मुख्यमंत्री डॉ. यादव 26 अगस्त को मालनपुर में गॉदरेज की चौथी विनिर्माण इकाई का करेंगे शुभारंभ* *मुख्यमंत्री डॉ. यादव 26 अगस्त को मालनपुर में गॉदरेज की चौथी विनिर्माण इकाई का करेंगे शुभारंभ* *450 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश से 2250 से अधिक रोजगार सृजित होंगे* भिंड। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 26 अगस्त को भिंड जिले के औद्योगिक क्षेत्र मालनपुर में गॉदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड की विस्तारित चौथी विनिर्माण इकाई का शुभारंभ करेंगे। इकाई के विस्तार पर 450 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया गया है। इससे मालनपुर में उत्पादन क्षमता बढ़ने के साथ 2,250 से अधिक नए रोजगार के अवसर सृजित होंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव पीडब्ल्यूडी नियुक्तियों के प्रमाण-पत्र भी वितरित करेंगे। इस अवसर पर श्रम, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री तथा भिंड जिले के प्रभारी मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला सहित अन्य जनप्रतिनिधि और गॉदरेज समूह के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। विस्तार के अंतर्गत 10 मीट्रिक टन प्रति घंटे क्षमता वाला निरंतर सैपोनिफिकेशन संयंत्र और प्रति मिनट 217 बंडल की क्षमता वाली स्वचालित पैकेजिंग प्रणाली स्थापित की जा रही है। इसके साथ प्रतिवर्ष 42 करोड़ हेयर कलर सैशे, 14 करोड़ मच्छर निरोधक उत्पाद और 10 करोड़ एयर फ्रेशनर सैशे के उत्पादन की क्षमता विकसित होगी। हेयर क्रीम उत्पादन की क्षमता 7,300 मीट्रिक टन प्रतिवर्ष होगी। इससे भिंड और आसपास के क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे और स्थानीय स्तर पर औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। विस्तार के बाद राज्य को प्रतिवर्ष लगभग 185 करोड़ रुपये का अतिरिक्त केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर तथा राज्य वस्तु एवं सेवा कर राजस्व प्राप्त होने की संभावना है। गॉदरेज द्वारा उत्पादन विस्तार के साथ पर्यावरण संरक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। डॉव जोंस सस्टेनेबिलिटी इंडेक्स के अनुसार गॉदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स दुनिया की दूसरी सबसे टिकाऊ एफएमसीजी कंपनियों में शामिल है। मालनपुर संयंत्र में शून्य तरल अपशिष्ट उत्सर्जन प्रणाली के साथ 204 किलोवाट क्षमता का रूफटॉप सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किया जाएगा। गॉदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड वर्ष 1991 से मालनपुर में संचालित है। औद्योगिक क्षेत्र में स्थित कंपनी का संयंत्र 65 एकड़ क्षेत्र में फैला है। यहां अब तक 850 करोड़ रुपये का संचयी निवेश किया जा चुका है। तीन दशक से अधिक समय में यह संयंत्र गॉदरेज के विनिर्माण तंत्र के महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में विकसित हुआ है। यहां साबुन, हेयर कलर और घरेलू कीटनाशक सहित विभिन्न उत्पादों का निर्माण किया जाता है। नई चौथी विनिर्माण इकाई के विस्तार से मालनपुर संयंत्र की उत्पादन क्षमता में महत्वपूर्ण वृद्धि होगी। वर्तमान में यहां प्रतिवर्ष 1 लाख 50 हजार मीट्रिक टन साबुन नूडल्स और 70 हजार मीट्रिक टन तैयार टॉयलेट साबुन के उत्पादन की क्षमता है। विस्तार के बाद साबुन नूडल्स की क्षमता बढ़कर 2 लाख मीट्रिक टन तथा तैयार साबुन की क्षमता 1 लाख 20 हजार मीट्रिक टन प्रतिवर्ष हो जाएगी। इस प्रकार कुल उत्पादन क्षमता 3 लाख 20 हजार मीट्रिक टन प्रतिवर्ष हो जाएगी। इससे मालनपुर संयंत्र एशिया की सबसे बड़ी एकीकृत साबुन विनिर्माण इकाई बनने की दिशा में आगे बढ़ेगा।

