लेखपाल के भ्रष्टाचार से भड़के किसान, सड़क जाम कर किया जोरदार प्रदर्शन, माधौगढ़ (जालौन) जनपद जालौन के ईंटों, कुरेपुरा, जमरेही और अजीतापुर क्षेत्र में लेखपाल की कथित भ्रष्ट कार्यशैली से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। किसानों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया और लेखपाल मंगलकांत के खिलाफ कार्रवाई व तत्काल स्थानांतरण की मांग उठाई। दरअसल, असमय हुई भीषण ओलावृष्टि ने किसानों की फसल पूरी तरह बर्बाद कर दी है। खेतों में खड़ी फसल तबाह हो चुकी है, जिससे किसानों के सामने रोजी-रोटी और पशुओं के लिए चारे का संकट गहरा गया है। जिलाधिकारी जालौन के निर्देश पर राजस्व टीम को सर्वे कर राहत देने के आदेश दिएगए थे, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही सामने आई। ग्रामीणों का आरोप है कि पृथ्वीपुरा में तैनात लेखपाल बिना सही निरीक्षण किए ही गांव से लौट गए, जबकि जमरेही में लेखपाल मंगलकांत ने किसानों से साफ कह दिया कि “कोई नुकसान नहीं हुआ", जबकि फसल पूरी तरह नष्ट हो चुकी है। इसी बात से आक्रोशित किसानों ने चक्का जाम कर दिया। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि लेखपाल बिना रिश्वत लिए कोई काम नहीं करते। दलालों के जरिए पैसा लेकर ही नुकसान का आकलन किया जाता है। जो किसान पैसे नहीं देते, उनकी फसल का नुकसान जानबूझकर कम या शून्य दिखाया जाता है। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि लेखपाल वर्षों से एक ही क्षेत्र में तैनात हैं और भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। आरोप है कि हाल ही में कुछ “चहेते” लोगों के नाम पर ही नुकसान +

- खास खबर है जालौन जिले के जालौन नगर क्षेत्र से जुड़ी हुई जहां आज़ प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में आधा दर्जन से अधिक दुकानों पर व्यापारिक गतिविधियों पर रोक लगाते हुए उन्हें सीज कर दिया गया है देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ1
- Post by Bheem rajawat 96288004581
- उरई जालौन विधानसभा के सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा जी ने ओलावृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर किसानों के दुख-दर्द को करीब से समझा। उन्होंने खेतों में पहुंचकर फसलों के नुकसान का जायजा लिया और किसानों को भरोसा दिलाया कि उनकी हर संभव मदद की जाएगी। विधायक जी ने आश्वासन दिया कि वे शीघ्र ही माननीय मुख्यमंत्री जी से मिलकर किसानों के लिए उचित मुआवजे की मांग करेंगे, ताकि किसी भी किसान को आर्थिक संकट का सामना न करना पड़े। किसानों के हितों के प्रति उनकी संवेदनशीलता और तत्परता सराहनीय है। ऐसे जनप्रतिनिधि ही समाज के सच्चे सेवक होते हैं, जो हर परिस्थिति में जनता के साथ खड़े रहते हैं।1
- जिला जालौन के AE साहब और JE साहब और सम्मानित जिम्मेदार अधिकारीगण। यह शिकायत नही है आप लोगो से विनम्र अनुरोध है । कुकरगावो फीडर से 4 गाँवो मकरंदपुरा'नैनपुरा 'करनपुरा 'शेखपुरा गावो की लाइन और लगभग 200 से 300 नलकूप की लाइन 40साल पुरानी लाइन से जुडी हुई है हर गाँवो की लाइन बदल चुकी है लेकिन इन गावो की लाइन नही बदली है झुके खममे जर जर तार हैआये दिन तार टूटते रहते है तार इतने नीचे कि हाथ से पकड लो जिसके कारण फसलो मे आग लग जाती है। 30 मार्च 26 को खजूरी गावो के कई किसान 11 हजार के करेंट से बचे' इसकी जानकरी JE साहब ने घटनास्थल का मुआयना किया औरDM साहब को काल करके और 'AE साहब को वाटसएप कर चुके है निवेदन है सम्मानित जिम्मेदार अधिकारीगण कुछ करने का कष्ट करे ताकि इस समस्या से बचा जा सके नही तो कोई दिन किसान और फसल के साथ हादसा हो सकता है।1
