Shuru
Apke Nagar Ki App…
पिछले कल शाम, दिनांक 02/03/2026 को STF कुल्लू की टीम ने भुंतर - मणिकर्ण रोड पर स्थान siund के पास नाकाबंदी के दौरान *दो व्यक्तियों से 5.34 gm Heroin/चिट्ठा तथा 91500 कैश बरामद किया।* उपरोक्त दोनों आरोपी मणिकरण से भुंतर की तरफ एक टैक्सी से आ रहे थे। आरोपीयों की पहचान अमरजीत सिंह सुपुत्र गुरमीत सिंह RO H No 257LB St No 1 न्यू कपूर नगर सुल्तानविंद रोड अमृतसर पंजाब उम्र 28 साल तथा सुशांन सुपुत्र भौजा पुजारी RO नजदीक मंजू नाथ टायर फैक्ट्री कुलशेखर बंगलौर उम्र 29 साल के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना भुंतर में एनडी&पीएस एक्ट की धारा 21व 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है ।आगे की जांच थाना भुंतर द्वारा की जा रही है।
Munishkoundal
पिछले कल शाम, दिनांक 02/03/2026 को STF कुल्लू की टीम ने भुंतर - मणिकर्ण रोड पर स्थान siund के पास नाकाबंदी के दौरान *दो व्यक्तियों से 5.34 gm Heroin/चिट्ठा तथा 91500 कैश बरामद किया।* उपरोक्त दोनों आरोपी मणिकरण से भुंतर की तरफ एक टैक्सी से आ रहे थे। आरोपीयों की पहचान अमरजीत सिंह सुपुत्र गुरमीत सिंह RO H No 257LB St No 1 न्यू कपूर नगर सुल्तानविंद रोड अमृतसर पंजाब उम्र 28 साल तथा सुशांन सुपुत्र भौजा पुजारी RO नजदीक मंजू नाथ टायर फैक्ट्री कुलशेखर बंगलौर उम्र 29 साल के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना भुंतर में एनडी&पीएस एक्ट की धारा 21व 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है ।आगे की जांच थाना भुंतर द्वारा की जा रही है।
More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
- 🔱 चंबा के ऐतिहासिक चौगान में गूंजे “हर-हर महादेव” के जयकारे 🔱 देवभूमि चंबा ने एक बार फिर इतिहास और आस्था के अद्भुत संगम का साक्षी बनकर पूरे वातावरण को शिवमय कर दिया 🙏 करीब 1000 वर्षों पुराने सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दिव्य अवशेषों के चंबा पहुंचने पर हजारों श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। चौगान मैदान में वेद मंत्रों, भक्ति और ध्यान की ऊर्जा ने हर दिल को छू लिया ❤️ 🕉️ गुरुकुल के नन्हे वेद बटुकों के मंत्रोच्चारण से गूंजा वातावरण 🕉️ सामूहिक ध्यान और सत्संग में श्रद्धालुओं ने पाया आत्मिक सुकून 🕉️ “हर-हर महादेव” के जयघोष से पूरा चंबा हुआ भक्तिमय आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर के मार्गदर्शन में आयोजित यह भव्य कार्यक्रम केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण का प्रतीक बनकर उभरा 💫 👉 10 दिवसीय हिमाचल सोमनाथ ज्योतिर्लिंग यात्रा अब प्रदेश के विभिन्न जिलों में आस्था की अलख जगाएगी 👉 कांगड़ा, हमीरपुर, ऊना, मंडी, कुल्लू, सोलन, शिमला होते हुए नाहन तक पहुंचेगा यह पावन कारवां 🌄 चौगान—जहां शिव का पहला पड़ाव माना जाता है—आज फिर दिव्यता से भर उठा - 🙏 आइए, हम भी इस आध्यात्मिक जागरण का हिस्सा बनें और अपनी संस्कृति से जुड़ें1
- रिपोर्ट 2 अप्रैल बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज। उपमंडल अधिकारी (नागरिक) पंकज शर्मा ने वीरवार को नागरिक अस्पताल सैंज का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसडीएम के अचानक पहुंचने से अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान जहां एक ओर अस्पताल की सुविधाओं की पोल खुली, वहीं बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए चलाए जा रहे 'HPV टीकाकरण अभियान' की जमीनी हकीकत देखकर एसडीएम ने गहरी नाराजगी और चिंता व्यक्त की। ग्राउंड रिपोर्ट: 'डर' के आगे हार रही है बेटियों की 'सुरक्षा' निरीक्षण के दौरान खंड चिकित्सा अधिकारी (BMO) डॉ. नीलम शर्मा ने एक कड़वी सच्चाई पेश की। