Shuru
Apke Nagar Ki App…
मनिका प्रखंड के नामुदाग रोड मोहल्ले का ट्रांसफ़र पीछले दस दिन से जला पड़ा है|यहां के बिजली उपभोक्ता अँधेरे में रहने को मजबूर है ग्रामीणों ने बिजली विभाग को अवगत करा दिया है |ग्रामीण बिजली विभाग से मांग कर रहे हैं की जल्दी से जल्द ट्रासफार्मर लगवाकर ग्रामीणों को अँधेरे से निजात दिलवाएँ
Shamsher Alam
मनिका प्रखंड के नामुदाग रोड मोहल्ले का ट्रांसफ़र पीछले दस दिन से जला पड़ा है|यहां के बिजली उपभोक्ता अँधेरे में रहने को मजबूर है ग्रामीणों ने बिजली विभाग को अवगत करा दिया है |ग्रामीण बिजली विभाग से मांग कर रहे हैं की जल्दी से जल्द ट्रासफार्मर लगवाकर ग्रामीणों को अँधेरे से निजात दिलवाएँ
More news from झारखंड and nearby areas
- Post by Shamsher Alam1
- लातेहार सरयू पथ पर तरवाडीह हरिजन टोला के समीप वेगनर कार और मोपेड में भीषण टक्कर हो जाने से मोपेड चालक हरि सोनी बर्तन विक्रेता गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल लातेहार भेज कर इलाज कराया जा रहा है। घटना इतना जबरदस्त था कि मोपेड का पहला छक्का एवं वैगन आर का दाहिने साइड का चक्का पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया6
- झारखंड के बहरागोड़ा में स्वर्णरेखा नदी से जिंदा बम मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। करीब 8 दिन बाद सेना और बम स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची और पूरे इलाके का निरीक्षण किया। ड्रोन से जांच के बाद पता चला कि बम काफी शक्तिशाली है, जिसे डिफ्यूज करने के लिए खास तैयारी की जा रही है। प्रशासन ने सुरक्षा के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी है और लोगों को नदी के पास जाने से मना किया गया है। इस दौरान एक और बम की खबर भी सामने आई, लेकिन जांच में वह पुराना निष्क्रिय कवर निकला। 👉 आखिर ये बम यहां कैसे पहुंचा? क्या है पूरा मामला? जानिए इस वीडियो में... #JharkhandNews #Baharagora #BombFound #BreakingNews #IndianArmy #BombSquad #ViralNews #LatestNews #NewsUpdate #SwarnrekhaRiver #JharkhandBreaking #IndiaNews #AlertNews #TrendingNow #BigNews1
- प्रखंड के चुरादोहर नावाजयपुर में प्राकृतिक पर्व सरहुल पूजा बड़े ही हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर राजी पड़हा प्रार्थना सभा द्वारा भव्य आयोजन किया गया, जिसमें आदिवासी समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूजा के दौरान प्रकृति की विधिवत आराधना की गई और पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन करते हुए सरहुल पूजा संपन्न हुई। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और प्रकृति संरक्षण की कामना की। इस अवसर पर राजी पड़हा प्रार्थना सभा के अध्यक्ष छठन उरांव द्वारा नावाजयपुर थाना प्रभारी सतीश कुमार गुप्ता को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ा दिया। पूजा के उपरांत लोगों ने पारंपरिक गीत, नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ इस पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाया। पूरे आयोजन में उत्साह, भाईचारा और सांस्कृतिक एकता का सुंदर संदेश देखने को मिला। मौके पर सचिव महेश उराव,हरिनंदन उरांव,वीरेंद्र उरांव,बैजनाथ उरांव रामसेवक उरांव राजेश उरांव नरेश उरांव रामनाथ उरांव रमेश उरांव शालिनी, सुनीता,सरिता,चंपा,सहित अन्य आदिवासी समाज के महिला एवं पुरुष उपस्थित रहे ।1
- Post by Sunil singh1
