प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर छीपाबड़ौद में जला ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर छीपाबड़ौद में जला ‘आशीर्वाद का दीया’ छीपाबड़ौद / बारां छीपाबड़ौद में विधायक सिंघवी के आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को ‘एक दिया आशीर्वाद का’ कार्यक्रम के तहत छीपाबड़ौद में दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री के प्रति शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं व्यक्त की गईं। भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री के जन्मदिन से ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत की गई है। इस अवसर पर माननीय विधायक *प्रताप सिंह सिंघवी* के मार्गदर्शन में क्षेत्रवासियों एवं कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की। इस दौरान छबड़ा प्रधान *हरिओम नागर*, मण्डल अध्यक्ष *हितेश वैष्णव*, नगर अध्यक्ष *अशोक पारिक*, राजेश सुमन, शिवनारायण नामदेव, अर्जुन सोनी और आशिक अहमद आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर छीपाबड़ौद में जला ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर छीपाबड़ौद में जला ‘आशीर्वाद का दीया’ छीपाबड़ौद / बारां छीपाबड़ौद में विधायक सिंघवी के आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को ‘एक दिया आशीर्वाद का’ कार्यक्रम के तहत छीपाबड़ौद में दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री के प्रति शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं व्यक्त की गईं। भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री के जन्मदिन से
‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत की गई है। इस अवसर पर माननीय विधायक *प्रताप सिंह सिंघवी* के मार्गदर्शन में क्षेत्रवासियों एवं कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की। इस दौरान छबड़ा प्रधान *हरिओम नागर*, मण्डल अध्यक्ष *हितेश वैष्णव*, नगर अध्यक्ष *अशोक पारिक*, राजेश सुमन, शिवनारायण नामदेव, अर्जुन सोनी और आशिक अहमद आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
- कलेक्टर से मिलने पहुँचे सेकड़ो किसान, मुलाकात नही होने से कुत्ते के गले मे टांगा आवेदन कलेक्टर से मिलने पहुंचे सैकड़ों किसान, नहीं हुई मुलाकात तो कुत्ते के गले में टांग दिया ज्ञापन; VIDEO वायरल खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा में किसानों ने अपनी मांगों को लेकर अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान किसान अधिकार रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और कलेक्टर से मुलाकात कर अपनी समस्याओं का ज्ञापन सौंपना चाहते थे। रिपोर्टों के मुताबिक, रैली मंगलवार को दोपहर करीब 3 बजे सब्जी मंडी से शुरू हुई और शाम करीब 4 बजे कलेक्ट्रेट पहुंची। किसानों ने वहां नारेबाजी करते हुए कलेक्टर से मुलाकात की मांग की। बताया गया कि उस समय कलेक्टर ऋषव गुप्ता टीएल बैठक में मौजूद थे और किसानों की उनसे मुलाकात नहीं हो सकी। कुत्ते के गले में बांध दिया ज्ञापन काफी देर इंतजार के बाद किसानों ने विरोध का अनोखा तरीका अपनाया। प्रदर्शनकारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में मौजूद एक श्वान के गले में गमछे की मदद से ज्ञापन टांग दिया। इस दौरान किसानों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। चार गुना मुआवजा और विस्थापितों के पुनर्वास की मांग किसानों ने नेशनल हाईवे के लिए अधिग्रहित जमीन के बदले चार गुना मुआवजा देने की मांग उठाई। इसके अलावा इंदिरा सागर बांध के डूब प्रभावित और विस्थापित परिवारों के मुआवजे, पुनर्वास तथा मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दे भी उठाए गए। किसानों का कहना है कि इन समस्याओं को लेकर लंबे समय से प्रशासन से कार्रवाई की मांग की जा रही है। बाद में सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन रिपोर्ट के अनुसार, किसानों ने बाद में सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग बहादुर सिंह को अपना ज्ञापन सौंपा। किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा। नोट: “कलेक्टर ने किसानों का ज्ञापन लेने से इनकार किया” कहना पूरी तरह सटीक नहीं होगा; उपलब्ध रिपोर्टों के अनुसार कलेक्टर उस समय टीएल बैठक में थे और किसानों की उनसे मुलाकात नहीं हो सकी, जिसके बाद किसानों ने प्रतीकात्मक विरोध किया।1
