logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

वार्ड 2 हजारीबाग प्रीमियर लीग नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज़, 32 टीमें मैदान में -- युवाओं को नशे से दूर रखने और खेल के प्रति जागरूकता बढ़ाने का सराहनीय प्रयास, विजेता को ₹31,000 का पुरस्कार - खेल से होता है सर्वांगीण विकास: मेयर - खेल युवाओं के भीतर नई ऊर्जा का संचार करता: प्रशांत प्रधान  - खेल से बढ़ती है एकता और अनुशासन: नमूद आलम खान - नशा से दूरी और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता जरूरी: अमीनुल्लाह खान - युवा ही देश का भविष्य: किशोरी राणा -- ऐसे आयोजन से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलता है: निशांत प्रधान  -- हजारीबाग। हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 2 स्थित अमन कॉलोनी, पगमिल के पांडू मैदान में शुक्रवार देर शाम हजारीबाग प्रीमियर लीग नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ किया गया। उद्घाटन नगर निगम के मेयर अरविंद राणा द्वारा किया गया। इस मौके पर खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला। टूर्नामेंट के आयोजक सफी खान और सबा करीम ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 32 टीमें हिस्सा ले रही हैं। सभी मुकाबले T10 प्रारूप में खेले जाएंगे, जिसमें प्रत्येक मैच 10 ओवर का होगा। विजेता टीम को ₹31,000 एवं उपविजेता टीम को ₹15,000 के साथ ट्रॉफी और मेडल प्रदान किया जाएगा। *रोमांचक मुकाबलों से हुई शुरुआत* टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच हमीदा नर्सिंग होम पसई की हमीदा 11 और नूरा 11 के बीच खेला गया, जिसमें नूरा 11 की टीम विजेता रही। वहीं दूसरे मुकाबले में पेलावल इलेवन और कोलघट्टी जेन इलेवन आमने-सामने हुए, जिसमें कोलघट्टी जेन इलेवन ने जीत दर्ज की। उद्घाटन के दौरान मेयर अरविंद राणा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक विकास का सबसे सशक्त माध्यम है। इससे अनुशासन और टीम भावना का भी विकास होता है। खेल युवाओं में ऊर्जा का संचार करता है।  प्रसिद्ध समाजसेवी सह रामनवमी संरक्षण समिति के अध्यक्ष प्रशांत कुमार प्रधान ने कहा कि खेल युवाओं के भीतर नई ऊर्जा का संचार करता है और उन्हें सकारात्मक दिशा प्रदान करता है। समाजसेवी अमीनुल्लाह खान ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक बदलाव लाते हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रहकर खेल और स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए, तभी समाज मजबूत बनेगा। अल्फलाह कमिटी के सदर नमूद आलम खान ने अपने वक्तव्य में कहा कि खेल केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि यह अनुशासन, एकता और भाईचारे की भावना को भी मजबूत करता है। ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक माहौल बनता है। नव झारखंड फाउंडेशन के संस्थापक किशोरी राणा ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और उन्हें सही दिशा देना समाज की जिम्मेदारी है। वार्ड नंबर 22 के वार्ड पार्षद प्रतिनिधि निशांत कुमार प्रधान ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इससे युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलता है। आयोजकों ने बताया कि इस टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशा से दूर रखना और उन्हें खेल के प्रति जागरूक करना है। इस अवसर पर राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक एजाज उल हक, दरगाही खान, शहजाद खान, पप्पू, शिबली नोमानी, नेजाम अंसारी, पेलावल कमिटी के सदर मोहम्मद मुमताज, अमजद खान (टुटू), एजाज खान, अफगान, महताब आलम, मोहम्मद ताज, नाजिश अख्तर, मोहम्मद सलाउद्दीन सिल्लू, रईस खान, अनवर खान, शाने अहमद, मुनाजिर अहमद, वारिस खान, मोहम्मद शाहिद, सलीम सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे। मैच के दौरान उद्घोषक की भूमिका शरीफ़ उल्लाह गुड्डू ने निभाई।

5 hrs ago
user_Ejaj Alam
Ejaj Alam
Press हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
5 hrs ago

