Shuru
Apke Nagar Ki App…
पांकी में रामनवमी के पावन अवसर पर पांकी बस्ती में निकला भव्य मंगल जुलूस… 🚩 जय श्रीराम! पांकी हुआ राममय 🛕 रामनवमी के पावन अवसर पर पांकी बस्ती में निकला भव्य मंगल जुलूस… भक्तों का जनसैलाब, गूंजते जयकारे, लहराते केसरिया ध्वज और भक्ति में झूमता जनसमूह — पूरा माहौल बना दिव्य और ऊर्जावान। भक्ति, अनुशासन और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला, जहां हर दिल में राम और हर जुबां पर जय श्रीराम था। 🙏 #रामनवमी #जयश्रीराम #Panki #Palamu #Jharkhand #RamNavami2026 #Bhakti #Sanatan #Trending #LocalNews #Devotional #NewsUpdate 🚩
पंकज प्रसून
पांकी में रामनवमी के पावन अवसर पर पांकी बस्ती में निकला भव्य मंगल जुलूस… 🚩 जय श्रीराम! पांकी हुआ राममय 🛕 रामनवमी के पावन अवसर पर पांकी बस्ती में निकला भव्य मंगल जुलूस… भक्तों का जनसैलाब, गूंजते जयकारे, लहराते केसरिया ध्वज और भक्ति में झूमता जनसमूह — पूरा माहौल बना दिव्य और ऊर्जावान। भक्ति, अनुशासन और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला, जहां हर दिल में राम और हर जुबां पर जय श्रीराम था। 🙏 #रामनवमी #जयश्रीराम #Panki #Palamu #Jharkhand #RamNavami2026 #Bhakti #Sanatan #Trending #LocalNews #Devotional #NewsUpdate 🚩
More news from झारखंड and nearby areas
- 🚩 जय श्रीराम! पांकी हुआ राममय 🛕 रामनवमी के पावन अवसर पर पांकी बस्ती में निकला भव्य मंगल जुलूस… भक्तों का जनसैलाब, गूंजते जयकारे, लहराते केसरिया ध्वज और भक्ति में झूमता जनसमूह — पूरा माहौल बना दिव्य और ऊर्जावान। भक्ति, अनुशासन और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला, जहां हर दिल में राम और हर जुबां पर जय श्रीराम था। 🙏 #रामनवमी #जयश्रीराम #Panki #Palamu #Jharkhand #RamNavami2026 #Bhakti #Sanatan #Trending #LocalNews #Devotional #NewsUpdate 🚩1
- मनिका में बड़ा दुर्घटना टला1
- Post by News,hamr lawalong1
- Desi daru banate hua1
- रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने को लेकर प्रतापपुर थाना क्षेत्र में प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में अंचल अधिकारी विकास कुमार टुडू एवं थाना प्रभारी आलोक रंजन द्वारा क्षेत्र के सभी अखाड़ों का भौतिक सत्यापन किया गया तथा प्रस्तावित जुलूस मार्गों का भी गहन निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विभिन्न अखाड़ों के सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि रामनवमी का पर्व आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं शांति के साथ मनाया जाए। किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने तथा प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई। अधिकारियों ने जुलूस मार्गों का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था एवं संवेदनशील स्थलों का जायजा लिया। साथ ही संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया, ताकि पर्व के दौरान किसी प्रकार की असुविधा या अप्रिय घटना न हो। थाना प्रभारी ने बताया कि पर्व के मद्देनजर क्षेत्र में विशेष निगरानी रखी जा रही है। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की जाएगी तथा गश्ती बढ़ाई जाएगी। उन्होंने आम लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, स्थानीय लोगों और अखाड़ा समितियों ने भी प्रशासन को सहयोग का भरोसा दिलाया है, जिससे क्षेत्र में रामनवमी का पर्व हर्षोल्लास एवं शांति के साथ मनाया जा सके। फोटो1
