logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

छत्तीसगढ़ में एक साल में 400 बच्चे अब भी लापता! देश में 6वें नंबर पर राज्य, लड़कियों की संख्या अधिक राज्य से इस अवधि के दौरान 982 बच्चे लापता हुए। इनमें से 582 बच्चों को बरामद कर लिया गया, जबकि 400 बच्चे अब भी लापता हैं। देश में बच्चों के लापता होने के मामलों ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय (Ministry of Women and Child Development) की ‘मिसिंग चिल्ड्रन’ रिपोर्ट के अनुसार, 1 जनवरी 2025 से 31 जनवरी 2026 के बीच देशभर में कुल 33,577 बच्चे लापता हुए। इनमें से अधिकांश बच्चों को पुलिस और प्रशासन की मदद से ढूंढ लिया गया, लेकिन 7,777 बच्चे अब भी लापता हैं

on 10 March
user_Sooraj singh
Sooraj singh
Student Raipur, Chhattisgarh•
on 10 March

छत्तीसगढ़ में एक साल में 400 बच्चे अब भी लापता! देश में 6वें नंबर पर राज्य, लड़कियों की संख्या अधिक राज्य से इस अवधि के दौरान 982 बच्चे लापता हुए। इनमें से 582 बच्चों को बरामद कर लिया गया, जबकि 400 बच्चे अब भी लापता हैं। देश में बच्चों के लापता होने के मामलों ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय (Ministry of Women and Child Development) की ‘मिसिंग चिल्ड्रन’ रिपोर्ट के अनुसार, 1 जनवरी 2025 से 31 जनवरी 2026 के बीच देशभर में कुल 33,577 बच्चे लापता हुए। इनमें से अधिकांश बच्चों को पुलिस और प्रशासन की मदद से ढूंढ लिया गया, लेकिन 7,777 बच्चे अब भी लापता हैं

  • user_DrNandaKishore Pattanaik
    DrNandaKishore Pattanaik
    बेमेतरा, बेमेतरा, छत्तीसगढ़
    9
    on 11 March
  • user_Dharmendra Kumar
    Dharmendra Kumar
    फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश
    mujhe lagta hai bachcho ko unke parts ko bech rahe hai
    on 10 March
  • user_भारत स्वराज 🚩
    भारत स्वराज 🚩
    गिर्द, ग्वालियर, मध्य प्रदेश
    kahi aisa to nahi bachacho ko kidnep karke dill kidni lever ankh bech rahe ho. aur shareer jala rahe ho 🤔🤔🤔
    on 10 March
  • user_Hemant Manjhi
    Hemant Manjhi
    Ambikapur
    🤝
    on 12 March
  • user_Kanchan
    Kanchan
    Alamnagar, Madhepura
    👌
    on 11 March
  • user_Akash Kanwar
    Akash Kanwar
    Janjgir, Janjgir-Champa
    😂
    on 11 March
  • user_Ratanjha Jha
    Ratanjha Jha
    Korha, Katihar
    😂
    on 11 March
More news from Chhattisgarh and nearby areas
  • Post by Rameshwar sahu
    1
    Post by Rameshwar sahu
    user_Rameshwar sahu
    Rameshwar sahu
    रिपोर्टर Bemetara, Chhattisgarh•
    1 hr ago
  • नवीन सोसायटी सहसपुर का वर्चुअल शुभारंभ, किसानों को मिलेगा सीधा लाभ, 16 अप्रैल गुरुवार को सुबह 11 बजे मिली जानकारी अनुसार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने केसीजी जिले अंतर्गत ग्राम सहसपुर नवीन सोसायटी का वर्चुअल शुभारंभ किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि व किसानों की बड़ी उपस्थिति रही। वक्ताओं ने कहा कि इससे किसानों को सीधा लाभ मिलेगा और सहकारी व्यवस्था मजबूत होगी।
    1
    नवीन सोसायटी सहसपुर का वर्चुअल शुभारंभ, किसानों को मिलेगा सीधा लाभ,
16 अप्रैल गुरुवार को सुबह 11 बजे मिली जानकारी अनुसार 
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने केसीजी जिले अंतर्गत ग्राम सहसपुर नवीन सोसायटी का वर्चुअल शुभारंभ किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि व किसानों की बड़ी उपस्थिति रही। वक्ताओं ने कहा कि इससे किसानों को सीधा लाभ मिलेगा और सहकारी व्यवस्था मजबूत होगी।
    user_गंगाराम पटेल  स्थानीय पत्रकार