वार्ड 2 हजारीबाग प्रीमियर लीग नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज़, 32 टीमें मैदान में -- युवाओं को नशे से दूर रखने और खेल के प्रति जागरूकता बढ़ाने का सराहनीय प्रयास, विजेता को ₹31,000 का पुरस्कार - खेल से होता है सर्वांगीण विकास: मेयर - खेल युवाओं के भीतर नई ऊर्जा का संचार करता: प्रशांत प्रधान  - खेल से बढ़ती है एकता और अनुशासन: नमूद आलम खान - नशा से दूरी और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता जरूरी: अमीनुल्लाह खान - युवा ही देश का भविष्य: किशोरी राणा -- ऐसे आयोजन से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलता है: निशांत प्रधान  -- हजारीबाग। हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 2 स्थित अमन कॉलोनी, पगमिल के पांडू मैदान में शुक्रवार देर शाम हजारीबाग प्रीमियर लीग नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ किया गया। उद्घाटन नगर निगम के मेयर अरविंद राणा द्वारा किया गया। इस मौके पर खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला। टूर्नामेंट के आयोजक सफी खान और सबा करीम ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 32 टीमें हिस्सा ले रही हैं। सभी मुकाबले T10 प्रारूप में खेले जाएंगे, जिसमें प्रत्येक मैच 10 ओवर का होगा। विजेता टीम को ₹31,000 एवं उपविजेता टीम को ₹15,000 के साथ ट्रॉफी और मेडल प्रदान किया जाएगा। *रोमांचक मुकाबलों से हुई शुरुआत* टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच हमीदा नर्सिंग होम पसई की हमीदा 11 और नूरा 11 के बीच खेला गया, जिसमें नूरा 11 की टीम विजेता रही। वहीं दूसरे मुकाबले में पेलावल इलेवन और कोलघट्टी जेन इलेवन आमने-सामने हुए, जिसमें कोलघट्टी जेन इलेवन ने जीत दर्ज की। उद्घाटन के दौरान मेयर अरविंद राणा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक विकास का सबसे सशक्त माध्यम है। इससे अनुशासन और टीम भावना का भी विकास होता है। खेल युवाओं में ऊर्जा का संचार करता है।  प्रसिद्ध समाजसेवी सह रामनवमी संरक्षण समिति के अध्यक्ष प्रशांत कुमार प्रधान ने कहा कि खेल युवाओं के भीतर नई ऊर्जा का संचार करता है और उन्हें सकारात्मक दिशा प्रदान करता है। समाजसेवी अमीनुल्लाह खान ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक बदलाव लाते हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रहकर खेल और स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए, तभी समाज मजबूत बनेगा। अल्फलाह कमिटी के सदर नमूद आलम खान ने अपने वक्तव्य में कहा कि खेल केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि यह अनुशासन, एकता और भाईचारे की भावना को भी मजबूत करता है। ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक माहौल बनता है। नव झारखंड फाउंडेशन के संस्थापक किशोरी राणा ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और उन्हें सही दिशा देना समाज की जिम्मेदारी है। वार्ड नंबर 22 के वार्ड पार्षद प्रतिनिधि निशांत कुमार प्रधान ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इससे युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलता है। आयोजकों ने बताया कि इस टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशा से दूर रखना और उन्हें खेल के प्रति जागरूक करना है। इस अवसर पर राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक एजाज उल हक, दरगाही खान, शहजाद खान, पप्पू, शिबली नोमानी, नेजाम अंसारी, पेलावल कमिटी के सदर मोहम्मद मुमताज, अमजद खान (टुटू), एजाज खान, अफगान, महताब आलम, मोहम्मद ताज, नाजिश अख्तर, मोहम्मद सलाउद्दीन सिल्लू, रईस खान, अनवर खान, शाने अहमद, मुनाजिर अहमद, वारिस खान, मोहम्मद शाहिद, सलीम सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे। मैच के दौरान उद्घोषक की भूमिका शरीफ़ उल्लाह गुड्डू ने निभाई।

More news from Hazaribagh and nearby areas
  • अचानक रात में कर्बला चौक के आजाद हाई स्कूल में घुसी पुलिस, गुप्त सूचना पर खोजबीन हुई शुरू, लोअर बाजार थाना प्रभारी थे मौजूद.
