Shuru
Apke Nagar Ki App…
कांवड़ियों का हुआ भव्य स्वागत, रामलीला मैदान में दिखा आस्था का उत्साह जसवंतनगर के रामलीला मैदान में पहुंचे कांवड़ियों का विधायक प्रतिनिधि ठाकुर अजेंद्र सिंह गौर ने फूल-मालाओं व शिव का पट्टा पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने शिवरात्रि के महत्व पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में उनके मित्र भी मौजूद रहे। वहीं स्थानीय लोगों ने भी ठाकुर अजेंद्र सिंह गौर का स्वागत कर आभार व्यक्त किया।
M. Janib -Jaswant Nagar
कांवड़ियों का हुआ भव्य स्वागत, रामलीला मैदान में दिखा आस्था का उत्साह जसवंतनगर के रामलीला मैदान में पहुंचे कांवड़ियों का विधायक प्रतिनिधि ठाकुर अजेंद्र सिंह गौर ने फूल-मालाओं व शिव का पट्टा पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने शिवरात्रि के महत्व पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में उनके मित्र भी मौजूद रहे। वहीं स्थानीय लोगों ने भी ठाकुर अजेंद्र सिंह गौर का स्वागत कर आभार व्यक्त किया।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- नहर किनारे मिली चप्पल, 14 वर्षीय किशोरी लापता — सर्च ऑपरेशन जारी.. जसवंतनगर/इटावा। क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब नहर किनारे एक 14 वर्षीय किशोरी की चप्पल संदिग्ध हालात में पड़ी मिली। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। जानकारी के अनुसार, किशोरी घर से निकली थी लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। तलाश के दौरान नहर किनारे उसकी चप्पल मिलने से अनहोनी की आशंका जताई जा रही है। पुलिस व स्थानीय गोताखोरों की मदद से आसपास के क्षेत्र में सघन खोजबीन की जा रही है। काफी समय बीत जाने के बाद भी किशोरी का कोई सुराग नहीं लग सका था। पुलिस द्वारा परिजनों से पूछताछ की जा रही है और आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। क्षेत्र में घटना को लेकर लोगों में चिंता व दहशत का माहौल है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की गंभीरता से जांच कर जल्द ही स्थिति स्पष्ट की जाएगी। 👉 अपील: यदि किसी को संबंधित किशोरी के बारे में कोई जानकारी हो तो तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित करें। #Jaswantnagar #Etawah #MissingGirl #SearchOperation #BreakingNews1
- जसवंतनगर के रामलीला मैदान में पहुंचे कांवड़ियों का विधायक प्रतिनिधि ठाकुर अजेंद्र सिंह गौर ने फूल-मालाओं व शिव का पट्टा पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने शिवरात्रि के महत्व पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में उनके मित्र भी मौजूद रहे। वहीं स्थानीय लोगों ने भी ठाकुर अजेंद्र सिंह गौर का स्वागत कर आभार व्यक्त किया।3
- जसवंतनगर/वैदपुरा: जसवंतनगर के वैदपुरा क्षेत्र अंतर्गत नगला बंशी गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी मोहिनी, पुत्री आकाश बाबू, संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। किशोरी की चप्पल नहर किनारे मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है और आशंका जताई जा रही है कि वह नहर में गिर गई हो सकती है। परिजनों के अनुसार, मोहिनी बीते दिन घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसी दौरान ग्रामीणों को नहर के किनारे एक जोड़ी चप्पल पड़ी मिली, जिसे परिजनों ने मोहिनी की बताया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नहर में तलाश के लिए एसडीआरएफ को बुलाया गया। एसडीआरएफ की टीम ने गोताखोरों के साथ नहर में सघन सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। नहर के दोनों ओर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और आसपास के गांवों में भी जानकारी जुटाई जा रही है। घटनास्थल पर पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौजूद हैं और पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में भी चिंता और भय का माहौल बना हुआ है। प्रशासन का कहना है कि जब तक किशोरी का पता नहीं चल जाता, सर्च ऑपरेशन लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को मोहिनी के बारे में कोई भी जानकारी मिले, तो तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस प्रशासन को सूचित करें।1
- Post by Umesh Rajput1
- सही बात हैभाई साहब1
- महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर जनपद के प्राचीन ऐतिहासिक नीलकंठ महादेव मंदिर पर जनपद में पहली बार उज्जैन के महाकालेश्वर महादेव मूर्ति की तर्ज पर पालकी शोभायात्रा नीलकंठ सेवा समिति व युवा कार्यकर्ता द्वारा विभिन्न झांकियों बैण्ड बाजों के साथ हर हर महादेव भजनों के साथ मंदिर से बड़ी धूमधाम के साथ नगर के विभिन्न मार्गो, नीलकंठ मंदिर परिसर से अस्तल तिराहा, शिवनारायण कालेज रोड़, रंग लाल चौराहा,राजा गंज चौराहा, नगर पालिका चौराहा, नौरंगाबाद चौराहा, साबित गंज,न्यू हिन्द टाकीज रोड़, तहसील चौराहा, चूड़ी मार्केट, लालपुरा तिराहा, नीलकंठ मंदिर परिसर में आकर पूजा अर्चना होकर पालकी शोभायात्रा समाप्त होगी। इस बीच शहर में हिन्दू सनातन प्रेमियों ने फूलों पुष्प वर्षा की और पालकी में शिव की आरती की तथा काफी लोगों ने इस पालकी शोभा यात्रा का भंडारा वितरण कर भव्य स्वागत किया। आज सुबह मंदिर पर हजारों भक्तों ने फूल बेलपत्र धतूरा व गंगा जल चढ़ाकर पूजा अर्चना की तथा एक सैकड़ा कवरतियो ने श्रृंगी रामपुर से कांवर लाकर गंगा जल चढ़ाया। इस पालकी शोभायात्रा में कार्तिक शुक्ला, जतिन यादव, रजत यादव, सुमित सोनी,दीपक श्रीवास्तव,ओम कान्त गुप्ता, इशु कश्यप, सहित कई विभिन्न संगठनों ने पालकी शोभायात्रा में भाग लिया। इस पालकी शोभायात्रा में पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग रहा। रजत यादव पत्रकार नव भारत संवाद इटावा4
- प्रिय करहल विधानसभा वार्ड संख्या 30 जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी राजू यादव के भाइयों-बहनों, भाई राजू यादव (PGT बायोलॉजी, MSc बायोटेक, B.Ed) एक पढ़े-लिखे, ईमानदार शिक्षक हैं जो वार्ड 30 से आपके बीच से निकले हैं। अब वे AAP के बैनर तले 2027 विधानसभा चुनाव में आपके प्रतिनिधि बनकर क्षेत्र को नई ऊँचाइयों पर ले जाने का वादा करते हैं! शिक्षा, स्वास्थ्य, मुफ्त बिजली-पानी और भ्रष्टाचार मुक्त शासन – सब कुछ AAP के सिद्ध दिल्ली-पंजाब मॉडल से यहां लागू होगा। वोट दें संकल्प को, चुनें असली बदलाव! #RajuYadavForKarhal #AAPKaamKiRajneeti ### अच्छे कार्यों की सूची (भाई राजू यादव के व्यक्तिगत + AAP के वादे – आकर्षक सिंगल लाइन में): - **शिक्षा क्रांति का जादूगर** – सैकड़ों छात्रों को मुफ्त कोचिंग देकर बायोलॉजी-बायोटेक में सपनों को पंख दिए, अब पूरे क्षेत्र में विश्वस्तरीय स्कूल लाने का वादा! - **स्वास्थ्य के सच्चे संरक्षक** – वार्ड 30 में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर चलाकर गरीबों को इलाज की रोशनी पहुंचाई, अब मोहल्ला क्लीनिक से घर-घर मुफ्त दवाई-इलाज लाएंगे! - **हरियाली का योद्धा** – 