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की तमाम कोशिशों के बावजूद स्थानीय लोग इस जीवनरक्षक टीके में रुचि नहीं ले रहे हैं। आशा वर्करों की फीडबैक के अनुसार: भ्रांतियों का जाल: अभिभावकों के मन में वैक्सीन को लेकर कई तरह के भ्रम और डर बैठे हुए हैं। जागरूकता का अभाव: सूचना की कमी के कारण लोग इसे अपनी बेटियों के स्वास्थ्य के लिए खतरा मान रहे हैं। झिझक: फील्ड में काम कर रही टीमों को अभिभावकों के कड़े विरोध और झिझक का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल की 'सेहत' की भी हुई जांच एसडीएम पंकज शर्मा ने केवल टीकाकरण ही नहीं, बल्कि अस्पताल के अन्य विभागों का भी बारीकी से निरीक्षण किया: ओपीडी और लेबर रूम: सुविधाओं और साफ-सफाई के मानकों की जांच की गई। स्टॉक रजिस्टर: दवाइयों की उपलब्धता और रिकॉर्ड के रख-रखाव को देखा गया। निशुल्क सुविधा: एसडीएम ने इस बात पर जोर दिया कि जो टीका निजी अस्पतालों में हजारों रुपये का मिलता है, सरकार उसे मुफ्त उपलब्ध करवा रही है, जिसका लाभ हर पात्र बच्ची को मिलना चाहिए। "बेटियों का स्वास्थ्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सर्वाइकल कैंसर एक जानलेवा बीमारी है और यह टीका उससे बचने का एकमात्र 'अभेद कवच' है। मैं सभी अभिभावकों से अपील करता हूं कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और 5 अप्रैल को होने वाले अगले चरण में अपनी 14-15 साल की बेटियों का टीकाकरण सुनिश्चित करें।" — पंकज शर्मा, एसडीएम बंजार मिशन 5 अप्रैल: प्रशासन ने कसी कमर टीकाकरण के लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा करने के लिए प्रशासन ने अब पूरी ताकत झोंक दी है। 5 अप्रैल को होने वाले अगले चरण के लिए स्वास्थ्य विभाग और आशा वर्करों को विशेष निर्देश दिए गए हैं कि वे घर-घर जाकर लोगों की शंकाओं को दूर करें।1
- सुजानपुर सिविल हॉस्पिटल सुजानपुर में मध्य रात्रि अज्ञात चोर आ रहे हैं! इस घटना से लोग सहमे हुए हैं और सुरक्षा कर्मी लगाने की उठाई मांग है अस्पताल में एडमिट हुए पेशेंट बोले कि कमरों में कुंडीया नहीं लगी है1
- Post by Dinesh Kumar1
- Post by Dev Raj Thakur1
- घुमारवीं (बिलासपुर), 02 अप्रैल : प्रदेश सरकार के नगर व ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने आज घुमारवीं के गांव चुवाड़ी स्थित बल्ली मंदिर परिसर में आमजन के साथ सादगीपूर्ण ढंग से अपना 54वां जन्मदिन मनाया। इस दौरान उन्होंने ने धर्मपत्नी सोनिका धर्माणी संग स्थानीय मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। इसके उपरांत मंत्री ने कार्यकर्ताओं और लोगों के साथ केक भी काटा। कार्यक्रम के दौरान उन्हें शुभकामनाएं देने के लिए लोगों का तांता लगा रहा तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। मंत्री राजेश धर्माणी ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेश भर से मिल रही शुभकामनाओं और बधाइयों के लिए प्रदेशवासियों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का स्नेह ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और वे प्रदेश के विकास एवं जनसेवा के लिए निरंतर समर्पित रहेंगे। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी घुमारवीं ने बल्ली मंदिर परिसर में रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 65 लोगों ने रक्तदान किया। मंत्री राजेश धर्माणी ने रक्तदान करने वालों को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर पुरस्कृत भी किया। इस अवसर पर कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।1
- हमीरपुर में ट्रैफिक नियमों की उड़ रही धज्जियां 🚨 Triple Riding पर पुलिस सख्त | फिर भी लापरवाह युवा1
