logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जिला अधिवक्ता संघ चुनाव में घमासान अध्यक्ष पद के लिए रघुवीर और यज्ञ दीप में कांटे की टककर जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। अध्यक्ष पद की कुर्सी को लेकर चुनावी मुकाबला दिलचस्प होता नजर आ रहा है। मैदान में उतर रहे प्रत्याशियों के बीच अपनी जीत सुनिश्चित करने की जोरदार तैयारी चल रही है। अध्यक्ष पद के लिए अनिल, यज्ञदीप और रघुवीर अपनी दावेदारी के साथ चुनावी रण में हैं, वहीं गौरव ने भी अध्यक्ष पद के लिए ताल ठोक दी है। अब अधिवक्ता संघ के इस चुनाव में किसके पक्ष में माहौल बनता है, किसे अधिवक्ताओं का समर्थन मिलता है और अध्यक्ष पद का ताज किसके सिर सजेगा—इस पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। चुनावी मुकाबले में हर प्रत्याशी अपनी जीत के लिए पूरी ताकत झोंकने की तैयारी में है। ऐसे में टीकमगढ़ जिला अधिवक्ता संघ का चुनाव आने वाले दिनों में और भी रोचक हो सकता है। अब देखना होगा—अधिवक्ताओं के विश्वास की कसौटी पर कौन खरा उतरता है और अध्यक्ष की कुर्सी पर किसका कब्जा होता है!

18 hrs ago
user_घूमता आईना
घूमता आईना
गिर्द, ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
18 hrs ago

जिला अधिवक्ता संघ चुनाव में घमासान अध्यक्ष पद के लिए रघुवीर और यज्ञ दीप में कांटे की टककर जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। अध्यक्ष पद की कुर्सी को लेकर चुनावी मुकाबला दिलचस्प होता नजर आ रहा है। मैदान में उतर रहे प्रत्याशियों के बीच अपनी जीत सुनिश्चित करने की जोरदार तैयारी चल रही है। अध्यक्ष पद के लिए अनिल, यज्ञदीप और रघुवीर अपनी दावेदारी के साथ चुनावी रण में हैं, वहीं गौरव ने भी अध्यक्ष पद के लिए ताल ठोक दी है। अब अधिवक्ता संघ के इस चुनाव में किसके पक्ष में माहौल बनता है, किसे अधिवक्ताओं का समर्थन मिलता है और अध्यक्ष पद का ताज किसके सिर सजेगा—इस पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। चुनावी मुकाबले में हर प्रत्याशी अपनी जीत के लिए पूरी ताकत झोंकने की तैयारी में है। ऐसे में टीकमगढ़ जिला अधिवक्ता संघ का चुनाव आने वाले दिनों में और भी रोचक हो सकता है। अब देखना होगा—अधिवक्ताओं के विश्वास की कसौटी पर कौन खरा उतरता है और अध्यक्ष की कुर्सी पर किसका कब्जा होता है!

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • जिला अधिवक्ता संघ चुनाव में घमासान अध्यक्ष पद के लिए रघुवीर और यज्ञ दीप में कांटे की टककर जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। अध्यक्ष पद की कुर्सी को लेकर चुनावी मुकाबला दिलचस्प होता नजर आ रहा है। मैदान में उतर रहे प्रत्याशियों के बीच अपनी जीत सुनिश्चित करने की जोरदार तैयारी चल रही है। अध्यक्ष पद के लिए अनिल, यज्ञदीप और रघुवीर अपनी दावेदारी के साथ चुनावी रण में हैं, वहीं गौरव ने भी अध्यक्ष पद के लिए ताल ठोक दी है। अब अधिवक्ता संघ के इस चुनाव में किसके पक्ष में माहौल बनता है, किसे अधिवक्ताओं का समर्थन मिलता है और अध्यक्ष पद का ताज किसके सिर सजेगा—इस पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। चुनावी मुकाबले में हर प्रत्याशी अपनी जीत के लिए पूरी ताकत झोंकने की तैयारी में है। ऐसे में टीकमगढ़ जिला अधिवक्ता संघ का चुनाव आने वाले दिनों में और भी रोचक हो सकता है। अब देखना होगा—अधिवक्ताओं के विश्वास की कसौटी पर कौन खरा उतरता है और अध्यक्ष की कुर्सी पर किसका कब्जा होता है!
