logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बंगाल में 5 से 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जयराम महतो की पार्टी JLKM, हेलिकॉप्टर नहीं है इसलिए असम में चुनाव नहीं लड़ रहे जयराम महतो! #jairammahto #JLKM #BengalElection2026 #tigerjairammahto #PuruliaPolitics #BengalPolitics #NoHelicopter #GroundReality #PoliticalShift. न्यूज hamr lawalong Vikram yadav

4 hrs ago
user_News,hamr lawalong
News,hamr lawalong
Local Politician लवालांग, चतरा, झारखंड•
4 hrs ago

बंगाल में 5 से 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जयराम महतो की पार्टी JLKM, हेलिकॉप्टर नहीं है इसलिए असम में चुनाव नहीं लड़ रहे जयराम महतो! #jairammahto #JLKM #BengalElection2026 #tigerjairammahto #PuruliaPolitics #BengalPolitics #NoHelicopter #GroundReality #PoliticalShift. न्यूज hamr lawalong Vikram yadav

More news from झारखंड and nearby areas
  • पाटन प्रखंड के किशनपुर में रामनवमी पर्व को लेकर मंगलवार की संध्या 6 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने जय श्री राम के जयकारे लगाते हुए पूरे उत्साह और भक्ति भाव के साथ शोभायात्रा में भाग लिया। शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पाटन थाना प्रभारी शशि शेखर पांडे एवं किशनपुर ओपी प्रभारी रंजीत कुमार सिंह सहित पुलिस बल पूरी तरह तैनात रही । पुलिस प्रशासन द्वारा पूरे शोभायात्रा मार्ग पर निगरानी रखी जा रही थी, ताकि पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके। शोभायात्रा पूरे किशनपुर क्षेत्र का भ्रमण करते हुए पुनः अपने निर्धारित स्थान पर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा। प्रशासन एवं ग्रामीणों के सहयोग से शोभायात्रा शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।
    1
    पाटन प्रखंड के किशनपुर में रामनवमी पर्व को लेकर मंगलवार की संध्या 6 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने जय श्री राम के जयकारे लगाते हुए पूरे उत्साह और भक्ति भाव के साथ शोभायात्रा में भाग लिया।
शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पाटन थाना प्रभारी शशि शेखर पांडे एवं किशनपुर ओपी प्रभारी रंजीत कुमार सिंह सहित पुलिस बल पूरी तरह तैनात रही । पुलिस प्रशासन द्वारा पूरे शोभायात्रा मार्ग पर निगरानी रखी जा रही थी, ताकि पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।
शोभायात्रा पूरे किशनपुर क्षेत्र का भ्रमण करते हुए पुनः अपने निर्धारित स्थान पर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा। प्रशासन एवं ग्रामीणों के सहयोग से शोभायात्रा शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।
    user_Ramashish Kumar News
    Ramashish Kumar News
    पाटन, पलामू, झारखंड•
    4 hrs ago
  • महुआडाँड़ की सड़कों पर आज भक्ति, शक्ति और शौर्य का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। बजरंग दल और महावीर मंडल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ऐतिहासिक 'मंगला जुलूस' का भव्य शुभारंभ हो गया है। पिछले 30 वर्षों की गौरवशाली परंपरा को जीवंत करते हुए, हजारों की संख्या में रामभक्त सड़कों पर उतर आए हैं। *शौर्य का प्रदर्शन: दुर्गा वाहिनी की बहनों ने दिखाया उत्साह* जुलूस की सबसे खास बात दुर्गा वाहिनी की बहनों की भारी उपस्थिति है। पारंपरिक परिधानों में सजीं और हाथों में भगवा ध्वज लिए इन बहनों का उत्साह देखते ही बन रहा है। रामभक्तों की टोली ढोल-नगाड़ों और ताशों की थाप पर थिरकते हुए जयकारे लगा रही है, जिससे पूरा प्रखंड भक्तिमय हो गया है। *30 वर्षों से अटूट है यह परंपरा* ज्ञात हो कि महुआडाँड़ में यह आयोजन पिछले तीन दशकों (30 वर्ष) से निरंतर आयोजित किया जा रहा है। समय के साथ इस जुलूस का स्वरूप और भी भव्य होता गया है। आज के इस विशेष 'मंगला जुलूस' में केवल स्थानीय लोग ही नहीं, बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं। *केसरिया ध्वजों से पटा महुआडाँड़* जुलूस का मार्ग पूरी तरह से केसरिया ध्वजों और स्वागत द्वारों से सजाया गया है। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा सुरक्षा और अनुशासन का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। महावीर मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि यह जुलूस शांति और सद्भाव के साथ अपनी मंजिल की ओर अग्रसर है। "यह केवल एक जुलूस नहीं, बल्कि महुआडाँड़ की आस्था का महाकुंभ है। 30 साल पहले जो संकल्प लिया गया था, वह आज एक विशाल वटवृक्ष बन चुका है।" — आयोजन समिति
    1
    महुआडाँड़ की सड़कों पर आज भक्ति, शक्ति और शौर्य का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। बजरंग दल और महावीर मंडल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ऐतिहासिक 'मंगला जुलूस' का भव्य शुभारंभ हो गया है। पिछले 30 वर्षों की गौरवशाली परंपरा को जीवंत करते हुए, हजारों की संख्या में रामभक्त सड़कों पर उतर आए हैं।
*शौर्य का प्रदर्शन: दुर्गा वाहिनी की बहनों ने दिखाया उत्साह*
जुलूस की सबसे खास बात दुर्गा वाहिनी की बहनों की भारी उपस्थिति है। पारंपरिक परिधानों में सजीं और हाथों में भगवा ध्वज लिए इन बहनों का उत्साह देखते ही बन रहा है। रामभक्तों की टोली ढोल-नगाड़ों और ताशों की थाप पर थिरकते हुए जयकारे लगा रही है, जिससे पूरा प्रखंड भक्तिमय हो गया है।
*30 वर्षों से अटूट है यह परंपरा*
ज्ञात हो कि महुआडाँड़ में यह आयोजन पिछले तीन दशकों (30 वर्ष) से निरंतर आयोजित किया जा रहा है। समय के साथ इस जुलूस का स्वरूप और भी भव्य होता गया है। आज के इस विशेष 'मंगला जुलूस' में केवल स्थानीय लोग ही नहीं, बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं।
*केसरिया ध्वजों से पटा महुआडाँड़*
जुलूस का मार्ग पूरी तरह से केसरिया ध्वजों और स्वागत द्वारों से सजाया गया है। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा सुरक्षा और अनुशासन का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। महावीर मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि यह जुलूस शांति और सद्भाव के साथ अपनी मंजिल की ओर अग्रसर है।
"यह केवल एक जुलूस नहीं, बल्कि महुआडाँड़ की आस्था का महाकुंभ है। 30 साल पहले जो संकल्प लिया गया था, वह आज एक विशाल वटवृक्ष बन चुका है।"
— आयोजन समिति
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    5 hrs ago
  • विजय कुमार, वरिष्ठ पत्रकार गया। रसोई गैस (LPG) सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और आपूर्ति में भारी किल्लत को लेकर आज गया जिला में राजनीतिक माहौल गरमा गया। गया जिला कांग्रेस कमिटी के बैनर तले सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण आम जनता की रसोई पर सीधा असर पड़ रहा है। महंगाई की मार से जूझ रहे गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए गैस सिलेंडर भरवाना मुश्किल होता जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी का पुतला दहन कर विरोध जताया गया। प्रदर्शन के दौरान “महंगाई वापस लो”, “जनता को राहत दो” जैसे नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व जिला अध्यक्ष संतोष कुमार ने किया। उनके साथ कार्यकारी अध्यक्ष शहाबुद्दीन रहमानी, शमी अख्तर खान, अनिल कुमार पासवान, मोहम्मद अजहरुद्दीन, शौकत निषाद, मोहम्मद ताजुद्दीन, बुद्धसेवक प्रसाद, केदार प्रसाद, रंजीत सिंह, नवल किशोर शर्मा, शिवशंकर प्रसाद, दीपक कुमार दीप, चंदन कुशवाहा, गुड्डू यादव, साधुशरण शर्मा, कैलाश यादव, प्रशांत यादव, सुजीत कुमार, मनोज कुमार दांगी, पवन कुमार, निरंजन कुमार, मनोज कुशवाहा, तनवीर आलम सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि LPG की कीमतों में कमी और आपूर्ति में सुधार नहीं किया गया, तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा। राजनीतिक संकेत: यह प्रदर्शन केवल महंगाई का मुद्दा नहीं, बल्कि आगामी चुनावों को देखते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जनमत तैयार करने की रणनीति के रूप में भी देखा जा रहा है।
