logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

श्री पण्डोखर धाम सरकार पर 30 वे वार्षिक महोत्सव में भजन संध्या

2 hrs ago
user_विनोद राजपूत
विनोद राजपूत
Local News Reporter भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

श्री पण्डोखर धाम सरकार पर 30 वे वार्षिक महोत्सव में भजन संध्या

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • शिव मंदिर में चोरी का LIVE वीडियो… नाग उठाकर भागा चोर शेख अकिल, CCTV ने खोली पूरी कहानी! बुरहानपुर के कसेरा बाजार के शिव मंदिर में दिनदहाड़े वारदात, जनआक्रोश के बीच पुलिस की त्वरित कार्रवाई आस्था के केंद्र बने शिव मंदिर में दिनदहाड़े चोरी की वारदात ने शहर को झकझोर दिया। कसेरा बाजार स्थित शिव मंदिर से शिवलिंग पर स्थापित करीब 1 किलो वजनी तांबे का नाग बदमाश द्वारा चुरा लिया गया। खास बात यह रही कि वारदात मंदिर के अंदर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसने चंद घंटों में ही पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया। मदिर समिति और स्थानीय लोगों ने तुरंत CCTV फुटेज खंगाले। वीडियो में एक युवक बेहद सहज तरीके से मंदिर के अंदर पहुंचकर नाग निकालते हुए नजर आया। फुटेज के आधार पर उसकी पहचान शेख अकिल पिता शेख यासीन, निवासी खैराती बाजार के रूप में हुई।
    1
    शिव मंदिर में चोरी का LIVE वीडियो… नाग उठाकर भागा चोर शेख अकिल, CCTV ने खोली पूरी कहानी!
बुरहानपुर के कसेरा बाजार के शिव मंदिर में दिनदहाड़े वारदात, जनआक्रोश के बीच पुलिस की त्वरित कार्रवाई
आस्था के केंद्र बने शिव मंदिर में दिनदहाड़े चोरी की वारदात ने शहर को झकझोर दिया। 
कसेरा बाजार स्थित शिव मंदिर से शिवलिंग पर स्थापित करीब 1 किलो वजनी तांबे का नाग बदमाश द्वारा चुरा लिया गया। 
खास बात यह रही कि वारदात मंदिर के अंदर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसने चंद घंटों में ही पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया।
मदिर समिति और स्थानीय लोगों ने तुरंत CCTV फुटेज खंगाले। 
वीडियो में एक युवक बेहद सहज तरीके से मंदिर के अंदर पहुंचकर नाग निकालते हुए नजर आया। 
फुटेज के आधार पर उसकी पहचान शेख अकिल पिता शेख यासीन, निवासी खैराती बाजार के रूप में हुई।
    user_कृष्ण कांत शर्मा
    कृष्ण कांत शर्मा
    Media company भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा ली गई शुक्रवार परेड की सलामी
    1
    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा ली गई शुक्रवार परेड की सलामी
    user_देवेन्द्र सिंह
    देवेन्द्र सिंह
    इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by रविन्द्र सेजवार
    1
    Post by रविन्द्र सेजवार
    user_रविन्द्र सेजवार
    रविन्द्र सेजवार
    Local News Reporter बाह, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • *दबंगों ने मारापीटा और फसल भी नहीं काटने दे रहे* *पीड़ित महिला ने एसएसपी से लगाई बचाने की गुहार* _______________________________ इटावा। अपराध और अपराधियों के खिलाफ योगी सरकार की सख्ती के बावजूद कुछ गुंडे बदमाश अभी भी बेखौफ होकर वारदातें करने में लगे हैं और पीड़ित न्याय पाने के लिए अधिकारियों के दरवाजे खटखटा रहे हैं। इसी कड़ी में थाना सिविल लाइन के ग्राम झबरापुरा निवासी पीड़ित महिला सुनीता देवी ने एसएसपी को प्रार्थना देकर दबंग हमलावरों से अपने परिवार के जान माल की रक्षा की गुहार लगाई है। शनिवार को ग्राम झबरापुरा निवासी सुनीता देवी पत्नी प्रेम नारायण ने एसएसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में लिखा है कि उसी के गांव में रहने वाले दबंग अपराधी प्रवृति के अवधेश और उसके परिवारीजन उससे रंजिश मानते हैं और इसीलिए 15-12-2025 को तथा 27-03-2026 को उसके साथ मारपीट व छेड़खानी की तथा कपड़े फाड़कर निर्वस्त्र करने की कोशिश की, इसके मुकदमे के साक्ष्य देने के लिए जब वह अपने पुत्रों प्रदीप, आलोक, विवेक और अनुज के साथ 06-042026 को इटावा न्यायालय के लिए आ रही