Shuru
Apke Nagar Ki App…
6 तारीख को सामाजिक कुर्तियों का प्रचलन अधिक होने पर आप उन पर ध्यान देने और उन्हें बंद करने के लिए महापंचायत के लिए यह गीत
खबरदार पलवल
6 तारीख को सामाजिक कुर्तियों का प्रचलन अधिक होने पर आप उन पर ध्यान देने और उन्हें बंद करने के लिए महापंचायत के लिए यह गीत
More news from हरियाणा and nearby areas
- 6 तारीख को सामाजिक कुर्तियों का प्रचलन अधिक होने पर आप उन पर ध्यान देने और उन्हें बंद करने के लिए महापंचायत के लिए यह गीत1
- 🚨 नूंह पुलिस की बड़ी कार्रवाई 🚔 नूंह पुलिस ने हत्या के मामलें में वांछित आरोपी शकील पुत्र रशीद निवासी लहरवाड़ी पुन्हाना को गिरफ्तार किया है। 🔹आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज था। 🔹 आरोपी को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया जाएगा। 👮♂️ नूंह पुलिस की अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। #NuhPolice #PunhanaPolice #HaryanaPolice 🚔2
- बड़े शहरों से भी बड़ा विकास! हथीन को नई पहचान दिलाने की तैयारी—सुमित राजपूत का बड़ा बयान। #Hathin #HathinNews #Palwal #PalwalNews #HaryanaNews #HathinMunicipality #SumitRajput #Development #HaryanaTimes #BreakingNews #ViralNews #TrendingNews #HathinVikas1
- फरीदाबाद में नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 27वें दिन भी जारी है। लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे कर्मचारियों का गुस्सा अब बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में आज सफाई कर्मचारियों ने कैबिनेट मंत्री एवं शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल का पुतला फूंककर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सरकार के साथ कई दौर की बातचीत और आश्वासन के बावजूद उनकी प्रमुख मांगों को अब तक लिखित रूप से लागू नहीं किया गया है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगों का समाधान नहीं होता, आंदोलन जारी रहेगा। सफाई कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, ठेका प्रथा खत्म करना, सफाई और सीवर कर्मचारियों के रिक्त पदों पर नियमित भर्ती करना तथा सरकार के साथ हुए पुराने समझौतों को लागू करना शामिल है।1
- लखनऊ में आयोजित आउटसोर्स कार्मिकों की सुरक्षा और (UPCOS) के शुभारंभ हेतु । उत्तर प्रदेश के राजधानी लखनऊ में आउटसोर्स सेवा निगम (UPCOS) के शुभारंभ हेतु लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मोर्य व ब्रिजेश पाठक के नेतृत्व आउटसोर्स कार्मिकों का PUCOS का शुभारंभ हुए।1
- श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय दूधौला पलवल के एसवीएसयू सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल सतेंद्र कुमार सौरोत को राज्य शिक्षक अवार्ड-2024 के लिए चुना गया है। उन्हें यह अवार्ड शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया जाएगा। शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में उन्हें सम्मानित किया जाएगा। पलवल पुरस्कार स्वरूप उन्हें एक लाख रुपए नकद, मेडल, शॉल और प्रशस्ति पत्र भेंट किया जाएगा। इस उपलब्धि के लिए श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने उन्हें बधाई दी देते हुए कहा कि सतेंद्र कुमार सौरोत एक आदर्श शिक्षक हैं। उन्होंने पूरे समर्पण के साथ शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दिया है। प्रिंसिपल सतेंद्र कुमार सौरोत ने कहा कि उनके नेतृत्व में एसवीएसयू सीनियर सेकेंडरी स्कूल कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि अनुशासन और निष्ठा से शिक्षण करना उनकी प्राथमिकता रहा है। इस पुरस्कार के लिए चयनित होने पर उन्होंने हरियाणा सरकार और शिक्षा विभाग के प्रति कृतज्ञता जताई। गौरतलब है कि सतेन्द्र कुमार सौरोत पूर्व में गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल फरीदाबाद में प्राचार्य थे और वर्तमान में एसवीएसयू सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्राचार्य के रूप में कार्यरत हैं और यह इनोवेटिव कैटेगरी में देश का पहला स्किल स्कूल है।1
