Shuru
Apke Nagar Ki App…
कचहरी परिसर से सांसद के रिश्तेदार की बाइक चोरी, पुलिस जांच में जुटी इटावा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत कचहरी परिसर में उस समय हड़कंप मच गया, जब डीएम व एसएसपी कार्यालय के बगल से सांसद के रिश्तेदार की बाइक चोरी हो गई। जानकारी के अनुसार, जितेंद्र दोहरे के रिश्तेदार संदीप कुमार पुत्र कृष्ण गोपाल, निवासी जलोखर थाना औरैया, किसी कार्य से कचहरी परिसर आए थे। उन्होंने अपनी स्प्लेंडर प्लस बाइक डीएम कार्यालय के सामने पेड़ के नीचे खड़ी की और काम से चले गए। लौटने पर बाइक वहां नहीं मिली। घटना की सूचना तुरंत नजदीकी थाने की पुलिस को दी गई जिसके बाद सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।
Ashraf Ansari
कचहरी परिसर से सांसद के रिश्तेदार की बाइक चोरी, पुलिस जांच में जुटी इटावा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत कचहरी परिसर में उस समय हड़कंप मच गया, जब डीएम व एसएसपी कार्यालय के बगल से सांसद के रिश्तेदार की बाइक चोरी हो गई। जानकारी के अनुसार, जितेंद्र दोहरे के रिश्तेदार संदीप कुमार पुत्र कृष्ण गोपाल, निवासी जलोखर थाना औरैया, किसी कार्य से कचहरी परिसर आए थे। उन्होंने अपनी स्प्लेंडर प्लस बाइक डीएम कार्यालय के सामने पेड़ के नीचे खड़ी की और काम से चले गए। लौटने पर बाइक वहां नहीं मिली। घटना की सूचना तुरंत नजदीकी थाने की पुलिस को दी गई जिसके बाद सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- डरा देने वाला वीडियो#horror#home#bhut#atma#kalajadu#tantrik#hawa#uprichakkar#questionsnews#up#viralreels#viralvideo#video#millionviews#subscribers#monitization#urns#clatexam1
- जसवंतनगर क्षेत्र के जलपोखरा स्थित राधे-राधे ढाबा के पीछे, ट्यूबवेल के पास खड़े एक नीम के पेड़ से सफेद रंग का तरल पदार्थ निकलता देख इलाके में कौतूहल का माहौल पिछले एक सप्ताह से बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि यह तरल दूध जैसा दिखाई दे रहा था। खबर फैलते ही आसपास के गांवों से सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए। स्पीड की जड़ पर को अगरबत्ती दीपक जलाकर पूजा अर्चना कर रहे हैं और दक्षिणा भी भेंट करना शुरू हो गया है. कुछ लोगों ने इसे ईश्वरीय कृपा मानते हुए तरल को चखा और बोतलों में भरकर अपने साथ ले गए। वहीं कई लोगों ने इसके चमत्कारी असर के दावे भी किए। एक व्यक्ति ने बताया कि तरल को लगाने से उसका 10 साल पुराना कमर दर्द खत्म हो गया। एक महीने ने कहा कि चेहरे पर लगाने से काले दाग-धब्बे कम हो गए। एक अन्य व्यक्ति तरल को उत्तर प्रदेश के बाहर अपने घर ले गया और दावा किया कि पत्नी के पैरों में लगाने से काफी पुराना दर्द समाप्त हो गया। हालांकि जानकारों और विशेषज्ञों का कहना है कि नीम के पेड़ से इस तरह का तरल प्राकृतिक स्राव, कीटों के प्रभाव या किसी रासायनिक प्रक्रिया के कारण भी निकल सकता है। बिना वैज्ञानिक जांच के इसे चमत्कार मानना अंधविश्वास की श्रेणी में आता है। विशेषज्ञों के अनुसार, तरल पदार्थ की वैज्ञानिक जांच के बाद ही इसके वास्तविक कारण और प्रभावों की पुष्टि हो सकती है। तब तक किसी भी तरह का सेवन या चिकित्सीय उपयोग जोखिम भरा हो सकता है।1
- दलीप नगर मढैयन तहसील चकर नगर इटावा उ प्र1
- आगामी दिनों में शुरू हो रही बोर्ड परीक्षा को लेकर नगर में संचालित डाक्टर राममनोहर लोहिया इंटर कालेज में शनिवार को दोपहर 12 बजे इंटर और हाईस्कूल के छात्र छात्राओं को जूनियर छात्र छात्राओं ने विदाई ब पार्टी देकर विदा किया इस मौके पर जूनियर बच्चों ने सीनियर बच्चों को उपहार भी प्रदान किए,कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक उमाशंकर यादव ने इंटर और हाईस्कूल के परीक्षार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की बधाई देकर विदा किया,इस अवसर उन्होंने कहा की आगामी बोर्ड परीक्षा में सभी परीक्षार्थी मेहनत ब लग्न के साथ परीक्षा देकर इस विद्यालय का नाम रोशन करेंगे,जो छात्र छात्राएं बोर्ड परीक्षा में टॉप करेंगे उनको विद्यालय परिवार द्वारा घर जाकर सम्मानित किया जाएगा,विदाई के समय कई छात्र छात्राएं गले लगकर भावुक हो गए।1