    1
    अचानक रात में कर्बला चौक के आजाद हाई स्कूल में घुसी पुलिस, गुप्त सूचना पर खोजबीन हुई शुरू, लोअर बाजार थाना प्रभारी थे मौजूद.
    user_News Xpose ( Jishan Raj)
    News Xpose ( Jishan Raj)
    Press Azad Mahalla, Hazaribagh•
    1 hr ago
  • हजारीबाग जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष साजिद अली खान ने हजारीबाग के उपायुक्त हेमंत सती जी से मुलाकात कर कटकमसांडी पूर्वी जिलापरिषद क्षेत्र को अलग प्रखंड बनाने का मांग किया है ! साजिद अली खान ने कहा कि कटकमसांडी प्रखंड अंतर्गत पूर्वी जिलापरिषद क्षेत्र भौगोलिक दृष्टि एवं पर्याप्त आबादी के अनुसार गदोखर. पेलावल पश्चिमी. पेलावल उतरी .रोमी.पबरा.खुटरा. लुपुंग कंचनपूर इत्यादी सभी पंचायत को जोड़कर कटकमसांडी से काटकर बनाया जाना चाहिए जिससे इस क्षेत्र के पंचायतों के विकास मे समान्य अधिकार प्राप्त कर सकेगें! कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व विधानसभा प्रत्याशी डा.आर.सी. प्रसाद मेहता ने भी इस मांग का समर्थन किया साथ ही ब्रजकिशोर मेहता. संजय रविदास. जमशेद खान. संजय मेहता. मौलाना मुख्तार. सौरभ कुमार ने पूर्वी जिलापरिषद क्षेत्र को प्रखंड बनाने कि मांग का समर्थन किया है!
    1
    हजारीबाग जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष साजिद अली खान ने हजारीबाग के  उपायुक्त हेमंत सती जी से मुलाकात कर कटकमसांडी पूर्वी जिलापरिषद क्षेत्र को अलग प्रखंड बनाने का मांग किया है !
साजिद अली खान ने कहा कि कटकमसांडी प्रखंड अंतर्गत पूर्वी जिलापरिषद क्षेत्र भौगोलिक दृष्टि एवं पर्याप्त आबादी के अनुसार गदोखर. पेलावल पश्चिमी. पेलावल उतरी .रोमी.पबरा.खुटरा. लुपुंग कंचनपूर इत्यादी सभी पंचायत को जोड़कर कटकमसांडी से काटकर बनाया जाना चाहिए जिससे इस क्षेत्र के पंचायतों के विकास मे समान्य अधिकार प्राप्त कर सकेगें!
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व विधानसभा प्रत्याशी डा.आर.सी. प्रसाद मेहता ने भी इस मांग का समर्थन किया साथ ही ब्रजकिशोर मेहता. संजय रविदास. जमशेद खान. संजय मेहता. मौलाना मुख्तार. सौरभ कुमार ने पूर्वी जिलापरिषद क्षेत्र को प्रखंड बनाने कि मांग का समर्थन  किया है!