- छापीहेड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता बैठे धरने पर। अस्पताल स्टाफ की की मांग। छापीहेड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता बैठे धरने पर। अस्पताल स्टाफ की की मांग। छापीहेड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की बदहाल व्यवस्थाओं,और डॉक्टर की कमी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता बैठे धरने पर। बुधवार की रात 9:00 बजे से लेकर 11:30 तक, कांग्रेस जिला अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री प्रियव्रत सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता धरने पर बैठे रहे, इस दौरानभाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरना स्थल पर पहुंचे तहसीलदार सोनू गुप्ता और BMO कमल दांगी से बोले कांग्रेस जिला अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री कहा 25 तारीख तक अगर अस्पताल की व्यवस्थाएं ठीक नहीं की तो हम प्रोग्राम आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। 1
- केंद्रीय मंत्री एवं स्थानीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के बामौरी दौरे से ठीक पहले प्रशासन की नींद खुल गई है!" केंद्रीय मंत्री एवं स्थानीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के बामौरी दौरे से ठीक पहले प्रशासन की नींद खुल गई है! बामौरी की जिन सड़कों पर कई महीनों से बड़े-बड़े गड्ढे लोगों की मुसीबत बने हुए थे, वीआईपी दौरे के आते ही उन गड्ढों की आनन-फानन में भराई कर दी गई है। यह नज़ारा बामौरी एसबीआई बैंक शाखा के सामने का है, जहां महीनों से बदहाल पड़ी सड़क को दौरे के चलते रातों-रात दुरुस्त करने की कोशिश की जा रही है।" काश! नेता जी हर महीने आते... क्योंकि जब तक वीआईपी का दौरा न हो, तब तक प्रशासन को जनता के गड्ढे नज़र नहीं आते! बामौरी में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के दौरे से ठीक पहले महीनों से खुदी पड़ी सड़कों पर अचानक मरम्मत का काम शुरू हो गया। एसबीआई शाखा के सामने के गहरे गड्ढे भर दिए गए हैं। सवाल यही है कि जो काम महीनों से अटका था, वो वीआईपी दौरे के डर से चंद घंटों में कैसे हो गया?" सिंधिया के दौरे से पहले खुली प्रशासन की नींद! कई महीनों से बदहाल सड़कों के गड्ढे रातों-रात भरे गए बामौरी: SBI शाखा के सामने सड़क सुधार का काम तेज़ जनता का सवाल: क्या केवल वीआईपी दौरे पर ही सुधरेंगी सड़कें?1
- रामगंजमंडी उपखंड क्षेत्र अचानक मौसम बदला और तेज़ रफ़्तार बारिश हुईं गर्मी से राहत फसलें फिर पानी में डूबीं रामगंजमंडी।चेचट मोड़क क्षेत्र सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में गुरुवार शाम को अचानक मौसम बदला तेज़ मूसलाधार बारिश से आमजन कों मिली उमसभरी गर्मी से राहत,3 दिनों से पड़ रहीं गर्मी के बाद बारिश हुईं , किसानों कि फिर बड़ी चिंता बारिश से खेतों में खड़ी फसलें फिर डूबीं धान कि फसलों में नुकसान लगातार हों रहीं बारिश के चलते खेतों में खड़ी फसलें पीली पड़कर सुखने लगीं, जिससे किसानों कि उपज और पैदावार पर सीधा प्रभाव पड़, रहा जिससे किसानो कि लागत निकलना भी मुश्किल हो जाता लगातार किसानों कि आर्थिक स्थिति ख़राब हो रही हैं, सरकार से आर्थिक मदद कि मांग अगले 3-4 दिनों मौसम साफ रहा, जिससे खेतों में भरा पानी सुखने लगा था जिससे फसलों में जान आ गई थीं, , लेकिन वापस आज शाम कों 4 बजें बाद फिर से अचानक मौसम बदला और तेज़ बारिश शुरू हों गई, आसमान में आकाशीय बिजली चमक और मेघगर्जन