- आशिके रसूल का सैलाब उमड़ा शहर की सड़को पर 5 किलोमीटर लंबे जुलूस के स्वागत में फूलों से पटी सड़के आशिके रसूल का सैलाब उमड़ा शहर की सड़को पर 5 किलोमीटर लंबे जुलूस के स्वागत में फूलों से पटी सड़के जिला मुख्यालय शाजापुर में ईद मिलादुन्नबी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुस्लिम समाजजनों ने सुबह शाही जामा मस्जिद में कुरान ख्वानी रखी जिसके बाद वहीं से भव्य ऐतिहासिक जुलूस निकाला। जिसमें हजारों की संख्या में आशिकाने रसूल का सैलाब सड़को पर उतरा जिसमें कई युवा बाइक पर सवार होकर जुलूस में आगे चल रहे थे। सीरत कमेटी के सदर हाजी नईम कुरैशी के नेतृत्व में निकला जुलूस शहर के प्रमुख मार्गो का लगभग 5 किलोमीटर लंबा रास्ता तय कर वापस शाही जामा मस्जिद पर समाप्त हुआ। जुलूस का रास्ते भर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। तथा लोगों ने जुलूस में शामिल समाजजनों को सोनपापड़ी, चॉकलेट और मिठाइयां वितरित कीं। स्वागत के दौरान लोगों में उत्साह नजर आया और पूरे मार्ग पर पर्व को लेकर माहौल1
- रतनगढ़ माता मंदिर पर पार्किंग के नाम पर 10 रुपये की लूट आप मंदिर पर जाओ चाह न जाओ 10 रुपये लगेंगे ग्वालियर और ग्रामीण क्षेत्रों में जाओगे तो भी लगेगा टोल1
- रतनगढ़ माता धाम पर पार्किंग के नाम पर श्रद्धालुओं से ₹10 वसूली का आरोप, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल दैनिक पुष्पांजलि टुडे दतिया/रतनगढ़। प्रसिद्ध रतनगढ़ माता धाम पर श्रद्धालुओं से पार्किंग के नाम पर ₹10 लिए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बसई मलिक क्षेत्र में श्रद्धालुओं से पार्किंग शुल्क के नाम पर राशि लेते हुए दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। वायरल वीडियो सामने आने के बाद श्रद्धालुओं के बीच इस वसूली को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि यदि पार्किंग शुल्क निर्धारित है तो इसकी स्पष्ट जानकारी मौके पर प्रदर्शित की जानी चाहिए और प्रत्येक वाहन चालक को विधिवत रसीद उपलब्ध कराई जानी चाहिए। वहीं, यदि बिना किसी अधिकृत आदेश, ठेके या निर्धारित शुल्क के राशि ली जा रही है तो यह गंभीर जांच का विषय है। रतनगढ़ माता धाम में देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। मेले एवं विशेष अवसरों पर प्रशासन द्वारा वाहनों की पार्किंग और यातायात व्यवस्था के लिए अलग-अलग स्थान निर्धारित किए जाते रहे हैं। पूर्व में बसई मलिक क्षेत्र को भी पार्किंग व्यवस्था के लिए उपयोग किए जाने का उल्लेख मिलता है।ऐसे में सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने पार्किंग व्यवस्था और शुल्क वसूली की पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। श्रद्धालुओं ने प्रशासन से मांग की है कि मौके पर जांच कर यह स्पष्ट किया जाए कि ₹10 की राशि किस आदेश के तहत ली जा रही है, पार्किंग का ठेका किसके पास है और वसूली करने वाले लोगों को अधिकृत किया गया है या नहीं। श्रद्धालुओं का कहना है कि धार्मिक स्थल पर आने वाले लोगों से किसी भी प्रकार की अनधिकृत वसूली नहीं होनी चाहिए। यदि पार्किंग शुल्क शासन अथवा प्रशासन द्वारा निर्धारित है तो उसका रेट बोर्ड लगाया जाए और रसीद की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। फिलहाल वायरल वीडियो में लगाए जा रहे आरोपों की स्वतंत्र प्रशासनिक पुष्टि सामने नहीं आई है। इसलिए मामले में प्रशासन की जांच और अधिकृत स्पष्टीकरण के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि ₹10 की वसूली वैध पार्किंग शुल्क है अथवा अनधिकृत वसूली। अब देखना यह होगा कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर जिला प्रशासन एवं रतनगढ़ धाम प्रबंधन इस मामले की जांच करता है या नहीं और श्रद्धालुओं से ली जा रही राशि के संबंध में क्या स्थिति स्पष्ट की जाती है।1
- breaking news lahar Bhind Gwalior Madhya Pradesh India1