- पाटन प्रखंड सह अंचल कार्यालय में बुधवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार झा की अध्यक्षता में ब्लॉक लेवल बैंकर्स कमेटी (BLBC) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला स्तरीय लीड बैंक प्रबंधक (LDM), पाटन क्षेत्र के सभी बैंकों के शाखा प्रबंधक एवं प्रखंड स्तरीय विभिन्न विभागों के कर्मी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान बैंकिंग सेवाओं से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसमें सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को समय पर ऋण उपलब्ध कराने, बैंकिंग सुविधाओं के विस्तार, वित्तीय समावेशन एवं लंबित आवेदनों के निष्पादन जैसे विषय शामिल रहे। प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार झा ने सभी बैंक प्रबंधकों को निर्देश दिया कि आम लोगों को सरल और त्वरित बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। बैठक का उद्देश्य क्षेत्र में बैंकिंग सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाना तथा विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित करना रहा।मौके पर आवास समन्वक शिवम जयसवाल, अजीत मिश्रा,मनीष कुमार, आरिफ बैंक मैनेजर सहित विभागीय जिला स्तरीय पदाधिकारीगण उपस्थित रहे!1
- *जर्जर उड़ालखाड़ विद्यालय बना मौत का इंतजार, बरामदे में पढ़ने को मजबूर बच्चे* महुआडांड़ प्रखंड के राजकीय कृत प्राथमिक विद्यालय उड़ालखाड़ की स्थिति बद से बदतर हो चुकी है। जर्जर विद्यालय भवन अब बच्चों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है, लेकिन जिम्मेदार विभाग और प्रशासन अब भी आंख मूंदे बैठे हैं। हालात ऐसे हैं कि भवन कभी भी ढह सकता है और बड़ा हादसा हो सकता है।विद्यालय के कमरों की हालत बेहद खराब हो चुकी है। छत और दीवारों से लगातार प्लास्टर झड़ रहा है, कई जगहों पर बड़ी-बड़ी दरारें पड़ चुकी हैं। भवन की स्थिति इतनी खतरनाक हो गई है कि पिछले करीब दो वर्षों से बच्चों को कमरों के बजाय बरामदे में बैठकर पढ़ाई करने को मजबूर होना पड़ रहा है। बरामदे में न तो पर्याप्त जगह है और न ही मूलभूत सुविधाएं, जिससे बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य जोयसी पन्ना ने बताया कि भवन की जर्जर स्थिति को लेकर कई बार विभाग और स्थानीय प्रशासन को लिखित शिकायत दी गई, लेकिन अब तक न तो मरम्मत कार्य शुरू हुआ और न ही किसी अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण करना जरूरी समझा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो किसी भी समय गंभीर हादसा हो सकता है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।इधर, अभिभावकों और ग्रामीणों में भी भारी नाराजगी देखी जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा के साथ इस तरह की लापरवाही बेहद गंभीर मामला है। उनका आरोप है कि प्रशासन किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है। उन्होंने तत्काल भवन मरम्मत या वैकल्पिक सुरक्षित व्यवस्था की मांग की है।1
- आगामी रामनवमी पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा अवैध शराब के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 24.03.2026 को किशुनपुर ओपी अंतर्गत ग्राम पांडेपुरा एवं खाम्ही में छापेमारी अभियान चलाया गया। यह अभियान पाटन थाना प्रभारी शशि शेखर पांडे एवं किशुनपुर ओपी प्रभारी रंजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में चलाया गया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने अवैध देसी जावा महुआ करीब 60 किलोग्राम, अवैध निर्मित महुआ शराब करीब 50 लीटर तथा शराब बनाने के उपकरण बरामद किए। पुलिस द्वारा सभी जावा महुआ, शराब एवं उपकरणों को उसी स्थान पर विनष्ट (नष्ट) कर दिया गया। प्रशासन ने बताया कि आगामी रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की जा रही है तथा आगे भी अवैध शराब के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा। पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अवैध शराब बनाने या बेचने की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखी जा सके।1