वज्रपात के साथ ज़ोरदार बारिश हुईं जिससे चेचट मोड़क ढाबादेह गणेशपुरा बड़ोदिया कलां भोलू धायपुरा सहरावदा भटवाड़ा अमझार मिनयाखेडी कूकड़ा खुर्द पीपल्दा सहित अन्य गांवों में बारिश का सिलसिला लगातार रात 9 बजे तक चला कभी तेज़ कभी रिमझिम बारिश का दौर जारी रहा, जिससे नदी नालों में फिर से पानी कि आवक बढ़ गई, खेतों में फिर डूबीं फसलें किसानों के चेहरों कि मुस्कराहट खत्म होती जा रही है, बारिश से सड़कों पर बहने लगा पानी खेत खलिहान फिर हुएं जलमग्न , गांवों कस्बों में तेज़ी से फैल रहीं मौसमी बिमारियां लगातार बढ़ रही है, मौसमी बीमारियों के चलते सरकारी गैर-सरकारी अस्पतालो वायरल डेंगू मलेरिया और त्वचा से जुड़ी बिमारियों के मरीज सामने आ रहे हैं बाहर बाहर बारिश और गर्मी मौसम बदलने से लोग बिमार पड़ रहें, जिससे डेंगू मलेरिया और चिकुनगुनिया जैसी बिमारियां फ़ैल रही हैं कस्बों में नहीं गांवों में भी मौसमी बिमारियों जैसे वायरल मलेरिया डेंगू के मरीज आ रहें, बारिश के घरों के आसपास और गांवों कि नालियों में गंदगी जमा हों रहीं, पानी के ठहराव से उसमें मच्छर पनप रहें जिससे लगातार वायरल मलेरिया डेंगू के मरीज सामने आ रहे हैं, , बारिश ने सड़कों कि हालतों कों बिगाड़ दिया जिससे आएं दिन वाहनों में टूट फूट हों रहीं वाहन हादसे का शिकार हो रहें ,4
- पारदी बदमाशों की गतिविधियों पर गुना पुलिस की सतत निगरानी पारदी बदमाशों की गतिविधियों पर गुना पुलिस की सतत निगरानी केंट थाना पुलिस ने अवैध कच्ची शराब सहित पारदी बदमाश किया गिरफ्तार, 60 लीटर अवैध कच्ची शराब जप्त आबकारी एक्ट के एक अन्य प्रकरण में आरोपी के विरूद्ध जारी स्थाई वारंट में भी पुलिस को थी आरोपी की तलाश* गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में विभिन्न अवैध एवं अनैतिक गतिविधियों में संलिप्त माफियाओं, कारोबारियों, तस्करों आदि के विरूद्ध सतत एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं प्रभारी सीएसपी गुना श्री आनंद राय के पर्यवेक्षण में केंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव और उनकी टीम द्वारा अवैध शराब बेचने की फिराक में एक पारदी बदमाश को गिरफ्तार किया है । उल्लेखनीय है कि बिगत रोज केंट थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि सिंगवासा तालाब के पास एक व्यक्ति प्लास्टिक की बड़ी-बड़ी दो कैनों में अवैध कच्ची शराब लेकर उसे बेचने के उद्देश्य से खड़ा है । थाना क्षेत्र में अवैध शराब बिक्रय की सूचना के मिलते ही सूचना की तस्दीक और कार्यवाही हेतु केंट थाने से तत्काल पुलिस की एक टीम रवाना हुई । टीम द्वारा तुरंत सिंगवासा तालाब के पास मुखबिर की बताई जगह पर पहुंचकर देखा तो वहां पर मुखबिर के बताए हुलिए का एक व्यक्ति खड़ा दिखा, पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए उसे भागने का मौका न देते हुए घेराबंदी कर पकड़ लिया गया, जिसने पूछताछ पर अपना नाम मोहित पुत्र केवल पारदी उम्र 25 साल निवासी जगनपुर चक हड्डीमील गुना हाल पटेलनगर थाना केंट गुना का बताया एवं उसके कब्जे से बरामद कैनों की जांच करने पर उनमें हाथ भट्टी पर निर्मित कुल 60 लीटर अवैध कच्ची शराब भरी हुई पाई गई, जिसे पुलिस ने विधिवत जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया और उसके विरुद्ध केंट थाने में अप.क्र. 806/26 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है । अवैध शराब के साथ गिरफ्तार शुदा आरोपी मोहित पारदी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की जांच करने पर उसके विरूद्ध वर्ष 2021 में गुना कोतवाली थाने में आबकारी एक्ट का एक अन्य प्रकरण दर्ज होना पाया गया, उक्त प्रकरण में आरोपी के न्यायालयीन कार्यवाही से लंबे समय से फरार रहने पर माननीय न्यायालय से न्यायालयीन प्रकरण क्रमांक 1244/21 में आरोपी के विरूद्ध स्थाई वारंट जारी किया गया था, जिसमें भी पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी की विधिवत कार्यवाही की गई । केंट थाना पुलिस की अवैध शराव के विरुद्ध इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, सउनि गिर्राज जाटव, प्रधान आरक्षक लक्ष्मीनारायण पारस एवं आरक्षक रवि जाट की सराहनीय भूमिका रही है ।1
