Shuru
Apke Nagar Ki App…
महा यज्ञ चकसिकंदर पंचायत…. .. . . . #trendingreelsvideo #pushpakumarisahni #facebook #viralreels
पुष्पा सहनी
महा यज्ञ चकसिकंदर पंचायत…. .. . . . #trendingreelsvideo #pushpakumarisahni #facebook #viralreels
More news from बिहार and nearby areas
- मोहनपुर प्रखंड के बघडा पंचायत स्थित डाकघर के निकट आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भगवत कथा के तीसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कथा सुनने के लिए बच्चे, युवा और बुजुर्गों में खास उत्साह देखा गया। लोग श्रद्धा भाव से समय से पहले ही पंडाल पहुंचने लगे। कथा वाचक श्री त्रिभुवनदास जी महाराज ने सती चरित्र और ध्रुव चरित्र का मधुर संगीतमय वर्णन किया। उन्होंने कहा कि जीवन में अनुशासन, मर्यादा, सम्मान और त्याग का विशेष महत्व है। सती चरित्र के माध्यम से उन्होंने त्याग, प्रेम और आत्मसम्मान का संदेश देते हुए श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। उक्त आशय कि जानकारी संध्या चार बजे के करीब दी1
- Post by Jan-Kranti hindi news bulletin1
- *निजी स्कूलों के शोषण-लूट के खिलाफ विरोध मार्च 5 अप्रैल को- सुरेंद्र प्रसाद सिंह* *निजी स्कूलों को शोषण-लूट का अड्डा बनाने के खिलाफ समस्तीपुरवासी आंदोलन में भाग लेकर सफल बनाएं- रामबली सिंह* समस्तीपुर, 4 अप्रैल 2026 किताब, कॉपी, टाई, बेल्ट, डायरी, ड्रेस, टेस्ट, प्रमोशन और री-एडमिशन आदि के नाम पर स्कूल संचालकों द्वारा छात्रों एवं अभिभावकों से कथित शोषण और लूट के विरोध में नागरिक समाज के बैनर तले विरोध मार्च/सभा का आयोजन किया जाएगा। यह निर्णय शनिवार को विवेक -विहार मुहल्ला में संयोजक सेवानिवृत्त सैनिक रामबली सिंह की अध्यक्षता एवं समाजिक सह मानवाधिकार कार्यकर्ता सुरेंद्र प्रसाद सिंह के संचालन में आयोजित नागरिक समाज की बैठक में लिया गया। यह कार्यक्रम 5 अप्रैल 2026 को शाम 4:30 बजे से स्टेडियम गोलंबर, समस्तीपुर में आयोजित होगा। आयोजकों ने बताया कि निजी स्कूलों द्वारा विभिन्न मदों में अनावश्यक शुल्क वसूली से आम लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है, जिसके खिलाफ यह आंदोलन किया जा रहा है। नागरिक समाज, समस्तीपुर के संयोजक रामबली सिंह (पूर्व सैनिक) ने छात्र, अभिभावक, बुद्धिजीवी एवं आमजन से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस आंदोलन को सफल बनाएं। वहीं सामाजिक सह मानवाधिकार कार्यकर्ता सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने भी लोगों से एकजुट होकर शिक्षा में हो रहे इस प्रकार के शोषण के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की है। आयोजकों का कहना है कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आगे और व्यापक आंदोलन चलाया जाएगा।1
- Post by Arvind Kumar News 7 Samastipur1
- Post by JAY Narayan Kumar1
- बिहार,समस्तीपुर बिहार राज्य किसान सभा के जिला किसान नेता मनोज प्रसाद सुनील ने अपने अन्य साथियों के साथ जिला अधिकारी रोशन कुशवाहा से किए मुलाकात बे मौसम आंधी तूफान बारिश एवं ओलावृष्टि से बर्बाद हुए रवि फसल क्षति के बारे में कराए अवगत, संपूर्ण जिले के किसानों को फसल क्षति मुआवजा देने की सरकार से मांग करते हुए सौंपा ज्ञापन । ज्ञापन में 8 सूत्री मांगों के साथ रखी अपनी शर्त। 1.समस्तीपुर जिला के सभी प्रखंडों में पंचायत वार किसानों की बर्बादी हुई रवि फसल का मुआवजा प्रति एकड़ ₹40000 रुपया दिया जाए। 2. पीड़ित किसानों की सूची विभागीय स्तर से शीघ्र तैयार कर मुआवजा का भुगतान किया जाए 3. सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य पर गेहूं खरीद की गारंटी हो इसके लिए पैक्स को गेहूं अधिप्राप्ति करने का करने के लिए केंद्र खोलने का आदेश दिया जाए । 4. खाद बीज की कालाबाजारीकरण पर रोक लगाई जाए। 5. रासायनिक खाद यूरिया डीएपी में थोक विक्रेताओं द्वारा टैगिंग पर रोक लगाई जाए। 6. बैंक द्वारा किसानों के कर्ज वसूली पर तत्काल रोक लगाई जाए । 7. कृषि कार्य हेतु किसानो को मुफ्त बिजली दिया जाए । 8. आठवां रसोई गैस में हो रही कालाबाजारी पर रोक लगाकर सभी उपभोक्ताओं को गैस उपलब्ध कराया जाए ।1
- समस्तीपुर. निजी स्कूलों के शोषण-लूट के खिलाफ विरोध मार्च 5 अप्रैल को- सुरेंद्र प्रसाद सिंह*माले नेता.1
- शाहपुर पटोरी प्रखंड के आचार्य नरेंद्र देव महाविद्यालय में 8 अप्रैल को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय सेमिनार के उद्घाटन के लिए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.) सय्यद अता हसनैन के आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। शुक्रवार की शाम जिला प्रशासन के अधिकारियों की टीम ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान हैलीपैड, वाहन पड़ाव, गार्ड ऑफ ऑनर स्थल, मंच, सभा स्थल तथा मुख्य सड़क मार्ग का बारीकी से अवलोकन किया गया। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और प्रवेश पत्र के माध्यम से भीड़ नियंत्रण की रणनीति पर जोर दिया। इस दौरान डीडीसी, एसपी, एसडीओ सहित कई वरीय अधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। प्रशासन ने कार्यक्रम को सफल, सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए लगातार निगरानी बढ़ा दी है। उक्त आशय कि जानकारी शनिवार संध्या साढ़े छह बजे के करीब दी गई।1