विकासखंड कार्यालय से बीडीओ सहित सभी नदारत ग्रामीण परेशान हमीरपुर। अधिकारियों के जनसुनवाई के समय कार्यालय से गायब रहने से पंचायतों से जुड़े ग्रामीण परेशान हैं। हफ्तों ब्लॉक कार्यालय के चक्कर लगाने के बाद ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। अधिकारियों की इस लापरवाही से ग्राम प्रधान भी परेशान है। सोमवार को दोपहर 1 बजे सुमेरपुर ब्लॉक कार्यालय से खंड विकास अधिकारी के अलावा सभी जिम्मेदार अधिकारी नदारत थे। कलौली जार से आए लाल दीवान यादव, बांकी से आए गौरी शंकर सोनी, वीरेंद्र द्विवेदी, धरमपुर से आए महेश कुमार, कुंडौरा से आए राम रूप, अरविंद, बिरखेरा से आए रणधीर, ललित कुमार ने बताया कि वह सुबह 10 बजे से अधिकारियों का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन 1 बजने के बाद अभी तक कोई नहीं आया है। खंड विकास अधिकारी पिछले एक सप्ताह से ब्लॉक नहीं आए हैं। पलरा के प्रधान रामखिलावन, बांकी के प्रधान जीवन श्रीवास, बांक के प्रधान रामपाल अनुरागी आदि ने बताया कि अधिकारियों के न बैठने से तमाम दिक्कतें हो रही है। खंड विकास अधिकारी आशीष कटियार से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन उन्होंने फोन ही नहीं उठाया। अधिकारियों के इस रवैया से ग्रामीण परेशान हैं।
विकासखंड कार्यालय से बीडीओ सहित सभी नदारत ग्रामीण परेशान हमीरपुर। अधिकारियों के जनसुनवाई के समय कार्यालय से गायब रहने से पंचायतों से जुड़े ग्रामीण परेशान हैं। हफ्तों ब्लॉक कार्यालय के चक्कर लगाने के बाद ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। अधिकारियों की इस लापरवाही से ग्राम प्रधान भी परेशान है। सोमवार को दोपहर 1 बजे सुमेरपुर ब्लॉक कार्यालय से खंड विकास अधिकारी के
अलावा सभी जिम्मेदार अधिकारी नदारत थे। कलौली जार से आए लाल दीवान यादव, बांकी से आए गौरी शंकर सोनी, वीरेंद्र द्विवेदी, धरमपुर से आए महेश कुमार, कुंडौरा से आए राम रूप, अरविंद, बिरखेरा से आए रणधीर, ललित कुमार ने बताया कि वह सुबह 10 बजे से अधिकारियों का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन 1 बजने के बाद अभी तक कोई नहीं आया है। खंड विकास
अधिकारी पिछले एक सप्ताह से ब्लॉक नहीं आए हैं। पलरा के प्रधान रामखिलावन, बांकी के प्रधान जीवन श्रीवास, बांक के प्रधान रामपाल अनुरागी आदि ने बताया कि अधिकारियों के न बैठने से तमाम दिक्कतें हो रही है। खंड विकास अधिकारी आशीष कटियार से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन उन्होंने फोन ही नहीं उठाया। अधिकारियों के इस रवैया से ग्रामीण परेशान हैं।
- हमीरपुर जनपद के थाना जरिया क्षेत्र में दिनांक 13.04.2026 को हुए सड़क दुर्घटना में दो व्यक्तियों की मृत्यु हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हुए हैं। चिकित्सकों द्वारा घायलों की स्थिति सामान्य बताई गई है। घटना के संबंध में पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थिति का जायजा लेते हुए आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले में पुलिस कार्यवाही को लेकर क्षेत्राधिकारी सरीला द्वारा जानकारी साझा की गई है।1
- Post by बसंत कुमार मौर्य जनसेवक4
- हमीरपुर। भारतीय संविधान के शिल्पकार, भारत रत्न बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर मंगलवार को मौदहा कस्बे सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर, संत शिरोमणि रविदास और महात्मा गौतम बुद्ध, भारत रत्न अब्दुल कलाम की भव्य झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। मौदहा कस्बे के अम्बेडकर पार्क से शोभायात्रा का प्रारंभ हुआ जो फत्तेपुरवा, गांधी विद्यालय, मलीकुंआ, रहमनियाँ कालेज होते हुए स्टेशन रोड़ स्थित अम्बेडकर पार्क में पंहुची। इस शोभायात्रा में राजनीतिक दलों की भी हिस्सेदारी देखने को मिली, जिसमे शोभायात्रा में शामिल हाथी के माथे पर नीले झंडे के साथ मिशन 2027 लिखा देखा गया। वही कांग्रेस के अहमद हसन, विवेक चंद्र, समाजवादी पार्टी के जावेद मेजर आदि ने बाबा साहेब की जयंती धूमधाम से मनाई। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम करहिया में ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि लालाराम निषाद सहित सैकड़ों लोगों ने केक काटकर जयंती मनाई। गुसियारी प्रधान असरार अहमद खान, फत्तेपुरवा में सियाराम विश्कर्मा, बाबू गौतम सहित क्षेत्र के सिसोलर, अरतरा आदि गांवों में अम्बेडकर पार्को में बाबा साहेब की जयंती मनाई गयी।2
- घाटमपुर-थाना क्षेत्र के अंतर्गत चिली मोड़ के पास स्थित एक भट्ठे में जेसीबी ने लगभग 13 वर्षीय मासूम को टक्कर मार दिया।जिसके चलते मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों को जानकारी होने पर परिजन उसे घाटमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। छानी बीवांर गांव निवासी रामफल ने बताया कि उनका 13 वर्षीय पुत्र इंदल जहां जेसीबी चल रही थी।वहीं वह खेल रहा था।तभी अचानक मौके पर मौजूद जेसीबी ने टक्कर मार दिया जिसके चलते उसके जबड़े में गंभीर चोटें आ गई। डॉक्टरों ने मासूम की हालत गंभीर देखते हुए उसे कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया है।जहां उसका उपचार जारी है। खबर लिखे जाने तक परिजनों ने कोई पुलिसिया कार्रवाई नहीं की है।1