    गंगाराम पटेल स्थानीय पत्रकार
    खैरागढ़, खैरगढ़ छुईखदान गंडई, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
  • धमतरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय हेरोइन (चिट्टा) सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। थाना अर्जुनी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर श्याम तराई फॉरेस्ट नाका के पास घेराबंदी कर एक कार में हेरोइन की बिक्री करते हुए बालोद शहर के तीन आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 11 लाख रुपए के 56 ग्राम हेरोइन, एक मारूति स्विफ्ट कार, दो मोबाइल फोन और नगद 4 हजार 240 रुपये सहित कुल 16 लाख 24 हजार 240 रुपये की सामग्री जब्त की गई है। बुधवार शाम 5 बजे पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार तीनों आरोपी बालोद शहर के मुसलमानपारा के निवासी हैं, जिनमें 34 वर्षीय मोहम्मद इस्लामुद्दीन कुरैशी और उनकी पत्नी 37 वर्षीय अनिता नेताम और इस्लामुद्दीन का छोटा भाई 28 वर्षीय निजामुद्दीन कुरैशी शामिल हैं। पूछताछ में खुलासा हुआ कि इस गिरोह का मास्टरमाइंड मोहम्मद इस्लामुद्दीन कुरैशी पिछले करीब डेढ़ से दो वर्षों से पंजाब जाकर ट्रेन के माध्यम से हेरोइन लाता था और रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बालोद व धमतरी समेत कई जिलों में इसकी सप्लाई करता था। वह पिछले 8 महीनों से पुलिस की रडार पर था और लगातार मोबाइल नंबर बदलकर पुलिस से बचने की कोशिश कर रहा था, लेकिन मुखबिर तंत्र और लगातार निगरानी के चलते आखिरकार पुलिस ने उसे पकड़ लिया। इससे पहले सिटी कोतवाली थाना में हुई हेरोइन कार्रवाई में पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के दौरान इस नेटवर्क का सुराग मिला था, जिसके बाद पुलिस ने रणनीति बनाकर निगरानी बढ़ाई और पुख्ता सूचना पर यह कार्रवाई की। इस पूरी कार्रवाई को धमतरी पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी हेरोइन जब्ती माना जा रहा है, जिससे अंतर्राज्यीय ड्रग सप्लाई नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। पुलिस ने थाना अर्जुनी में धारा 21(बी) और 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। साथ ही पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि नशे के खिलाफ इस अभियान में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
    1
    धमतरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय हेरोइन (चिट्टा) सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। थाना अर्जुनी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर श्याम तराई फॉरेस्ट नाका के पास घेराबंदी कर एक कार में हेरोइन की बिक्री करते हुए बालोद शहर के तीन आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 11 लाख रुपए के 56 ग्राम हेरोइन, एक मारूति स्विफ्ट कार, दो मोबाइल फोन और नगद 4 हजार 240 रुपये सहित कुल 16 लाख 24 हजार 240 रुपये की सामग्री जब्त की गई है। बुधवार शाम 5 बजे पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार तीनों आरोपी बालोद शहर के मुसलमानपारा के निवासी हैं, जिनमें 34 वर्षीय मोहम्मद इस्लामुद्दीन कुरैशी और उनकी पत्नी 37 वर्षीय अनिता नेताम और इस्लामुद्दीन का छोटा भाई 28 वर्षीय निजामुद्दीन कुरैशी शामिल हैं। पूछताछ में खुलासा हुआ कि इस गिरोह का मास्टरमाइंड मोहम्मद इस्लामुद्दीन कुरैशी पिछले करीब डेढ़ से दो वर्षों से पंजाब जाकर ट्रेन के माध्यम से हेरोइन लाता था और रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बालोद व धमतरी समेत कई जिलों में इसकी सप्लाई करता था। वह पिछले 8 महीनों से पुलिस की रडार पर था और लगातार मोबाइल नंबर बदलकर पुलिस से बचने की कोशिश कर रहा था, लेकिन मुखबिर तंत्र और लगातार निगरानी के