अधिवक्ता लोकतंत्र के रक्षक, न्याय के पुजारीः डॉ. मनोज पांडेय रायबरेली। शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक होटल में आयोजित अधिवक्ता सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने अधिवक्ताओं को लोकतंत्र की मजबूत नींव बताते हुए कहा कि अधिवक्ता न्याय व्यवस्था के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता लोकतंत्र के सच्चे रक्षक और न्याय के मंदिर के पुजारी हैं, जिनकी भूमिका समाज में न्याय और संविधान की रक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री ने विपक्ष पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग सनातन धर्म, भारतीय शास्त्रों और भगवा का लगातार विरोध कर समाज में भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे लोगों को जनता समय आने पर लोकतांत्रिक तरीके से माकूल जवाब देगी। उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति और सनातन परंपरा देश की पहचान है, जिसका सम्मान हर नागरिक का दायित्व है। डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि अधिवक्तासमाज के कमजोर और पीड़ित वर्ग को न्याय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सरकार कानून व्यवस्था को मजबूत करने और न्याय व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने भाग लिया। अधिवक्ता लोकतंत्र के रक्षक, न्याय के पुजारीः डॉ. मनोज पांडेय रायबरेली। शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक होटल में आयोजित अधिवक्ता सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने अधिवक्ताओं को लोकतंत्र की मजबूत नींव बताते हुए कहा कि अधिवक्ता न्याय व्यवस्था के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता लोकतंत्र के सच्चे रक्षक और न्याय के मंदिर के पुजारी हैं, जिनकी भूमिका समाज में न्याय और संविधान की रक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री ने विपक्ष पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग सनातन धर्म, भारतीय शास्त्रों और भगवा का लगातार विरोध कर समाज में भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे लोगों को जनता समय आने पर लोकतांत्रिक तरीके से माकूल जवाब देगी। उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति और सनातन परंपरा देश की पहचान है, जिसका सम्मान हर नागरिक का दायित्व है। डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि अधिवक्तासमाज के कमजोर और पीड़ित वर्ग को न्याय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सरकार कानून व्यवस्था को मजबूत करने और न्याय व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने भाग लिया।

- Epsteen file me fase pm America ke dabaw se kar rahe hai bharat ki janta par atyachar1
- जनपद रायबरेली में अगस्त माह की ग्राम चौपाल के लिए अधिकारी नामित रायबरेली : मुख्य विकास अधिकारी अंजूलता ने माह अगस्त 2026 के प्रत्येक शुक्रवार को समस्त विकास खंडों की ग्राम पंचायतों में आयोजित होने वाली ‘‘ग्राम चौपाल’’ (गाँव की समस्याए गाँव में समाधान) के लिए विकास खण्डवार रोस्टर निर्धारित किया है। निर्धारित रोस्टर के अनुसार परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, जिला विकास अधिकारी, उपायुक्त, श्रम रोजगार एवं उपायुक्त, स्वतः रोजगार द्वारा ग्राम पंचायतों में आयोजित होने वाले ग्राम चौपाल में से किसी एक विकासखंड की ग्राम चौपाल में प्रतिभाग कर जनसमस्याओं का निस्तारण किया जायेगा। निर्धारित रोस्टर के अनुसार 07 अगस्त को परियोजना निदेशक, जि0ग्रा0वि0अभि0 विकासखंड बछरावां में, जिला विकास अधिकारी विकासखंड खीरों में, उपायुक्त, श्रम रोजगार विकास खण्ड ऊँचाहार में एवं विकास खण्ड सतांव में उपायुक्त, स्वतः रोजगार की अध्यक्षता में किसी एक विकास खण्ड के ग्राम चौपाल में प्रतिभाग कर जनसमस्याओं का निस्तारण किया जायेगा। इसी प्रकार 14 अगस्त को परियोजना निदेशक, जि0ग्रा0वि0अभि0 रोहनियां में, जिला विकास अधिकारी सलोन में, उपायुक्त, श्रम रोजगार जगतपुर में एवं उपायुक्त, स्वतः रोजगार डलमऊ में। 21 अगस्त को परियोजना निदेशक, जि0ग्रा0वि0अभि0 छतोह में, जिला विकास अधिकारी डीह में, उपायुक्त, श्रम रोजगार अमावां एवं उपायुक्त, स्वतः रोजगार महराजगंज में। 28 अगस्त को परियोजना निदेशक जि0ग्रा0वि0अभि0 सरेनी, जिला विकास अधिकारी शिवगढ़, उपायुक्त, श्रम रोजगार हरचन्दपुर एवं उपायुक्त, स्वतः रोजगार विकास खण्ड राही के किसी एक ग्राम चौपाल में प्रतिभाग कर जनसमस्याओं का निस्तारण करायेंगे।1
