logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

डीएम व एसपी की अध्यक्षता में उ0प्र0 उप-निरीक्षक नागरिक पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा आयोजित उ0प्र0 उप-निरीक्षक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा सम्पन्न कराए जाने सम्बंधित बैठक हुई आयोजित ।। परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं सुचितापूर्ण सम्पन्न कराने हेतु प्रशासनिक/पुलिस अधिकारीगण तत्परता एवं सतर्कता के साथ जिम्मेदारियों का करें निर्वहन भदोही 10 मार्च 2026:–जिलाधिकारी शैलेष कुमार व पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक, अपर जिलाधिकारी कुंवर वीरेन्द्र मौर्य, अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश उप-निरीक्षक पुलिस नागरिक समकक्ष पदो भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश उप-निरीक्षक नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा सम्पन्न कराये जाने हेतु जनपद स्तर पर गठित परीक्षा चयन समिति एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक सम्पन्न हुई। इस अवसर पर जिलाधिकारी शैलेष कुमार, पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक एवं अपर जिलाधिकारी कुंवर वीरेंद्र मौर्य सिंह उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश उप-निरीक्षक नागरिक पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा के संबंध में शासन के निर्देशों का हवाला देते हुए बताया कि दिनांक 14 मार्च से 15 मार्च को दो पालियों में (प्रथम पाली पूर्वान्ह 10.00 बजे से मध्याह्न 12.00 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपरान्ह 03 बजे से सायं 05 बजे तक) आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि जनपद में उ0प्र0 उप निरीक्षक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा कुल 06 परीक्षा केन्द्रों पर करायी जाएगी। जिलाधिकारी ने बताया कि उक्त परीक्षा को सकुशल, निर्विघ्न, निष्पक्ष एवं सुचितापूर्ण सम्पन्न कराने हेतु प्रत्येक स्तर पर सतर्कता, सजगता एवं अनुशासन बनाए रखने हेतु सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, एवं अतिरिक्त सहायक केन्द्र व्यवस्थापक की तैनाती कर दी गई है। उन्होंने बताया कि परीक्षा से संबंधित प्रश्न पुस्तिकाओं को परीक्षा के दिन कंट्रोल रूम से प्राप्त करने तथा परीक्षा केन्द्रों पर पहुँचाने एवं लाने हेतु सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा के सकुशल संचालन हेतु सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, एवं अतिरिक्त सहायक केन्द्र व्यवस्थापक की तैनाती परीक्षा केन्द्रवार की गई है। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत की गई समस्त तैयारियों की समीक्षा करते हुए अपर जिलाधिकारी ने ड्यूटी में लगाये गये समस्त अधिकारियों एवं अन्य संम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि परीक्षा को निष्पक्ष एवं सुचितापूर्ण सम्पन्न कराना हम सब की जिम्मेदारी है, इसमें अपने-अपने ड्यूटी के अनुसार पूर्ण निष्ठा एवं तत्परता के साथ कार्यो को सम्पन्न कराने की जिम्मेदारी सौपी गई है। उन्होंने कहा कि स्ट्रांगरूम प्रशासन व पुलिस की देख-रेख में रहेगा तथा सम्पूर्ण परीक्षा प्रक्रिया के दौरान कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय रहेंगे। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ संतोष चक को निर्देशित किया कि सभी परीक्षा केन्द्रों पर एम्बुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाये, परीक्षा केन्द्रों पर पीने का पानी, शौचालय एवं प्रकाश आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कराये जाने से संबन्धित निर्देश दिये गये। परीक्षा सम्पन्न कराये जाने की सम्पूर्ण तैयारी अभी से ही प्रारम्भ कर दी जाय जिससे परीक्षा सम्पन्न कराये जाने में किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि कहा कि ड्यूटी में लगाये गये सभी मजिस्ट्रेट एवं केन्द्र व्यस्थापक निर्देश पुस्तिका का गंभीरता से अध्ययन कर लें, किसी भी भ्रम की स्थिति में उसे अभी से क्लियर कर लें। उन्होंने कहा कि प्रश्न पत्र का मूवमेन्ट प्रशासन/पुलिस की निगरानी में होगा। सभी परीक्षा केन्द्रों एवं स्ट्रांगरूम में अग्निशमन उपकरणों को लगा दिया जाये। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सभी परीक्षा केन्द्रों सहित महत्वपूर्ण स्थानों पर पर्याप्त पुलिस व्यवस्था एवं सीसीटीवी कैमरों की उचित व्यवस्था की गई है। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित प्रशासनिक/पुलिस अधिकारियो को निर्देशित किया है कि सम्पूर्ण परीक्षा प्रक्रिया के दौरान परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इस बात का विशेष ध्यान रखा जाये। अधिकारीगण पूरी निष्ठा एवं सतर्कता के साथ अपने उत्तरदायित्वों को निर्वहन करना सुनिश्चित करेंगे। इस अवसर पर सभी सेक्टर/स्टैटिक मजिस्ट्रेट, समस्त उप जिलाधिकारी व पुलिस उपाधीक्षक, जिला विकास अधिकारी ज्ञान प्रकाश, उपायुक्त उद्योग, एआरटीओ राम सिंह, उप कृषि निदेशक डा0 अश्वनी सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवम पांडे, प्राचार्य केएनपीजी, सभी केंद्रों के प्रधानाचार्य, जिला विकास अधिकारी ज्ञानप्रकाश, सहित समस्त परीक्षा केन्द्र व्यवस्थापक एवं सम्बंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।।

