logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उत्तर प्रदेश के महोबा जनपद अंतर्गत थाना पनवाड़ी क्षेत्र के ग्राम बिजरारी में शनिवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां लगभग 35 वर्षीय हनीफ पुत्र सुलेमान पर अपनी 25 वर्षीया पत्नी मनीषा मंसूरी की हंसिया से वार कर निर्मम हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी ने खुद यूपी-112 पर फोन करके पुलिस को सूचना दी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी पत्नी की हत्या कर दी है। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पनवाड़ी प्रवीण कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। थाना प्रभारी के मुताबिक दंपति का विवाह लगभग पांच वर्ष पूर्व हुआ था और उनके बीच पहले से एक मुकदमा भी चल रहा था। प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध पाए जाने और पूछताछ के दौरान पति पर ही हत्या का संदेह गहरा गया, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी हनीफ को मौके से ही हिरासत में ले लिया। मृतका अपने पीछे चार वर्षीय पुत्र फैजान और दो वर्षीय पुत्री मुस्कान को छोड़ गई है। वहीं परिजनों का दावा है कि मनीषा लगभग आठ माह की गर्भवती भी थी, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगी। हमीरपुर जनपद के चिकासी निवासी मृतका के भाई रफीक और छोटे भाई नसीम ने अपनी बहन की हत्या का आरोप लगाते हुए दोषी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई और न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक साक्ष्यों और विवेचना के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में है और उससे गहन पूछताछ जारी है।

14 hrs ago
user_Hari Singh
Hari Singh
महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
14 hrs ago

उत्तर प्रदेश के महोबा जनपद अंतर्गत थाना पनवाड़ी क्षेत्र के ग्राम बिजरारी में शनिवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां लगभग 35 वर्षीय हनीफ पुत्र सुलेमान पर अपनी 25 वर्षीया पत्नी मनीषा मंसूरी की हंसिया से वार कर निर्मम हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी ने खुद यूपी-112 पर फोन करके पुलिस को सूचना दी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी पत्नी की हत्या कर दी है। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पनवाड़ी प्रवीण कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। थाना प्रभारी के मुताबिक दंपति का विवाह लगभग पांच वर्ष पूर्व हुआ था और उनके बीच पहले से एक मुकदमा भी चल रहा था। प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध पाए जाने और पूछताछ के दौरान पति पर ही हत्या का संदेह गहरा गया, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी हनीफ को मौके से ही हिरासत में ले लिया। मृतका अपने पीछे चार वर्षीय पुत्र फैजान और दो वर्षीय पुत्री मुस्कान को छोड़ गई है। वहीं परिजनों का दावा है कि मनीषा लगभग आठ माह की गर्भवती भी थी, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगी। हमीरपुर जनपद के चिकासी निवासी मृतका के भाई रफीक और छोटे भाई नसीम ने अपनी बहन की हत्या का आरोप लगाते हुए दोषी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई और न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक साक्ष्यों और विवेचना के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में है और उससे गहन पूछताछ जारी है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • महोबा के प्रमुख चौराहों, बाजारों और व्यस्त मार्गों पर पुलिस अधीक्षक श्री शशांक सिंह के निर्देशन में समस्त थानों और यातायात पुलिस की संयुक्त टीमों द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। यातायात व्यवस्था को सुदृढ़, सुरक्षित और सुचारु बनाने के उद्देश्य से चलाए गए इस अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 254 वाहनों के चालान किए गए, जिनसे मोटर वाहन अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत कुल ₹2,56,000 समन शुल्क अधिरोपित किया गया। चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने, तीन सवारी बैठाने, बिना ड्राइविंग लाइसेंस, मॉडिफाइड साइलेंसर के प्रयोग, सीट बेल्ट न लगाने और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों को आमजन के साथ विनम्र व्यवहार रखते हुए यातायात नियमों का अनुपालन कराने के निर्देश दिए हैं। महोबा पुलिस ने जनपदवासियों से अनिवार्य रूप से हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग करने, आवश्यक दस्तावेज साथ रखने और ओवरस्पीडिंग, नशे में वाहन चलाने तथा मोबाइल के प्रयोग से बचने की अपील की है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
    1
    महोबा के प्रमुख चौराहों, बाजारों और व्यस्त मार्गों पर पुलिस अधीक्षक श्री शशांक सिंह के निर्देशन में समस्त थानों और यातायात पुलिस की संयुक्त टीमों द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। यातायात व्यवस्था को सुदृढ़, सुरक्षित और सुचारु बनाने के उद्देश्य से चलाए गए इस अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 254 वाहनों के चालान किए गए, जिनसे मोटर वाहन अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत कुल ₹2,56,000 समन शुल्क अधिरोपित किया गया।

चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने, तीन सवारी बैठाने, बिना ड्राइविंग लाइसेंस, मॉडिफाइड साइलेंसर के प्रयोग, सीट बेल्ट न लगाने और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों को आमजन के साथ विनम्र व्यवहार रखते हुए यातायात नियमों का अनुपालन कराने के निर्देश दिए हैं। महोबा पुलिस ने जनपदवासियों से अनिवार्य रूप से हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग करने, आवश्यक दस्तावेज साथ रखने और ओवरस्पीडिंग, नशे में वाहन चलाने तथा मोबाइल के प्रयोग से बचने की अपील की है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
    user_राजीव कुमार
    राजीव कुमार
    Court reporter महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश में कुलपहाड़ तहसील अंतर्गत ग्राम बिजरारी के निवासी हनीफ अंसारी ने पुलिस आपातकालीन सेवा यूपी-112 पर सूचना दी है कि उसकी पत्नी की मृत्यु हो गई है।
    1
    उत्तर प्रदेश में कुलपहाड़ तहसील अंतर्गत ग्राम बिजरारी के निवासी हनीफ अंसारी ने पुलिस आपातकालीन सेवा यूपी-112 पर सूचना दी है कि उसकी पत्नी की मृत्यु हो गई है।
    user_इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के महोबा जनपद अंतर्गत थाना पनवाड़ी क्षेत्र के ग्राम बिजरारी में शनिवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां लगभग 35 वर्षीय हनीफ (पुत्र सुलेमान) पर अपनी लगभग 25 वर्षीया पत्नी मनीषा मंसूरी की हंसिया से वार कर हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद आरोपी ने खुद यूपी-112 पर फोन कर सूचना दी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी पत्नी की हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पनवाड़ी प्रवीण कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। शुरुआती पूछताछ के दौरान मामला संदिग्ध पाए जाने पर पुलिस का संदेह पति पर ही गहरा गया, जिसके बाद आरोपी हनीफ को मौके से ही हिरासत में ले लिया गया। थाना प्रभारी के अनुसार दंपति की शादी लगभग पांच वर्ष पूर्व हुई थी और उनके बीच पहले से एक मुकदमा भी चल रहा था। मृतका के भाई रफीक (पुत्र उस्मान खान, निवासी चिकासी, जनपद हमीरपुर) के अनुसार मनीषा का विवाह वर्ष 2021 में हनीफ से हुआ था। मृतका के भाइयों रफीक और नसीम ने बहन की निर्मम हत्या का आरोप लगाते हुए दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और न्याय की गुहार लगाई है। मृतका अपने पीछे चार वर्षीय पुत्र फैजान और दो वर्षीया पुत्री मुस्कान को छोड़ गई है। परिजनों ने यह भी दावा किया है कि मनीषा लगभग आठ माह की गर्भवती थी, जिसकी आधिकारिक पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में फोरेंसिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक साक्ष्यों व विवेचना के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में है और उससे गहन पूछताछ जारी है।
    1
    उत्तर प्रदेश के महोबा जनपद अंतर्गत थाना पनवाड़ी क्षेत्र के ग्राम बिजरारी में शनिवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां लगभग 35 वर्षीय हनीफ (पुत्र सुलेमान) पर अपनी लगभग 25 वर्षीया पत्नी मनीषा मंसूरी की हंसिया से वार कर हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद आरोपी ने खुद यूपी-112 पर फोन कर सूचना दी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी पत्नी की हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पनवाड़ी प्रवीण कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। शुरुआती पूछताछ के दौरान मामला संदिग्ध पाए जाने पर पुलिस का संदेह पति पर ही गहरा गया, जिसके बाद आरोपी हनीफ को मौके से ही हिरासत में ले लिया गया।