- सलीमपुर भैरव अकोढिया के मेन सड़क में घूमते सैकड़ों छुट्टा जानवर आते जाते राहगीर हो रहे चोटिल,, सलीमपुर भैरव अकोढिया के मेन सड़क में घूमते सैकड़ों छुट्टा जानवर आते जाते राहगीर हो रहे चोटिल,, सड़क पर घूम रहे सैकड़ों छुट्टा जानवर राहगीर आते जाते छुट्टा जानवरों से लड़कर हो रहे चोटिल क्या जिम्मेदारों को है,बडे़ हादसे का है, इन्तजार? रायबरेली । ऊँचाहार तहसील व कोतवाली क्षेत्र के सलीमपुर भैरव अकोढिया में निकट प्राईमरी स्कूल मेंन सड़क पर घूम रहे सैकड़ों की संख्या में छुट्टा जानवर जहाँ किसानों की फसल को खाकर साफ करने का काम कर रहे हैं, वही इस भयंकर गर्मी व बारिश के मौसम में किसान अपने खेतों को बचाने के लिए रात दिन सांप, बिच्छू के बीच अपनी जीविका व अपने खेतों की रखवाली करने को मजबूर है, वही मेन सड़क पर छुट्टा जानवरों के एकत्रित होने से आएं दिन हो रहे राहगीर व गाँव का आमजनमानस चोटिल क्या जिम्मेदारों को है, किसी बडे़ हादसे का इंतजार वही गाँव निवासी रंजीत कुमार, धर्मराज व रामसिंह मुकेश कुमार , चिंता व राजकुमार सहित दर्जनों लोगों ने छुट्टा जानवरों से छुटकारा दिलाए जाने की मांग की है, जिससे किसानों के खेतों सहित सड़क पर इकट्ठा हो रहे छुट्टा जानवरों से किसी बड़ी अनहोनी व किसानों की फसलों को बचाया जा सकें, नहीं तो छुट्टा जानवरों से परेशान ग्रामीण प्रदर्शन करने को बाध्य होगें। इस सम्बन्ध में बीडीओ ऊँचाहार ने कहा कल गाड़ी भेजवाकर टीम लगाकर छुट्टा जानवरों को पकड़वाया जाऐगा।1
- यह हमारे गांव रामगंज पोस्ट पोखरा हैदरगढ़ चीनी मिल का रास्ता है बहुत खराब है आने-जाने में समस्या होती है कार भी नहीं आ सकती है बाइक भी ढंग से नहीं आ सकती है हम लोगों को बहुत परेशानी होती है इसकी कार्यवाही की जाए हैदरगढ़ बछरावां मार्ग से गांव रामगंज तक रास्ता बहुत खराब है4
- भावी बसपा प्रत्याशी जितेंद्र मिश्र के नेतृत्व में अमेठी में बसपा का शक्ति प्रदर्शन अमेठी विधानसभा क्षेत्र-186 के सरुवावा स्थित मैरिज लॉन में रविवार को बहुजन समाज पार्टी की सेक्टर बूथ समीक्षा बैठक, सदस्यता एवं संगठन विस्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बसपा के उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल शामिल हुए। उनके आगमन पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और बसपा का गमछा पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्हें स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच ब्राह्मण समाज सहित विभिन्न वर्गों के सैकड़ों लोगों ने बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ बसपा नेता एवं अमेठी विधानसभा के भावी प्रत्याशी जितेंद्र मिश्र के नेतृत्व में किया गया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को शक्ति प्रदर्शन का रूप दे दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भावी बसपा प्रत्याशी जितेंद्र मिश्र ने कहा कि अमेठी में बसपा का जनाधार लगातार बढ़ रहा है और सर्वसमाज का विश्वास पार्टी के प्रति मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि उनका संकल्प बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाकर अमेठी में बसपा को ऐतिहासिक जीत दिलाना है। बहन मायावती की सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय की विचारधारा को लेकर कार्यकर्ता गांव-गांव पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज विभिन्न समाज के लोगों का बड़ी संख्या में बसपा से जुड़ना इस बात का संकेत है कि अमेठी की जनता परिवर्तन चाहती है। उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में बसपा मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी और जनता का आशीर्वाद प्राप्त करेगी। बैठक में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने, सेक्टर कमेटियों को सक्रिय बनाने तथा आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कहा कि बसपा सर्वसमाज की पार्टी है और सभी वर्गों को समान सम्मान तथा भागीदारी देने में विश्वास रखती है। उन्होंने कहा कि जनता को जाति के आधार पर नहीं बल्कि विकास, शिक्षा, रोजगार और कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों पर मतदान करना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि मायावती सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत रही, गांव-गांव सीसी सड़कें बनीं, शिक्षा के क्षेत्र में अनेक विद्यालय, कॉलेज और तकनीकी संस्थान स्थापित किए गए तथा युवाओं को बड़े पैमाने पर सरकारी नौकरियां दी गईं। उन्होंने वर्तमान सरकार पर भर्ती परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने और युवाओं को पर्याप्त रोजगार उपलब्ध न कराने का आरोप भी लगाया। कार्यक्रम के दौरान कई लोगों ने बसपा की सदस्यता ग्रहण की। बैठक की अध्यक्षता मुख्य मंडल प्रभारी राजू गौतम ने की। विशिष्ट अतिथियों में प्रदीप भारती, श्रीराम पुष्कर, बद्री प्रसाद प्रजापति, शिवराम गौतम तथा मंडल कोऑर्डिनेटर राजीव गौतम मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बसपा पदाधिकारी, सेक्टर एवं बूथ प्रभारी, कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।1
