बरेली में उर्स-ए-रज़वी की तैयारियां बड़े पैमाने पर की जा रही हैं और ज़ायरीन की सहूलियत के लिए लगातार बैठकों का दौर जारी है। सभी तैयारियां दरगाह प्रमुख हज़रत मौलाना सुब्हान रज़ा खान (सुब्हानी मियां) की सरपरस्ती तथा सज्जादानशीन मुफ्ती बदरूशरिया मुफ्ती अहसन रज़ा क़ादरी (अहसन मियां) व सय्यद आसिफ मियां की देखरेख में चलाई जा रही हैं। उर्स की सभी रस्में दरगाह आला हज़रत समेत इस्लामिया मैदान में अदा की जाएंगी। इस उर्स के दौरान देश-विदेश से आने वाले अकीदतमंद दरगाह पर चादर व अकीदत के फूल पेश कर दुनिया भर में अमन ओ सुकून की दुआ करते हैं, जबकि बरेली और आसपास के जिलों से लोग पैदल जुलूस की शक्ल में चादरें लेकर पहुंचते हैं। दरगाह पर हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां ने सभी जुलूस कमेटियों को हिदायत दी है कि चादर जुलूस में डीजे का इस्तेमाल बिल्कुल न करें। उन्होंने कहा कि डीजे शोर-शराबे के साथ फिजूलखर्ची को बढ़ावा देता है, इसलिए डीजे की जगह एक या दो सुराही का इस्तेमाल करें और लंबी कपड़े की चादर की जगह फूलों की डली लेकर अपने तयशुदा रास्तों से दरगाह आएं। इसके अलावा नबी-ए-करीम द्वारा दी गई तालीमात (शिक्षा) लिखी तख्तियां लेकर जुलूस में शामिल होने का सुझाव दिया गया। उन्होंने अपील की कि अल्लाह की रज़ा के लिए कपड़े की चादर और डीजे पर खर्च होने वाली रकम को जरूरतमंद मदरसों व स्कूली छात्रों की फीस, किताबों, बीमारों की दवा और बेसहारा लोगों के राशन के इंतजाम में खर्च करें। दरगाह के मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी ने बताया कि बैठक में वालंटियर्स और लंगर कमेटियों ने उर्स में बेहतर व्यवस्थाएं करने के संबंध में अपनी राय रखी। बैठक का संचालन शाहिद नूरी ने किया और जिले भर से आई लंगर कमेटियों का आभार जताया। मौलाना बशीर उल क़ादरी, मास्टर कमाल, औररंगज़ेब नूरी, परवेज़ नूरी, अब्दुल माजिद और इशरत नूरी सहित बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने अपने विचार साझा किए। अंत में खुसूसी दुआ के बाद सभी में लंगर तकसीम किया गया।

- बरेली के थाना विथरी चैनपुर क्षेत्र से एक मामला सामने आया है, जहाँ एक महिला ने अपने पति के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। अपने साथ हुई घटना को लेकर पीड़िता ने इंसाफ की गुहार लगाई है।1
- बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र स्थित हरदुआ किफायत उल्ला गांव में शुक्रवार सुबह कूड़ा फेंकने जा रहे एक ग्रामीण को सांप ने डस लिया। पीड़ित की पहचान स्वर्गीय राम भरोसे लाल के 50 वर्षीय पुत्र बेनीराम के रूप में हुई है। सुबह करीब पांच बजे घर की सफाई करने के बाद जब वे खेत में कूड़ा फेंकने जा रहे थे, तभी रास्ते में बैठे सांप ने उनके पैर में डस लिया। सांप के डसने के बाद बेनीराम किसी तरह घर पहुंचे और परिजनों को घटना की जानकारी दी। हालत बिगड़ते देख परिजन उन्हें बिना देर किए तत्काल जिला अस्पताल ले गए, जहां इमरजेंसी वार्ड में उनका इलाज चल रहा है।1