चलते आखिरकार पुलिस ने उसे पकड़ लिया। इससे पहले सिटी कोतवाली थाना में हुई हेरोइन कार्रवाई में पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के दौरान इस नेटवर्क का सुराग मिला था, जिसके बाद पुलिस ने रणनीति बनाकर निगरानी बढ़ाई और पुख्ता सूचना पर यह कार्रवाई की। इस पूरी कार्रवाई को धमतरी पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी हेरोइन जब्ती माना जा रहा है, जिससे अंतर्राज्यीय ड्रग सप्लाई नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। पुलिस ने थाना अर्जुनी में धारा 21(बी) और 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। साथ ही पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि नशे के खिलाफ इस अभियान में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
    user_YOGESH KUAMR SAHU
    YOGESH KUAMR SAHU
    News Anchor बालोद, बालोद, छत्तीसगढ़•
    9 hrs ago
  • मुंगेली पुलिस ने फास्टरपुर-सेतगंगा क्षेत्र में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी महज 24 घंटे में सुलझा ली। गाड़ाघाट के पास मिली महिला की लाश के मामले में पुलिस ने आरोपी लालाराम यादव को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि प्रेम संबंध के चलते शादी का दबाव बन रहा था, जिससे परेशान होकर आरोपी ने महिला की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर मोबाइल और बाइक जब्त कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। इस कार्रवाई में पुलिस टीम की तत्परता और सूझबूझ देखने को मिली। #MungeliPolice #BlindMurderCase #CrimeNews #BreakingNews #PoliceAction #ChhattisgarhNews #MurderMysterySolved #LoveAffairCrime #FastActionPolice #HindiNews
    1
    मुंगेली पुलिस ने फास्टरपुर-सेतगंगा क्षेत्र में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी महज 24 घंटे में सुलझा ली। गाड़ाघाट के पास मिली महिला की लाश के मामले में पुलिस ने आरोपी लालाराम यादव को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि प्रेम संबंध के चलते शादी का दबाव बन रहा था, जिससे परेशान होकर आरोपी ने महिला की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर मोबाइल और बाइक जब्त कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। इस कार्रवाई में पुलिस टीम की तत्परता और सूझबूझ देखने को मिली।
#MungeliPolice #BlindMurderCase #CrimeNews #BreakingNews #PoliceAction #ChhattisgarhNews #MurderMysterySolved #LoveAffairCrime #FastActionPolice #HindiNews
    user_CG RIGHT TIMES NEWS
    CG RIGHT TIMES NEWS
    पत्रकार Pathariya, Mungeli•
    18 hrs ago
  • अपने आप को हिन्दू हितैषी बताने वाले छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा के ही गृह जिले कवर्धा में मंदिरों में लगातार चोरी और तोड़फोड़ की घटनाएं हो रही हैं। यह साफ दिखाता है कि कथनी और करनी में कितना बड़ा अंतर है। जब अपने ही क्षेत्र में मंदिर सुरक्षित नहीं हैं, तो पूरे प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। गृहमंत्री जवाब दे—आखिर कब तक आस्था पर इस तरह चोट होती रहेगी? नवीन जायसवाल अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी कवर्धा
    1
    अपने आप को हिन्दू हितैषी बताने वाले छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा के ही गृह जिले कवर्धा में मंदिरों में लगातार चोरी और तोड़फोड़ की घटनाएं हो रही हैं।
यह साफ दिखाता है कि कथनी और करनी में कितना बड़ा अंतर है। जब अपने ही क्षेत्र में मंदिर सुरक्षित नहीं हैं, तो पूरे प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है।
गृहमंत्री जवाब दे—आखिर कब तक आस्था पर इस तरह चोट होती रहेगी?