    user_Kashif Adib
    Kashif Adib
    Local News Reporter हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    3 hrs ago
  • *साजिद ने कटकमसांडी के पूर्वी जिलापरिषद क्षेत्र को प्रखंड बनाने किया मांग* हजारीबाग जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष साजिद अली खान ने हजारीबाग के उपायुक्त हेमंत सती जी से मुलाकात कर कटकमसांडी पूर्वी जिलापरिषद क्षेत्र को अलग प्रखंड बनाने का मांग किया है ! श्री साजिद ने कहा कि कटकमसांडी प्रखंड अंतर्गत पूर्वी जिलापरिषद क्षेत्र भौगोलिक दृष्टि एवं पर्याप्त आबादी के अनुसार गदोखर. पेलावल पश्चिमी. पेलावल उतरी .रोमी.पबरा.खुटरा. लुपुंग कंचनपूर इत्यादी सभी पंचायत को जोड़कर कटकमसांडी से काटकर बनाया जाना चाहिए जिससे इस क्षेत्र के पंचायतों के विकास मे समान्य अधिकार प्राप्त कर सकेगें! कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व विधानसभा प्रत्याशी डा.आर.सी. प्रसाद मेहता ने भी इस मांग का समर्थन किया साथ ही ब्रजकिशोर मेहता. संजय रविदास. जमशेद खान. संजय मेहता. मौलाना मुख्तार. सौरभ कुमार ने पूर्वी जिलापरिषद क्षेत्र को प्रखंड बनाने कि मांग का समर्थन किया है!
    2
    *साजिद ने कटकमसांडी के पूर्वी जिलापरिषद क्षेत्र को प्रखंड बनाने किया मांग*
हजारीबाग जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष साजिद अली खान ने हजारीबाग के  उपायुक्त हेमंत सती जी से मुलाकात कर कटकमसांडी पूर्वी जिलापरिषद क्षेत्र को अलग प्रखंड बनाने का मांग किया है !
श्री साजिद ने कहा कि कटकमसांडी प्रखंड अंतर्गत पूर्वी जिलापरिषद क्षेत्र भौगोलिक दृष्टि एवं पर्याप्त आबादी के अनुसार गदोखर. पेलावल पश्चिमी. पेलावल उतरी .रोमी.पबरा.खुटरा. लुपुंग कंचनपूर इत्यादी सभी पंचायत को जोड़कर कटकमसांडी से काटकर बनाया जाना चाहिए जिससे इस क्षेत्र के पंचायतों के विकास मे समान्य अधिकार प्राप्त कर सकेगें!
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व विधानसभा प्रत्याशी डा.आर.सी. प्रसाद मेहता ने भी इस मांग का समर्थन किया साथ ही ब्रजकिशोर मेहता. संजय रविदास. जमशेद खान. संजय मेहता. मौलाना मुख्तार. सौरभ कुमार ने पूर्वी जिलापरिषद क्षेत्र को प्रखंड बनाने कि मांग का समर्थन  किया है!
    user_Public News JH
    Public News JH
    Local News Reporter Chisti Nagar, Hazaribagh•
    5 hrs ago
  • -- युवाओं को नशे से दूर रखने और खेल के प्रति जागरूकता बढ़ाने का सराहनीय प्रयास, विजेता को ₹31,000 का पुरस्कार - खेल से होता है सर्वांगीण विकास: मेयर - खेल युवाओं के भीतर नई ऊर्जा का संचार करता: प्रशांत प्रधान  - खेल से बढ़ती है एकता और अनुशासन: नमूद आलम खान - नशा से दूरी और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता जरूरी: अमीनुल्लाह खान - युवा ही देश का भविष्य: किशोरी राणा -- ऐसे आयोजन से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलता है: निशांत प्रधान  -- हजारीबाग। हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 2 स्थित अमन कॉलोनी, पगमिल के पांडू मैदान में शुक्रवार देर शाम हजारीबाग प्रीमियर लीग नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ किया गया। उद्घाटन नगर निगम के मेयर अरविंद राणा द्वारा किया गया। इस मौके पर खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला। टूर्नामेंट के आयोजक सफी खान और सबा करीम ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 32 टीमें