    1
    विजय कुमार, वरिष्ठ पत्रकार 
गया। रसोई गैस (LPG) सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और आपूर्ति में भारी किल्लत को लेकर आज गया जिला में राजनीतिक माहौल गरमा गया। गया जिला कांग्रेस कमिटी के बैनर तले सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण आम जनता की रसोई पर सीधा असर पड़ रहा है। महंगाई की मार से जूझ रहे गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए गैस सिलेंडर भरवाना मुश्किल होता जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी का पुतला दहन कर विरोध जताया गया। प्रदर्शन के दौरान “महंगाई वापस लो”, “जनता को राहत दो” जैसे नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व जिला अध्यक्ष संतोष कुमार ने किया। उनके साथ कार्यकारी अध्यक्ष शहाबुद्दीन रहमानी, शमी अख्तर खान, अनिल कुमार पासवान, मोहम्मद अजहरुद्दीन, शौकत निषाद, मोहम्मद ताजुद्दीन, बुद्धसेवक प्रसाद, केदार प्रसाद, रंजीत सिंह, नवल किशोर शर्मा, शिवशंकर प्रसाद, दीपक कुमार दीप, चंदन कुशवाहा, गुड्डू यादव, साधुशरण शर्मा, कैलाश यादव, प्रशांत यादव, सुजीत कुमार, मनोज कुमार दांगी, पवन कुमार, निरंजन कुमार, मनोज कुशवाहा, तनवीर आलम सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि LPG की कीमतों में कमी और आपूर्ति में सुधार नहीं किया गया, तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा।
राजनीतिक संकेत:
यह प्रदर्शन केवल महंगाई का मुद्दा नहीं, बल्कि आगामी चुनावों को देखते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जनमत तैयार करने की रणनीति के रूप में भी देखा जा रहा है।
    user_Vijay Kumar
    Vijay Kumar
    Court reporter शेरघाटी, गया, बिहार•
    14 hrs ago
  • Post by Shamsher Alam
    1
    Post by Shamsher Alam
    user_Shamsher Alam
    Shamsher Alam
    Local News Reporter मनिका, लातेहार, झारखंड•
    16 hrs ago
  • बाँकेबाजार के चांदपुर में बैग लुटेरा पकड़ाया, ग्रामीणों ने किया पुलिस के हवाले रौशनगंज थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव में मंगलवार को ग्रामीणों की सतर्कता से एक बैग लुटेरा पकड़ा लिया। पकड़े गए आरोपी को ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ित रविशंकर कुमार ने बताया कि वह इमामगंज से टेम्पो पर सवार होकर शेरघाटी जा रहे थे। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन बदमाशों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। चांदपुर गांव के समीप बदमाशों ने टेम्पो रुकवाकर उनका बैग छीनने का प्रयास किया। घटना के दौरान शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और एक लुटेरे को पकड़ लिया, जबकि दो अन्य लुटेरा साथी मौके से फरार हो गए। पकड़े गए आरोपी की पहचान इमामगंज थाना क्षेत्र के बिश्रामपुर गांव निवासी छोटू कुमार के रूप में की गई है। सूचना मिलते ही रौशनगंज थाना अध्यक्ष अणु राजा दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गए। पुलिस द्वारा उससे पूछताछ की जा रही है तथा फरार अन्य बदमाशों की तलाश में लगातार छापेमारी जारी है।
    1
    बाँकेबाजार के चांदपुर में बैग लुटेरा पकड़ाया, ग्रामीणों ने किया पुलिस के हवाले
रौशनगंज थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव में मंगलवार को ग्रामीणों की सतर्कता से एक बैग लुटेरा पकड़ा लिया। पकड़े गए आरोपी को ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस के हवाले कर दिया।
पीड़ित रविशंकर कुमार ने बताया कि वह इमामगंज से टेम्पो पर सवार होकर शेरघाटी जा रहे थे। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन बदमाशों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। चांदपुर गांव के समीप बदमाशों ने टेम्पो रुकवाकर उनका बैग छीनने का प्रयास किया।