    1
    जिला अधिवक्ता संघ चुनाव में घमासान
अध्यक्ष पद के लिए रघुवीर और यज्ञ दीप में कांटे की टककर
जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। अध्यक्ष पद की कुर्सी को लेकर चुनावी मुकाबला दिलचस्प होता नजर आ रहा है। मैदान में उतर रहे प्रत्याशियों के बीच अपनी जीत सुनिश्चित करने की जोरदार तैयारी चल रही है।
अध्यक्ष पद के लिए अनिल, यज्ञदीप और रघुवीर अपनी दावेदारी के साथ चुनावी रण में हैं, वहीं गौरव ने भी अध्यक्ष पद के लिए ताल ठोक दी है।
अब अधिवक्ता संघ के इस चुनाव में किसके पक्ष में माहौल बनता है, किसे अधिवक्ताओं का समर्थन मिलता है और अध्यक्ष पद का ताज किसके सिर सजेगा—इस पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।
चुनावी मुकाबले में हर प्रत्याशी अपनी जीत के लिए पूरी ताकत झोंकने की तैयारी में है। ऐसे में टीकमगढ़ जिला अधिवक्ता संघ का चुनाव आने वाले दिनों में और भी रोचक हो सकता है।
अब देखना होगा—अधिवक्ताओं के विश्वास की कसौटी पर कौन खरा उतरता है और अध्यक्ष की कुर्सी पर किसका कब्जा होता है!
    user_घूमता आईना
    घूमता आईना
    गिर्द, ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 10 प्रकरण दर्ज ग्वालियर में अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 10 प्रकरण दर्ज चार क्षेत्रों में दबिश देकर 9,700 किलोग्राम गुड़ लहान नष्ट किया, अनुमानित कीमत लगभग 9 लाख रुपए ग्वालियर। 30 अक्टूबर जिले में अवैध मदिरा के विनिर्माण, विक्रय, संग्रहण एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीमों ने डबरा, भितरवार एवं मोहना क्षेत्र में कार्रवाई की। इस दौरान कुल 9,700 किलोग्राम गुड़ लहान बरामद कर मौके पर नष्ट किया गया। नष्ट किए गए गुड़ लहान की अनुमानित कीमत लगभग 9 लाख रुपए है। कार्रवाई के दौरान मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1) के तहत कुल 10 प्रकरण दर्ज किए गए। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के आदेशानुसार, आबकारी उपायुक्त श्री संदीप शर्मा के निर्देशन एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्री राज नारायण सोनी के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। मुखबिर से प्राप्त सूचना एवं नियमित गश्त के आधार पर विभिन्न स्थानों पर दबिश दी गई। डबरा क्षेत्र में एसडीएम श्रीमती नवकिरण कौर (आईएएस) के नेतृत्व में प्रशासन एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम गुंजार में जमीन में बने गड्ढों से लगभग 2,500 किलोग्राम तथा ग्राम चिरूली में 1,100 किलोग्राम गुड़ लहान बरामद किया। दोनों स्थानों पर सैंपल लेकर शेष गुड़ लहान मौके पर ही नष्ट किया गया। इसी प्रकार भितरवार क्षेत्र के ग्राम दुवा दुबई स्थित कंजर डेरे से टंकियों एवं ड्रमों में रखा लगभग 4,500 किलोग्राम गुड़ लहान बरामद कर सैंपल लेने के बाद नष्ट किया गया। मोहना क्षेत्र के बरसाना मोहल्ले से भी लगभग 1,600 किलोग्राम गुड़ लहान बरामद कर मौके पर नष्ट किया गया। सभी स्थानों पर की गई कार्रवाई के संबंध में आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत कार्रवाई की गई। अभियान में आबकारी नियंत्रण कक्ष प्रभारी एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री राजेश तिवारी के निर्देशन में सहायक जिला आबकारी अधिकारियों, वृत्त उपनिरीक्षकों एवं कार्यपालिक स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा। आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विनिर्माण एवं कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई निरंतर जारी रखी जाएगी।
