*महिला उत्पीड़न की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, साइबर अपराध से बचाव की दी गई जानकारी* सोनभद्र/चोपन *महिला उत्पीड़न की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, साइबर अपराध से बचाव की दी गई जानकारी* *महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं न्याय प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल, किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं-राज्य महिला आयोग की मा0 सदस्य* ------------------------------------------------- उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की माननीय सदस्य श्रीमती गीता विश्वकर्मा ने सर्किट हाउस सभागार में महिला उत्पीड़न से संबंधित शिकायतों की जनसुनवाई की। जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं ने अपनी समस्याएं एवं शिकायतें महिला आयोग की सदस्य के समक्ष प्रस्तुत कीं। माननीय सदस्य ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रकरणों का प्रभावी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं न्याय प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। जनसुनवाई में घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, मानसिक प्रताड़ना, साइबर उत्पीड़न सहित विभिन्न मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर माननीय सदस्य ने महिलाओं को साइबर अपराध से बचाव के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया, मोबाइल फोन एवं इंटरनेट के माध्यम से होने वाले अपराधों से सतर्क रहना अत्यंत आवश्यक है तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस विभाग को दें। माननीय सदस्य ने कहा कि महिला उत्पीड़न अथवा किसी भी प्रकार की सहायता के लिए महिलाएं महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, आपातकालीन सेवा 112 एवं साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930, कानूनी सलाह हेतु 15100, महिलाओं के स्वास्थ्य सम्बन्धित समस्या के लिए एम्बुलेंस 102, आपात कालीन सेवा के लिए 108 पर संपर्क कर सकती हैं। उन्होंने महिलाओं से निर्भीक होकर आगे आने और अपनी शिकायत दर्ज कराने का आह्वान किया। जनसुनवाई के दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी श्री अजीत कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री ज्ञानेन्द्र सिंह भदौरिया, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी विद्या देवी, प्रोबेशन अधिकारी इन्द्रावती यादव, अपर जिला सूचना अधिकारी श्री विनय कुमार सिंह, सहित सम्बन्धित अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहें।
*महिला उत्पीड़न की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, साइबर अपराध से बचाव की दी गई जानकारी* सोनभद्र/चोपन *महिला उत्पीड़न की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, साइबर अपराध से बचाव की दी गई जानकारी* *महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं न्याय प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल, किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं-राज्य महिला आयोग की मा0 सदस्य* ------------------------------------------------- उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की माननीय सदस्य श्रीमती गीता विश्वकर्मा ने सर्किट हाउस सभागार में महिला उत्पीड़न से संबंधित शिकायतों की जनसुनवाई की। जनसुनवाई के
दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं ने अपनी समस्याएं एवं शिकायतें महिला आयोग की सदस्य के समक्ष प्रस्तुत कीं। माननीय सदस्य ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रकरणों का प्रभावी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं न्याय प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। जनसुनवाई में घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, मानसिक प्रताड़ना, साइबर उत्पीड़न सहित विभिन्न मामलों
पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर माननीय सदस्य ने महिलाओं को साइबर अपराध से बचाव के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया, मोबाइल फोन एवं इंटरनेट के माध्यम से होने वाले अपराधों से सतर्क रहना अत्यंत आवश्यक है तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस विभाग को दें। माननीय सदस्य ने कहा कि महिला उत्पीड़न अथवा किसी भी प्रकार की सहायता के लिए महिलाएं महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, आपातकालीन सेवा 112 एवं साइबर
