Shuru
Apke Nagar Ki App…
गौतम अडानी मडीहान मिर्जापुर
सत्यम पत्रकार
गौतम अडानी मडीहान मिर्जापुर
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- गौतम अडानी मडीहान मिर्जापुर1
- एआरटीओ सोनभद्र के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत, प्रमुख सचिव से मिले भाजपा नेता अनिल द्विवेदी जनपद सोनभद्र के भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य अनिल द्विवेदी ने 29 जनवरी को परिवहन विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती अर्चना अग्रवाल से मुलाकात की। उन्होंने सोनभद्र के एआरटीओ (प्रवर्तन) राजेश्वर यादव के खिलाफ भ्रष्टाचार और अवैध वसूली का लिखित शिकायत पत्र सौंपा। शिकायत के अनुसार, एआरटीओ द्वारा बालू, गिट्टी और राख लदे वाहनों से प्रतिमाह ₹5,000 से ₹25,000 तक की 'एंट्री फीस' वसूली जा रही है। अनिल द्विवेदी ने कहा कि ऐसे अधिकारी अवैध कमाई कर सरकारी राजस्व को चूना लगा रहे हैं और सरकार की 'जीरो टॉलरेंस' नीति को बदनाम कर रहे हैं। उन्होंने आय से अधिक संपत्ति की जांच और अवैध संपत्तियों को जब्त करने की मांग की है। प्रमुख सचिव अर्चना अग्रवाल ने मामले की उच्च स्तरीय जांच कराकर जल्द कठोर कार्यवाही का आश्वासन दिया है।1
- Post by @PappuKumar-ky6qb you tube my channel1
- भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा संचालित स्टूडेंट पुलिस एक्सपीरिएंस लर्निंग कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी, सोनभद्र के कुशल निर्देशन में थानाध्यक्ष शक्तिनगर कमल नयन दूबे के नेतृत्व में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, एनटीपीसी शक्तिनगर, सोनभद्र के छात्र-छात्राओं को थाना शक्तिनगर का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। शैक्षणिक भ्रमण के दौरान थानाध्यक्ष शक्तिनगर द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव, महिला सुरक्षा, आपातकालीन सेवाओं के समुचित उपयोग, कानून संबंधी जागरूकता तथा नशामुक्ति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही छात्रों को कानून का सम्मान करने, सामाजिक जिम्मेदारियों के निर्वहन एवं एक सजग व जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली को नजदीक से समझा तथा अपनी जिज्ञासाओं से संबंधित प्रश्न पूछे, जिनका पुलिस अधिकारियों द्वारा सरल एवं सहज भाषा में समाधान किया गया। थानाध्यक्ष शक्तिनगर द्वारा बताया गया कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से युवाओं में कानूनी जागरूकता, अनुशासन एवं पुलिस के प्रति सकारात्मक सोच विकसित होती है, जिससे समाज में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने में सहयोग मिलता है।4
- सोनभद्र/चोपन *महिला उत्पीड़न की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, साइबर अपराध से बचाव की दी गई जानकारी* *महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं न्याय प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल, किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं-राज्य महिला आयोग की मा0 सदस्य* ------------------------------------------------- उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की माननीय सदस्य श्रीमती गीता विश्वकर्मा ने सर्किट हाउस सभागार में महिला उत्पीड़न से संबंधित शिकायतों की जनसुनवाई की। जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं ने अपनी समस्याएं एवं शिकायतें महिला आयोग की सदस्य के समक्ष प्रस्तुत कीं। माननीय सदस्य ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रकरणों का प्रभावी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं न्याय प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। जनसुनवाई में घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, मानसिक प्रताड़ना, साइबर उत्पीड़न सहित विभिन्न मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर माननीय सदस्य ने महिलाओं को साइबर अपराध से बचाव के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया, मोबाइल फोन एवं इंटरनेट के माध्यम से होने वाले अपराधों से सतर्क रहना अत्यंत आवश्यक है तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस विभाग को दें। माननीय सदस्य ने कहा कि महिला उत्पीड़न अथवा किसी भी प्रकार की सहायता के लिए महिलाएं महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, आपातकालीन सेवा 112 एवं साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930, कानूनी सलाह हेतु 15100, महिलाओं के स्वास्थ्य सम्बन्धित समस्या के लिए एम्बुलेंस 102, आपात कालीन सेवा के लिए 108 पर संपर्क कर सकती हैं। उन्होंने महिलाओं से निर्भीक होकर आगे आने और अपनी शिकायत दर्ज कराने का आह्वान किया। जनसुनवाई के दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी श्री अजीत कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री ज्ञानेन्द्र सिंह भदौरिया, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी विद्या देवी, प्रोबेशन अधिकारी इन्द्रावती यादव, अपर जिला सूचना अधिकारी श्री विनय कुमार सिंह, सहित सम्बन्धित अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहें।4
- *थाना को0देहात पर जिम जिहाद व धर्मांतरण के पूर्व में पंजीकृत 02 अलग-अलग अभियोगों से सम्बन्धित 08वां अभियुक्त गिरफ्तार* मीरजापुर | पूर्व में थाना को0देहात पर धर्मांतरण से सम्बन्धित पंजीकृत दो अभियोगों में अबतक 07 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जा चुकी है । इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन/नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में को0देहात पुलिस टीम द्वारा धर्मांतरण के अभियोग से सम्बन्धित 08वां अभियुक्त मौलवी खलीलुर्रहमान पुत्र अजीजुर्रहमान निवासी भूदेव की गली भटवा के पोखरी थाना को0कटरा जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त मौलवी खलीलुर्रहमान उपरोक्त इस प्रकरण से सम्बन्धित अभियुक्तों के अनवरत सम्पर्क में था तथा संगठित रूप से अभियुक्तों के साथ मिलकर हिन्दू लड़कियों को वशीभूत करके धर्मातरण कराने का कार्य करता था । उक्त गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना को0देहात पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया । पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वर्ष 2023 में थाना लोहता जनपद वाराणसी में एक हिन्दू लड़की का धर्म परिवर्तन कराकर मुस्लिम लड़के से निकाह कराया था । जिसके सम्बन्ध में थाना लोहता जनपद वाराणसी पर अभियोग पंजीकृत है ।1
- मिर्जापुर पुलिस ने जिम धर्मांतरण मामले में मौलवी खलीलूल रहमान को गिरफ्तार किया है। यह आठवीं गिरफ्तारी है, इससे पहले 7 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। रहमान पर आरोप है कि वह जादू, टोना, ताबीज से लोगों को प्रभावित कर धर्मांतरण करवाता था। इसके संबंध जिम ट्रेनर और जिम स्वामी से थे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि रहमान से पूछताछ की जाएगी।1
- sc st obc log sochne kon kya kar rahe hai1