हिस्सा ले रही हैं। सभी मुकाबले T10 प्रारूप में खेले जाएंगे, जिसमें प्रत्येक मैच 10 ओवर का होगा। विजेता टीम को ₹31,000 एवं उपविजेता टीम को ₹15,000 के साथ ट्रॉफी और मेडल प्रदान किया जाएगा। *रोमांचक मुकाबलों से हुई शुरुआत* टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच हमीदा नर्सिंग होम पसई की हमीदा 11 और नूरा 11 के बीच खेला गया, जिसमें नूरा 11 की टीम विजेता रही। वहीं दूसरे मुकाबले में पेलावल इलेवन और कोलघट्टी जेन इलेवन आमने-सामने हुए, जिसमें कोलघट्टी जेन इलेवन ने जीत दर्ज की। उद्घाटन के दौरान मेयर अरविंद राणा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक विकास का सबसे सशक्त माध्यम है। इससे अनुशासन और टीम भावना का भी विकास होता है। खेल युवाओं में ऊर्जा का संचार करता है।  प्रसिद्ध समाजसेवी सह रामनवमी संरक्षण समिति के अध्यक्ष प्रशांत कुमार प्रधान ने कहा कि खेल युवाओं के भीतर नई ऊर्जा का संचार करता है और उन्हें सकारात्मक दिशा प्रदान करता है। समाजसेवी अमीनुल्लाह खान ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक बदलाव लाते हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रहकर खेल और स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए, तभी समाज मजबूत बनेगा। अल्फलाह कमिटी के सदर नमूद आलम खान ने अपने वक्तव्य में कहा कि खेल केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि यह अनुशासन, एकता और भाईचारे की भावना को भी मजबूत करता है। ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक माहौल बनता है। नव झारखंड फाउंडेशन के संस्थापक किशोरी राणा ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और उन्हें सही दिशा देना समाज की जिम्मेदारी है। वार्ड नंबर 22 के वार्ड पार्षद प्रतिनिधि निशांत कुमार प्रधान ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इससे युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलता है। आयोजकों ने बताया कि इस टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशा से दूर रखना और उन्हें खेल के प्रति जागरूक करना है। इस अवसर पर राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक एजाज उल हक, दरगाही खान, शहजाद खान, पप्पू, शिबली नोमानी, नेजाम अंसारी, पेलावल कमिटी के सदर मोहम्मद मुमताज, अमजद खान (टुटू), एजाज खान, अफगान, महताब आलम, मोहम्मद ताज, नाजिश अख्तर, मोहम्मद सलाउद्दीन सिल्लू, रईस खान, अनवर खान, शाने अहमद, मुनाजिर अहमद, वारिस खान, मोहम्मद शाहिद, सलीम सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे। मैच के दौरान उद्घोषक की भूमिका शरीफ़ उल्लाह गुड्डू ने निभाई।
    1
    -- युवाओं को नशे से दूर रखने और खेल के प्रति जागरूकता बढ़ाने का सराहनीय प्रयास, विजेता को ₹31,000 का पुरस्कार
-
खेल से होता है सर्वांगीण विकास: मेयर
-
खेल युवाओं के भीतर नई ऊर्जा का संचार करता: प्रशांत प्रधान 
-
खेल से बढ़ती है एकता और अनुशासन: नमूद आलम खान
-
नशा से दूरी और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता जरूरी: अमीनुल्लाह खान
-
युवा ही देश का भविष्य: किशोरी राणा
--
ऐसे आयोजन से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलता है: निशांत प्रधान 
--
हजारीबाग। हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 2 स्थित अमन कॉलोनी, पगमिल के पांडू मैदान में शुक्रवार देर शाम हजारीबाग प्रीमियर लीग नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ किया गया। उद्घाटन नगर निगम के मेयर अरविंद राणा द्वारा किया गया। इस मौके पर खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला।