- हवन नगर गांव में रास्ते पर भरा गंदा पानी, ग्रामीण परेशान नगीना खंड के हवन नगर गांव में नगीना-होडल रोड से गांव की तरफ जाने वाले रास्ते पर गंदा पानी भरा हुआ है। सिद्दीक के घर से तय्या के घर तक जलभराव होने से ग्रामीणों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। स्थानीय निवासी आस मोहम्मद, सिद्दीक, संतोष, सतपाल, महावीर और शहाबुद्दीन का कहना है कि समस्या को लेकर सरपंच को कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द जलभराव की समस्या दूर कराने की मांग की है।1
- सभी स्टेक होल्डर्स ‘नया सफर’ (परिवर्तन) योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं : सचिव आरटीए *- जिला परिवहन अधिकारी एवं सचिव क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण जितेन्द्र कुमार ने ‘नया सफर’ (परिवर्तन) योजना के तहत स्टेक होल्डर्स से किया योजना का लाभ उठाने का आह्वान** *- केंद्र सरकार ने स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा देने के लिए शुरू की ‘नया सफर’ (परिवर्तन) योजना* *- बीएस-4 ट्रकों और बसों को हटाकर बीएस-6, सीएनजी या ईवी से बदलना है योजना का मुख्य उद्देश्य* *- नए बीएस-6 या इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर मिलेगी 100 प्रतिशत एमवी टैक्स छूट और रजिस्ट्रेशन शुल्क माफी* *पलवल, 2 सितंबर।* जिला परिवहन अधिकारी एवं सचिव क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण जितेन्द्र कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के माध्यम से दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में वायु प्रदूषण कम करने और स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ऐतिहासिक ‘नया सफर’ (परिवर्तन) योजना शुरू की गई है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य पुराने और प्रदूषण फैलाने वाले बीएस-4 ट्रकों और बसों को हटाकर बीएस-6, सीएनजी या इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) से बदलना है, जिससे ट्रक और बस मालिकों को लाभ होगा। उन्होंने ‘नया सफर’ (परिवर्तन) याजना के तहत स्टेक होल्डर्स से योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। सचिव क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण जितेन्द्र कुमार ने योजना के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना का वित्तपोषण आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र योजना बोर्ड (एनसीआरपीबी) द्वारा और कार्यान्वयन सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय और पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है। हरियाणा सरकार की ओर से ‘नया सफर’ (परिवर्तन) योजना के तहत टैक्स छूट, ब्याज सबवेंशन, फ्यूल वाउचर और रजिस्ट्रेशन शुल्क माफी जैसे बड़े प्रोत्साहन दिए जाएंगे, जिससे हरियाणा में आर्थिक लाभ के साथ-साथ पर्यावरणीय सुधार भी होगा। सचिव क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण जितेन्द्र कुमार ने कहा कि ‘नया सफर’ (परिवर्तन) योजना के तहत दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में पंजीकृत उन ट्रकों और बसों के मालिकों को प्रोत्साहित किया जाएगा जो बीएस-4 या उससे पहले के उत्सर्जन मानकों का पालन करते हैं, ताकि वे उन्हें बीएस-6 या उससे भी सख्त उत्सर्जन मानकों का पालन करने वाले वाहनों या इलेक्ट्रिक वाहनों से बदल सकें। स्वच्छ परिवहन प्रौद्योगिकियों की