- फर्जी पर्ची के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, रिक्शा चालकों ने किया प्रदर्शन फर्जी पर्ची के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, रिक्शा चालकों ने किया प्रदर्शन अमेठी। जिले के जंगल रामनगर क्षेत्र में शनिवार को रिक्शा चालकों ने कथित अवैध वसूली के विरोध में प्रदर्शन किया। नाराज चालकों ने अपने रिक्शे सड़क किनारे खड़े कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। प्रदर्शन कर रहे रिक्शा चालकों का आरोप है कि उनसे फर्जी पर्ची काटकर जबरन पैसे वसूले जा रहे हैं। उनका कहना है कि रोजी-रोटी चलाना पहले ही मुश्किल हो गया है, ऐसे में इस तरह की अवैध वसूली से उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। चालकों का यह भी आरोप है कि जब कुछ लोगों ने इस वसूली का विरोध किया तो उनके साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार किया गया, जिससे उनमें भय और आक्रोश का माहौल है। रिक्शा चालकों ने प्रशासन से मांग की कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए, दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और भविष्य में इस तरह की अवैध वसूली पर प्रभावी रोक लगाई जाए। उन्होंने कहा कि यदि उनकी शिकायतों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू करने को मजबूर होंगे। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में रिक्शा चालक मौजूद रहे। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी।1
- अमेठी में मिशन शक्ति अभियान के तहत बहू-बेटी सम्मेलन, महिलाओं को सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव की दी गई जानकारी अमेठी में मिशन शक्ति अभियान के तहत बहू-बेटी सम्मेलन, महिलाओं को सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव की दी गई जानकारी अमेठी। उत्तर प्रदेश शासन के मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत रविवार को जनपद अमेठी के सभी थाना क्षेत्रों में बहू-बेटी सम्मेलन एवं महिला सशक्तिकरण चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारियों के पर्यवेक्षण में एंटी रोमियो टीमों द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीमों ने विभिन्न गांवों में पहुंचकर महिलाओं और बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, अधिकारों तथा सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया। सम्मेलन में साइबर अपराध और उससे बचाव के उपायों की विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही 1930 साइबर हेल्पलाइन, 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 108 एंबुलेंस, 102 स्वास्थ्य सेवा तथा 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन सहित अन्य महत्वपूर्ण सेवाओं की जानकारी भी साझा की गई। इस दौरान गुड टच-बैड टच, घरेलू हिंसा, महिला सुरक्षा और साइबर ठगी जैसे विषयों पर खुलकर चर्चा की गई। उपस्थित महिलाओं को मिशन शक्ति से संबंधित पंपलेट वितरित कर जागरूक किया गया तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर बिना संकोच पुलिस हेल्पलाइन और नजदीकी थाने से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया।1
- दो मोटरसाइकिल की टक्कर में तीन लोग घायल लालगंज रायबरेली दो मोटरसाइकिल की टक्कर में तीन लोग घायल लालगंज रायबरेली तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत ,जिसमें तीन लोगों को आई गंभीर चोटे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को पहुंचाया नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लालगंज। डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद दो की हालत गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया गया है। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत दतौली के पास की घटना ,पुलिस मामले की जांच में जुटी।2