अपराध हेल्पलाइन 1930, कानूनी सलाह हेतु 15100, महिलाओं के स्वास्थ्य सम्बन्धित समस्या के लिए एम्बुलेंस 102, आपात कालीन सेवा के लिए 108 पर संपर्क कर सकती हैं। उन्होंने महिलाओं से निर्भीक होकर आगे आने और अपनी शिकायत दर्ज कराने का आह्वान किया। जनसुनवाई के दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी श्री अजीत कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री ज्ञानेन्द्र सिंह भदौरिया, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी विद्या देवी, प्रोबेशन अधिकारी इन्द्रावती यादव, अपर जिला सूचना अधिकारी श्री विनय कुमार सिंह, सहित सम्बन्धित अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहें।
- सोनभद्र/चोपन *महिला उत्पीड़न की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, साइबर अपराध से बचाव की दी गई जानकारी* *महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं न्याय प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल, किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं-राज्य महिला आयोग की मा0 सदस्य* ------------------------------------------------- उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की माननीय सदस्य श्रीमती गीता विश्वकर्मा ने सर्किट हाउस सभागार में महिला उत्पीड़न से संबंधित शिकायतों की जनसुनवाई की। जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं ने अपनी समस्याएं एवं शिकायतें महिला आयोग की सदस्य के समक्ष प्रस्तुत कीं। माननीय सदस्य ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रकरणों का प्रभावी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं न्याय प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। जनसुनवाई में घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, मानसिक प्रताड़ना, साइबर उत्पीड़न सहित विभिन्न मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर माननीय सदस्य ने महिलाओं को साइबर अपराध से बचाव के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया, मोबाइल फोन एवं इंटरनेट के माध्यम से होने वाले अपराधों से सतर्क रहना अत्यंत आवश्यक है तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस विभाग को दें। माननीय सदस्य ने कहा कि महिला उत्पीड़न अथवा किसी भी प्रकार की सहायता के लिए महिलाएं महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, आपातकालीन सेवा 112 एवं साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930, कानूनी सलाह हेतु 15100, महिलाओं के स्वास्थ्य सम्बन्धित समस्या के लिए एम्बुलेंस 102, आपात कालीन सेवा के लिए 108 पर संपर्क कर सकती हैं। उन्होंने महिलाओं से निर्भीक होकर आगे आने और अपनी शिकायत दर्ज कराने का आह्वान किया। जनसुनवाई के दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी श्री अजीत कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री ज्ञानेन्द्र सिंह भदौरिया, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी विद्या देवी, प्रोबेशन अधिकारी इन्द्रावती यादव, अपर जिला सूचना अधिकारी श्री विनय कुमार सिंह, सहित सम्बन्धित अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहें।4
- Post by Aman Khan1
- एआरटीओ सोनभद्र के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत, प्रमुख सचिव से मिले भाजपा नेता अनिल द्विवेदी जनपद सोनभद्र के भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य अनिल द्विवेदी ने 29 जनवरी को परिवहन विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती अर्चना अग्रवाल से मुलाकात की। उन्होंने सोनभद्र के एआरटीओ (प्रवर्तन) राजेश्वर यादव के खिलाफ भ्रष्टाचार और अवैध वसूली का लिखित शिकायत पत्र सौंपा। शिकायत के अनुसार, एआरटीओ द्वारा बालू, गिट्टी और राख लदे वाहनों से प्रतिमाह ₹5,000 से ₹25,000 तक की 'एंट्री फीस' वसूली जा रही है। अनिल द्विवेदी ने कहा कि ऐसे अधिकारी अवैध कमाई कर सरकारी राजस्व को चूना लगा रहे हैं और सरकार की 'जीरो टॉलरेंस' नीति को बदनाम कर रहे हैं। उन्होंने आय से अधिक संपत्ति की जांच और अवैध संपत्तियों को जब्त करने की मांग की है। प्रमुख सचिव अर्चना अग्रवाल ने मामले की उच्च स्तरीय जांच कराकर जल्द कठोर कार्यवाही का आश्वासन दिया है।1
- Post by @PappuKumar-ky6qb you tube my channel1
- भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा संचालित स्टूडेंट पुलिस एक्सपीरिएंस लर्निंग कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी, सोनभद्र के कुशल निर्देशन में थानाध्यक्ष शक्तिनगर कमल नयन दूबे के नेतृत्व में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, एनटीपीसी शक्तिनगर, सोनभद्र के छात्र-छात्राओं को थाना शक्तिनगर का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। शैक्षणिक भ्रमण के दौरान थानाध्यक्ष शक्तिनगर द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव, महिला सुरक्षा, आपातकालीन सेवाओं के समुचित उपयोग, कानून संबंधी जागरूकता तथा नशामुक्ति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही छात्रों को कानून का सम्मान करने, सामाजिक जिम्मेदारियों के निर्वहन एवं एक सजग व जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली को नजदीक से समझा तथा अपनी जिज्ञासाओं से संबंधित प्रश्न पूछे, जिनका पुलिस अधिकारियों द्वारा सरल एवं सहज भाषा में समाधान किया गया। थानाध्यक्ष शक्तिनगर द्वारा बताया गया कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से युवाओं में कानूनी जागरूकता, अनुशासन एवं पुलिस के प्रति सकारात्मक सोच विकसित होती है, जिससे समाज में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने में सहयोग मिलता है।4
- गौतम अडानी मडीहान मिर्जापुर1
- करंट ने छीन लिया परिवार का सहारा: कनहर परियोजना हादसे में विजय यादव की मौत, चार मासूम बच्चों का भविष्य अधेरा में विकासखंड दुद्धि के अंतर्गत ग्राम पंचायत कोलिन्डूबा का दर्द भरी कहानी आईए जानते है कनहर परियोजना के तहत सिंचाई विभाग द्वारा कराए जा रहे कार्य के दौरान हुई एक दर्दनाक दुर्घटना ने पूरे क्षेत्र को गहरे शोक में डुबो दिया। ग्राम पंचायत कुड़वा में 31 जनवरी 2026, शनिवार शाम लगभग 4:00 बजे एम एस ए कंपनी के अंतर्गत लेबल स्टेप दिखाने के दौरान मजदूर विजय कुमार यादव (पुत्र नंदकिशोर यादव) 11,000 हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आ गए। करंट लगते ही विजय जमीन पर गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। यह हादसा कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है। घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। विजय ही पूरे परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य थे। तीसरे दिन दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम कराया गया, लेकिन पोस्टमार्टम के बाद भी जब एम एस ए कंपनी की ओर से किसी तरह का स्पष्ट आश्वासन नहीं मिला, तो परिजनों और ग्रामीणों का सब्र जवाब दे गया। न्याय और मुआवजे की मांग को लेकर आक्रोशित परिजनों ने नेशनल हाईवे एनएच-39 को जाम कर दिया, जिससे घंटों यातायात बाधित रहा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दुद्धी क्षेत्राधिकारी (सीओ) मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतक के भाई संजय यादव और अन्य परिजनों से बातचीत की और काफी मशक्कत के बाद एम एस ए कंपनी के आए दो स्टाफ को बुलवाया। विण्ढमगंज थाने पर देर रात लगभग 12:30 बजे मृतक के भाई संजय यादव, चाचा गोपाल यादव और ससुर की उपस्थिति में सुलह-समझौता कराया गया। कंपनी की ओर से मृतक की पत्नी और बच्चों के पालन-पोषण को लेकर संतोषजनक आश्वासन दिया गया, जिसके बाद प्रशासन की देखरेख में हाईवे से जाम हटवाया गया और शव को परिजनों को सौंपा गया। परिजनों ने बताया कि अंतिम संस्कार अगले दिन सुबह किया जाएगा। स्थानीय लोगों के अनुसार विजय कुमार यादव बीते लगभग दस वर्षों से एम एस ए और एचईएस कंपनी में लगातार काम कर रहे थे। इसके बावजूद शव को करीब 60 घंटे तक रखे जाने से शरीर से बदबू आने लगी, जिसे लोग कंपनी की घोर लापरवाही और असंवेदनशीलता बता रहे हैं। यह व्यवहार परिवार के दर्द को और गहरा कर गया। विजय अपने पीछे दो बेटियां और दो बेटे छोड़ गए हैं। उनकी पत्नी हाल ही में ऑपरेशन से गुज़री थीं और पहले से ही शारीरिक कमजोरी व मानसिक तनाव में थीं। दुखद संयोग यह भी है कि विजय के पिता का निधन मात्र आठ महीने पहले ही हुआ था। घर में अब एक बूढ़ी मां और छोटा भाई संजय यादव ही सहारा बचे हैं। अचानक पिता का साया उठ जाने से चारों बच्चे अनाथ हो गए हैं और उनका भविष्य चिंता का विषय बन गया है। यह हादसा सिर्फ एक परिवार की त्रासदी नहीं, बल्कि उन हजारों मजदूरों की सच्चाई है, जो रोज़ी-रोटी के लिए जोखिम भरे काम करते हैं। हालांकि प्रशासन की पहल से मिले आश्वासन ने पीड़ित परिवार के लिए उम्मीद की एक छोटी-सी किरण जरूर जगाई है, लेकिन यह घटना यह सोचने पर मजबूर करती है कि क्या किसी की जान जाने के बाद ही जिम्मेदारियां याद आती हैं। सोनभद्र से — जितेन्द्र प्रसाद अपने शहर की हर छोटी-बड़ी खबर को सुनने और देखने के लिए भारत दृष्टि लाइव न्यूज चैनल से बने रहिए। खबर अच्छी लगे तो लाइक और शेयर ज़रूर करें।4
- sc st obc log sochne kon kya kar rahe hai1