- घाटमपुर (कानपुर), मंगलवार को रेवना थाना क्षेत्र के रूप नगर गांव में मंगलवार शाम एक सड़क हादसे में खेत से गेहूं की कटाई कर घर लौट रहे दंपति की बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। इस भीषण टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रूपनगर निवासी रामपाल (48) अपनी पत्नी मीना के साथ खेत से गेहूं काटकर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक, जिस पर स्योदी गांव के रहने वाले शोभित (17), आर्यन (15) और सुमित (16) सवार थे, अनियंत्रित होकर उनकी बाइक से जा टकराई। तीनों किशोर कोचिंग से पढ़कर वापस लौट रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही रेवना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, घाटमपुर पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद रामपाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं पत्नी मीना और शोभित का इलाज सीएचसी में चल रहा है। सुमित और आर्यन की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल, कानपुर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मृतक रामपाल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रेवना थाना पुलिस मामले की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। हादसे के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।2
- master ji ghar..aye...1
- मौदहा में बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर हजारों लोगों की मौजूदगी में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। पूरे कस्बे में “जय भीम” के नारों से माहौल गूंज उठा। जगह-जगह तोरणद्वार सजाए गए और स्टाल लगाकर लंगर, शर्बत व पानी का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे, गांवों व स्कूलों में भी जयंती उत्साह के साथ मनाई गई।1
- मौदहा हमीरपुर। देश के पहले विधि मंत्री, कानून निर्माता और अछूतोद्धार के पुरोधा बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती कस्बे सहित क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई जिसको लेकर कस्बे में जगह जगह तोरणद्वार बनाए गए थे और बाबा साहब के अनुयायीयों नें स्टाल लगाकर लंगर, शीतल पेय सहित अन्य खाद्य सामग्री वितरित की।अम्बेडकर जयंती में निकाली गई विशाल शोभायात्रा को 2027के विधानसभा चुनावों के लिए शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है। और मौदहा नगरपालिका अध्यक्ष बहुजन समाज पार्टी के विधानसभा प्रत्याशी के रूप में अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती कस्बे सहित क्षेत्र में उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई जिसके चलते कस्बे के मीरातालाब स्थित अम्बेडकर पार्क से एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई जो फत्तेपुर, बंशनाला, तहसील रोड, मलीकुआ चौराहा, रहमानिया कालेज, नरहय्या, कांजी हाउस होकर स्टेशन रोड स्थित अम्बेडकर पार्क में माल्यार्पण कर वापसी देवी चौराहा, नेशनल चौराहा, कोतवाली गेट होकर मीरा तालाब स्थित अम्बेडकर पार्क में देरशाम सम्पन्न हुई।जिसके बाद अम्बेडकर पार्क में आयोजित किए गए कार्यक्रम में बाबा साहब के जीवनवृत और दलितों के लिए उनके द्वारा किए गए संघर्ष का विस्तार से वर्णन किया गया।बताते चलें कि, अम्बेडकर जयंती पर निकाली गई विशाल शोभायात्रा के द्वारा मौदहा नगरपालिका अध्यक्ष रजा मोहम्मद ने आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर शक्ति प्रदर्शन कर दलित और मुस्लिम गठजोड़ के चलते अपनी दावेदारी पेश कर दी है। शोभायात्रा में कांशीराम, अब्दुल कलाम, सावित्री बाई फूले, ज्योतिबा फूले, महात्मा बुद्ध सहित दर्जनों ऐतिहासिक महापुरुषों के चित्र भी रखे गए थे। शोभायात्रा को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा था और जयंती की पूर्व संध्या पर युवाओं ने एक बाइक रैली निकाल जागरूकता अभियान चलाया था। जबकि शोभायात्रा में बाबा साहब के अनुयायीयोँ द्वारा जगह जगह तोरण द्वार बनाकर स्टाल लगा कर लंगर, शीतल पेय, शर्बत और पानी का इंतजाम किया गया था। वहीं सुरक्षा को लेकर पुलिस सक्रिय नजर आई और उपजिलाधिकारी कर्णवीर सिंह,क्षेत्राधिकारी राजकुमार पाण्डेय, कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह सहित भारी पुलिस बल तैनात रहा। इसके अतिरिक्त कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिजवाही, भमौरा, पढोरी, रीवन, सहित अन्य गावों में भी बाबा साहब की जयंती मनाई गई।जबकि बडी आबादी के गांव गुसियारी में ग्राम प्रधान असरार अहमद ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया,वहीं अम्बेडकर जयंती को लेकर शिक्षा विभाग भी सक्रिय नजर आया। कम्पोजिट विद्यालय कांशीराम कालोनी छिमौली रोड, सावित्री बाई फूले प्राथमिक विद्यालय, किन्नर गार्डन पब्लिक स्कूल सहित सभी स्कूलों में अम्बेडकर जयंती मनाई गई और बाबा साहब के जीवन और कार्यों का विस्तार से वर्णन किया गया।5