    1
    अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 10 प्रकरण दर्ज

ग्वालियर में अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 10 प्रकरण दर्ज
चार क्षेत्रों में दबिश देकर 9,700 किलोग्राम गुड़ लहान नष्ट किया, अनुमानित कीमत लगभग 9 लाख रुपए
ग्वालियर। 30 अक्टूबर जिले में अवैध मदिरा के विनिर्माण, विक्रय, संग्रहण एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीमों ने डबरा, भितरवार एवं मोहना क्षेत्र में कार्रवाई की। इस दौरान कुल 9,700 किलोग्राम गुड़ लहान बरामद कर मौके पर नष्ट किया गया। नष्ट किए गए गुड़ लहान की अनुमानित कीमत लगभग 9 लाख रुपए है। कार्रवाई के दौरान मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1) के तहत कुल 10 प्रकरण दर्ज किए गए।
कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के आदेशानुसार, आबकारी उपायुक्त श्री संदीप शर्मा के निर्देशन एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्री राज नारायण सोनी के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। मुखबिर से प्राप्त सूचना एवं नियमित गश्त के आधार पर विभिन्न स्थानों पर दबिश दी गई।
डबरा क्षेत्र में एसडीएम श्रीमती नवकिरण कौर (आईएएस) के नेतृत्व में प्रशासन एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम गुंजार में जमीन में बने गड्ढों से लगभग 2,500 किलोग्राम तथा ग्राम चिरूली में 1,100 किलोग्राम गुड़ लहान बरामद किया। दोनों स्थानों पर सैंपल लेकर शेष गुड़ लहान मौके पर ही नष्ट किया गया।
इसी प्रकार भितरवार क्षेत्र के ग्राम दुवा दुबई स्थित कंजर डेरे से टंकियों एवं ड्रमों में रखा लगभग 4,500 किलोग्राम गुड़ लहान बरामद कर सैंपल लेने के बाद नष्ट किया गया। मोहना क्षेत्र के बरसाना मोहल्ले से भी लगभग 1,600 किलोग्राम गुड़ लहान बरामद कर मौके पर नष्ट किया गया।
सभी स्थानों पर की गई कार्रवाई के संबंध में आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत कार्रवाई की गई। अभियान में आबकारी नियंत्रण कक्ष प्रभारी एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री राजेश तिवारी के निर्देशन में सहायक जिला आबकारी अधिकारियों, वृत्त उपनिरीक्षकों एवं कार्यपालिक स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विनिर्माण एवं कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई निरंतर जारी रखी जाएगी।
    user_एक देश एक आवाज़ NEWS
    एक देश एक आवाज़ NEWS
    न्यूज़ संपादक तानसेन, ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • छोटा पैकेज बड़ा धमाल। बच्चे भी अब कर रहे हैं कमाल। यही हैं हिंदुत्व की मिसाल।
    1
    छोटा पैकेज  बड़ा धमाल।  बच्चे भी अब कर रहे हैं कमाल। यही हैं हिंदुत्व की मिसाल।
    user_दिगेन्द्र कुमार बाजपेई
    दिगेन्द्र कुमार बाजपेई
    Local News Reporter पिछोर (डबरा), ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • डबरा ब्रेकिंग// दिया तले अंधेरा कहाबत होती दिख रही है सत्य... 😂😂😂 डबरा// दीया तले अंधेरा, आबकारी आयुक्त मुख्यालय जिले में ही कच्ची शराब का डेरा, कहां हैं ज़िमेदार अधिकारी? कहीं सागर ना बन जाए ग्वालियर!
    1
    डबरा ब्रेकिंग// दिया तले अंधेरा कहाबत होती दिख रही है सत्य... 😂😂😂
डबरा// दीया तले अंधेरा, आबकारी आयुक्त मुख्यालय जिले में ही कच्ची शराब का डेरा, कहां हैं ज़िमेदार अधिकारी? कहीं सागर ना बन जाए ग्वालियर!
