Shuru
Apke Nagar Ki App…
विधायक कुलदीप धनकड़ के बेटे अनुज का विवाह कार्यक्रम 21 अप्रैल को होना है।कार्यक्रम बिंदोरी और तैयारियां, भव्य शादी के कारण काफी दिनों पहले से तैयारियां शुरू हो गई हैं और क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है, जिसमें वीआईपी मेहमानों के आने की संभावना @socialmediarajasthan-1@breakingliveNews-h6w#@sevajanta97#Rajasthan Janta Seva-84 Live News#Janta seva#seva jantanews#Social Media Rajasthan-1# "हाय दोस्तों! 🎉 मेरे चैनल को सब्सक्राइब करो और धमाकेदार रील्स व लाइव वीडियोस का मजा लो! 🔥💖 नोटिफिकेशन बेल दबाओ, कभी मिस न हो#
Social Media Rajasthan-1
विधायक कुलदीप धनकड़ के बेटे अनुज का विवाह कार्यक्रम 21 अप्रैल को होना है।कार्यक्रम बिंदोरी और तैयारियां, भव्य शादी के कारण काफी दिनों पहले से तैयारियां शुरू हो गई हैं और क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है, जिसमें वीआईपी मेहमानों के आने की संभावना @socialmediarajasthan-1@breakingliveNews-h6w#@sevajanta97#Rajasthan Janta Seva-84 Live News#Janta seva#seva jantanews#Social Media Rajasthan-1# "हाय दोस्तों! 🎉 मेरे चैनल को सब्सक्राइब करो और धमाकेदार रील्स व लाइव वीडियोस का मजा लो! 🔥💖 नोटिफिकेशन बेल दबाओ, कभी मिस न हो#
More news from Rajasthan and nearby areas
- Post by RAJESH PATRKAR SIKAR सीकर1
- Post by Social Media Rajasthan-11
- Post by नरेश कुमार सैनी1
- झुंझुनूं जिले के चिड़ावा कस्बे में कर्ज के दबाव में आत्महत्या के मामले ने तूल पकड़ लिया है। रामरख की ढाणी निवासी विनोद कुमार द्वारा गुरुवार रात ट्रेन के आगे कूदकर जान देने के बाद शनिवार को दूसरे दिन भी एचडीएफसी बैंक के सामने धरना जारी रहा। मृतक की जेब से मिले सुसाइड नोट में बैंक का लोन नहीं चुका पाने और बैंक द्वारा लगातार दबाव बनाए जाने का आरोप लगाया गया था। इसी के विरोध में परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में बैंक के बाहर धरने पर बैठे हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार धरनास्थल पर पुलिस जाब्ता तैनात है और हालात पर नजर रखी जा रही है। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि संबंधित बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए, पीड़ित परिवार का कर्ज माफ किया जाए, उचित मुआवजा दिया जाए और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। इस बीच धरनास्थल पर टेंट लगाने को लेकर गहमागहमी का माहौल बन गया। पुलिस-प्रशासन द्वारा अनुमति नहीं देने पर आंदोलनकारियों और अधिकारियों के बीच तीखी बहस हुई, जिससे कुछ समय के लिए तनावपूर्ण स्थिति बन गई। हालांकि उच्च अधिकारियों से वार्ता के बाद टेंट लगाने की अनुमति प्रदान की गई।1
- फलोदी से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां स्वच्छ भारत मिशन के ब्रांड एंबेसडर के.के. गुप्ता ने नगर परिषद सभागार में अधिकारियों, कर्मचारियों और सफाईकर्मियों के साथ अहम बैठक की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य शहर की स्वच्छता व्यवस्था को और ज्यादा मजबूत और प्रभावी बनाना रहा। बैठक में गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के “सबका साथ, सबका विकास” विजन को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा प्रदेश के अंतिम छोर तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रहे हैं। उन्होंने साफ कहा कि स्वच्छ भारत मिशन सिर्फ सरकारी योजना नहीं बल्कि जन-जन से जुड़ा अभियान है। 👉 क्या हैं बड़े फैसले? अब निकायों को स्वच्छता के आधार पर A, B, C और D श्रेणी में बांटा जाएगा घर-घर कचरा संग्रहण सुबह 10 बजे से पहले पूरा करना होगा गीला और सूखा कचरा अलग करना अनिवार्य रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक नाइट सफाई होगी सार्वजनिक शौचालय दिन में 3 बार साफ होंगे 👉 प्लास्टिक और गंदगी पर सख्ती प्लास्टिक थैली के उपयोग पर कड़ी रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही खाली प्लॉट्स में गंदगी मिलने पर मालिकों पर कार्रवाई और जुर्माना लगाया जाएगा। 👉 टेक्नोलॉजी से होगी मॉनिटरिंग अब सफाई कार्यों की जियो-टैगिंग, फोटो अपडेट और व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए निगरानी की जाएगी। 👉 बड़ी नियुक्तियां फलोदी और बाप नगर निकायों के लिए स्वच्छता प्रभारी भी नियुक्त किए गए हैं, जो सीधे निगरानी करेंगे। कुल मिलाकर, सरकार अब स्वच्छता को लेकर पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है। क्या आपके शहर में भी ऐसे बदलाव हो रहे हैं? कमेंट में जरूर बताएं!1
- मकराना। रविवार, 19 अप्रैल को नए न्यायालय भवन का शिलान्यास किया जाएगा। कार्यक्रम में जोधपुर हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। वहीं जस्टिस रवि चिरानिया और जस्टिस नाहर सिंह मीणा विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। शनिवार को बार संघ मकराना के अध्यक्ष शेख अकबर अली के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। अध्यक्ष ने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। रविवार को भूमि पूजन के साथ भवन की नींव रखी जाएगी। वहीं नगर परिषद की ओर से कार्यक्रम स्थल तक के पूरे रास्ते से मिट्टी, झाड़िया आदि हटवाकर सफाई करवाई गई हैं। इस दौरान बार संघ अध्यक्ष शेख अकबर अली, सचिव मोहम्मद शरीफ चौधरी, महासचिव सिकंदर खान, उपाध्यक्ष विजय सिंह राजपुरोहित, पूर्व अध्यक्ष देवी सिंह बीका, भंवराराम डूडी, नरेंद्र सिंह राठौड़, संरक्षक गणपतलाल टांक सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।3
- Post by Breaking Live News1
- Post by RAJESH PATRKAR SIKAR सीकर1