logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आष्टा यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई — 06 वाहन चालकों पर जुर्माना, रमज़ान नमाज़ के दौरान विशेष ट्रैफिक व्यवस्था दिनांक 03 मार्च 2026 को यातायात पुलिस आष्टा द्वारा कस्बा भ्रमण के दौरान शहर के प्रमुख चौराहों एवं व्यस्त स्थानों पर मार्ग एवं यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। यातायात व्यवस्था के दौरान ट्रैफिक नियमों एवं संकेतों का उल्लंघन करने वाले 06 वाहन चालकों/मालिकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की गई। सभी नियम विरुद्ध वाहन चालकों से कुल 03 हजार रुपए समझौता शुल्क के रूप में वसूल किए गए। साथ ही संबंधित वाहन चालकों को यातायात नियमों एवं संकेतों का पालन करते हुए सुरक्षित गति सीमा में वाहन चलाने की समझाइश दी गई। पुराना बस स्टैंड स्थित मरकज़ में रमज़ान की नमाज़ के दौरान विशेष यातायात व्यवस्था की गई। नमाज़ में आए सभी वाहनों को व्यवस्थित रूप से पार्क करवाया गया एवं पुराना बस स्टैंड क्षेत्र का यातायात सुचारू रूप से नियंत्रित किया गया। चौपाटी, अलीपुर, पार्वती पुल, भोपाल नाका, कॉलोनी चौराहा, मंडी गेट, किलेरामा सहित संपूर्ण कस्बे में लगातार भ्रमण कर यातायात व्यवस्था बनाए रखी गई। शहर में समस्त स्थानों पर शांति एवं कानून व्यवस्था सामान्य एवं पूर्णतः नियंत्रित रही।

16 hrs ago
user_Deepak Kumar bairagi
Deepak Kumar bairagi
Local News Reporter आष्टा, सीहोर, मध्य प्रदेश•
16 hrs ago

आष्टा यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई — 06 वाहन चालकों पर जुर्माना, रमज़ान नमाज़ के दौरान विशेष ट्रैफिक व्यवस्था दिनांक 03 मार्च 2026 को यातायात पुलिस आष्टा द्वारा कस्बा भ्रमण के दौरान शहर के प्रमुख चौराहों एवं व्यस्त स्थानों पर मार्ग एवं यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। यातायात व्यवस्था के दौरान ट्रैफिक नियमों एवं संकेतों का उल्लंघन करने वाले 06 वाहन चालकों/मालिकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की गई। सभी नियम विरुद्ध वाहन चालकों से कुल 03 हजार रुपए समझौता शुल्क के रूप में वसूल किए गए। साथ ही संबंधित वाहन चालकों को यातायात नियमों एवं संकेतों का पालन करते हुए सुरक्षित गति सीमा में वाहन चलाने की समझाइश दी गई। पुराना बस स्टैंड स्थित मरकज़ में रमज़ान की नमाज़ के दौरान विशेष यातायात व्यवस्था की गई। नमाज़ में आए सभी वाहनों को व्यवस्थित रूप से पार्क करवाया गया एवं पुराना बस स्टैंड क्षेत्र का यातायात सुचारू रूप से नियंत्रित किया गया। चौपाटी, अलीपुर, पार्वती पुल, भोपाल नाका, कॉलोनी चौराहा, मंडी गेट, किलेरामा सहित संपूर्ण कस्बे में लगातार भ्रमण कर यातायात व्यवस्था बनाए रखी गई। शहर में समस्त स्थानों पर शांति एवं कानून व्यवस्था सामान्य एवं पूर्णतः नियंत्रित रही।

More news from Bhopal and nearby areas
  • राजधानी भोपाल में नहीं रुक रहा अपराधों का सिलसिला होली के दिन ही अपराधियों ने उतारा एक युवक को मौत के घाट मामला निशातपुरा थाना क्षेत्र का पुलिस मामले की जांच में जुटी
    1
    राजधानी भोपाल में नहीं रुक रहा अपराधों का सिलसिला होली के दिन ही अपराधियों ने उतारा एक युवक को मौत के घाट मामला निशातपुरा थाना क्षेत्र का पुलिस मामले की जांच में जुटी
    user_Shafiq Khan
    Shafiq Khan
    Huzur, Bhopal•
    4 hrs ago
  • Post by Naved khan
    1
    Post by Naved khan
    user_Naved khan
    Naved khan