    user_Arun kumar
    Arun kumar
    Local News Reporter पिछोर (डबरा), ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • चांद नहीं दिखने पर महिलाएं कैसे खोलें करवा चौथ का व्रत? पंडित गौरव कृष्ण शास्त्री ने बताया उपाय चांद नहीं दिखने पर महिलाएं कैसे खोलें करवा चौथ का व्रत? पंडित गौरव कृष्ण शास्त्री ने बताया उपाय
    1
    चांद नहीं दिखने पर महिलाएं कैसे खोलें करवा चौथ का व्रत? पंडित गौरव कृष्ण शास्त्री ने बताया उपाय
चांद नहीं दिखने पर महिलाएं कैसे खोलें करवा चौथ का व्रत? पंडित गौरव कृष्ण शास्त्री ने बताया उपाय
    user_Amit Chauhan
    Amit Chauhan
    तानसेन, ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • युवा सृजन संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों ने इंदरगढ़ थाना का किया भ्रमण..… युवा सृजन संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों ने किया इंदरगढ़ थाना भ्रमण इंदरगढ़/दतिया....... मध्यप्रदेश उच्च शिक्षा विभाग एवं मध्यप्रदेश पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद योजना के अंतर्गत आज शासकीय महाविद्यालय इंदरगढ़, जिला दतिया के विद्यार्थियों द्वारा इंदरगढ़ थाना का शैक्षणिक भ्रमण किया गया। थाना भ्रमण के दौरान नगर निरीक्षक एवं थाना प्रभारी श्री गौरव शर्मा द्वारा विद्यार्थियों को थाने की कार्यप्रणाली, पुलिस प्रशासन की भूमिका, कानून व्यवस्था बनाए रखने की प्रक्रिया तथा आम नागरिकों की सुरक्षा से संबंधित विभिन्न पहलुओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। उन्होंने विद्यार्थियों को पुलिस थाने में होने वाली विभिन्न गतिविधियों एवं पुलिस की दैनिक कार्यप्रणाली से अवगत कराया। विद्यार्थियों ने थाना परिसर का अवलोकन कर पुलिस प्रशासन की कार्यशैली को समझा तथा अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को बताया गया कि पुलिस विभाग समाज में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ नागरिकों के अधिकारों की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस प्रकार के भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को कानून एवं पुलिस प्रशासन की व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना तथा उनमें जिम्मेदार नागरिकता की भावना विकसित करना है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. निलय गोस्वामी ने इस प्रकार के कार्यक्रमों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं सामाजिक जागरूकता के लिए उपयोगी बताया। उल्लेखनीय है कि संपूर्ण कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार मौर्य के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। उनके मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली से प्रत्यक्ष रूप से परिचित कराने तथा पुलिस और आम नागरिकों के बीच बेहतर समन्वय एवं विश्वास स्थापित करने के उद्देश्य से यह गतिविधि संपन्न हुई। कार्यक्रम में सहायक प्राध्यापक अर्जित चतुर्वेदी, क्रीड़ा अधिकारी राघवेंद्र सिंह यादव, डॉ. शबाना बानो, डॉ. सरिता सिंह, दुष्यंत कर्ण, रोहित कुशवाह, उत्तम सिंह बघेल, नीरज कर्ण एवं लतीफ खान सहित महाविद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहे। यह थाना भ्रमण विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण अनुभव रहा, जिससे उन्हें पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली को नजदीक से समझने तथा कानून के प्रति जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा मिली।
    2
    युवा सृजन संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों ने इंदरगढ़ थाना का किया भ्रमण..…
युवा सृजन संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों ने किया इंदरगढ़ थाना भ्रमण
इंदरगढ़/दतिया.......
मध्यप्रदेश उच्च शिक्षा विभाग एवं मध्यप्रदेश पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद योजना के अंतर्गत आज शासकीय महाविद्यालय इंदरगढ़, जिला दतिया के विद्यार्थियों द्वारा इंदरगढ़ थाना का शैक्षणिक भ्रमण किया गया।
थाना भ्रमण के दौरान नगर निरीक्षक एवं थाना प्रभारी श्री गौरव शर्मा द्वारा विद्यार्थियों को थाने की कार्यप्रणाली, पुलिस प्रशासन की भूमिका, कानून व्यवस्था बनाए रखने की प्रक्रिया तथा आम नागरिकों की सुरक्षा से संबंधित विभिन्न पहलुओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। उन्होंने विद्यार्थियों को पुलिस थाने में होने वाली विभिन्न गतिविधियों एवं पुलिस की दैनिक कार्यप्रणाली से अवगत कराया। विद्यार्थियों ने थाना परिसर का अवलोकन कर पुलिस प्रशासन की कार्यशैली को समझा तथा अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को बताया गया कि पुलिस विभाग समाज में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ नागरिकों के अधिकारों की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस प्रकार के भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को कानून एवं पुलिस प्रशासन की व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना तथा उनमें जिम्मेदार नागरिकता की भावना विकसित करना है।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. निलय गोस्वामी ने इस प्रकार के कार्यक्रमों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं सामाजिक जागरूकता के लिए उपयोगी बताया।