घटना के दौरान शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और एक लुटेरे को पकड़ लिया, जबकि दो अन्य लुटेरा साथी मौके से फरार हो गए। पकड़े गए आरोपी की पहचान इमामगंज थाना क्षेत्र के बिश्रामपुर गांव निवासी छोटू कुमार के रूप में की गई है।
सूचना मिलते ही रौशनगंज थाना अध्यक्ष अणु राजा दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गए। पुलिस द्वारा उससे पूछताछ की जा रही है तथा फरार अन्य बदमाशों की तलाश में लगातार छापेमारी जारी है।
    user_Dhananjay kumar Yadav
    Dhananjay kumar Yadav
    पत्रकार अमास, गया, बिहार•
    15 hrs ago
  • बिहार बॉर्डर डोभी में 🤬🤬 डोभी में पैसा वसूली करते हैं दलाल ट्रक ड्राइवर से
    1
    बिहार बॉर्डर डोभी में 🤬🤬
डोभी में पैसा वसूली करते हैं दलाल ट्रक ड्राइवर से
    user_Manish Kumar
    Manish Kumar
    बाराचट्टी, गया, बिहार•
    17 hrs ago
  • लातेहार सरयू पथ पर तरवाडीह हरिजन टोला के समीप वेगनर कार और मोपेड में भीषण टक्कर हो जाने से मोपेड चालक हरि सोनी बर्तन विक्रेता गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल लातेहार भेज कर इलाज कराया जा रहा है। घटना इतना जबरदस्त था कि मोपेड का पहला छक्का एवं वैगन आर का दाहिने साइड का चक्का पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया
    6
    लातेहार सरयू पथ पर तरवाडीह हरिजन टोला के समीप वेगनर कार और मोपेड में भीषण टक्कर हो जाने से मोपेड चालक हरि सोनी बर्तन विक्रेता गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल लातेहार भेज कर इलाज कराया जा रहा है। घटना इतना जबरदस्त था कि मोपेड का पहला छक्का एवं वैगन आर का दाहिने साइड का चक्का पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    16 hrs ago
  • आमस थाना क्षेत्र के बनाही गांव में मंगलवार को लुट कांड के आरोपी के घर कुर्की जब्ती की करवाई की गई।यह करवाई इमामगंज थाना व आमस थाना के पुलिस ने संयुक्त रूप से की।इमामगंज थाना में इन आरोपियों के खिलाफ 2025 में लुट कांड के आरोप में मुकदमा दर्ज करवाई गई थी।उसी दिन से आरोपी लगातार फरार चल रहा है।इस मामले में इमामगंज थाना कांड संख्या 06/25 के तहत मामला दर्ज किया गया था।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस लुट कांड में बनाही गांव निवासी नरेश पासवान के पुत्र सुनील पासवान को लगातार फरार रहने के कारण न्यायालय द्वारा निर्गत कुर्की वारंट पर कुर्की जब्ती की करवाई की गई।इस कुर्की जब्ती में आमस थाना के एसआई अखिलेश कुमार व इमामगंज थाने के पुलिस पदाधिकारी सहित दोनों थाना की पुलिस बल शामिल थे।लगातार हो रही पुलिसिया कार्रवाई से क्षेत्र के अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।
    1
    आमस थाना क्षेत्र के बनाही गांव में मंगलवार को लुट कांड के आरोपी के घर कुर्की जब्ती की करवाई की गई।यह करवाई इमामगंज थाना व आमस थाना के पुलिस ने संयुक्त रूप से की।इमामगंज थाना में इन आरोपियों के खिलाफ 2025 में लुट कांड के आरोप में मुकदमा दर्ज करवाई गई थी।उसी दिन से आरोपी लगातार फरार चल रहा है।इस मामले में इमामगंज थाना कांड संख्या 06/25 के तहत मामला दर्ज किया गया था।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस लुट कांड में बनाही गांव निवासी नरेश पासवान के पुत्र सुनील पासवान को लगातार फरार रहने के कारण न्यायालय द्वारा निर्गत कुर्की वारंट पर कुर्की जब्ती की करवाई की गई।इस कुर्की जब्ती में आमस थाना के एसआई अखिलेश कुमार व इमामगंज थाने के पुलिस पदाधिकारी सहित दोनों थाना की पुलिस बल शामिल थे।लगातार हो रही पुलिसिया कार्रवाई से क्षेत्र के अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।
    user_Dhananjay kumar Yadav
    Dhananjay kumar Yadav
    पत्रकार अमास, गया, बिहार•
    15 hrs ago
  • Post by गौतम चंद्रवंशी जी
    1
    Post by गौतम चंद्रवंशी जी
    user_गौतम चंद्रवंशी जी
    गौतम चंद्रवंशी जी
    Video Player Repair Service औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.