500+ पौधे रोपकर पर्यावरण को नया जीवन दिया, अब बड़े पैमाने पर पेड़ लगाकर जल संरक्षण और हरा-भरा करहल बनाएंगे! - **महिला सशक्तिकरण का प्रणेता** – सिलाई-कढ़ाई ट्रेनिंग सेंटर से महिलाओं को आर्थिक आजादी दी, अब बस में मुफ्त सफर और आर्थिक सहायता से उन्हें और मजबूत करेंगे! - **ईमानदारी का जीता-जागता सबूत** – भ्रष्टाचार से कोसों दूर रहकर जनता का अटूट विश्वास जीता, अब पारदर्शी शासन से रिश्वत मुक्त विकास लाएंगे! **आम आदमी पार्टी के चमकते वादे (दिल्ली-पंजाब मॉडल से प्रेरित – करहल में लागू करने का संकल्प):** - **शिक्षा में क्रांति** – सरकारी स्कूलों को विश्वस्तरीय बनाकर हैप्पीनेस करिकुलम से बच्चों का भविष्य चमकाएंगे! - **स्वास्थ्य सेवा का चमत्कार** – मोहल्ला क्लीनिक से मुफ्त दवाइयाँ-इलाज हर गरीब तक पहुंचाकर स्वास्थ्य क्रांति लाएंगे! - **मुफ्त बिजली का वरदान** – 200-300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देकर आम परिवारों की बिजली बिल की चिंता खत्म करेंगे! - **महिलाओं की ताकत** – बस में मुफ्त सफर, आर्थिक सहायता और सुरक्षा योजनाओं से महिलाओं को सशक्त बनाएंगे! - **रोजगार का सुनहरा दौर** – बिना रिश्वत के हजारों सरकारी नौकरियाँ देकर और ड्रग्स-भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस से युवाओं को नया भविष्य देंगे! भाई राजू यादव + AAP का यह संकल्प करहल को नया मुकाम देगा! साथ दें, वोट दें, 2027 में बदलाव लाएं! 🚀 #RajuYadav #BhagatRajuYadav #KarhalVidhansabha #Ward30 #AAP #AamAadmiParty #KaamKiRajneeti #ImandarNetritva #EducationRevolution #HealthForAll #FreeElectricity #WomenEmpowerment #GreenKarhal #AntiCorruption #VoteForChange #DelhiModel #PunjabModel #RajuYadavForKarhal #AAPKaVikas #BharatBadlega #JaiHind #DevelopmentWithHonesty #VoteAAP #KarhalKaVikas #2027Elections #UPElections #KisanNeta #ShikshakNeta #BadlavKiUmeed #AAPForKarhal1
- जसवंतनगर। वैदपुरा थाना क्षेत्र के नगला वंशी गांव की 14 वर्षीय बालिका संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। नहर किनारे उसकी चप्पल मिलने से परिजनों की चिंता और बढ़ गई है। आशंका जताई जा रही है कि बालिका ने नहर में छलांग लगा दी हो। सूचना पर प्रशासन ने एसडीआरएफ की टीम को बुलाकर सर्च ऑपरेशन शुरू करा दिया है। जानकारी के अनुसार मोहिनी पुत्री आकाश बाबू शनिवार शाम करीब साढ़े छह बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। देर रात तक वापस न लौटने पर परिजनों ने आसपास के इलाकों में काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद परिजन वैदपुरा थाने पहुंचे और सूचना दी। तलाश के दौरान जब परिजन नगला वंशी की ओर नहर किनारे पहुंचे तो वहां मोहिनी की चप्पल रखी मिली। इससे अनहोनी की आशंका गहरा गई। सूचना मिलते ही सीओ सैफई केपी सिंह, थानाध्यक्ष वैदपुरा नागेंद्र सिंह और थानाध्यक्ष जसवंतनगर कमल भाटी बलरई पुलिस सहित मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने एसडीआरएफ यूपी टीम को बुलाया। टीम ने नहर में गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। मोहिनी अपने दादा चतुर सिंह और दादी राजेंद्ररी देवी के साथ रहती थी। उसके दो अन्य भाई-बहन भी हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। समाचार लिखे जाने तक बालिका का कोई सुराग नहीं लग सका था। थानाध्यक्ष नागेंद्र चौधरी ने बताया कि पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।1