- पहले नगर की जीवन दायिनी थी सोनभद्रिका नदी अब गंदगी से अस्तित्व के खतरे की आशंका होल्कर स्टेट से निकली सोन भद्रिका नदी में 15 वर्ष पूर्व लोग पीने का पानी भरते थे और नदी में ही स्नान कर कपड़े धोते थे। इतना ही नहीं नदी का पानी लोगों की प्यास बुझाने के साथ ग्रामीण इलाकों में किसानों की आय का माध्यम भी बन गया था। लेकिन प्रशासन की अनदेखी व सिंचाई विभाग की अनियमितता के कारण नदी का अस्तित्व पूरी तरह से क्षीण होता जा रहा है। स्थानीय रहवासियों का कहना है कि पूर्व में इस नदी में साफ-सुधरा पानी बहता था। जो लोगों के लिए अमृत के समान था। लेकिन अब नदी में नगर के नालों को छोड़ दिया गया है। जिससे न केवल नदी प्रदूषित हुई है, बल्कि नगर का वातावरण भी दूषित होता जा रहा है।1
- इंदरगढ़ के नगर भांडेर रोड वार्ड नंबर 6 के पार्षद रवि चौरसिया के घर में भर पानी पार्षद के घर में पानी आमजन क्या करें इंदरगढ़ के नगर भांडेर रोड वार्ड नंबर 6 के पार्षद रवि चौरसिया के घर में भर पानी पार्षद के घर में पानी आमजन क्या करें नेताओं ने जे विकास किया है, देख लो! आज इस पार्षद के घर में भरा है पानी... काश नेताओं ने सिर्फ अपने लिए काम नहीं किया होता, तो आज इंदरगढ़ की ये हालत नहीं होती! नालियां जाम, नाले बंद, सड़कें तालाब... और विकास सिर्फ कागजों पर! जब पार्षद के घर का ये हाल है, तो आम जनता का क्या हाल होगा सोचो? नेताओं ने जय विकास किया है देख लो! ये किसी आम आदमी का नहीं, पार्षद जी के घर में भरा पानी है। काश नेताओं ने अपने लिए नहीं, जनता के लिए काम किया होता, तो आज इंदरगढ़ की ये हालत नहीं होती!"1
- नगर परिषद इंद्र की लापरवाही इन वीडियो को देखकर लगाई जा सकती की की स्थानीय प्रशासन कितना सक्रिय है हमारे संवाददाता संवाददाता ने सुबह नगर के विभिन्न वार्डों कस्बा का ग्राउंड जीरो पर जाकर अवलोकन किया नगर के चारों ओर नाली एवंनालेसभी ब्लॉक हैं नगर भी जल निकासी के लिए कोई भी रास्ता नहीं है कि जहां से पानी की निकासी हो सके जगह-जगह कचरो से नालियां और नाले फटे पड़े हैं यह तस्वीर नगर पालिका की भ्रष्टाचारीनीतियों का स्पष्ट उदाहरण है शीतला गंज की इतनी दुर्दशा है की सब्जी मंडी में गंदगी का अंबार है और लोगों के घरों में पानी भर रहा है ना दुकानदार सुरक्षित है ना घर में आम परिवार के लोग सुरक्षित हैं परंतु नगर परिषद सारे दाबे झूठे निकले इस समय पार्षद से लेकर अध्यक्ष तक अंधेर नगरी चौपट राजा टके से भाजी टके से आप ख्वाजा की कहानी को चरितार्थ करते हैं यह वीडियो बताता है कि नगर परिषद के पार्षद रवि चौरसिया के घर तक में पानी भरा हुआ है प्रत्यक्ष को प्रमाण की आवश्यकता नहीं मेरा जन्म प्रिया कलेक्टर से निवेदन है की नगर की व्यवस्था को देखते हुए पानी निकासी के समुचित उपाय किए जाने चाहिए जिससे आम नागरिकों को घरों में भर रहे पानी की निकास हो ऐसा नहीं है किसी से पहले पानी निकासी के संसाधन नहीं थे लेकिन जहां से पानी निकलता था वहां कुछ रसूखदारों ने नालों को चौक कर दिया और और नाले अवैध अतिक्रमण की भेंट चढ़ गए3
- शासकीय प्राथमिक विद्यालय ग्राम सुठारा का मामला शिक्षक स्कूल में ही झलका रहा पेग स्कूल में शराब पीने का वीडियो वायरल शासकीय प्राथमिक विद्यालय ग्राम सुठारा का मामला शिक्षक स्कूल में ही झलका रहा पेग स्कूल में शराब पीने का वीडियो वायरल, श्योपुर। शासकीय प्राथमिक विद्यालय ग्राम सुठारा में शिक्षक द्वारा शराब पीने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने कार्रवाई की है। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिक शिक्षक श्रीपाल जाटव को निलंबित कर दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी यश जैन ने बताया कि वायरल वीडियो के संबंध में संज्ञान लेते हुए शिक्षक के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है।1