- कान्हाचट्टी: प्रखण्ड में रामनवमी का त्योहार पूरे धूमधाम से और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। मंगलवार को कान्हाचट्टी बाजार में नवयुवको द्वारा मंगलाजुलुस का आयोजन किया गया, जिसमें जीप उपाध्यक्ष एवं विधायक जनारदन पासवान, प्रखण्ड प्रमुख इंदु कुमारी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। जुलूस मस्जिद चौक से शुरू होकर ऊपर बाजार और फिर पीपल चौक होते सायल बगीचे स्थित हनुमान मंदिर पहुंचा, जहां सामूहिक हनुमान चालीसा के साथ जुलूस विसर्जित किया गया। इस दौरान जीप उपाध्यक्ष एवं विधायक ने जय श्रीराम के नारे लगाए और तलवारबाजी भी की। कान्हाचट्टी बाजार की बालिकाओं ने भी तलवारबाजी में अपना हुनर दिखाया, जिसे देखकर लोग दंग रह गए। जुलूस में शामिल लोगों ने भगवान राम की जय-जयकार की और भक्ति गीतों पर नाचते-गाते चल रहे थे। इस अवसर पर थाना प्रभारी रूपेश कुमार, मुखिया घनश्याम पांसी, उप मुखिया बबलू केशरी, अनिल केशरी, मिलन केशरी, राकेश केशरी, राजेश केशरी सहित हजारों लोग उपस्थित थे।1
- Post by AAM JANATA1
- विश्व जल दिवस के अवसर पर “जहाँ पानी बहता है, वहाँ समानता बढ़ती है” थीम के अंतर्गत संत जेवियर महाविद्यालय, महुआडांड़ में एक व्यापक जल जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने मिलकर जल संरक्षण और लैंगिक समानता के महत्व को समाज तक पहुँचाने का सराहनीय प्रयास किया। कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय प्रांगण से एक विशाल रैली निकाली गई, जो कॉलेज गेट, आर.पी.एस. स्कूल होते हुए राजडंडा गाँव तक पहुँची। रैली में शामिल विद्यार्थियों ने “जल है तो कल है”, “जल बचाओ, जीवन बचाओ” और “समान जल, समान अधिकार” जैसे प्रभावशाली नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। विद्यार्थियों के हाथों में संदेश लिखे पोस्टर एवं बैनर थे, जो जल संरक्षण के साथ-साथ समाज में समानता की आवश्यकता को भी दर्शा रहे थे। इस कार्यक्रम का नेतृत्व प्रो. शेफाली प्रकाश, प्रो. रोजी सुष्मिता, प्रो. शालिनी बाड़ा एवं प्रो. अंशु अंकिता ने किया। अपने संबोधन में प्रो. शालिनी बाड़ा ने कहा कि जल संकट का सबसे अधिक प्रभाव महिलाओं और ग्रामीण समुदायों पर पड़ता है, इसलिए जल संरक्षण के साथ-साथ इसके समान वितरण पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है। प्रो. अंशु अंकिता ने कहा, “जल केवल एक संसाधन नहीं, बल्कि प्रत्येक जीवन का मूल अधिकार है—इसे बचाना और समान रूप से बाँटना हम सभी की जिम्मेदारी है।” वहीं, प्रो. शेफाली प्रकाश ने जल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “जल केवल जीवन का आधार ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य, स्वच्छता और सामाजिक विकास का प्रमुख साधन भी है।” महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. फादर एम. के. जोस ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि आज हम जल संरक्षण के प्रति सजग नहीं हुए, तो भविष्य में गंभीर संकट का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने सभी को जल के विवेकपूर्ण उपयोग और संरक्षण के लिए प्रेरित किया। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने ग्रामीणों को जल के सही उपयोग, वर्षा जल संचयन तथा जल स्रोतों की सुरक्षा के विषय में जानकारी दी और जल संरक्षण का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के उपप्राचार्य फादर समीर टोप्पो, फादर लियो, सिस्टर चन्द्रोदया, फादर राजीप, प्रो. मनीषा, प्रो. बंसति, प्रो. अंकिता, प्रो. आदिति, प्रो. रेचेल, प्रो. सुष्मिता, प्रो. सुकुट, प्रो. रोनित, प्रो. शशि, प्रो. मन्नू, प्रो. जामेश, प्रो. मोनिका सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे। अंततः यह कार्यक्रम न केवल पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सफल रहा, बल्कि समाज को यह महत्वपूर्ण संदेश देने में भी प्रभावी सिद्ध हुआ कि जल का समान उपयोग ही सच्चे अर्थों में समानता और समृद्धि की आधारशिला है।5