थाना प्रभारी के अनुसार दंपति की शादी लगभग पांच वर्ष पूर्व हुई थी और उनके बीच पहले से एक मुकदमा भी चल रहा था। मृतका के भाई रफीक (पुत्र उस्मान खान, निवासी चिकासी, जनपद हमीरपुर) के अनुसार मनीषा का विवाह वर्ष 2021 में हनीफ से हुआ था। मृतका के भाइयों रफीक और नसीम ने बहन की निर्मम हत्या का आरोप लगाते हुए दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और न्याय की गुहार लगाई है। मृतका अपने पीछे चार वर्षीय पुत्र फैजान और दो वर्षीया पुत्री मुस्कान को छोड़ गई है। परिजनों ने यह भी दावा किया है कि मनीषा लगभग आठ माह की गर्भवती थी, जिसकी आधिकारिक पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में फोरेंसिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक साक्ष्यों व विवेचना के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में है और उससे गहन पूछताछ जारी है।
    user_सलमान खान पत्रकार
    सलमान खान पत्रकार
    Artist कुलपहाड़, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • महोबा के पनवाड़ी स्थित हरियाणा ढाबे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। आरोप है कि इस ढाबे में परोसे गए चावल में सुंडी निकली है। इससे नाराज एक ग्राहक ने मौके पर ही वीडियो बनाकर इंटरनेट पर डाल दिया, जिसमें चावल की प्लेट में कीड़े साफ देखे जा सकते हैं। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में काफी नाराजगी है और यूजर्स कमेंट करके ऐसी जगहों पर खाना खाने से पहले सावधान रहने की चेतावनी दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि इस तरह की लापरवाही बीमारी का कारण बन सकती है। फिलहाल इस पूरे मामले पर खाद्य विभाग की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
    1
    महोबा के पनवाड़ी स्थित हरियाणा ढाबे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। आरोप है कि इस ढाबे में परोसे गए चावल में सुंडी निकली है। इससे नाराज एक ग्राहक ने मौके पर ही वीडियो बनाकर इंटरनेट पर डाल दिया, जिसमें चावल की प्लेट में कीड़े साफ देखे जा सकते हैं।

वीडियो सामने आने के बाद लोगों में काफी नाराजगी है और यूजर्स कमेंट करके ऐसी जगहों पर खाना खाने से पहले सावधान रहने की चेतावनी दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि इस तरह की लापरवाही बीमारी का कारण बन सकती है। फिलहाल इस पूरे मामले पर खाद्य विभाग की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
    user_निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
    निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
    राठ, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • कारगिल विजय दिवस के अवसर पर हमीरपुर के मौदहा में वीर भूमि बुंदेलखंड पूर्व सैनिक संगठन द्वारा कैंडल मार्च निकाला गया। यह कैंडल मार्च तहसील गेट से शुरू होकर शहीद स्मारक तक पहुँचा, जहाँ कारगिल के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। श्रद्धांजलि के दौरान दो मिनट का मौन रखकर अमर शहीदों को नमन किया गया। इस कैंडल मार्च में पूर्व सैनिकों के साथ-साथ समाजसेवी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
    1
    कारगिल विजय दिवस के अवसर पर हमीरपुर के मौदहा में वीर भूमि बुंदेलखंड पूर्व सैनिक संगठन द्वारा कैंडल मार्च निकाला गया। यह कैंडल मार्च तहसील गेट से शुरू होकर शहीद स्मारक तक पहुँचा, जहाँ कारगिल के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