5 hrs ago
user_TBT NEWS UP
TBT NEWS UP
Newspaper publisher Bhadohi, Uttar Pradesh•
5 hrs ago
30b94190-4e3f-4c9d-ac08-c0b0a7c67cb3

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • भदोही। कटरा बाजार में बरनवाल समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें होली मिलन समारोह की तैयारी को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बरनवाल समाज का होली मिलन समारोह 17 मार्च को शाम 6 बजे आयोजित किया जाएगा। बैठक में कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए पदाधिकारियों का चयन भी किया गया। इसमें संध्या बरनवाल को अध्यक्ष, रीना बरनवाल को उपाध्यक्ष, मोनी बरनवाल को मंत्री तथा एकता बरनवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं कार्यक्रम के संयोजक के रूप में रंजन बरनवाल और रेखा बरनवाल को जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि होली मिलन समारोह में हर वर्ष की तरह इस बार भी गीत-संगीत, रंग-गुलाल और गुजिया के साथ आपसी भाईचारे और उत्साह के बीच कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। आयोजकों ने कहा कि इस बार समारोह को पहले से और बेहतर तरीके से आयोजित करने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर ममता बरनवाल, रीना बरनवाल, पूजा, प्रीति, पूर्णिमा, रीना (कटरा), रीना (रामरायपुर), रंजन बरनवाल (रजपुरा), रंजन (भदोही), ममता, अनामिका, माला, यशी, सरिता, मनी, रेनू, निखिल बरनवाल, विनीत बरनवाल सहित समाज के कई लोग मौजूद रहे।
    1
    भदोही। कटरा बाजार में बरनवाल समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें होली मिलन समारोह की तैयारी को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बरनवाल समाज का होली मिलन समारोह 17 मार्च को शाम 6 बजे आयोजित किया जाएगा।
बैठक में कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए पदाधिकारियों का चयन भी किया गया। इसमें संध्या बरनवाल को अध्यक्ष, रीना बरनवाल को उपाध्यक्ष, मोनी बरनवाल को मंत्री तथा एकता बरनवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं कार्यक्रम के संयोजक के रूप में रंजन बरनवाल और रेखा बरनवाल को जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि होली मिलन समारोह में हर वर्ष की तरह इस बार भी गीत-संगीत, रंग-गुलाल और गुजिया के साथ आपसी भाईचारे और उत्साह के बीच कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। आयोजकों ने कहा कि इस बार समारोह को पहले से और बेहतर तरीके से आयोजित करने का प्रयास किया जाएगा।
इस अवसर पर ममता बरनवाल, रीना बरनवाल, पूजा, प्रीति, पूर्णिमा, रीना (कटरा), रीना (रामरायपुर), रंजन बरनवाल (रजपुरा), रंजन (भदोही), ममता, अनामिका, माला, यशी, सरिता, मनी, रेनू, निखिल बरनवाल, विनीत बरनवाल सहित समाज के कई लोग मौजूद रहे।
    user_Chandra balak roy
    Chandra balak roy
    भदोही, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • मध्य प्रदेश से आए संगीतकार महिला के द्वारा भजन
    4
    मध्य प्रदेश से आए संगीतकार महिला के द्वारा भजन
    user_Misty Helping Foundation
    Misty Helping Foundation
    Voice of people Gyanpur, Bhadohi•
    8 hrs ago
  • भदोही जिले के ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के पीपर गांव में पेट्रोल डालकर जलाने की सनसनीखेज घटना में बड़ा मोड़ सामने आया है। 55 वर्षीय जयसलाल सरोज की वाराणसी के BHU ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जयसलाल सरोज गांव के ग्राम प्रधान के घर हैंडपंप की पाइप मांगने गए थे, इसी दौरान विवाद हुआ और आरोप है कि प्रधान के बेटे ने उन पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। घटना में जयसलाल सरोज करीब 80 प्रतिशत झुलस गए थे। उन्हें पहले जिला अस्पताल और बाद में वाराणसी के BHU ट्रामा सेंटर रेफर किया गया था जहां मंगलवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी शैलेश कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने गांव पहुंचकर जांच की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर हत्या की धारा 302 सहित अन्य धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है। पूरे मामले की जांच जारी है और पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।#Bhadohi #BhadohiNews #UPNews #CrimeNews #BreakingNews #BHUtraumaCenter #Justice #UPPolice #HindiNews #ViralNews