- दूध उत्पादकों की समस्याओं को लेकर 23 अप्रैल को दत्तनगर में होगा प्रदर्शन, रामपुर बैठक में बनी रणनीति1
- हमीरपुर सलासी स्थित होटल प्रबंधन संस्थान (आईएचएम) हमीरपुर का 14वां वार्षिक समारोह ‘उड़ान-2026’ वीरवार को मनाया गया। मुख्य अतिथि एसपी बलवीर सिंह ने दीप प्रज्जवलन के साथ इस समारोह का शुभारंभ किया। समारोह की विशिष्ट अतिथि विजया ठाकुर और एडीसी हमीरपुर एवं संस्थान के कार्यकारी प्रधानाचार्य अभिषेक गर्ग भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए एसपी ने कहा कि आईएचएम हमीरपुर ने बहुत कम समय में ही कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं और यहां के विद्यार्थी कई बड़ी कंपनियों में कार्यरत हैं तथा इन्होंने देश-विदेश में नाम कमाया है। इसके लिए विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों के साथ-साथ संस्थान के स्टाफ के सभी सदस्य भी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि होटल प्रबंधन एवं आतिथ्य के क्षेत्र में युवाओं के लिए विश्व भर में अन्नत संभावनाएं मौजूद हैं। युवाओें को इन संभावनाओं का भरपूर लाभ उठाना चाहिए। एसपी ने कहा कि आज के दौर में सफलता के लिए कोई न कोई स्किल अवश्य होना चाहिए। युवाओं के कौशल विकास के लिए आईएचएम हमीरपुर जैसे संस्थानों की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने विभिन्न शैक्षणिक, खेल और अन्य गतिविधियों में सराहनीय प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए एडीसी एवं संस्थान के कार्यकारी प्रधानाचार्य अभिषेक गर्ग ने कहा कि यह वार्षिक उत्सव केवल विद्यार्थियों की उपलब्धियों को पुरस्कृत करने का दिन ही नहीं है, बल्कि यह उनकी मेहनत और समर्पण को उत्सव की तरह मनाने का दिन भी है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे जीवन में निरंतर मेहनत एवं अनुशासन के साथ आगे बढ़ें और अपने लिए सुनहरा भविष्य सुनिश्चित करें। इससे पहले, संस्थान के विभागाध्यक्ष पुनीत बंटा ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि आईएचएम हमीरपुर की प्लेसमेंट का आंकड़ा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सौ प्रतिशत रहा। उन्होंने बताया कि गत 15 वर्षाें के दौरान संस्थान में तीन वर्षीय डिग्री के लगभग 950 विद्यार्थी, क्राफ्ट कोर्स फूड प्रोडक्शन के लगभग 441 छात्र और डिप्लोमा फूड एंड बेवरीज के लगभग 263 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर चुके हैं। समारोह में विद्यार्थियों ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। संस्थान के प्रवक्ता रोमी शर्मा ने मुख्य अतिथि, अन्य अतिथियों, स्टाफ और विद्यार्थियों का धन्यवाद किया। ------ सागर वीका को मिला सर्वश्रेष्ठ छात्र का खिताब समारोह में बीएससी एचएंडएचए के 2023-26 बैच के सागर वीका को सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी का पुरस्कार दिया गया। प्रियांशु शर्मा को मिक्सोलॉजी क्लब, रणवीर को गुरमय क्लब, सागर वीका को आतिथ्यम और माहुल राणा को सज्जाकार क्लब के सर्वश्रेष्ठ छात्र के पुरस्कार दिए गए। शैक्षणिक गतिविधियों में सत्र 2024-25 के तृतीय वर्ष के लिए कनिका बनियाल को प्रथम, मनीश रावत को द्वितीय व राहुल शर्मा को तृतीय पुरस्कार मिला। द्वितीय वर्ष के लिए प्रियांशु शर्मा को प्रथम, कार्तिक शर्मा को द्वितीय और सागर वीका को तृतीय पुरस्कार मिला। प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों में परीक्षित ठाकुर प्रथम, राहुल ठाकुर द्वितीय और अंशित पठानिया तृतीय रहे। क्राफ्ट कोर्स फूड प्रोडक्शन में कार्तिक शर्मा प्रथम, दीपक द्वितीय और अंकित मिन्हास तृतीय, डिप्लोमा फूड एंड बीबरेज में नंदिनी प्रथम, विकास द्वितीय और निखिल तृतीय रहे।2