टूर्नामेंट के आयोजक सफी खान और सबा करीम ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 32 टीमें हिस्सा ले रही हैं। सभी मुकाबले T10 प्रारूप में खेले जाएंगे, जिसमें प्रत्येक मैच 10 ओवर का होगा। विजेता टीम को ₹31,000 एवं उपविजेता टीम को ₹15,000 के साथ ट्रॉफी और मेडल प्रदान किया जाएगा।
*रोमांचक मुकाबलों से हुई शुरुआत*
टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच हमीदा नर्सिंग होम पसई की हमीदा 11 और नूरा 11 के बीच खेला गया, जिसमें नूरा 11 की टीम विजेता रही। वहीं दूसरे मुकाबले में पेलावल इलेवन और कोलघट्टी जेन इलेवन आमने-सामने हुए, जिसमें कोलघट्टी जेन इलेवन ने जीत दर्ज की।
उद्घाटन के दौरान मेयर अरविंद राणा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक विकास का सबसे सशक्त माध्यम है। इससे अनुशासन और टीम भावना का भी विकास होता है। खेल युवाओं में ऊर्जा का संचार करता है। 
प्रसिद्ध समाजसेवी सह रामनवमी संरक्षण समिति के अध्यक्ष प्रशांत कुमार प्रधान ने कहा कि खेल युवाओं के भीतर नई ऊर्जा का संचार करता है और उन्हें सकारात्मक दिशा प्रदान करता है।
समाजसेवी अमीनुल्लाह खान ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक बदलाव लाते हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रहकर खेल और स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए, तभी समाज मजबूत बनेगा।
अल्फलाह कमिटी के सदर नमूद आलम खान ने अपने वक्तव्य में कहा कि खेल केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि यह अनुशासन, एकता और भाईचारे की भावना को भी मजबूत करता है। ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक माहौल बनता है।
नव झारखंड फाउंडेशन के संस्थापक किशोरी राणा ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और उन्हें सही दिशा देना समाज की जिम्मेदारी है।
वार्ड नंबर 22 के वार्ड पार्षद प्रतिनिधि निशांत कुमार प्रधान ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इससे युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलता है।
आयोजकों ने बताया कि इस टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशा से दूर रखना और उन्हें खेल के प्रति जागरूक करना है।
इस अवसर पर राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक एजाज उल हक, दरगाही खान, शहजाद खान, पप्पू, शिबली नोमानी, नेजाम अंसारी, पेलावल कमिटी के सदर मोहम्मद मुमताज, अमजद खान (टुटू), एजाज खान, अफगान, महताब आलम, मोहम्मद ताज, नाजिश अख्तर, मोहम्मद सलाउद्दीन सिल्लू, रईस खान, अनवर खान, शाने अहमद, मुनाजिर अहमद, वारिस खान, मोहम्मद शाहिद, सलीम सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
मैच के दौरान उद्घोषक की भूमिका शरीफ़ उल्लाह गुड्डू ने निभाई।
    user_Ejaj Alam
    Ejaj Alam
    Press हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    5 hrs ago
