logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

यमुना एक्सप्रेसवे पर टमाटर से भरी कैंटर में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान टप्पल। यमुना एक्सप्रेसवे पर जेवर टोल प्लाजा और सरोल गांव के बीच गुरुवार को टमाटर से भरी एक कैंटर में अचानक आग लग गई। आग लगने से अफरा-तफरी मच गई, जबकि चालक ने समय रहते वाहन से कूदकर अपनी जान बचा ली। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार कैंटर आजादपुर मंडी से मध्यप्रदेश टमाटर लेने जा रही थी। वाहन में खाली क्रेटें रखी हुई थीं। कैंटर चालक धर्मेश ने बताया कि चलते समय अचानक इंजन में तकनीकी खराबी हुई और वहीं से आग भड़क उठी, जिसने देखते ही देखते क्रेटों को अपनी चपेट में ले लिया। धुआं उठता देख चालक ने तुरंत वाहन रोककर छलांग लगा दी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल विभाग को बुलाया गया। दमकल की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया। आग लगने से कैंटर के अगले हिस्से को काफी नुकसान पहुंचा है। पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से यातायात को कुछ समय के लिए नियंत्रित किया। बाद में क्षतिग्रस्त वाहन को टप्पल कट से नीचे उतारकर किनारे कराया गया, जिससे यातायात सुचारु रूप से चल सका। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण इंजन में शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

9 hrs ago
user_DHARAMPAL SHARMA
DHARAMPAL SHARMA
Khair, Aligarh•
9 hrs ago

यमुना एक्सप्रेसवे पर टमाटर से भरी कैंटर में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान टप्पल। यमुना एक्सप्रेसवे पर जेवर टोल प्लाजा और सरोल गांव के बीच गुरुवार को टमाटर से भरी एक कैंटर में अचानक आग लग गई। आग लगने से अफरा-तफरी मच गई, जबकि चालक ने समय रहते वाहन से कूदकर अपनी जान बचा ली। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार कैंटर आजादपुर मंडी से मध्यप्रदेश टमाटर लेने जा रही थी। वाहन में खाली क्रेटें रखी हुई थीं। कैंटर चालक धर्मेश ने बताया कि चलते समय अचानक इंजन में तकनीकी खराबी हुई और वहीं से आग भड़क उठी, जिसने देखते ही देखते क्रेटों को अपनी

चपेट में ले लिया। धुआं उठता देख चालक ने तुरंत वाहन रोककर छलांग लगा दी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल विभाग को बुलाया गया। दमकल की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया। आग लगने से कैंटर के अगले हिस्से को काफी नुकसान पहुंचा है। पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से यातायात को कुछ समय के लिए नियंत्रित किया। बाद में क्षतिग्रस्त वाहन को टप्पल कट से नीचे उतारकर किनारे कराया गया, जिससे यातायात सुचारु रूप से चल सका। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण इंजन में शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

More news from Aligarh and nearby areas
  • गौमाता की सेवा रक्षा Radhe Radhe
    1
    गौमाता की सेवा रक्षा 
Radhe Radhe
    user_गौशाला उडमवरा इगलाश अलीगढ  542
    गौशाला उडमवरा इगलाश अलीगढ 542
    Nurse Iglas, Aligarh•
    3 hrs ago
  • #अलीगढ़ मे सांसद सतीश गौतम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने "काली गाड़ी" में घूमने वाले लोगों को गुंडा करार देते हुए कहा है कि उनका "इलाज" वे खुद करेंगे, क्योंकि यह उनका कर्तव्य है। कहाः अपराधी कितना भी बड़ा हो, अपराधी अपराधी है, गुंडा गुंडा है। गुंडा न आपके लिए अच्छा है, न मेरे लिए अच्छा है। अगर गुंडागर्दी चलती रही तो हमारी बहन-बेटियों को भी नहीं छोड़ेगी। काली गाड़ी ले ली, काली फिल्म लगवा ली, घूमते हैं... इनका इलाज तो मैं करूंगा, यह मेरा कर्तव्य बनता है।
    1
    #अलीगढ़ मे सांसद सतीश गौतम का एक वीडियो सोशल
मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने "काली गाड़ी" में घूमने वाले लोगों को गुंडा करार देते हुए कहा है कि उनका "इलाज" वे खुद करेंगे, क्योंकि यह उनका कर्तव्य है। कहाः अपराधी कितना भी बड़ा हो, अपराधी अपराधी है, गुंडा गुंडा है। गुंडा न आपके लिए अच्छा है, न मेरे लिए अच्छा है। अगर गुंडागर्दी चलती रही तो हमारी बहन-बेटियों को भी नहीं छोड़ेगी। काली गाड़ी ले ली, काली फिल्म लगवा ली, घूमते हैं... इनका इलाज तो मैं करूंगा, यह मेरा कर्तव्य बनता है।
    user_अविनाश कुमार पत्रकार
    अविनाश कुमार पत्रकार
    Doctor इगलास, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • छोटे महाराज जी के अद्भुत दर्शन
    1
    छोटे महाराज जी के अद्भुत दर्शन
    user_Jay Prakash Singh ( पत्रकार )
    Jay Prakash Singh ( पत्रकार )
    इगलास, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • मौलाना कोई भी हो सब जूते के यार है ठाकुर ज्ञानेंद्र सिंह
    1
    मौलाना कोई भी हो सब जूते के यार है ठाकुर ज्ञानेंद्र सिंह
    user_KRANTKARI Khabar
    KRANTKARI Khabar
    Voice of people कोइल, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • 🔴 वृंदावन में अंधविश्वास का खेल? निकुंज लीला के दावे पर बवाल! ⚠️ आस्था या प्रचार? परिक्रमा मार्ग के पोस्टरों ने खड़े किए बड़े सवाल 🚩 “3 घंटे निकुंज में डूबे” — दावा कितना सच, कितना भ्रम? 🔥 शिवम सक्सेना के नाम से जुड़े पोस्टर, श्रद्धालुओं में आक्रोश 🕉️ श्रीधाम की पवित्रता पर सवाल — कौन फैला रहा है सनसनी? 📢 धर्म बनाम अंधविश्वास: वृंदावन में गरमाई बहस 🚨 पोस्टर पॉलिटिक्स या आध्यात्मिक अनुभव? जांच की मांग तेज ⚡ वृंदावन की आस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं!
    1
    🔴 वृंदावन में अंधविश्वास का खेल? निकुंज लीला के दावे पर बवाल!
⚠️ आस्था या प्रचार? परिक्रमा मार्ग के पोस्टरों ने खड़े किए बड़े सवाल
🚩 “3 घंटे निकुंज में डूबे” — दावा कितना सच, कितना भ्रम?
🔥 शिवम सक्सेना के नाम से जुड़े पोस्टर, श्रद्धालुओं में आक्रोश
🕉️ श्रीधाम की पवित्रता पर सवाल — कौन फैला रहा है सनसनी?
📢 धर्म बनाम अंधविश्वास: वृंदावन में गरमाई बहस
🚨 पोस्टर पॉलिटिक्स या आध्यात्मिक अनुभव? जांच की मांग तेज
⚡ वृंदावन की आस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं!
    user_Pandit Rahul brijwasi
    Pandit Rahul brijwasi
    Chamila•
    1 hr ago
  • सासनी के गांव कोटिया में एक नीलगाय अनियंत्रित होकर गहरे दलदल में फंस गई थी। घंटों संघर्ष करने के बाद भी जब वह बाहर नहीं निकल सकी, तो ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय बजरंग दल कार्यकर्ताओं और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँच गए। नीलगाय गर्दन तक दलदल में धंसी हुई थी और काफी कमजोर हो चुकी थी। कार्यकर्ताओं ने अपनी जान की परवाह न करते हुए कीचड़ में उतरकर रस्सियों और ग्रामीणों के सहयोग से घंटों की मशक्कत के बाद नीलगाय को सुरक्षित बाहर निकाला। बाहर निकालने के बाद उसे प्राथमिक उपचार भी उपलब्ध कराया गया। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए इस निस्वार्थ कार्य की पूरे क्षेत्र में प्रशंसा हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि ये कार्यकर्ता न केवल धर्म की रक्षा, बल्कि जीव सेवा और सामाजिक कार्यों में भी सदैव अग्रणी रहते हैं। पुलिस प्रशासन ने भी बजरंगियों के इस जज्बे और तत्परता की सराहना की है। इस दौरान राष्ट्रीय बजरंग दल टीम मोहित बजरंगी, मनीष बजरंगी, सत्यवीर सिंह, पवन बजरंगी, रोशन बजरंगी, आकाश, करण, अभिषेक विशाल, मनोज, गणेश, अन्य गौ सेवक मौजूद रहे सूचना पाकर प्रशासन भी मौके पर मौजूद रहेे।
    2