    1
    भदोही जिले के ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के पीपर गांव में पेट्रोल डालकर जलाने की सनसनीखेज घटना में बड़ा मोड़ सामने आया है। 55 वर्षीय जयसलाल सरोज की वाराणसी के BHU ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि जयसलाल सरोज गांव के ग्राम प्रधान के घर हैंडपंप की पाइप मांगने गए थे, इसी दौरान विवाद हुआ और आरोप है कि प्रधान के बेटे ने उन पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।
घटना में जयसलाल सरोज करीब 80 प्रतिशत झुलस गए थे। उन्हें पहले जिला अस्पताल और बाद में वाराणसी के BHU ट्रामा सेंटर रेफर किया गया था जहां मंगलवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी शैलेश कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने गांव पहुंचकर जांच की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर हत्या की धारा 302 सहित अन्य धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है।
पूरे मामले की जांच जारी है और पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।#Bhadohi
#BhadohiNews
#UPNews
#CrimeNews
#BreakingNews
#BHUtraumaCenter
#Justice
#UPPolice
#HindiNews
#ViralNews
    user_NEWS TIME UP
    NEWS TIME UP
    Waiter/Waitress Bhadohi, Uttar Pradesh•
    9 hrs ago
  • हेडलाइंस: कलनुआ में श्रीमद भागवत कथा का पांचवां दिन सम्पन्न, व्यास पंडित राघवेंद्र प्रपन्नाचार्य ने सुनाया भक्ति का संदेश समाचार: भदोही जनपद के जंगीगंज स्थित कलनुआ गांव में चल रही श्रीमद भागवत कथा का पांचवां दिन व्यास पीठ से पंडित राघवेंद्र प्रपन्नाचार्य जी के मुखारविंद से श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ सम्पन्न हुआ। कथा के दौरान आचार्य जी ने भगवान की भक्ति, धर्म और सदाचार के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि श्रीमद भागवत कथा का श्रवण करने से मनुष्य के जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं और उसे आध्यात्मिक शांति की प्राप्ति होती है। कथा श्रवण के लिए क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रतिदिन पहुंच रहे हैं और भक्ति भाव से कथा का रसपान कर रहे हैं। व्यास जी महाराज ने भगवान की लीलाओं का वर्णन करते हुए भक्तों को धर्म के मार्ग पर चलने और समाज में प्रेम व भाईचारे का संदेश दिया।
    1
    हेडलाइंस:
कलनुआ में श्रीमद भागवत कथा का पांचवां दिन सम्पन्न, व्यास पंडित राघवेंद्र प्रपन्नाचार्य ने सुनाया भक्ति का संदेश
समाचार:
भदोही जनपद के जंगीगंज स्थित कलनुआ गांव में चल रही श्रीमद भागवत कथा का पांचवां दिन व्यास पीठ से पंडित राघवेंद्र प्रपन्नाचार्य जी के मुखारविंद से श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ सम्पन्न हुआ। कथा के दौरान आचार्य जी ने भगवान की भक्ति, धर्म और सदाचार के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि श्रीमद भागवत कथा का श्रवण करने से मनुष्य के जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं और उसे आध्यात्मिक शांति की प्राप्ति होती है।
कथा श्रवण के लिए क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रतिदिन पहुंच रहे हैं और भक्ति भाव से कथा का रसपान कर रहे हैं। व्यास जी महाराज ने भगवान की लीलाओं का वर्णन करते हुए भक्तों को धर्म के मार्ग पर चलने और समाज में प्रेम व भाईचारे का संदेश दिया।
    user_Ram sajivan pandey
    Ram sajivan pandey
    Social worker ज्ञानपुर, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • ज्ञानपुर कोतवाली प्रभारी अंजनी कुमार राय मौके पर पहुंचे। और भीम आर्मी के लोगों को समझा रहे, किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही, असली आराधी को गिरफ्तार कर दंड दिया जाएगा, कानून अपने हाथ में लेने की हिमाकत न करें लोग लॉ एंड ऑर्डर बिगड़ने पर कार्यवाही होगी इसे ध्यान में रखो
    3
    ज्ञानपुर कोतवाली प्रभारी अंजनी कुमार राय मौके पर पहुंचे।
और भीम आर्मी के लोगों को समझा रहे, किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही, असली आराधी को गिरफ्तार कर दंड दिया जाएगा, कानून अपने हाथ में लेने की हिमाकत न करें लोग 
लॉ एंड ऑर्डर बिगड़ने पर कार्यवाही होगी इसे ध्यान में रखो
    user_Rajesh pandey
    Rajesh pandey