  • हजारीबाग पुलिस द्वारा दिनांक 24/25-04-26 को जिले में कुल 53 स्थान पर अवैध शराब के विरुद्ध जिले के सभी पुलिस उपाधीक्षक एवं पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में विशेष छापामारी अभियान चलाया गया है *अभियान* ==================== ▪️ उक्त अभियान में जिले से सभी थाना प्रभारी की उपस्थिति में कुल 36 टीम गठित की गई थी l ▪️ उक्त गठित टीम में 166 पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया था l ▪️ गठित टीम के द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध कुल 53 ठिकानो पर छापामारी की गई l ▪️ उक्त टीम के द्वारा छापामारी अभियान के दौरान कुल 8435 लीटर जावा महुआ कम्युनिस्ट किया गया तथा 80 लीटर देशी शराब बरामद किया गया है। इस संदर्भ में हजारीबाग जिला के अलग-अलग थानों में 14 सन्हा दर्ज की गई तथा 01 कांड दर्ज किया गया है। आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही आम जनों से यह अपील भी की गई है कि आपके इलाके में ऐसे कोई वैसी जगह जहां पर अवैध शराब बनाई जाती हो उसकी सूचना तुरंत अपने नजदीकी थाना को दे तत्काल उक्त सूचना का सत्यापन करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी l
    4
    हजारीबाग पुलिस द्वारा दिनांक 24/25-04-26 को जिले में कुल 53 स्थान पर अवैध शराब के  विरुद्ध जिले के सभी पुलिस उपाधीक्षक एवं पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में विशेष छापामारी अभियान चलाया गया है 
*अभियान*
====================
▪️ उक्त अभियान में जिले से सभी थाना प्रभारी की उपस्थिति में कुल 36 टीम गठित की गई थी l
▪️ उक्त गठित टीम में 166 पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया था l
▪️ गठित टीम के द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध कुल 53 ठिकानो पर छापामारी की गई l
▪️ उक्त टीम के द्वारा छापामारी अभियान के दौरान कुल 8435 लीटर जावा महुआ कम्युनिस्ट किया गया तथा 80 लीटर देशी शराब बरामद किया गया है। इस संदर्भ में हजारीबाग जिला के अलग-अलग थानों में 14 सन्हा दर्ज की गई तथा 01 कांड दर्ज किया गया है।
आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। 
साथ ही आम जनों से यह अपील भी की गई है कि आपके इलाके में ऐसे कोई वैसी जगह जहां पर अवैध शराब बनाई जाती हो उसकी सूचना तुरंत अपने नजदीकी थाना को दे तत्काल उक्त सूचना का सत्यापन करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी l
    user_Arif Khan (Journalist)khabar36
    Arif Khan (Journalist)khabar36
    Classified ads newspaper publisher हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    10 hrs ago
  • अजब गजब की खबरे, आईऐ देखते है यह वीडियो बिहार के एक गांव बगहा से सामने आया है, जिस जिला मे कार्यरत है एसपी निर्मला कुमारी ने वहा पर एक विद्यालय को गोद लिया है, ताकि छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक माहौल मिल सके. निर्मला कुमारी नियमित रूप से स्कूल का निरीक्षण करती रहती हैं. निरीक्षण के दौरान जब उन्हें जानकारी मिली कि विद्यालय में अंग्रेजी विषय के शिक्षक नहीं हैं, तो उन्होंने तरंत पहल करते हुए स्वयं छात्राओं को अंग्रेजी पढ़ाना शुरू कर दिया. देखें वीडियो.
    1
    अजब गजब की खबरे, आईऐ देखते है यह
वीडियो बिहार के एक गांव बगहा से सामने आया है, जिस जिला मे कार्यरत है एसपी निर्मला कुमारी ने वहा पर एक विद्यालय को गोद लिया है, ताकि छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक माहौल मिल सके. निर्मला कुमारी नियमित रूप से स्कूल का निरीक्षण करती रहती हैं. निरीक्षण के दौरान जब उन्हें जानकारी मिली कि विद्यालय में अंग्रेजी विषय के शिक्षक नहीं हैं, तो उन्होंने तरंत पहल करते हुए स्वयं छात्राओं को अंग्रेजी पढ़ाना शुरू कर दिया. देखें वीडियो.