    रिपोर्टर हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • नागपुर में चौंकाने वाली घटना नागपुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बुजुर्ग महिला द्वारा उबलते पानी डालने के बाद एक 6 वर्षीय बच्चे को गंभीर रूप से जलने की चोटें आईं। बताया जाता है कि यह घटना तब हुई जब बच्चा खेलते समय पानी उछाल बैठा, जिसके कारण उसे अचानक गुस्सा आ गया। खेल का एक मासूम सा पल एक दिल दहला देने वाली घटना में तब्दील हो गया। बताया जा रहा है कि बच्चे को गंभीर रूप से जलने की चोटें आई हैं और उसका इलाज चल रहा है। इस घटना ने स्थानीय समुदाय को स्तब्ध कर दिया है और क्रोध नियंत्रण तथा बाल सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं। क्रोध के क्षण जीवन भर के घाव छोड़ सकते हैं। हिंसा कभी भी समाधान नहीं है।
    1
    नागपुर में चौंकाने वाली घटना
नागपुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बुजुर्ग महिला द्वारा उबलते पानी डालने के बाद एक 6 वर्षीय बच्चे को गंभीर रूप से जलने की चोटें आईं। बताया जाता है कि यह घटना तब हुई जब बच्चा खेलते समय पानी उछाल बैठा, जिसके कारण उसे अचानक गुस्सा आ गया।
खेल का एक मासूम सा पल एक दिल दहला देने वाली घटना में तब्दील हो गया। बताया जा रहा है कि बच्चे को गंभीर रूप से जलने की चोटें आई हैं और उसका इलाज चल रहा है। इस घटना ने स्थानीय समुदाय को स्तब्ध कर दिया है और क्रोध नियंत्रण तथा बाल सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं।
क्रोध के क्षण जीवन भर के घाव छोड़ सकते हैं। हिंसा कभी भी समाधान नहीं है।
    user_Aamir Khan
    Aamir Khan
    Local News Reporter हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • भोपाल के पुराने शहर में इन दिनों नए-नए फूड आउटलेट्स खुल रहे हैं। खिचड़ा, बिरयानी, फ्राई चिकन और दूसरे पारंपरिक व मॉडर्न स्टाइल के व्यंजन युवाओं को खासा आकर्षित कर रहे हैं। हाल ही में “वजवान” नाम से एक नया खिचड़ा हाउस शुरू हुआ है, जहां लोगों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिल रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां का स्वाद ऐसा है कि ग्राहक एक बार खाने के बाद दोबारा जरूर पहुंच रहे हैं। खाने की गुणवत्ता, मसालों का खास मिश्रण और अलग अंदाज़ में परोसने की शैली इन दुकानों को लोकप्रिय बना रही है। हालांकि, सेहत के लिहाज़ से विशेषज्ञ संतुलित और स्वच्छ भोजन को प्राथमिकता देने की सलाह देते हैं।
    1
    भोपाल के पुराने शहर में इन दिनों नए-नए फूड आउटलेट्स खुल रहे हैं। खिचड़ा, बिरयानी, फ्राई चिकन और दूसरे पारंपरिक व मॉडर्न स्टाइल के व्यंजन युवाओं को खासा आकर्षित कर रहे हैं।
हाल ही में “वजवान” नाम से एक नया खिचड़ा हाउस शुरू हुआ है, जहां लोगों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिल रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां का स्वाद ऐसा है कि ग्राहक एक बार खाने के बाद दोबारा जरूर पहुंच रहे हैं।
खाने की गुणवत्ता, मसालों का खास मिश्रण और अलग अंदाज़ में परोसने की शैली इन दुकानों को लोकप्रिय बना रही है। हालांकि, सेहत के लिहाज़ से विशेषज्ञ संतुलित और स्वच्छ भोजन को प्राथमिकता देने की सलाह देते हैं।
    user_ST NEWS
    ST NEWS
    Rajdhani bhopal Huzur, Bhopal•
    8 hrs ago
  • ट्रेचिंग ग्राउंड में लगी आग, धुएं के गुबार से क्षेत्र में दहशत शाजापुर। शहर के वार्ड 10 में स्थित ट्रेचिंग ग्राउंड में मंगलवार की रात को अचानक आग लग गई जो बुधवार की दुपहर तक लगती रही, जिससे आसमान में काले धुएं का घना गुबार छा गया। आग की लपटें और उठता जहरीला धुआं दूर-दूर तक दिखाई दिया। धुएं के कारण आसपास के क्षेत्रवासियों को सांस लेने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोगों ने आंखों में जलन और घुटन की शिकायत भी की। स्थानीय रहवासियों का कहना है कि ट्रेचिंग ग्राउंड में आए दिन आग लगने की घटनाएं होती रहती हैं, जिससे पर्यावरण प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है। क्षेत्रवासियों ने बताया कि बरसों से ट्रेचिंग ग्राउंड को आबादी क्षेत्र से हटाने की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। क्षेत्र के नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।