थी, तो रास्ते में उक्त दबंगों ने घेरकर घातक धारदार हथियारों से मारपीट की जिसका मुकदमा संख्या 86 थाना जसवंत नगर में दिनांक 07-04-2026 को धारा 191(1),191(2), 126, 352, 351(3) ,110, 324(4) के तहत दर्ज हुआ। लेकिन थाना पुलिस की ढिलाई से उक्त दबंगों के हौसले इस कदर बढ़ गए कि दिनांक 17-04-2026 को जब प्रार्थनी अपने पुत्रों के साथ अपने खेत पर खड़ी गेहूं की फसल कटवा रही थी, तभी उक्त दबंग अवधेश, नारायण, गोविंद, करू उर्फ ब्रजेश, कमलेश, गणेश, देवांश अपने हाथों में लाठी,डंडा, कुल्हाड़ी, कांता लेकर आए और भद्दी भद्दी गालियां देते हुए बोले कि मार दो इस साली को, बहुत कोर्ट कचहरी करती है, राजीनामा नहीं कर रही है, और फसल काटने से रोक दिया तथा धमकी दी कि तेरे पूरे परिवार को मार देंगे, तेरी फसल जला देंगे। उसने कहा कि उसका गंभीर रूप से घायल पुत्र रीजेंसी अस्पताल में जीवन मौत से संघर्ष कर रहा है और अपराधी अभी भी बेखौफ घूम कर मारने की धमकी दे रहे हैं, इसलिए उसकी रिपोर्ट लिखकर अपराधियों के खिलाफ कड़ी करवाई की जाए।
    2
    *दबंगों ने मारापीटा और फसल भी नहीं काटने दे रहे*
*पीड़ित महिला ने एसएसपी से लगाई बचाने की गुहार*
_______________________________
इटावा। अपराध और अपराधियों के खिलाफ योगी सरकार की सख्ती के बावजूद कुछ गुंडे बदमाश अभी भी बेखौफ होकर वारदातें करने में लगे हैं और पीड़ित न्याय पाने के लिए अधिकारियों के दरवाजे खटखटा रहे हैं। इसी कड़ी में थाना सिविल लाइन के ग्राम झबरापुरा निवासी  पीड़ित महिला सुनीता देवी ने एसएसपी को प्रार्थना देकर दबंग हमलावरों से अपने परिवार के जान माल की रक्षा की गुहार लगाई है।
शनिवार को ग्राम झबरापुरा निवासी सुनीता देवी पत्नी प्रेम नारायण ने एसएसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में लिखा है कि उसी के गांव में रहने वाले दबंग अपराधी प्रवृति के अवधेश और उसके परिवारीजन उससे रंजिश मानते हैं और इसीलिए 15-12-2025 को तथा 27-03-2026 को उसके साथ मारपीट व छेड़खानी की तथा कपड़े फाड़कर निर्वस्त्र करने की कोशिश की, इसके मुकदमे के साक्ष्य देने के लिए जब वह अपने पुत्रों प्रदीप, आलोक, विवेक और अनुज के साथ 06-042026 को इटावा न्यायालय के लिए आ रही थी, तो रास्ते में उक्त दबंगों ने घेरकर घातक  धारदार हथियारों से मारपीट की जिसका मुकदमा संख्या 86 थाना जसवंत नगर में दिनांक 07-04-2026 को धारा 191(1),191(2), 126, 352, 351(3) ,110, 324(4) के तहत दर्ज हुआ। 
लेकिन थाना पुलिस की ढिलाई से उक्त दबंगों के हौसले इस कदर बढ़ गए कि दिनांक 17-04-2026 को जब प्रार्थनी अपने पुत्रों के साथ अपने खेत पर खड़ी गेहूं की फसल कटवा रही थी, तभी उक्त दबंग अवधेश, नारायण, गोविंद, करू उर्फ ब्रजेश, कमलेश, गणेश, देवांश अपने हाथों में लाठी,डंडा, कुल्हाड़ी, कांता लेकर आए और भद्दी भद्दी गालियां देते हुए बोले कि मार दो इस साली को, बहुत कोर्ट कचहरी करती है, राजीनामा नहीं कर रही है, और फसल काटने से रोक दिया तथा धमकी दी कि तेरे पूरे परिवार को मार देंगे, तेरी फसल जला देंगे। उसने कहा कि उसका गंभीर रूप से घायल पुत्र रीजेंसी अस्पताल में जीवन मौत से संघर्ष कर रहा है और अपराधी अभी भी बेखौफ घूम कर मारने की धमकी दे रहे हैं, इसलिए उसकी रिपोर्ट लिखकर अपराधियों के खिलाफ कड़ी करवाई की जाए।
    user_रजत यादव
    रजत यादव
    Voice of people इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by PK Crime Story
    1
    Post by PK Crime Story
    user_PK Crime Story
    PK Crime Story