ओर बदलाव को गति देकर इस योजना से वाहनों से होने वाले उत्सर्जन में उल्लेखनीय कमी आने और दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में वायु गुणवत्ता में सुधार होने की उम्मीद है। सचिव क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण जितेन्द्र कुमार ने स्पष्ट किया कि बीएस-3 या उससे पुराने वाहनों के लिए पंजीकृत वाहन स्क्रैपिंग सुविधाओं पर स्क्रैप कराना अनिवार्य है, जबकि बीएस-4 वाहनों को एनसीआर के बाहर गैर-एनसीएपी शहरों/कस्बों में स्क्रैप या बेचा जा सकता है। इसके बाद मालिकों को एनसीआर के भीतर बीएस-6 या उससे भी सख्त मानकों के अनुरूप या इलेक्ट्रिक वाहन खरीदना और पंजीकृत कराना होगा। दिल्ली में हालांकि इस योजना के तहत खरीदे गए हल्के मालवाहक वाहन इलेक्ट्रिक होने चाहिए, जबकि बसें केवल बीएस-6 सीएनजी या इलेक्ट्रिक होनी चाहिए। सरकारी वाहन इस योजना से बाहर हैं। *इस योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ* सचिव क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण जितेन्द्र कुमार ने कहा कि ‘नया सफर’ (परिवर्तन) योजना के केंद्र सरकार पांच साल के लिए ऋण पर 5 प्रतिशत ब्याज सब्सिडी, वाहन की श्रेणी के आधार पर 4,800 रुपये तक के मासिक ईंधन वाउचर और इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने या जमा प्रमाणपत्र के व्यापार के लिए एकमुश्त लाभ प्रदान करेगी। इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने वालों को वाहन की कैटेगरी अनुसार 64 हजार से लेकर 2.56 लाख तक का एकमुश्त प्रोत्साहन भी मिलेगा। इसके अलावा वाहन निर्माता कंपनियां नए वाहनों की खरीद पर 8 प्रतिशत तक की अतिरिक्त छूट देंगी। सरकार का मानना है कि योजना से वाहन बिक्री, ऑटोमोबाइल उद्योग और परिवहन क्षेत्र को नई गति मिलेगी तथा रोजगार और आर्थिक गतिविधियों में भी वृद्धि होगी। *5 प्रतिशत ब्याज सबवेंशन तथा पांच वर्षों तक फ्यूल वाउचर की मिलेगी सुविधा : सचिव क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण* सचिव क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण जितेन्द्र कुमार ने बताया कि इस योजना के तहत बीएस-4 और उससे पुराने ट्रकों एवं बसों को हटाकर बीएस-6, सीएनजी और इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा दिया जाएगा। सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के अनुसार योजना से प्रदूषण में कमी आने के साथ-साथ परिवहन क्षेत्र में आधुनिक तकनीक को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने बताया कि योजना के तहत पात्र वाहन मालिकों को नए बीएस-6 या इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर 100 प्रतिशत मोटर वाहन (एमवी) टैक्स छूट, 100 प्रतिशत रजिस्ट्रेशन शुल्क माफी, 5 प्रतिशत ब्याज सबवेंशन तथा पांच वर्षों तक फ्यूल वाउचर की सुविधा दी जाएगी। *‘नया सफर’ पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा योजना का संचालन : जिला परिवहन अधिकारी** जिला परिवहन अधिकारी एवं सचिव क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण जितेन्द्र कुमार ने स्पष्ट किया कि योजना का लाभ केवल उन ट्रक और बस मालिकों को मिलेगा जिनके वाहन एनसीआर में पंजीकृत हैं और बीएस-4 या उससे पुराने उत्सर्जन मानकों के हैं। बीएस-3 और उससे पुराने वाहनों को अधिकृत स्क्रैपिंग केंद्रों पर स्क्रैप करना अनिवार्य होगा, जबकि बीएस-4 वाहनों को स्क्रैप करने या एनसीआर से बाहर गैर-एनसीएपी क्षेत्रों में बेचने का विकल्प दिया गया है। योजना का संचालन पूरी तरह डिजिटल ‘नया सफर’ पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा, जिससे लाभार्थी अपनी पात्रता, सबवेंशन और फ्यूल वाउचर की जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकेंगे। 0001