- एक कविता.... विश्वकर्मा भगवान....... A Poem of God VISHVKERMA BHAGWAN 🙏.1
- UPI यूजर्स के लिए राहत: ग्राहकों से कोई चार्ज नहीं, 96% मर्चेंट ट्रांजैक्शन भी MDR से मुक्त नई दिल्ली। UPI से भुगतान करने वाले ग्राहकों के लिए फिलहाल कोई ट्रांजैक्शन चार्ज नहीं है। केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि Person-to-Person (P2P) सभी UPI भुगतान पूरी तरह मुफ्त रहेंगे, चाहे लेन-देन की राशि कितनी भी हो। व्यापारियों को किए जाने वाले ₹2,000 तक के UPI भुगतान पर भी MDR शून्य रहेगा। सरकार के अनुसार, छोटे व्यापारियों के लिए लागू जीरो-MDR व्यवस्था को मिलाकर करीब 96% Merchant-to-Merchant/Person-to-Merchant (P2M) ट्रांजैक्शन प्रभावित नहीं होंगे। MDR केवल निर्धारित सीमा से ऊपर के कुछ मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर लागू होगा। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि MDR कोई टैक्स नहीं है और न ही यह राशि सरकार या NPCI द्वारा वसूली जाती है। यह भुगतान व्यवस्था से जुड़े बैंकों और पेमेंट ऐप प्रदाताओं सहित संबंधित पक्षों के बीच वितरित होती है, ताकि UPI इकोसिस्टम के संचालन और विस्तार को बनाए रखा जा सके। NPCI के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में UPI पर करीब 24,509 मिलियन यानी 2,450.9 करोड़ ट्रांजैक्शन हुए, जिनकी कुल वैल्यू करीब ₹29.82 लाख करोड़ रही। केंद्र सरकार के मुताबिक नए MDR ढांचे का उद्देश्य आम यूजर्स और छोटे व्यापारियों पर अतिरिक्त बोझ डाले बिना UPI व्यवस्था को लंबे समय तक टिकाऊ बनाए रखना है।1
- सेवा संकल्प अभियान के तहत श्री हनुमान टेकरी पर गूंजा सेवा का संदेश, ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में जगमगाए दीप सेवा संकल्प अभियान के तहत श्री हनुमान टेकरी पर गूंजा सेवा का संदेश, ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में जगमगाए दीप जनसेवा और सामाजिक सहभागिता के संकल्प के साथ श्री हनुमान टेकरी पर हुआ दीप प्रज्वलन गुना, 17 सितम्बर 2026 सेवा संकल्प अभियान के तहत श्री हनुमान टेकरी गुना में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हनुमान टेकरी सरकार पर दीप प्रज्वलित कर जनसेवा, सामाजिक सहभागिता और विकसित भारत के संकल्प का संदेश दिया गया। इस अवसर पर केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल, सीईओ जिला पंचायत श्री अभिषेक दुबे सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं आम नागरिक उपस्थित रहे। दिनांक 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होंगी विभिन्न गतिविधियां प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस एवं सार्वजनिक जीवन में जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेश के साथ ही गुना जिले में भी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विभिन्न सेवा, जनभागीदारी एवं सामाजिक सरोकार से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। ‘आशीर्वाद का दिया’ से दिया जनभागीदारी का संदेश अभियान के अंतर्गत 17 सितम्बर को शाम 7 बजे श्री हनुमान टेकरी सहित जिले के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थलों पर ‘एक दीप सेवा संकल्प के नाम’ दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों के साथ स्थानीय नागरिक, सामाजिक संगठनों के सदस्य एवं विभिन्न वर्गों के लोग सहभागिता करेंगे। दीप प्रज्वलन के माध्यम से जनसेवा, सामाजिक सहभागिता तथा विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया जा रहा है।1
- गुना में खाद नहीं मिलने की शिकायत लेकर पहुंचे किसानः बोले-'जिंदगी हो गई माला पहनाते-पहनाते'; सिंधिया ने कलेक्टर से कहा- पेन-पैड निकालिए, नाम-नंबर नोट करिए1