- श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ में व्यास पीठ का हुआ पूजन बांदा | जनपद बांदा की ग्राम पंचायत पपरेन्दा में आयोजित श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ बड़े ही श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हो रहा है। इस पावन अवसर पर गौ रक्षा दल (भारत) की राष्ट्रीय प्रबंधक ठाकुर रेनू सेंगर ने विशेष रूप से पहुंचकर व्यास पीठ का पूजन किया। ठाकुर रेनू सेंगर ने व्यास जी आचार्य श्री शिवदास तिवारी एवं आचार्य श्री सुनील तिवारी जी को पटका पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया। इस दौरान उन्होंने भागवत कथा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि श्रीमद् भागवत ज्ञान समाज को सदमार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है तथा गौ रक्षा और सनातन संस्कृति के संरक्षण का संदेश देता है। कार्यक्रम में परीक्षित देव के रूप में श्रीमती कस्तूरी देवी एवं श्री राजेंद्र सिंह परमार उपस्थित रहे। वहीं कथा आयोजन में गीता सेंगर, अंजू राठौर, मंजू चौहान, अनु चौहान, ममता चंदेल, कविता राठौर, आरती दुबे, गौरी परमार, गोलू परमार, सोनल चौहान, रुकमणी सेंगर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने गौ माता की जय, जय सीताराम, जय गिरनारी के जयकारे लगाए तथा गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग भारत सरकार से की।4
- औरैया। राष्ट्रीय आयुष मिशन, उत्तर प्रदेश सरकार के अंतर्गत संचालित योग वैलनेस सेंटर राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय की ओर से शनिवार को दो अलग-अलग सत्रों में योग व प्राकृतिक चिकित्सा कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रथम एवं द्वितीय सत्र में टारगेट डिफेंस एकेडमी के छात्र-छात्राओं को सामूहिक योग अभ्यास कराया गया। वहीं रिजर्व पुलिस लाइन औरैया में वामा सारथी उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में आयुष विभाग एवं वामा वैलनेस कैंप के सहयोग से चिकित्सा एवं परामर्श शिविर आयोजित हुआ। शिविर में वरिष्ठ योग इंस्ट्रक्टर एवं योग व प्राकृतिक चिकित्सक योगेंद्र कुमार मिश्र ने आधा सैकड़ा से अधिक पुलिस कर्मियों व अन्य उपस्थित लोगों को बिना दवा और जांच के केवल आकृति व जीभ देखकर स्वस्थ रहने की जानकारी दी। उन्होंने जुकाम, खांसी, सिरदर्द, अनिद्रा, कब्ज व बवासीर जैसी समस्याओं से बचाव के लिए नियमित दिनचर्या व योग के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में प्रतिसार निरीक्षक पारस नाथ चौधरी, राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय प्रभारी डॉ. परवीन एवं वार्डन नितिन राजपूत की प्रमुख उपस्थिति रही।1
- जसवंतनगर थाना क्षेत्र के महलई गांव में शनिवार को उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब सैफई से आए कुछ युवकों ने मारपीट शुरू कर दी। गांव निवासी शिवकुमार शाक्य की पुत्री की आज शादी है और बारात आने की तैयारी चल रही थी। हलवाई और लेबर अपने-अपने काम में व्यस्त थे। इसी दौरान गांव का ही निवासी उत्तम कुमार पास की दुकान से खाने-पीने का सामान लेने गया था, जहां उसकी विपिन शाक्य पुत्र सर्वेश शाक्य से कहासुनी हो गई। इसके बाद विपिन शाक्य ने अपने सैफई निवासी यादव रिश्तेदार को फोन कर दिया, जो 8–10 लोगों के साथ महलई गांव पहुंच गया। रास्ते में बाजार जाते समय शिवकुमार शाक्य से सैफई से आए युवकों ने मारपीट शुरू कर दी। शिवकुमार किसी तरह जान बचाकर दुकान में शरण लेने को मजबूर हुए और बताया कि उनकी बेटी की बारात आने वाली है तथा उनका इस विवाद से कोई लेना-देना नहीं है। गांव के लोगों ने बीच-बचाव कर सड़क पर हो रहे झगड़े को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन स्थिति बिगड़ती देख गांववासियों ने पुलिस को सूचना देना उचित समझा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बड़ी घटना होने से पहले ही सैफई से आए अराजक तत्वों को हिरासत में लेकर स्थिति को सामान्य कर दिया। पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने वालों को थाने ले जाकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।1
- औरैया पहुंचे सपा राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद प्रो. रामगोपाल यादव का आयोजकों ने भव्य स्वागत किया। बल्लापुर स्थित विवेकानंद इंटर कॉलेज, नगला भोज़ में भौतिक विज्ञान एवं रासायनिक विज्ञान प्रयोगशाला (रसायन प्रयोगशाला) का विधिवत उद्घाटन किया। उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. रामगोपाल यादव मंच पर मौजूद रहे और छात्रों से किया संवाद। कार्यक्रम में दिबियापुर विधायक प्रदीप यादव, सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम, जिला पंचायत सदस्य धर्मेंद्र यादव, स्कूल प्रबंधक ध्रुव यादव व बड़ी संख्या में सपा पदाधिकारी-कार्यकर्ता रहे मौजूद।4
- मध्यप्रदेश में एक छोटा स गांव ग्राम डोंडरी जिला भिंड में पड़ता है 5 साल से पानी भराएगा इसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है जाटव समाज में निवासी बहुत परेशानी आने जाने बहुत दिक्कत परेशानी आती है सड़का कोई निकास नहीं हो रहा है1