श्रद्धांजलि के दौरान दो मिनट का मौन रखकर अमर शहीदों को नमन किया गया। इस कैंडल मार्च में पूर्व सैनिकों के साथ-साथ समाजसेवी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    21 min ago
  • महोबा में कारगिल दिवस के अवसर पर बलिदानी बालेन्द्र और जगदीश के वीरता भरे किस्से सुनाए गए।
    1
    महोबा में कारगिल दिवस के अवसर पर बलिदानी बालेन्द्र और जगदीश के वीरता भरे किस्से सुनाए गए।
    user_इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के महोबा जनपद अंतर्गत थाना पनवाड़ी क्षेत्र के ग्राम बिजरारी में शनिवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां लगभग 35 वर्षीय हनीफ पुत्र सुलेमान पर अपनी 25 वर्षीया पत्नी मनीषा मंसूरी की हंसिया से वार कर निर्मम हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी ने खुद यूपी-112 पर फोन करके पुलिस को सूचना दी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी पत्नी की हत्या कर दी है। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पनवाड़ी प्रवीण कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। थाना प्रभारी के मुताबिक दंपति का विवाह लगभग पांच वर्ष पूर्व हुआ था और उनके बीच पहले से एक मुकदमा भी चल रहा था। प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध पाए जाने और पूछताछ के दौरान पति पर ही हत्या का संदेह गहरा गया, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी हनीफ को मौके से ही हिरासत में ले लिया। मृतका अपने पीछे चार वर्षीय पुत्र फैजान और दो वर्षीय पुत्री मुस्कान को छोड़ गई है। वहीं परिजनों का दावा है कि मनीषा लगभग आठ माह की गर्भवती भी थी, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगी। हमीरपुर जनपद के चिकासी निवासी मृतका के भाई रफीक और छोटे भाई नसीम ने अपनी बहन की हत्या का आरोप लगाते हुए दोषी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई और न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक साक्ष्यों और विवेचना के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में है और उससे गहन पूछताछ जारी है।
    1
    उत्तर प्रदेश के महोबा जनपद अंतर्गत थाना पनवाड़ी क्षेत्र के ग्राम बिजरारी में शनिवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां लगभग 35 वर्षीय हनीफ पुत्र सुलेमान पर अपनी 25 वर्षीया पत्नी मनीषा मंसूरी की हंसिया से वार कर निर्मम हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी ने खुद यूपी-112 पर फोन करके पुलिस को सूचना दी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी पत्नी की हत्या कर दी है।

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पनवाड़ी प्रवीण कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। थाना प्रभारी के मुताबिक दंपति का विवाह लगभग पांच वर्ष पूर्व हुआ था और उनके बीच पहले से एक मुकदमा भी चल रहा था। प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध पाए जाने और पूछताछ के दौरान पति पर ही हत्या का संदेह गहरा गया, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी हनीफ को मौके से ही हिरासत में ले लिया।

मृतका अपने पीछे चार वर्षीय पुत्र फैजान और दो वर्षीय पुत्री मुस्कान को छोड़ गई है। वहीं परिजनों का दावा है कि मनीषा लगभग आठ माह की गर्भवती भी थी, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगी। हमीरपुर जनपद के चिकासी निवासी मृतका के भाई रफीक और छोटे भाई नसीम ने अपनी बहन की हत्या का आरोप लगाते हुए दोषी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई और न्याय की गुहार लगाई है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक साक्ष्यों और विवेचना के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में है और उससे गहन पूछताछ जारी है।
    user_Hari Singh
    Hari Singh
    महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.