    सासनी के गांव कोटिया में एक नीलगाय अनियंत्रित होकर गहरे दलदल में फंस गई थी। घंटों संघर्ष करने के बाद भी जब वह बाहर नहीं निकल सकी, तो ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय बजरंग दल कार्यकर्ताओं और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँच गए। नीलगाय गर्दन तक दलदल में धंसी हुई थी और काफी कमजोर हो चुकी थी। कार्यकर्ताओं ने अपनी जान की परवाह न करते हुए कीचड़ में उतरकर रस्सियों और ग्रामीणों के सहयोग से घंटों की मशक्कत के बाद नीलगाय को सुरक्षित बाहर निकाला। बाहर निकालने के बाद उसे प्राथमिक उपचार भी उपलब्ध कराया गया। 
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए इस निस्वार्थ कार्य की पूरे क्षेत्र में प्रशंसा हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि ये कार्यकर्ता न केवल धर्म की रक्षा, बल्कि जीव सेवा और सामाजिक कार्यों में भी सदैव अग्रणी रहते हैं। पुलिस प्रशासन ने भी बजरंगियों के इस जज्बे और तत्परता की सराहना की है। इस दौरान राष्ट्रीय बजरंग दल टीम मोहित बजरंगी, मनीष बजरंगी, सत्यवीर सिंह, पवन बजरंगी, रोशन बजरंगी, आकाश, करण, अभिषेक विशाल, मनोज, गणेश, अन्य गौ सेवक मौजूद रहे सूचना पाकर प्रशासन भी मौके पर मौजूद रहेे।
    user_सासनी समाचार
    सासनी समाचार
    सासनी, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • सफ़ाई में लापरवाही पर स्वच्छता सुपरवाइजर को हटाने व स्वच्छता निरीक्षक का रोका वेतन नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने वार्ड संख्या 61, रज़ा नगर में साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्र में गंदगी, ओवरफ्लो होती नालियां तथा खाली प्लॉटों में कचरे के ढेर पाए जाने पर नगर आयुक्त ने कड़ी नाराज़गी व्यक्त की। नगर आयुक्त ने स्थानीय पार्षद प्रतिनिधि के साथ रज़ा नगर एवं आसपास की गलियों का पैदल भ्रमण कर हालात का जायजा लिया। गलियों में व्याप्त गंदगी, बजबजाती नालियां तथा प्लॉटों में लंबे समय से जमा कचरा देखकर यह प्रतीत हुआ कि क्षेत्र में नियमित सफाई कार्य नहीं किया गया है। मौके पर उपस्थित कार्यवाहक स्वच्छता सुपरवाइजर संदीप कुमार एवं स्वच्छता निरीक्षक के.के. सिंह से स्थिति के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा गया, किंतु संतोषजनक उत्तर न मिलने पर नगर आयुक्त ने तत्काल प्रभाव से कार्यवाही की। कार्यवाहक स्वच्छता सुपरवाइजर को उनके दायित्वों से मुक्त करते हुए स्वास्थ्य विभाग से संबद्ध (कार्यालय अटैच) कर दिया गया, जबकि स्वच्छता निरीक्षक का अग्रिम आदेशों तक वेतन निर्गत करने पर रोक लगा दी गई है। नगर आयुक्त ने प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया कि वार्ड 61 में तत्काल अतिरिक्त टीम तैनात कर तीन दिवसीय विशेष सफाई अभियान चलाया जाए तथा समस्त नालियों की सफाई, कचरा निस्तारण एवं प्लॉटों की सफाई सुनिश्चित की जाए। नगर आयुक्त ने स्पष्ट कहा कि नगरीय जन सुविधाओं को प्रभावी बनाने के लिए आगामी दिनों में अन्य वार्डों में माननीय पार्षदों के साथ रेंडम निरीक्षण किए जाएंगे। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    4
    सफ़ाई में लापरवाही पर स्वच्छता सुपरवाइजर को हटाने व स्वच्छता निरीक्षक का रोका वेतन
नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने वार्ड संख्या 61, रज़ा नगर में साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्र में गंदगी, ओवरफ्लो होती नालियां तथा खाली प्लॉटों में कचरे के ढेर पाए जाने पर नगर आयुक्त ने कड़ी नाराज़गी व्यक्त की।
नगर आयुक्त ने स्थानीय पार्षद प्रतिनिधि के साथ रज़ा नगर एवं आसपास की गलियों का पैदल भ्रमण कर हालात का जायजा लिया। गलियों में व्याप्त गंदगी, बजबजाती नालियां तथा प्लॉटों में लंबे समय से जमा कचरा देखकर यह प्रतीत हुआ कि क्षेत्र में नियमित सफाई कार्य नहीं किया गया है। मौके पर उपस्थित कार्यवाहक स्वच्छता सुपरवाइजर संदीप कुमार एवं स्वच्छता निरीक्षक के.के. सिंह से स्थिति के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा गया, किंतु संतोषजनक उत्तर न मिलने पर नगर आयुक्त ने तत्काल प्रभाव से कार्यवाही की।
कार्यवाहक स्वच्छता सुपरवाइजर को उनके दायित्वों से मुक्त करते हुए स्वास्थ्य विभाग से संबद्ध (कार्यालय अटैच) कर दिया गया, जबकि स्वच्छता निरीक्षक का अग्रिम आदेशों तक वेतन निर्गत करने पर रोक लगा दी गई है।
नगर आयुक्त ने प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया कि वार्ड 61 में तत्काल अतिरिक्त टीम तैनात कर तीन दिवसीय विशेष सफाई अभियान चलाया जाए तथा समस्त नालियों की सफाई, कचरा निस्तारण एवं प्लॉटों की सफाई सुनिश्चित की जाए।
नगर आयुक्त ने स्पष्ट कहा कि नगरीय जन सुविधाओं को प्रभावी बनाने के लिए आगामी दिनों में अन्य वार्डों में माननीय पार्षदों के साथ रेंडम निरीक्षण किए जाएंगे। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    user_Deepak kashyap
    Deepak kashyap
    Media house कोइल, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • हाथरस के सासनी में भारत विकास परिषद के तत्वावधान में गुरुवार को सासनी-नानऊ रोड स्थित एसबीएस यूनियन पब्लिक स्कूल में भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें 15 युवक-युवतियों ने एक-दूसरे का हाथ थामकर वैवाहिक जीवन की शुरुआत की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि सामूहिक विवाह दहेज जैसी कुप्रथा को समाप्त करने और फिजूलखर्ची पर अंकुश लगाने का सबसे उत्तम माध्यम है, जिससे समाज में एकता और भाईचारा बढ़ता है। श्री खाटू श्याम मंदिर से शुरू हुई सामूहिक बारात गाजे-बाजे के साथ स्कूल परिसर पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विवाह संपन्न हुआ। परिषद के पदाधिकारियों और गणमान्य अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद के साथ उपहार भेंट कर उनके सुखद भविष्य की कामना की। कार्यक्रम को सफल बनाने में परिषद के अध्यक्ष आचार्य पं. खगेन्द्र शास्त्री, सचिव ज्ञानेन्द्र कुशवाह, कोषाध्यक्ष नवीन वाष्र्णेय और मार्गदर्शक निर्देश चन्द्र वाष्र्णेय सहित पूरी टीम का विशेष सहयोग रहा। समारोह में बरखा-धर्मेन्द्र, शीतल-मानवेन्द्र और खुशी-योगेश सहित सभी 15 जोड़ों ने विधि-विधान से फेरे लिए।
    4
    हाथरस के सासनी में भारत विकास परिषद के तत्वावधान में गुरुवार को सासनी-नानऊ रोड स्थित एसबीएस यूनियन पब्लिक स्कूल में भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें 15 युवक-युवतियों ने एक-दूसरे का हाथ थामकर वैवाहिक जीवन की शुरुआत की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि सामूहिक विवाह दहेज जैसी कुप्रथा को समाप्त करने और फिजूलखर्ची पर अंकुश लगाने का सबसे उत्तम माध्यम है, जिससे समाज में एकता और भाईचारा बढ़ता है।
श्री खाटू श्याम मंदिर से शुरू हुई सामूहिक बारात गाजे-बाजे के साथ स्कूल परिसर पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विवाह संपन्न हुआ। परिषद के पदाधिकारियों और गणमान्य अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद के साथ उपहार भेंट कर उनके सुखद भविष्य की कामना की। कार्यक्रम को सफल बनाने में परिषद के अध्यक्ष आचार्य पं. खगेन्द्र शास्त्री, सचिव ज्ञानेन्द्र कुशवाह, कोषाध्यक्ष नवीन वाष्र्णेय और मार्गदर्शक निर्देश चन्द्र वाष्र्णेय सहित पूरी टीम का विशेष सहयोग रहा। समारोह में बरखा-धर्मेन्द्र, शीतल-मानवेन्द्र और खुशी-योगेश सहित सभी 15 जोड़ों ने विधि-विधान से फेरे लिए।
    user_Journalists Sasni
    Journalists Sasni
    पत्रकार सासनी, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी
    1
    Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Khurja, Bulandshahr•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.