    Media company इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • इटावा: सिद्धि वेलनेस का पुनः उद्घाटन, युवाओं को मिला आत्मनिर्भरता का संदेश इटावा-एस्क्लेपियस वेलनेस की फ्रेंचाइज़ी सिद्धि वेलनेस का आई टी आई चौराहे पर पुनः उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में इटावा ट्रैफिक प्रभारी सूबेदार सिंहमुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि का स्वागत AWPL के ब्लू डायमंड लीडर गणेश दुबे एवं उनकी टीम द्वारा किया गया। इस अवसर पर सूबेदार सिंह ने उपस्थित डिस्ट्रीब्यूटर्स को संबोधित करते हुए डायरेक्ट सेलिंग इंडस्ट्री को युवाओं के लिए लाभदायक बताते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनने के प्रेरित किया। समारोह में एस्क्लेपियस वेलनेस की इंडिया ’से यंगेस्ट स्तर सप्पोहीरे प्राची त्रिपाठी , रूबी स्टार लीडर अनुपम राजपूत तथा महेंद्र सिंह राजपूत भी विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में डिस्ट्रीब्यूटर्स एवं स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही। आयोजकों ने इसे नई शुरुआत के साथ क्षेत्र में रोजगार एवं स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
    4
    इटावा: सिद्धि वेलनेस का पुनः उद्घाटन, युवाओं को मिला आत्मनिर्भरता का संदेश
इटावा-एस्क्लेपियस वेलनेस की फ्रेंचाइज़ी सिद्धि वेलनेस का आई टी आई चौराहे पर पुनः उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में इटावा ट्रैफिक प्रभारी सूबेदार सिंहमुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि का स्वागत AWPL के ब्लू डायमंड लीडर गणेश दुबे  एवं उनकी टीम द्वारा किया गया। इस अवसर पर सूबेदार  सिंह  ने उपस्थित डिस्ट्रीब्यूटर्स को संबोधित करते हुए डायरेक्ट सेलिंग इंडस्ट्री को युवाओं के लिए लाभदायक बताते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनने के प्रेरित किया।
समारोह में एस्क्लेपियस वेलनेस की इंडिया ’से यंगेस्ट  स्तर  सप्पोहीरे  प्राची  त्रिपाठी , रूबी स्टार लीडर अनुपम  राजपूत  तथा महेंद्र  सिंह  राजपूत  भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में डिस्ट्रीब्यूटर्स एवं स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही। आयोजकों ने इसे नई शुरुआत के साथ क्षेत्र में रोजगार एवं स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
    user_Dr.SBS Chauhan
    Dr.SBS Chauhan
    पत्रकारिता चाकरनागर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • भिंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई। 28 लाख का गांजा जब्त,2 तस्कर गिरफ्तार। उड़ीसा से लाते थे गांजे की बड़ी खेप। किराये के मकान से होती थी गांजे की सप्लाई। ​भिंड की देहात थाना पुलिस और साइबर सेल ने नशे के कारोबार पर कड़ा प्रहार करते हुए एक बड़े मादक पदार्थ के नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से 138 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है। जब्त किए गए गांजे की कीमत करीब 28 लाख रुपये बताई जा रही है। ​आरोपी यह माल ओडिशा से लाकर भिंड के प्रज्ञा नगर में एक किराए के मकान में रखते थे और वहीं से सप्लाई करते थे।
    1
    भिंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई।
28 लाख का गांजा जब्त,2 तस्कर गिरफ्तार।
उड़ीसा से लाते थे गांजे की बड़ी खेप।
किराये के मकान से होती थी गांजे की सप्लाई।
​भिंड की देहात थाना पुलिस और साइबर सेल ने नशे के कारोबार पर कड़ा प्रहार करते हुए एक बड़े मादक पदार्थ के नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से 138 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है। जब्त किए गए गांजे की  कीमत करीब 28 लाख रुपये बताई जा रही है।
​आरोपी यह माल ओडिशा से लाकर भिंड के प्रज्ञा नगर  में एक किराए के मकान में रखते थे और वहीं से सप्लाई करते थे।
    user_कृष्ण कांत शर्मा
    कृष्ण कांत शर्मा
    Media company भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • Post by PK Crime Story
    1
    Post by PK Crime Story
    user_PK Crime Story
    PK Crime Story