नवीन जायसवाल
अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी कवर्धा
    user_Jeevan Yadav
    Jeevan Yadav
    Local News Reporter कवर्धा, कबीरधाम, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • 19 वर्षीय प्रेमी घर जा घुसी 18 वर्षीय युवती परिजनों के समझाने पर ना मानने पर मामला पहुंचा चकरभाठा थाना बुधवार की रात 9:30 पर चकरभाठा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चकरभाठा थाना अंतर्गत आने वाले परसदा क्षेत्र में रहने वाली एक 18 वर्षीय युवती बुधवार को अपने प्रेमी के घर जाकर बैठ गई और कहने लगी कि मैं अपने प्रेमी के साथ विवाह करना और यही रहना चाहती हूं जब युवती को प्रेमी के घर वाले समझने लगे तो युवती मानने को राजी नहीं थी युवती की जाती यादव है जबकि लड़के की जाती श्रीवास है इसलिए युवती के घर वाले दोनों की शादी को राजी नहीं थे जिसके बाद युवती ने यह कदम उठाया काफी समझाने के बाद भी युवती नहीं मानी तो मामला चकरभाठा थाना पहुंचा जहां लड़की के मां-बाप को भी बुलाया गया लड़की के मां-बाप लड़की को बहुत समझाने की कोशिश करते रहे लेकिन लड़की नहीं मानी उसने सांप कहा कि मुझे अब मां-बाप नहीं चाहिए मुझे मेरा प्रेमी चाहिए क्योंकि युवती बालिक थी उसे कानूनी तौर पर अपने जीवन के निर्णय लेने का अधिकार प्राप्त हो चुका था और युवक भी बालिक था इस लिए पुलिस भी मजबूर थी जिसके बाद बुधवार रात 9.15 मिनट पर युवती अपने मां-बाप को छोड़कर अपने प्रेमी के घर में रहने के लिए चली गई और मजबूरी में लड़के वालों ने युवती को अपने घर में रखा है क्योंकि काफी दिनों से चल रहे प्रेम प्रसंग में युवक युवती के बीच कई बार शारीरिक संबंध भी बने थे इसलिए युवक को मजबूरी में लड़की को पत्नी बनाकर रखना पड़ा है इस तरह के मामले में घर छोड़कर भागी हुई बालिक युक्तियां एवं शादीशुदा महिलाओं को पुलिस समझा सकती है लेकिन उन पर जोर जबरदस्ती नहीं कर सकती क्योंकि बालिक होने के बाद उन पर कोई कार्यवाही का प्रावधान नहीं है
    1
    19 वर्षीय प्रेमी घर जा घुसी 18 वर्षीय युवती परिजनों के समझाने पर ना मानने पर मामला पहुंचा चकरभाठा थाना 
बुधवार की रात 9:30 पर चकरभाठा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चकरभाठा थाना अंतर्गत आने वाले परसदा क्षेत्र में रहने वाली एक 18 वर्षीय युवती बुधवार को अपने प्रेमी के घर जाकर बैठ गई और कहने लगी कि मैं अपने प्रेमी के साथ विवाह करना और यही रहना चाहती हूं जब युवती को प्रेमी के घर वाले समझने लगे तो युवती मानने को राजी नहीं थी युवती की जाती यादव है जबकि लड़के की जाती श्रीवास है इसलिए युवती के घर वाले दोनों की शादी को राजी नहीं थे जिसके बाद युवती ने यह कदम उठाया काफी समझाने के बाद भी युवती नहीं मानी तो मामला चकरभाठा थाना पहुंचा जहां लड़की के मां-बाप को भी बुलाया गया लड़की के मां-बाप लड़की को बहुत समझाने की कोशिश करते रहे लेकिन लड़की नहीं मानी उसने सांप कहा कि मुझे अब मां-बाप नहीं चाहिए मुझे मेरा प्रेमी चाहिए क्योंकि युवती बालिक थी उसे कानूनी तौर पर अपने जीवन के निर्णय लेने का अधिकार प्राप्त हो चुका था और युवक भी बालिक था इस लिए पुलिस भी मजबूर थी जिसके बाद बुधवार रात 9.15 मिनट पर युवती अपने मां-बाप को छोड़कर अपने प्रेमी के घर में रहने के लिए चली गई और मजबूरी में लड़के वालों ने युवती को अपने घर में रखा है क्योंकि काफी दिनों से चल रहे प्रेम प्रसंग में युवक युवती के बीच कई बार शारीरिक संबंध भी बने थे इसलिए युवक को मजबूरी में लड़की को पत्नी बनाकर रखना पड़ा है 
इस तरह के मामले में घर छोड़कर भागी हुई बालिक युक्तियां एवं शादीशुदा महिलाओं को पुलिस समझा सकती है लेकिन उन पर जोर जबरदस्ती नहीं कर सकती क्योंकि बालिक होने के बाद उन पर कोई कार्यवाही का प्रावधान नहीं है
    user_Patrkar Sarthi
    Patrkar Sarthi
    Reporter Bilha, Bilaspur•
    4 hrs ago