    6
    ट्रेचिंग ग्राउंड में लगी आग, धुएं के गुबार से क्षेत्र में दहशत
शाजापुर। शहर के वार्ड 10 में स्थित  ट्रेचिंग ग्राउंड में मंगलवार की रात को अचानक आग लग गई जो बुधवार की दुपहर तक लगती रही, जिससे आसमान में काले धुएं का घना गुबार छा गया। आग की लपटें और उठता जहरीला धुआं दूर-दूर तक दिखाई दिया। धुएं के कारण आसपास के क्षेत्रवासियों को सांस लेने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोगों ने आंखों में जलन और घुटन की शिकायत भी की।
स्थानीय रहवासियों का कहना है कि ट्रेचिंग ग्राउंड में आए दिन आग लगने की घटनाएं होती रहती हैं, जिससे पर्यावरण प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है। क्षेत्रवासियों ने बताया कि बरसों से ट्रेचिंग ग्राउंड को आबादी क्षेत्र से हटाने की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
क्षेत्र के नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।
    user_Amjad Khan
    Amjad Khan
    शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • Post by Asif Khan
    4
    Post by Asif Khan
    user_Asif Khan
    Asif Khan
    पत्रकार हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • SLUG: दाल मिल में हुई चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, डबरा दाल चोरी का पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, चोरी के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार,,,, एंकर: ग्वालियर जिले के डबरा सिटी थाना क्षेत्र में दाल और चावल मिल में ताला तोड़कर दाल के कट्टे चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। डबरा सिटी पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 40 बोरी दाल, एक ऑटो और एक ई-रिक्शा भी जब्त किया है। बताया जा रहा है कि चोरों ने वारदात के दौरान सीसीटीवी का डीवीआर भी साथ ले गए थे ताकि सबूत मिटाए जा सकें। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए डबरा सिटी थाना पुलिस ने मुखबिर सूचना और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई। फिलहाल पुलिस अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है। पकड़े गए आरोपियों में कल्ला बाल्मिक हनुमानगंज डांडा डबरा, पवन बाल्मिक, दीपक जोशी ग्राम अररु, ईशाक खान जवाहर कॉलोनी डबरा को गिरफ्तार करने में अहम भूमिका डबरा थाना प्रभारी संजय शर्मा और उनकी टीम की रही। VO: वहीं पर मामला डबरा के मंगला स्कूल के पास स्थित दाल मिल के थोक व्यापारी के गोदाम का है, जहां 1 और 2 मार्च की दरमियानी रात अज्ञात बदमाशों ने पीछे का ताला तोड़कर तुअर, मूंग और चना दाल के कुल 40 कट्टे चोरी कर लिए थे। फरियादी की शिकायत पर थाना डबरा सिटी में अपराध दर्ज किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें घटना में प्रयुक्त ऑटो की पहचान हुई। मुखबिर की सूचना पर सब्जी मंडी प्रांगण से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी करना स्वीकार किया और उनकी निशानदेही पर खंडहर शौचालय से 40 बोरी दाल बरामद की गई। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल ऑटो क्रमांक MP32-ZC-3175 और एक ई-रिक्शा भी जब्त किया है। एक आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। बाइट: जय राज कुबेर /अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देहात ग्वालियर
    1
    SLUG: दाल मिल में हुई चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा,
डबरा दाल चोरी का पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, चोरी के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार,,,,
एंकर:
ग्वालियर जिले के डबरा सिटी थाना क्षेत्र में दाल और चावल मिल में  ताला तोड़कर दाल के कट्टे चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। डबरा सिटी पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 40 बोरी दाल, एक ऑटो और एक ई-रिक्शा भी जब्त किया है। बताया जा रहा है कि चोरों ने वारदात के दौरान सीसीटीवी का डीवीआर भी साथ ले गए थे ताकि सबूत मिटाए जा सकें। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए डबरा सिटी थाना पुलिस ने मुखबिर सूचना और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई। फिलहाल पुलिस अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।
पकड़े गए आरोपियों में कल्ला बाल्मिक हनुमानगंज डांडा डबरा, पवन बाल्मिक, दीपक जोशी ग्राम अररु, ईशाक खान जवाहर कॉलोनी डबरा को गिरफ्तार करने में अहम भूमिका डबरा थाना प्रभारी संजय शर्मा और उनकी टीम की रही।
VO: वहीं पर मामला डबरा के मंगला स्कूल के पास स्थित दाल मिल के थोक व्यापारी के गोदाम का है, जहां 1 और 2 मार्च की दरमियानी रात अज्ञात बदमाशों ने पीछे का ताला तोड़कर तुअर, मूंग और चना दाल के कुल 40 कट्टे चोरी कर लिए थे। फरियादी की शिकायत पर थाना डबरा सिटी में अपराध दर्ज किया गया।
जांच के दौरान पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें घटना में प्रयुक्त ऑटो की पहचान हुई। मुखबिर की सूचना पर सब्जी मंडी प्रांगण से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी करना स्वीकार किया और उनकी निशानदेही पर खंडहर शौचालय से 40 बोरी दाल बरामद की गई।
पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल ऑटो क्रमांक MP32-ZC-3175 और एक ई-रिक्शा भी जब्त किया है। एक आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
बाइट: जय राज कुबेर /अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देहात ग्वालियर
    user_K K D NEWS MP/CG
    K K D NEWS MP/CG
    TV News Anchor हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by Naved khan
    1
    Post by Naved khan
    user_Naved khan
    Naved khan
    रिपोर्टर हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Slug चल समारोह 4 मार्च 2026 W/T/ बाइट भोपाल एंकर... राजधानी भोपाल में बुधवार को रंगों के पर्व होली की धूम रही पुराने भोपाल के सर्राफा चौक से हिंदू उत्सव समिति द्वारा विशाल चल समारोह निकाला गया इस चल समारोह में ऊंट घोड़े ओर डीजे की धुन पर हुरियारे जमकर रंगो में सरोवर गुलाल उड़ाते हुए सोमवारा मंदिर पहुंचे जहां नगर निगम भोपाल द्वारा चारो तरफ से टैंकरों द्वारा कलर पानी हुरियारों पर पिचकारी के माध्यम से फेंका गया हालांकि इस चल समारोह के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बेहद टाइड रही ओर चारों तरफ पुलिस की तैनाती रही इस चल समारोह के बारे में मनोज राठौर ने बताया की इस चल समारोह का समापन सोमवारा मंदिर पर होगा बाइट ...मनोज राठौर एमआईसी सदस्य नगर निगम भोपाल
    1
    Slug चल समारोह
4 मार्च 2026
W/T/ बाइट 
भोपाल
एंकर... राजधानी भोपाल में बुधवार को रंगों के पर्व होली की धूम रही पुराने भोपाल के सर्राफा चौक से हिंदू उत्सव समिति द्वारा विशाल चल समारोह निकाला गया इस चल समारोह में ऊंट घोड़े ओर डीजे की धुन पर हुरियारे जमकर रंगो में सरोवर गुलाल उड़ाते हुए सोमवारा मंदिर पहुंचे जहां नगर निगम भोपाल द्वारा चारो तरफ से टैंकरों द्वारा कलर पानी हुरियारों पर पिचकारी के माध्यम से फेंका गया हालांकि इस चल समारोह के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बेहद टाइड रही ओर  चारों तरफ पुलिस की तैनाती रही इस चल समारोह के बारे में मनोज राठौर ने बताया की इस चल समारोह का समापन सोमवारा मंदिर पर होगा 
बाइट ...मनोज राठौर एमआईसी सदस्य नगर निगम भोपाल
    user_Aamir Khan
    Aamir Khan
    Local News Reporter हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.