उल्लेखनीय है कि संपूर्ण कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार मौर्य के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। उनके मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली से प्रत्यक्ष रूप से परिचित कराने तथा पुलिस और आम नागरिकों के बीच बेहतर समन्वय एवं विश्वास स्थापित करने के उद्देश्य से यह गतिविधि संपन्न हुई।
कार्यक्रम में सहायक प्राध्यापक अर्जित चतुर्वेदी, क्रीड़ा अधिकारी  राघवेंद्र सिंह यादव, डॉ. शबाना बानो, डॉ. सरिता सिंह, दुष्यंत कर्ण, रोहित कुशवाह, उत्तम सिंह बघेल, नीरज कर्ण एवं लतीफ खान सहित महाविद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहे।
यह थाना भ्रमण विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण अनुभव रहा, जिससे उन्हें पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली को नजदीक से समझने तथा कानून के प्रति जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा मिली।
    user_प्रवीण कुमार श्रीवास्तव
    प्रवीण कुमार श्रीवास्तव
    Voice of people Indergarh, Datia•
    2 hrs ago
  • मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वावधान में विजयाराजे सिंधिया महाविद्यालय, भांडेर में प्रस्फुटन शक्ति संचय अभियान के अंतर्गत मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि परिणिता राजे ने प्रस्फुटन समितियों के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समितियों के समर्पित प्रयासों से समाज में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। उन्होंने कहा कि सेवा, जागरूकता और जनभागीदारी के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की नई दिशा तय की जा सकती है। जिला समन्वयक मुनेन्द्र शेजवार ने परिषद की गतिविधियों की जानकारी देते हुए शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की बात कही। ब्लॉक समन्वयक शैलेंद्र लिटोरिया ने जल गंगा संवर्धन अभियान और सेवा संकल्प में समितियों के योगदान की जानकारी दी। बैठक में सामाजिक कार्यों की समीक्षा कर आगामी कार्ययोजना पर चर्चा हुई। इस दौरान पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में डॉ. प्रदीप शर्मा, प्रो. संजीव सिंह सहित समितियों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
    1
    मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वावधान में विजयाराजे सिंधिया महाविद्यालय, भांडेर में प्रस्फुटन शक्ति संचय अभियान के अंतर्गत मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि परिणिता राजे ने प्रस्फुटन समितियों के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समितियों के समर्पित प्रयासों से समाज में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। उन्होंने कहा कि सेवा, जागरूकता और जनभागीदारी के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की नई दिशा तय की जा सकती है। जिला समन्वयक मुनेन्द्र शेजवार ने परिषद की गतिविधियों की जानकारी देते हुए शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की बात कही। ब्लॉक समन्वयक शैलेंद्र लिटोरिया ने जल गंगा संवर्धन अभियान और सेवा संकल्प में समितियों के योगदान की जानकारी दी। बैठक में सामाजिक कार्यों की समीक्षा कर आगामी कार्ययोजना पर चर्चा हुई। इस दौरान पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में डॉ. प्रदीप शर्मा, प्रो. संजीव सिंह सहित समितियों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
    user_Shahid Qureshi
    Shahid Qureshi
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • पुरानी रंजिश ने लिया खूनी संघर्ष का रूप: दुकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग, घर की पाटौर में लगाई आग, महिलाओं पर कुल्हाड़ी से हमला; दहशत में परिवार पहुंचा एसपी ऑफिस शिवपुरी। जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र के ग्राम राजा की मुढ़ैरी में पुरानी रंजिश को लेकर एक परिवार पर कथित हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने गांव के कुछ दबंगों पर दुकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने, घर की पाटौर में आग लगाकर संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और बीच-बचाव करने आईं महिलाओं पर कुल्हाड़ी व लाठी-डंडों से जानलेवा हमला करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना में दो महिलाएं घायल हुई हैं, जिनमें से एक महिला की उंगली कटकर अलग हो गई। गंभीर रूप से घायल महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से