घुसकर पड़ोसी परिवार के 4 से 5 लोगों ने मारपीट की वहीं मां ने बताया कि उसी दौरान उनके परिवार का कोई भी सदस्य घर में मौजूद नहीं था वह किसी काम से नरसिंहपुर आए हुए थे जब वह पहुंचे तो बच्चे ने उनको बताया कि पड़ोस में रहने वाले एक ही परिवार के चार से पांच लोगों ने घर में घुसकर उसके साथ में मारपीट कर दी वहीं आवेदन देते हुए महिला ने मारपिट करने वालो पर चोरी का आरोप भी लगाया और एसपी को आवेदन देते हुए कार्यवाही की मांग की1
- खेतों में सज रही जुए की महफिल,_सोशल मीडिया पर विडिओ हुआ वायरल नरसिंहपुर। जिले में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि अब पुलिस के खौफ से बेखौफ होकर खुलेआम खेतों में लाखों के दांव लगाए जा रहे हैं। ताजा मामला पलोहा थाना अंतर्गत चिरिर्या और महंगवा के बीच स्थित एक कृषि फार्म हाउस का है, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सूत्रों और वायरल वीडियो के अनुसार, यह जुआ फड़ पहले गाडरवारा थाना क्षेत्र के कामती पिठहरा में सक्रिय था। लेकिन पुलिस की सख्ती या आपसी तालमेल के चलते अब इसे पलोहा थाना क्षेत्र के सुनसान खेतों में शिफ्ट कर दिया गया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे कृषि फार्म हाउस की आड़ में जुआरियों का जमावड़ा लगा हुआ है हैरानी की बात यह है कि जिले के कई थाना क्षेत्रों में जुआरी लगातार अपनी लोकेशन बदल रहे हैं।1
- न्यायिक मजिस्ट्रेट ने छात्रों को दी कानून और केरियर की जानकारी* बनखेड़ी। तहसील विधिक सेवा समिति के तत्वाधान में स्थानीय सेंट मेरी कॉन्वेंट स्कूल, बनखेड़ी में एक 'विधिक साक्षरता शिविर' का गरिमामय आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को कानून के प्रति जागरूक करना और उन्हें भविष्य के केरियर विकल्पों के प्रति मार्गदर्शन देना रहा। *कानून और केरियर पर विशेष मार्गदर्शन* कार्यक्रम की मुख्य अतिथि माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी (पिपरिया), श्रीमती शालिनी मिश्रा शुक्ला जी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कानून की बारीकियों से अवगत कराया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को उनके मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी दी। साथ ही, उन्होंने नाबालिग छात्र छात्राओ को अपराधों से बचने की सलाह दी *अधिवक्ता संघ के विचार* शिविर में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह नागवंशी और सचिव वेदप्रकाश भार्गव ने भी अपने विचार साझा किए ,उन्होंने दैनिक जीवन में विधिक साक्षरता के महत्व को रेखांकित किया और बताया कि किस तरह कानून का ज्ञान एक सजग नागरिक बनने में सहायक होता है। साथ ही मोबाइल के दुरुपयोग से दूर रहने की सलाह दी *इनकी रही उपस्थिति* इस अवसर पर विधिक क्षेत्र से जुड़े कई वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से: श्री बृजेश पटेल (कोषाध्यक्ष) अधिवक्ता संघ श्री हरपाल सिंह चौधरी (अधिवक्ता) श्री शिवम मालवीय (अधिवक्ता) श्री मोहन कुशवाहा (अधिवक्ता) श्री ज्ञानचंद जी पांडे (अधिवक्ता) कार्यक्रम के अंत में स्कूल प्रबंधन से प्राचार्य फादर श्री स्टेलिन जेरी एंटो एवं सिस्टर रेंसी जार्ज ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। शिविर में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक उपस्थित रहे।1