Shuru
Apke Nagar Ki App…
छोटे महाराज जी के अद्भुत दर्शन
Jay Prakash Singh ( पत्रकार )
छोटे महाराज जी के अद्भुत दर्शन
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- #अलीगढ़ मे सांसद सतीश गौतम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने "काली गाड़ी" में घूमने वाले लोगों को गुंडा करार देते हुए कहा है कि उनका "इलाज" वे खुद करेंगे, क्योंकि यह उनका कर्तव्य है। कहाः अपराधी कितना भी बड़ा हो, अपराधी अपराधी है, गुंडा गुंडा है। गुंडा न आपके लिए अच्छा है, न मेरे लिए अच्छा है। अगर गुंडागर्दी चलती रही तो हमारी बहन-बेटियों को भी नहीं छोड़ेगी। काली गाड़ी ले ली, काली फिल्म लगवा ली, घूमते हैं... इनका इलाज तो मैं करूंगा, यह मेरा कर्तव्य बनता है।1
- छोटे महाराज जी के अद्भुत दर्शन1
- हाथरस। शस्त्र लाइसेंस को बेटे के नाम ट्रांसफर कराने के लिए पिछले छह माह से दफ्तरों के चक्कर लगा रहे सिकंदराराऊ के नवाबपुर निवासी नेम सिंह की समस्या का जिला अधिकारी अतुल वत्स ने तत्काल निस्तारण कर दिया। डीएम कार्यालय पहुंचकर प्रार्थना पत्र देने पर डीएम ने मामले को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिए। त्वरित कार्रवाई के बाद लाइसेंस ट्रांसफर से जुड़ी प्रक्रिया का समाधान सुनिश्चित किया गया। समस्या का समाधान होने पर बुजुर्ग नेम सिंह ने डीएम का आभार व्यक्त करते हुए प्रशासन की सराहना की।1
- सासनी के गांव कोटिया में एक नीलगाय अनियंत्रित होकर गहरे दलदल में फंस गई थी। घंटों संघर्ष करने के बाद भी जब वह बाहर नहीं निकल सकी, तो ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय बजरंग दल कार्यकर्ताओं और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँच गए। नीलगाय गर्दन तक दलदल में धंसी हुई थी और काफी कमजोर हो चुकी थी। कार्यकर्ताओं ने अपनी जान की परवाह न करते हुए कीचड़ में उतरकर रस्सियों और ग्रामीणों के सहयोग से घंटों की मशक्कत के बाद नीलगाय को सुरक्षित बाहर निकाला। बाहर निकालने के बाद उसे प्राथमिक उपचार भी उपलब्ध कराया गया। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए इस निस्वार्थ कार्य की पूरे क्षेत्र में प्रशंसा हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि ये कार्यकर्ता न केवल धर्म की रक्षा, बल्कि जीव सेवा और सामाजिक कार्यों में भी सदैव अग्रणी रहते हैं। पुलिस प्रशासन ने भी बजरंगियों के इस जज्बे और तत्परता की सराहना की है। इस दौरान राष्ट्रीय बजरंग दल टीम मोहित बजरंगी, मनीष बजरंगी, सत्यवीर सिंह, पवन बजरंगी, रोशन बजरंगी, आकाश, करण, अभिषेक विशाल, मनोज, गणेश, अन्य गौ सेवक मौजूद रहे सूचना पाकर प्रशासन भी मौके पर मौजूद रहेे।2
- ट्रॉमा सेंटर में थोड़ी सफलता - डॉ राकेश सिंह राना1
- हाथरस के सासनी में भारत विकास परिषद के तत्वावधान में गुरुवार को सासनी-नानऊ रोड स्थित एसबीएस यूनियन पब्लिक स्कूल में भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें 15 युवक-युवतियों ने एक-दूसरे का हाथ थामकर वैवाहिक जीवन की शुरुआत की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि सामूहिक विवाह दहेज जैसी कुप्रथा को समाप्त करने और फिजूलखर्ची पर अंकुश लगाने का सबसे उत्तम माध्यम है, जिससे समाज में एकता और भाईचारा बढ़ता है। श्री खाटू श्याम मंदिर से शुरू हुई सामूहिक बारात गाजे-बाजे के साथ स्कूल परिसर पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विवाह संपन्न हुआ। परिषद के पदाधिकारियों और गणमान्य अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद के साथ उपहार भेंट कर उनके सुखद भविष्य की कामना की। कार्यक्रम को सफल बनाने में परिषद के अध्यक्ष आचार्य पं. खगेन्द्र शास्त्री, सचिव ज्ञानेन्द्र कुशवाह, कोषाध्यक्ष नवीन वाष्र्णेय और मार्गदर्शक निर्देश चन्द्र वाष्र्णेय सहित पूरी टीम का विशेष सहयोग रहा। समारोह में बरखा-धर्मेन्द्र, शीतल-मानवेन्द्र और खुशी-योगेश सहित सभी 15 जोड़ों ने विधि-विधान से फेरे लिए।4
- कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बोर्ड की परीक्षाएं हुई शुरू कैमरों की निगरानी में बच्चों ने दी परीक्षा1
- हाथरस। सदर कोतवाली क्षेत्र के घंटाघर स्थित हाथरस ड्रग्स हाउस मेडिकल स्टोर से एक व्यक्ति मसाज ऑयल की दो शीशी चोरी कर फरार हो गया। आरोपी ग्राहक बनकर दुकान पर पहुंचा था और मौका पाकर तेल की शीशियां लेकर निकल गया। चोरी की पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मेडिकल स्टोर संचालक ने थाना सदर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराते हुए फुटेज पुलिस को सौंप दी है। पुलिस मामले की जांच कर आरोपी की तलाश में जुटी है।1