पीड़ित परिवार में भय और दहशत का माहौल है। आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बावजूद गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज और परेशान परिवार दोपहर करीब 1 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा। यहां पीड़ित सीताराम कुशवाह ने पुलिस अधिकारियों के सामने अपनी पीड़ा बयां करते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की। पुरानी रंजिश में दुकान को बनाया निशाना, रात में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग पीड़ित सीताराम कुशवाह के अनुसार, 18 अक्टूबर की रात ग्राम राजा की मुढ़ैरी में पुरानी रंजिश के चलते विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। आरोप है कि हमलावरों ने उनके परिवार की दुकान पर पहुंचकर ताबड़तोड़ फायरिंग की। अचानक हुई इस घटना से परिवार के लोग दहशत में आ गए। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमलावरों ने केवल दुकान तक ही हमला सीमित नहीं रखा, बल्कि परिवार के घर को भी निशाना बनाया। आरोपियों ने घर की पाटौर में आग लगा दी, जिससे परिवार की संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई। घटना के दौरान परिवार के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। पीड़ित परिवार का कहना है कि हमलावरों की इस हरकत से उन्हें अपनी जान और संपत्ति दोनों का खतरा महसूस होने लगा है। बीच-बचाव करने पहुंचीं महिलाओं पर कुल्हाड़ी और लाठी-डंडों से हमला पीड़ित परिवार के अनुसार, जब घर की महिलाएं विवाद के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचीं तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया। आरोप है कि महिलाओं के साथ कुल्हाड़ी और लाठी-डंडों से मारपीट की गई। इस हमले में सीताराम कुशवाह की दो भाभियां घायल हो गईं। हमले की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक महिला की उंगली तक कटकर अलग हो गई। गंभीर रूप से घायल महिला को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। परिवार का आरोप है कि हमलावरों ने महिलाओं पर हमला कर उनकी जान लेने की कोशिश की। घटना के बाद से पीड़ित परिवार के लोग भयभीत हैं और उन्हें आशंका है कि आरोपी दोबारा उनके साथ कोई गंभीर वारदात कर सकते हैं। एफआईआर दर्ज, लेकिन गिरफ्तारी नहीं होने से बढ़ी पीड़ित परिवार की चिंता पीड़ित सीताराम कुशवाह का कहना है कि घटना के संबंध में पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि कार्रवाई में देरी के चलते उन्हें लगातार भय के माहौल में रहना पड़ रहा है। परिवार का कहना है कि दुकान पर फायरिंग, घर में आगजनी और महिलाओं पर जानलेवा हमले जैसी गंभीर घटनाओं के बाद भी आरोपियों के खुलेआम घूमने से उनकी चिंता बढ़ गई है। पीड़ितों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। गुरुवार दोपहर एसपी कार्यालय पहुंचा दहशतजदा परिवार आरोपियों की गिरफ्तारी और सुरक्षा की मांग को लेकर पीड़ित परिवार गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा। यहां परिवार ने अपनी शिकायत और घटना से जुड़ी पूरी जानकारी पुलिस अधिकारियों के सामने रखी। पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई कि उन्हें न्याय दिलाया जाए और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी मांग की गई। परिवार का कहना है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती और उन्हें सुरक्षा नहीं मिलती, तब तक वे खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर सकते। पुलिस के आधिकारिक बयान का इंतजार ग्राम राजा की मुढ़ैरी में सामने आए इस मामले ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक ओर पीड़ित परिवार दुकान पर फायरिंग, घर में आगजनी और महिलाओं पर जानलेवा हमले के आरोप लगा रहा है, वहीं दूसरी ओर एफआईआर दर्ज होने के बावजूद गिरफ्तारी नहीं होने की बात सामने आई है। फिलहाल इस पूरे घटनाक्रम में पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने आना बाकी है। पुलिस की ओर से आरोपियों की गिरफ्तारी, घटना की जांच और पीड़ित परिवार की सुरक्षा को लेकर क्या कदम उठाए गए हैं, इस पर स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार है। पीड़ित परिवार की मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए, ताकि उन्हें न्याय मिल सके और भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो।
    1
    पुरानी रंजिश ने लिया खूनी संघर्ष का रूप: दुकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग, घर की पाटौर में लगाई आग, महिलाओं पर कुल्हाड़ी से हमला; दहशत में परिवार पहुंचा एसपी ऑफिस