    user_चितरंजन प्रसाद गुप्ता आर टीआई सक्रिय कार्यकर्ता हजारीबाग
    चितरंजन प्रसाद गुप्ता आर टीआई सक्रिय कार्यकर्ता हजारीबाग
    Voice of people हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    11 hrs ago
  • हजारीबाग से रिपोर्ट: हजारीबाग जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में पुलिस ने अपराध और अवैध नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, वहीं अवैध देशी महुआ शराब के निर्माण और कारोबार पर भी जोरदार अभियान चलाया। मुफस्सिल थाना कांड संख्या 977/2022, धारा 33(1)(D) आईएफ एक्ट के तहत वारंटी अभियुक्त मो0 यूनुस अंसारी (62 वर्ष), पिता मो0 लियाकत मियां, निवासी ग्राम हरहद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इसी दौरान पुलिस को मिल रही गुप्त सूचनाओं के आधार पर अवैध महुआ शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। गठित टीम ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर जावा महुआ और शराब बनाने के उपकरण बरामद किए। मौके पर ही सभी अवैध सामग्रियों को नष्ट कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध नशे के कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। ऐसे मामलों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। मुफस्सिल थाना प्रभारी ने आम लोगों से अपील की है कि अवैध शराब या नशे से जुड़ी किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में हड़कंप है और क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल मजबूत हुआ है।
    1
    हजारीबाग से रिपोर्ट:
हजारीबाग जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में पुलिस ने अपराध और अवैध नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, वहीं अवैध देशी महुआ शराब के निर्माण और कारोबार पर भी जोरदार अभियान चलाया।
मुफस्सिल थाना कांड संख्या 977/2022, धारा 33(1)(D) आईएफ एक्ट के तहत वारंटी अभियुक्त मो0 यूनुस अंसारी (62 वर्ष), पिता मो0 लियाकत मियां, निवासी ग्राम हरहद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
इसी दौरान पुलिस को मिल रही गुप्त सूचनाओं के आधार पर अवैध महुआ शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। गठित टीम ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर जावा महुआ और शराब बनाने के उपकरण बरामद किए। मौके पर ही सभी अवैध सामग्रियों को नष्ट कर दिया गया।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध नशे के कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। ऐसे मामलों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
मुफस्सिल थाना प्रभारी ने आम लोगों से अपील की है कि अवैध शराब या नशे से जुड़ी किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में हड़कंप है और क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल मजबूत हुआ है।
    user_Dheeraj Kumar
    Dheeraj Kumar
    हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    17 hrs ago
  • हजारीबाग | पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 24/25 अप्रैल 2026 को जिले में अवैध शराब के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में एक साथ छापेमारी की गई, जिससे अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस द्वारा चलाए गए इस विशेष अभियान में सभी पुलिस उपाधीक्षक और पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। अभियान के तहत जिलेभर में कुल 53 स्थानों पर छापेमारी की गई। जानकारी के अनुसार, इस अभियान के लिए 36 टीमों का गठन किया गया था, जिसमें 166 पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल थे। टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर अवैध शराब के ठिकानों पर कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान कुल 8435 लीटर जावा महुआ को नष्ट किया गया, जबकि 80 लीटर देशी शराब बरामद की गई। इस संबंध में जिले के विभिन्न थानों में 14 सन्हा और एक मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। साथ ही आम लोगों से अपील की गई है कि यदि उनके क्षेत्र में कहीं अवैध शराब का निर्माण या बिक्री हो रही हो, तो इसकी सूचना तुरंत नजदीकी थाना को दें, ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके।
    1
    हजारीबाग | पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 24/25 अप्रैल 2026 को जिले में अवैध शराब के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में एक साथ छापेमारी की गई, जिससे अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया।
पुलिस द्वारा चलाए गए इस विशेष अभियान में सभी पुलिस उपाधीक्षक और पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। अभियान के तहत जिलेभर में कुल 53 स्थानों पर छापेमारी की गई।
जानकारी के अनुसार, इस अभियान के लिए 36 टीमों का गठन किया गया था, जिसमें 166 पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल थे। टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर अवैध शराब के ठिकानों पर कार्रवाई की।
छापेमारी के दौरान कुल 8435 लीटर जावा महुआ को नष्ट किया गया, जबकि 80 लीटर देशी शराब बरामद की गई। इस संबंध में जिले के विभिन्न थानों में 14 सन्हा और एक मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। साथ ही आम लोगों से अपील की गई है कि यदि उनके क्षेत्र में कहीं अवैध शराब का निर्माण या बिक्री हो रही हो, तो इसकी सूचना तुरंत नजदीकी थाना को दें, ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके।
    user_Kashif Adib
    Kashif Adib
    Local News Reporter हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.