Shuru
Apke Nagar Ki App…
मेडिकल स्टोर से मसाज ऑयल की शीशी चोरी कर फरार हुए व्यक्ति..... हाथरस। सदर कोतवाली क्षेत्र के घंटाघर स्थित हाथरस ड्रग्स हाउस मेडिकल स्टोर से एक व्यक्ति मसाज ऑयल की दो शीशी चोरी कर फरार हो गया। आरोपी ग्राहक बनकर दुकान पर पहुंचा था और मौका पाकर तेल की शीशियां लेकर निकल गया। चोरी की पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मेडिकल स्टोर संचालक ने थाना सदर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराते हुए फुटेज पुलिस को सौंप दी है। पुलिस मामले की जांच कर आरोपी की तलाश में जुटी है।
Sunil kumar
मेडिकल स्टोर से मसाज ऑयल की शीशी चोरी कर फरार हुए व्यक्ति..... हाथरस। सदर कोतवाली क्षेत्र के घंटाघर स्थित हाथरस ड्रग्स हाउस मेडिकल स्टोर से एक व्यक्ति मसाज ऑयल की दो शीशी चोरी कर फरार हो गया। आरोपी ग्राहक बनकर दुकान पर पहुंचा था और मौका पाकर तेल की शीशियां लेकर निकल गया। चोरी की पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मेडिकल स्टोर संचालक ने थाना सदर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराते हुए फुटेज पुलिस को सौंप दी है। पुलिस मामले की जांच कर आरोपी की तलाश में जुटी है।
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- थाना सिकन्द्राराऊ क्षेत्रान्तर्गत अरनोट बंबा के पास जंगल में लकडी का अवैध कटान करने वाले व पुलिस के साथ अभद्रता करने वाले आरोपियों के विरूद्ध थाना सिकन्द्राराऊ पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है तथा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 01 आरोपी को गिरफ्तार किया गया तथा मौके से 02 ट्रैक्टर, कटान की गई लकडी बरामदगी आदि के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ की बाइट-* 👇🏻1
- कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बोर्ड की परीक्षाएं हुई शुरू कैमरों की निगरानी में बच्चों ने दी परीक्षा1
- हाथरस के सासनी में भारत विकास परिषद के तत्वावधान में गुरुवार को सासनी-नानऊ रोड स्थित एसबीएस यूनियन पब्लिक स्कूल में भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें 15 युवक-युवतियों ने एक-दूसरे का हाथ थामकर वैवाहिक जीवन की शुरुआत की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि सामूहिक विवाह दहेज जैसी कुप्रथा को समाप्त करने और फिजूलखर्ची पर अंकुश लगाने का सबसे उत्तम माध्यम है, जिससे समाज में एकता और भाईचारा बढ़ता है। श्री खाटू श्याम मंदिर से शुरू हुई सामूहिक बारात गाजे-बाजे के साथ स्कूल परिसर पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विवाह संपन्न हुआ। परिषद के पदाधिकारियों और गणमान्य अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद के साथ उपहार भेंट कर उनके सुखद भविष्य की कामना की। कार्यक्रम को सफल बनाने में परिषद के अध्यक्ष आचार्य पं. खगेन्द्र शास्त्री, सचिव ज्ञानेन्द्र कुशवाह, कोषाध्यक्ष नवीन वाष्र्णेय और मार्गदर्शक निर्देश चन्द्र वाष्र्णेय सहित पूरी टीम का विशेष सहयोग रहा। समारोह में बरखा-धर्मेन्द्र, शीतल-मानवेन्द्र और खुशी-योगेश सहित सभी 15 जोड़ों ने विधि-विधान से फेरे लिए।4
- आगरा ट्रांसपोर्ट नगर चौकी इनचार्ज पर आगरा पागल खाने के पास कब्रिस्तान की जमीन पर कब्जा करवाने का आरोप #jameen #indiaankhondekhinews #AgraNews #NewsUpdate #trendingvideo #trendingpost #AgraPolice #uppolicenews1
- फतेहपुर से ट्रक का चालान करने पर ट्रक मालिक ने खनिज कार्यालय में काटा हंगामा, खनिज इंस्पेक्टर पर लगाया गंभीर आरोप, ट्रक अंडर लोड होने के बावजूद किया गया चालान, खनिज इंस्पेक्टर पर 5000 रुपए रिश्वत मांगने का आरोप, न देने पर किया गया चालान, ट्रक मालिक ने कहा कि ट्रक ओवर लोड होने पर दी जाए फंसी की सजा, खनिज अधिकारी ने कुछ भी बोलने से किया मना।1
- Post by Hari Singh Goutam1
- हाथरस। सदर कोतवाली क्षेत्र के घंटाघर स्थित हाथरस ड्रग्स हाउस मेडिकल स्टोर से एक व्यक्ति मसाज ऑयल की दो शीशी चोरी कर फरार हो गया। आरोपी ग्राहक बनकर दुकान पर पहुंचा था और मौका पाकर तेल की शीशियां लेकर निकल गया। चोरी की पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मेडिकल स्टोर संचालक ने थाना सदर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराते हुए फुटेज पुलिस को सौंप दी है। पुलिस मामले की जांच कर आरोपी की तलाश में जुटी है।1
- सासनी: पूर्व ब्लॉक प्रमुख अंजलि सिंह सोलंकी ने किया 'बालाजी कोल्ड स्टोर' का भव्य शुभारंभ सासनी-विजयगढ़ मार्ग पर क्षेत्रीय किसानों की सुविधा हेतु 'बालाजी कोल्ड स्टोर' का विधि-विधान के साथ शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख अंजलि सिंह सोलंकी ने हवन-यज्ञ में आहुति दी, जिसके बाद डायरेक्टर ठाकुर महेंद्र सिंह सोलंकी की माता जय देवी सोलंकी ने फीता काटकर स्टोर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर अंजलि सिंह सोलंकी ने कहा कि इस आधुनिक कोल्ड स्टोर से स्थानीय आलू उत्पादकों को फसल भंडारण में बड़ी राहत मिलेगी। संचालक महेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि स्टोर में आलू की गुणवत्ता सुरक्षित रखने के लिए आधुनिक मशीनों और बेहतर तापमान नियंत्रण प्रणाली का उपयोग किया गया है। उद्घाटन समारोह में हरवीर सिंह तोमर, हरी शंकर वार्ष्णेय और सत्येंद्र सिंह सहित भारी संख्या में गणमान्य नागरिक व स्थानीय किसान उपस्थित रहे।4
- बरेली से दो मुस्लिम लड़कियों ने कथित तौर पर अपनी नाबालिग हिंदू सहेली को बहला-फुसलाकर अपने घर बुलाया, उसे बेहोश होने तक नशीली दवा दी और फिर अपने भाई से उसके साथ बलात्कार करवाया। पीड़िता के परिवार का दावा है कि समूह ने उसे ब्लैकमेल करने के लिए इस घटना का वीडियो भी बनाया। बरेली पुलिस ने मोहम्मद अनस को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसकी बहनों और माता-पिता पर भी POCSO और IT एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।1