शिवपुरी। जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र के ग्राम राजा की मुढ़ैरी में पुरानी रंजिश को लेकर एक परिवार पर कथित हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने गांव के कुछ दबंगों पर दुकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने, घर की पाटौर में आग लगाकर संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और बीच-बचाव करने आईं महिलाओं पर कुल्हाड़ी व लाठी-डंडों से जानलेवा हमला करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना में दो महिलाएं घायल हुई हैं, जिनमें से एक महिला की उंगली कटकर अलग हो गई। गंभीर रूप से घायल महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
घटना के बाद से पीड़ित परिवार में भय और दहशत का माहौल है। आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बावजूद गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज और परेशान परिवार दोपहर करीब 1 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा। यहां पीड़ित सीताराम कुशवाह ने पुलिस अधिकारियों के सामने अपनी पीड़ा बयां करते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की।
पुरानी रंजिश में दुकान को बनाया निशाना, रात में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग
पीड़ित सीताराम कुशवाह के अनुसार, 18 अक्टूबर की रात ग्राम राजा की मुढ़ैरी में पुरानी रंजिश के चलते विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। आरोप है कि हमलावरों ने उनके परिवार की दुकान पर पहुंचकर ताबड़तोड़ फायरिंग की। अचानक हुई इस घटना से परिवार के लोग दहशत में आ गए।
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमलावरों ने केवल दुकान तक ही हमला सीमित नहीं रखा, बल्कि परिवार के घर को भी निशाना बनाया। आरोपियों ने घर की पाटौर में आग लगा दी, जिससे परिवार की संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई।
घटना के दौरान परिवार के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। पीड़ित परिवार का कहना है कि हमलावरों की इस हरकत से उन्हें अपनी जान और संपत्ति दोनों का खतरा महसूस होने लगा है।
बीच-बचाव करने पहुंचीं महिलाओं पर कुल्हाड़ी और लाठी-डंडों से हमला
पीड़ित परिवार के अनुसार, जब घर की महिलाएं विवाद के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचीं तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया। आरोप है कि महिलाओं के साथ कुल्हाड़ी और लाठी-डंडों से मारपीट की गई।
इस हमले में सीताराम कुशवाह की दो भाभियां घायल हो गईं। हमले की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक महिला की उंगली तक कटकर अलग हो गई। गंभीर रूप से घायल महिला को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
परिवार का आरोप है कि हमलावरों ने महिलाओं पर हमला कर उनकी जान लेने की कोशिश की। घटना के बाद से पीड़ित परिवार के लोग भयभीत हैं और उन्हें आशंका है कि आरोपी दोबारा उनके साथ कोई गंभीर वारदात कर सकते हैं।
एफआईआर दर्ज, लेकिन गिरफ्तारी नहीं होने से बढ़ी पीड़ित परिवार की चिंता
पीड़ित सीताराम कुशवाह का कहना है कि घटना के संबंध में पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि कार्रवाई में देरी के चलते उन्हें लगातार भय के माहौल में रहना पड़ रहा है।
परिवार का कहना है कि दुकान पर फायरिंग, घर में आगजनी और महिलाओं पर जानलेवा हमले जैसी गंभीर घटनाओं के बाद भी आरोपियों के खुलेआम घूमने से उनकी चिंता बढ़ गई है। पीड़ितों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए।
गुरुवार दोपहर एसपी कार्यालय पहुंचा दहशतजदा परिवार
आरोपियों की गिरफ्तारी और सुरक्षा की मांग को लेकर पीड़ित परिवार गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा। यहां परिवार ने अपनी शिकायत और घटना से जुड़ी पूरी जानकारी पुलिस अधिकारियों के सामने रखी।
पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई कि उन्हें न्याय दिलाया जाए और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी मांग की गई।
परिवार का कहना है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती और उन्हें सुरक्षा नहीं मिलती, तब तक वे खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर सकते।
पुलिस के आधिकारिक बयान का इंतजार
ग्राम राजा की मुढ़ैरी में सामने आए इस मामले ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक ओर पीड़ित परिवार दुकान पर फायरिंग, घर में आगजनी और महिलाओं पर जानलेवा हमले के आरोप लगा रहा है, वहीं दूसरी ओर एफआईआर दर्ज होने के बावजूद गिरफ्तारी नहीं होने की बात सामने आई है।
फिलहाल इस पूरे घटनाक्रम में पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने आना बाकी है। पुलिस की ओर से आरोपियों की गिरफ्तारी, घटना की जांच और पीड़ित परिवार की सुरक्षा को लेकर क्या कदम उठाए गए हैं, इस पर स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार है।
पीड़ित परिवार की मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए, ताकि उन्हें न्याय मिल सके और भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो।
    user_Deepak Journalist
    Deepak Journalist
    TV News Anchor नरवर, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.