- बरेली में उर्स-ए-रज़वी की तैयारियां बड़े पैमाने पर की जा रही हैं और ज़ायरीन की सहूलियत के लिए लगातार बैठकों का दौर जारी है। सभी तैयारियां दरगाह प्रमुख हज़रत मौलाना सुब्हान रज़ा खान (सुब्हानी मियां) की सरपरस्ती तथा सज्जादानशीन मुफ्ती बदरूशरिया मुफ्ती अहसन रज़ा क़ादरी (अहसन मियां) व सय्यद आसिफ मियां की देखरेख में चलाई जा रही हैं। उर्स की सभी रस्में दरगाह आला हज़रत समेत इस्लामिया मैदान में अदा की जाएंगी। इस उर्स के दौरान देश-विदेश से आने वाले अकीदतमंद दरगाह पर चादर व अकीदत के फूल पेश कर दुनिया भर में अमन ओ सुकून की दुआ करते हैं, जबकि बरेली और आसपास के जिलों से लोग पैदल जुलूस की शक्ल में चादरें लेकर पहुंचते हैं। दरगाह पर हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां ने सभी जुलूस कमेटियों को हिदायत दी है कि चादर जुलूस में डीजे का इस्तेमाल बिल्कुल न करें। उन्होंने कहा कि डीजे शोर-शराबे के साथ फिजूलखर्ची को बढ़ावा देता है, इसलिए डीजे की जगह एक या दो सुराही का इस्तेमाल करें और लंबी कपड़े की चादर की जगह फूलों की डली लेकर अपने तयशुदा रास्तों से दरगाह आएं। इसके अलावा नबी-ए-करीम द्वारा दी गई तालीमात (शिक्षा) लिखी तख्तियां लेकर जुलूस में शामिल होने का सुझाव दिया गया। उन्होंने अपील की कि अल्लाह की रज़ा के लिए कपड़े की चादर और डीजे पर खर्च होने वाली रकम को जरूरतमंद मदरसों व स्कूली छात्रों की फीस, किताबों, बीमारों की दवा और बेसहारा लोगों के राशन के इंतजाम में खर्च करें। दरगाह के मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी ने बताया कि बैठक में वालंटियर्स और लंगर कमेटियों ने उर्स में बेहतर व्यवस्थाएं करने के संबंध में अपनी राय रखी। बैठक का संचालन शाहिद नूरी ने किया और जिले भर से आई लंगर कमेटियों का आभार जताया। मौलाना बशीर उल क़ादरी, मास्टर कमाल, औररंगज़ेब नूरी, परवेज़ नूरी, अब्दुल माजिद और इशरत नूरी सहित बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने अपने विचार साझा किए। अंत में खुसूसी दुआ के बाद सभी में लंगर तकसीम किया गया।1
- उत्तर प्रदेश में 'हित अनहित पसु पच्छिउ जाना' की भावना को दर्शाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोवंश को चारा खिलाया। पशु-पक्षी भी अपने भले और बुरे को समझते हैं, इसी भाव के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोवंश को चारा खिलाने का कार्य किया।1
- बरेली के बिथरी चैनपुर क्षेत्र स्थित ग्राम तैयतपुर में पारिवारिक विवाद के दौरान बीच-बचाव करने उठे 70 वर्षीय रामदीन (पुत्र जसवंत) की उनके ही 32 वर्षीय बेटे बाबू राम ने चाकू मारकर हत्या कर दी। सीओ हाईवे देवेश सिंह के अनुसार, दोपहर करीब 2 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि वृद्ध की चाकू लगने से मौत हो गई है, जिसके बाद पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। परिजनों और ग्रामीणों ने बताया कि बाबू राम का अपनी पत्नी से किसी घरेलू बात को लेकर विवाद हो रहा था। पास में ही बैठे पिता रामदीन जब बीच-बचाव करने के लिए उठे, तो बेटे बाबू राम ने उनके सीने पर चाकू से वार कर दिया। इस हमले में रामदीन गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। घटनास्थल पर फील्ड यूनिट को बुलाया गया और हत्या में इस्तेमाल आला कत्ल बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने मृतक का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की ओर से अभी तक कोई तहरीर उपलब्ध नहीं कराई गई है और मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।1
- जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को बेहद दुखद और शर्मनाक घटना बताया गया है। आरोप लगाया गया है कि इस दौरान बेटियों के कपड़े तक फट गए। इस कार्रवाई के विरोध में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपने पदों से तुरंत इस्तीफा देने की मांग की गई है। महामहिम राष्ट्रपति से अपील की गई है कि वे किसी पार्टी विशेष का ध्यान न रखते हुए देश के हित, जनता, शिक्षा और आर्थिक नीति को ध्यान में रखकर मौजूदा सरकार को तत्काल बर्खास्त करें और देश में राष्ट्रपति शासन लागू करें। इसमें चेतावनी दी गई है कि अगर समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो देश में गृहयुद्ध के हालात बन सकते हैं, जिसकी नींव रखी जा चुकी है। ऑल इंडिया मुस्लिम मस्जिद पार्टी की ओर से राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग करते हुए कहा गया है कि जो युवा छात्र मांग कर रहे हैं, उसे पूरा किया जाना चाहिए, वरना इसके परिणाम बहुत गंभीर हो सकते हैं। इस दौरान जय हिंद, जय संविधान, जय हिंदुस्तान और छात्र संघ जिंदाबाद के नारे भी बुलंद किए गए हैं।1
- बरेली पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में आयोजित 74वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक फुटबॉल प्रतियोगिता का शुक्रवार को भव्य समापन हो गया। 20 से 24 जुलाई तक चले इस टूर्नामेंट में पुरुष वर्ग की 11 और महिला वर्ग की 6 जोनल टीमों के बीच कुल 24 मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता के रोमांचक फाइनल मुकाबलों में महिला वर्ग में बरेली जोन ने मेरठ जोन को 2-0 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की, वहीं पुरुष वर्ग के फाइनल में गोरखपुर जोन ने मेरठ जोन को 3-1 से मात देकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि डीआईजी बरेली परिक्षेत्र अजय कुमार साहनी ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक क्षमता को बढ़ाते हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व कौशल भी विकसित करते हैं। व्यक्तिगत प्रदर्शन के आधार पर पुरुष वर्ग में वाराणसी जोन के अमन सिंह को बेस्ट स्कोरर और गोरखपुर जोन के मिथलेश यादव को बेस्ट गोलकीपर का पुरस्कार दिया गया। वहीं महिला वर्ग में बरेली जोन की शिवानी गोयल बेस्ट स्कोरर और लता बेस्ट गोलकीपर चुनी गईं। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अंशिका वर्मा, पुलिस अधीक्षक उत्तरी मुकेश चंद मिश्र, पुलिस अधीक्षक यातायात मो. अकमल खान, पुलिस अधीक्षक अपराध मनीष कुमार सोनकर, जनपद के समस्त पुलिस अधिकारी, पत्रकार एवं बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे। बरेली ने इस प्रतियोगिता की सफल मेजबानी कर पूरे प्रदेश की पुलिस टीमों का दिल जीत लिया।1
- उत्तर प्रदेश के बरेली में अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए प्रेमनगर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित एक शातिर आरोपी को मुकदमा दर्ज होने के महज 8 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बानखाना, थाना प्रेमनगर निवासी 24 वर्षीय इस्लाम कादिर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, इस्लाम कादिर अपने साथी सलमान के साथ मिलकर अंतरजनपदीय स्तर पर सक्रिय एक संगठित गिरोह चलाता था, जो लूट और चोरी जैसी वारदातों को अंजाम देकर अवैध कमाई करता था। पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अपने साथी के साथ मिलकर चोरी और लूट की घटनाएं करता था और उसी से अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ पहले से भी लूट, चोरी, अवैध हथियार और गैंगस्टर एक्ट समेत कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस द्वारा आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। बरेली पुलिस का कहना है कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी सख्ती के साथ जारी रहेगा और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।1