  • एटीएम में सेंधमारी की कोशिश, छुई खदान पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी को किया गिरफ्तार, 15 अप्रैल बुधवार को दोपहर 1 बजे मिली जानकारी अनुसार थाना छुईखदान क्षेत्र के ग्राम उदयपुर स्थित एटीएम में तोड़फोड़ कर चोरी का प्रयास करने वाले आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, 14 अप्रैल को एटीएम मशीन बंद मिलने और उसमें तोड़फोड़ के निशान दिखाई देने पर संबंधित व्यक्ति द्वारा थाना में शिकायत दर्ज कराई गई। इस पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 135/2026 के तहत धारा 331(4), 305(e), 62, 324(3) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम गठित कर तकनीकी सहायता और मुखबिर की सूचना के आधार पर संदेही चंपालाल जंघेल (40 वर्ष), निवासी ग्राम उदयपुर को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध करना स्वीकार किया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त औजार आरोपी के कब्जे से बरामद कर जब्त कर लिया है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
    1
    एटीएम में सेंधमारी की कोशिश, छुई खदान पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी को किया गिरफ्तार,
15 अप्रैल बुधवार को दोपहर 1 बजे मिली जानकारी अनुसार 
थाना छुईखदान क्षेत्र के ग्राम उदयपुर स्थित एटीएम में तोड़फोड़ कर चोरी का प्रयास करने वाले आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार, 14 अप्रैल को एटीएम
मशीन बंद मिलने और उसमें तोड़फोड़ के निशान दिखाई देने पर संबंधित व्यक्ति द्वारा थाना में शिकायत दर्ज कराई गई। इस पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 135/2026 के तहत धारा 331(4), 305(e), 62, 324(3) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम गठित कर तकनीकी सहायता और मुखबिर की सूचना के आधार पर संदेही चंपालाल जंघेल (40 वर्ष), निवासी ग्राम उदयपुर को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध करना स्वीकार किया।
पुलिस ने घटना में प्रयुक्त औजार आरोपी के कब्जे से बरामद कर जब्त कर लिया है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
    user_गंगाराम पटेल  स्थानीय पत्रकार
    गंगाराम पटेल स्थानीय पत्रकार
    खैरागढ़, खैरगढ़ छुईखदान गंडई, छत्तीसगढ़•
    22 hrs ago
  • बालोद शहर के कलाकेंद्र भवन में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) मातृशक्ति संगठन की जिला स्तरीय बैठक आयोजित हुई, जिसमें 7 मई से 10 मई तक होने वाले प्रांत स्तरीय मातृशक्ति प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में महिला कार्यकर्ताओं की भूमिका, प्रशिक्षण की आवश्यकता और समाज में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को लेकर विचार साझा किए गए। वक्ताओं ने प्रशिक्षण वर्ग में अधिक से अधिक महिलाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। बुधवार शाम 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार बैठक में बताया गया कि प्रस्तावित प्रशिक्षण वर्ग महिलाओं के बौद्धिक और शारीरिक विकास के लिए महत्वपूर्ण होगा। वर्तमान सामाजिक परिस्थितियों में महिलाओं की भूमिका लगातार बढ़ रही है, ऐसे में प्रशिक्षण के माध्यम से उन्हें संस्कार, अनुशासन और संगठनात्मक कार्यों की जानकारी दी जाएगी, जिससे वे समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में प्रभावी योगदान दे सकें। जिला स्तर से अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। इस दौरान संगठन की सेवा गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया गया कि प्रदेशभर में बाल संस्कार केंद्रों के माध्यम से बच्चों को नैतिक और धार्मिक शिक्षा दी जा रही है। साथ ही महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से निःशुल्क सिलाई केंद्र भी संचालित किए जा रहे हैं, जिनके जरिए उन्हें रोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। बैठक में यह भी कहा गया कि जिले की महिलाएं संगठन से जुड़कर सेवा, सुरक्षा और संस्कार के मूलमंत्र पर कार्य कर रही हैं, जिससे सामाजिक गतिविधियों में तेजी आई है। प्रशिक्षण वर्ग में भागीदारी से उनकी कार्यक्षमता और अधिक सशक्त होगी। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण वर्ग को सफल बनाने के लिए समन्वय और सहयोग के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। संगठन का उद्देश्य समाज में संस्कार, सेवा और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना बताया गया।