    Media company इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • संपूर्ण समाधान दिवस में 23 शिकायतें मिलीं: मौके पर एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका जसवंतनगर तहसील सभागार में जिलाधिकारी शुभ्रांत शुक्ला की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस जनसुनवाई में कुल 23 शिकायतें प्राप्त हुईं, लेकिन मौके पर एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव भी कार्यक्रम में मौजूद रहे और उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। समाधान दिवस में विभिन्न गांवों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। ग्राम अहिर टोला की संत प्रभा ने आरोप लगाया कि एक खातेदार ने उनकी भूमि पर कब्जा कर लिया है। उन्होंने भूमि की पैमाइश कराकर न्याय दिलाने की मांग की। वहीं, ग्राम तुलसीनगर के रामजीलाल ने अपने निर्माणाधीन मकान के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन को हटवाने की गुहार लगाई। ग्राम जल पोखरा के राहुल प्रताप सिंह ने शिकायत की कि चकरोड का सीमांकन होने के बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। ग्राम पीहरपुर के अखिलेश कुमार ने चकरोड पर दबंगों द्वारा कब्जा किए जाने की शिकायत दर्ज कराई। छिमारा रोड निवासी अभिषेक कुमार ने बताया कि उनके मकान की दीवार के सहारे गड्ढा खोदे जाने से खतरा उत्पन्न हो गया है। ग्राम निलोई के रामजीलाल ने बताया कि वर्ष 2008 में विद्युत कनेक्शन की प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद उन पर तीन लाख रुपये की आरसी (रिकवरी सर्टिफिकेट) जारी कर दी गई है। उन्होंने स्वयं को वृद्ध बताते हुए राहत की मांग की। पूर्व सभासद ऋषिकांत चतुर्वेदी ने स्वास्थ्य केंद्र जाने वाले मार्ग पर विद्युत पोल लगाए जाने की आवश्यकता बताई। भतोरा के रविंद्र सिंह ने भी चकरोड को कब्जा मुक्त कराने की मांग रखी। इस दौरान उप जिलाधिकारी कुमार सत्यम, क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह, तहसीलदार नायब सचान सहित विभिन्न थानों के प्रभारी निरीक्षक मौजूद रहे। अधिकारियों ने सभी प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।
    1
    संपूर्ण समाधान दिवस में 23 शिकायतें मिलीं: मौके पर एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका
जसवंतनगर तहसील सभागार में जिलाधिकारी शुभ्रांत शुक्ला की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस जनसुनवाई में कुल 23 शिकायतें प्राप्त हुईं, लेकिन मौके पर एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव भी कार्यक्रम में मौजूद रहे और उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
समाधान दिवस में विभिन्न गांवों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। ग्राम अहिर टोला की संत प्रभा ने आरोप लगाया कि एक खातेदार ने उनकी भूमि पर कब्जा कर लिया है। उन्होंने भूमि की पैमाइश कराकर न्याय दिलाने की मांग की। वहीं, ग्राम तुलसीनगर के रामजीलाल ने अपने निर्माणाधीन मकान के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन को हटवाने की गुहार लगाई।
ग्राम जल पोखरा के राहुल प्रताप सिंह ने शिकायत की कि चकरोड का सीमांकन होने के बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। ग्राम पीहरपुर के अखिलेश कुमार ने चकरोड पर दबंगों द्वारा कब्जा किए जाने की शिकायत दर्ज कराई। छिमारा रोड निवासी अभिषेक कुमार ने बताया कि उनके मकान की दीवार के सहारे गड्ढा खोदे जाने से खतरा उत्पन्न हो गया है।
ग्राम निलोई के रामजीलाल ने बताया कि वर्ष 2008 में विद्युत कनेक्शन की प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद उन पर तीन लाख रुपये की आरसी (रिकवरी सर्टिफिकेट) जारी कर दी गई है। उन्होंने स्वयं को वृद्ध बताते हुए राहत की मांग की। पूर्व सभासद ऋषिकांत चतुर्वेदी ने स्वास्थ्य केंद्र जाने वाले मार्ग पर विद्युत पोल लगाए जाने की आवश्यकता बताई। भतोरा के रविंद्र सिंह ने भी चकरोड को कब्जा मुक्त कराने की मांग रखी।
इस दौरान उप जिलाधिकारी कुमार सत्यम, क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह, तहसीलदार नायब सचान सहित विभिन्न थानों के प्रभारी निरीक्षक मौजूद रहे। अधिकारियों ने सभी प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।
    user_M. Janib -Jaswant Nagar
    M. Janib -Jaswant Nagar
    पत्रकार जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.