    ज्ञानपुर, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी समेत तीन डकैत गिरफ्तार, पैरों में लगी गोली भदोही जनपद के औराई थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मंगलवार तड़के पुलिस मुठभेड़ के दौरान ₹50,000 के इनामी समेत तीन अंतरराज्यीय बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ के दौरान तीनों अभियुक्तों के पैर में गोली लगी, जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औराई भेजा गया है। पुलिस के अनुसार सभी की स्थिति सामान्य है। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। मंगलवार तड़के करीब 2:10 बजे औराई पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि संदिग्ध बदमाश कोठरा बाईपास के पास मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर जांच शुरू की। इसी दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर तमंचे से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा में फायर किया, जिसमें तीनों बदमाशों के बाएं पैर में घुटने के नीचे गोली लग गई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान पंकज राव (38) निवासी नटवलिया थाना कसिया जनपद कुशीनगर, सर्वेश सिंह (28) निवासी बाबूछपरा मोरबन थाना रामकोला जनपद कुशीनगर और सकलेन (44) निवासी अहरौली राय थाना कसिया जनपद कुशीनगर के रूप में हुई है। तीनों के खिलाफ विभिन्न जनपदों में क्रमशः 28, 13 और 27 आपराधिक मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से तीन तमंचा 315 बोर, तीन खोखा कारतूस, पांच जिंदा कारतूस, एक सफेद रंग की बिना नंबर प्लेट की मारुति सुजुकी बलेनो कार, तीन मोबाइल फोन तथा लूट के 8 हजार रुपये बरामद किए हैं। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि 17 फरवरी 2026 को उन्होंने औराई थाना क्षेत्र के जयरामपुर में बैंक से 49 हजार रुपये निकालकर बाहर आए एक बुजुर्ग को झांसे में लेकर अपनी कार में बैठाया और घोसिया ओवरब्रिज के पास उनसे रुपये छीनकर फरार हो गए थे। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त लूट की एक और घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। इस संबंध में थाना औराई में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा घटना स्थल का फोरेंसिक टीम के साथ निरीक्षण भी कराया गया है।
    1
    पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी समेत तीन डकैत गिरफ्तार, पैरों में लगी गोली
भदोही जनपद के औराई थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मंगलवार तड़के पुलिस मुठभेड़ के दौरान ₹50,000 के इनामी समेत तीन अंतरराज्यीय बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ के दौरान तीनों अभियुक्तों के पैर में गोली लगी, जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औराई भेजा गया है। पुलिस के अनुसार सभी की स्थिति सामान्य है।
पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। मंगलवार तड़के करीब 2:10 बजे औराई पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि संदिग्ध बदमाश कोठरा बाईपास के पास मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर जांच शुरू की। इसी दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर तमंचे से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा में फायर किया, जिसमें तीनों बदमाशों के बाएं पैर में घुटने के नीचे गोली लग गई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान पंकज राव (38) निवासी नटवलिया थाना कसिया जनपद कुशीनगर, सर्वेश सिंह (28) निवासी बाबूछपरा मोरबन थाना रामकोला जनपद कुशीनगर और सकलेन (44) निवासी अहरौली राय थाना कसिया जनपद कुशीनगर के रूप में हुई है। तीनों के खिलाफ विभिन्न जनपदों में क्रमशः 28, 13 और 27 आपराधिक मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं।
पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से तीन तमंचा 315 बोर, तीन खोखा कारतूस, पांच जिंदा कारतूस, एक सफेद रंग की बिना नंबर प्लेट की मारुति सुजुकी बलेनो कार, तीन मोबाइल फोन तथा लूट के 8 हजार रुपये बरामद किए हैं।
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि 17 फरवरी 2026 को उन्होंने औराई थाना क्षेत्र के जयरामपुर में बैंक से 49 हजार रुपये निकालकर बाहर आए एक बुजुर्ग को झांसे में लेकर अपनी कार में बैठाया और घोसिया ओवरब्रिज के पास उनसे रुपये छीनकर फरार हो गए थे। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त लूट की एक और घटना को अंजाम देने की फिराक में थे।
इस संबंध में थाना औराई में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा घटना स्थल का फोरेंसिक टीम के साथ निरीक्षण भी कराया गया है।
    user_SHYAM SHUKLA
    SHYAM SHUKLA
    Farmer भदोही, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • ग्राम सभा पीपर गांव
    2
    ग्राम सभा पीपर गांव
    user_ज्वाला प्रसाद
    ज्वाला प्रसाद
    औराई, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by ज्वाला प्रसाद
    1
    Post by ज्वाला प्रसाद
    user_ज्वाला प्रसाद
    ज्वाला प्रसाद
    औराई, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.