    1
    बालोद शहर के कलाकेंद्र भवन में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) मातृशक्ति संगठन की जिला स्तरीय बैठक आयोजित हुई, जिसमें 7 मई से 10 मई तक होने वाले प्रांत स्तरीय मातृशक्ति प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में महिला कार्यकर्ताओं की भूमिका, प्रशिक्षण की आवश्यकता और समाज में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को लेकर विचार साझा किए गए। वक्ताओं ने प्रशिक्षण वर्ग में अधिक से अधिक महिलाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। बुधवार शाम 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार बैठक में बताया गया कि प्रस्तावित प्रशिक्षण वर्ग महिलाओं के बौद्धिक और शारीरिक विकास के लिए महत्वपूर्ण होगा। वर्तमान सामाजिक परिस्थितियों में महिलाओं की भूमिका लगातार बढ़ रही है, ऐसे में प्रशिक्षण के माध्यम से उन्हें संस्कार, अनुशासन और संगठनात्मक कार्यों की जानकारी दी जाएगी, जिससे वे समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में प्रभावी योगदान दे सकें। जिला स्तर से अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। इस दौरान संगठन की सेवा गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया गया कि प्रदेशभर में बाल संस्कार केंद्रों के माध्यम से बच्चों को नैतिक और धार्मिक शिक्षा दी जा रही है। साथ ही महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से निःशुल्क सिलाई केंद्र भी संचालित किए जा रहे हैं, जिनके जरिए उन्हें रोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। बैठक में यह भी कहा गया कि जिले की महिलाएं संगठन से जुड़कर सेवा, सुरक्षा और संस्कार के मूलमंत्र पर कार्य कर रही हैं, जिससे सामाजिक गतिविधियों में तेजी आई है। प्रशिक्षण वर्ग में भागीदारी से उनकी कार्यक्षमता और अधिक सशक्त होगी। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण वर्ग को सफल बनाने के लिए समन्वय और सहयोग के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। संगठन का उद्देश्य समाज में संस्कार, सेवा और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना बताया गया।
    user_YOGESH KUAMR SAHU
    YOGESH KUAMR SAHU
    News Anchor बालोद, बालोद, छत्तीसगढ़•
    9 hrs ago
  • दरअसल आगजनी का घटना पोंडी चौकी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम बघर्रा का है. जहां पर गुरुवार की दोपहर 12:00 के आसपास मिली जानकारी अनुसार ग्राम बघर्रा में पैरावट की खेप में अचानक किसी अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई जिसकी सूचना आसपास के लोगों ने तत्काल दमकल की टीम को दी दमकल की टीम मौके पर पहुंचकर घंटो मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पा लिया गया है l
    1
    दरअसल आगजनी का घटना पोंडी चौकी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम बघर्रा का है. जहां पर गुरुवार की दोपहर 12:00 के आसपास मिली जानकारी अनुसार ग्राम बघर्रा में पैरावट की खेप में अचानक किसी अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई जिसकी सूचना आसपास के लोगों ने तत्काल दमकल की टीम को दी दमकल की टीम मौके पर पहुंचकर घंटो मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पा लिया गया है l
    user_Jeevan Yadav
    Jeevan Yadav
    Local News Reporter कवर्धा, कबीरधाम, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.