- जालौन में खेत में पड़ी गेंहू की पराली में लगी भीषण आग, अज्ञात कारणों से अचानक खेत लगी आग से किसानों में मची अफरा तफरी, आग बढ़ती देख किसानों ने ट्रैक्टर की मदत से खुद ही आग पर पाया काबू, सूचना देने के बाबजूद मौके पर नहीं पहुंची फायर बिग्रेड की टीम, जालौन के कोच कोतवाली क्षेत्र के परेथा गांव का मामला!!!!!!!!!!!1
- जालौन में सभासद पर दबंगई के आरोप जालौन। नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 09 तोपखाना शाहगंज में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां सभासद रीना देवी (पति नफीस) पर दबंगई और भेदभाव के गंभीर आरोप लगे हैं। पीड़ित महिला के अनुसार वह पिछले एक सप्ताह से लगातार सभासद के पास अपने कार्य के लिए चक्कर लगा रही है, लेकिन हर बार उसे टाल दिया जाता है। महिला का कहना है कि उसके सभी आवश्यक दस्तावेज पूरे हैं और चेयरमैन द्वारा पहले ही मोहर लगाई जा चुकी है, इसके बावजूद सभासद द्वारा जानबूझकर अपनी मोहर नहीं लगाई जा रही है, जिससे उसका काम पूरी तरह रुका हुआ है। महिला ने आरोप लगाया कि उसके साथ पक्षपात किया जा रहा है और उसे मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है। इस पूरे मामले ने सभासद की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं, प्रशासन की कार्यप्रणाली भी सवालों के घेरे में है, क्योंकि एक सप्ताह से पीड़िता दर-दर भटक रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़िता ने संबंधित अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाते हुए मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और पीड़िता को कब तक राहत मिलती है।2
- उरई (जालौन)। ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता किसानों के साथ सड़कों पर उतर आए। सोमवार को सपा जिलाध्यक्ष दीपराज गुर्जर के नेतृत्व में सैकड़ों किसान व कार्यकर्ता जुलूस निकालकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपा। इससे पूर्व पार्टी की मासिक बैठक उरई स्थित कार्यालय में आयोजित हुई, जिसमें ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों ने अपनी पीड़ा व्यक्त की। पार्टी नेताओं ने बताया कि वे पहले ही प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर नुकसान का आकलन कर चुके हैं। इसके बाद कार्यकर्ता किसानों के साथ जुलूस के रूप में डीएम कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया। ज्ञापन में मांग की गई कि ओलावृष्टि से नष्ट हुई फसलों का किसानों को शत-प्रतिशत मुआवजा दिया जाए। साथ ही बटाईदार किसानों को भी मुआवजा देने, कृषि ऋण माफ करने, खाद्य सामग्री व पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था कराने की मांग उठाई गई। सपा नेताओं ने यह भी मांग की कि क्षतिग्रस्त विद्युत व्यवस्था को शीघ्र दुरुस्त कराया जाए और किसानों के बिजली बिल माफ किए जाएं। इस पर जिलाधिकारी ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। प्रदर्शन में सांसद नारायणदास अहिरवार, पूर्व मंत्री हरिओम उपाध्याय,पूर्व सांसद श्रीराम पाल,पूर्व विधायक शिवराम कुशवाहा,तिलकचंद्र अहिरवार,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जालौन गुलाब सिंह जाटव,जमालुद्दीन,पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र यादव,महेश शिरोमणि,समर सिंह चौहान, दीपू त्रिपाठी,विवेक यादव,ज्ञानेंद्र निरंजन,मनोज अहिरवार,सर्वेश यादव,लल्ला यादव सभासद, शवीउद्दीन,शैलेन्द्र श्रीवास,बब्बू पाल, रामेंद्र त्रिपाठी, अनिल प्रजापति,महिला मंच की जिलाध्यक्ष कुसुम सक्सेना, मांडवी निरंजन,दीपशिखा श्रीवास,अनुराधा कठेरिया,रश्मि पाल सहित अन्य सैंकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।2
- खास खबर है जालौन जिले के कुठोंद थाना पुलिस के अच्छे कार्यों से जुड़ी हुई जहां आज़ पुलिस ने डाकिए की फ्राड हुई रकम लौटाई है देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ1