logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नारनौल में रोटरी क्लब बेलाज व सिटी ने विद्या भारती स्कूल में छात्राओं को बांटे सैनिटरी पैड नारनौल 11 मई नारनौल में रोटरी क्लब बेलाज व सिटी ने विद्या भारती स्कूल में छात्राओं को बांटे सैनिटरी पैड नारनौल 11 मई रोटरी क्लब नारनौल बेलाज एवं रोटरी क्लब नारनौल सिटी द्वारा सोमवार को निजामपुर स्थित विद्या भारती पब्लिक स्कूल में छात्राओं के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता को लेकर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की सभी छात्राओं को सैनिटरी पैड वितरित किए गए। बेलाज की प्रधान निर्मल जिंदल ने कार्यक्रम इंचार्ज विद्यालय उप चेयरपर्सन डॉ ऊषा यादव की अध्यक्षता में अन्य बेलाज सदस्यों के साथ मिलकर यह वितरण किया। *इस अवसर पर छात्राओं को संबोधित करते हुए प्रधान निर्मल जिंदल ने कहा कि मासिक धर्म महिलाओं के शरीर की एक सामान्य जैविक प्रक्रिया है। इसके लिए किसी प्रकार का संकोच या झिझक रखने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता बनाए रखने और संक्रमण से बचाव के लिए सैनिटरी पैड का उपयोग बेहद जरूरी है। उन्होंने छात्राओं को व्यक्तिगत स्वच्छता, स्वस्थ खानपान और सही जानकारी के महत्व के बारे में भी समझाया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की किशोरियों को मासिक धर्म से जुड़ी शर्म और भ्रांतियों से बाहर निकालकर उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना था।* स्कूल प्रशासन और छात्राओं ने रोटरी क्लब के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि इस तरह के जागरूकता अभियान से छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ता है और वे बिना किसी हिचक के अपनी सेहत पर ध्यान दे पाती हैं। रोटरी क्लब नारनौल बेलाज की सचिव एवं प्रोजेक्ट इंचार्ज डॉ ऊषा यादव ने कहा कि भविष्य में भी महिलाओं और किशोरियों के स्वास्थ्य, शिक्षा और सशक्तिकरण से जुड़े ऐसे कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर निर्मल जिंदल, डॉ ऊषा यादव, सत्यभामा मित्तल, नीलम चौधरी, मुकेश कुमारी यादव, गीतांजलि चौधरी, सुचेता गोगिया, इंदु गुप्ता, संगीता शर्मा, बबीता गुप्ता, प्रियंका संघी एवं विद्यालय एमडी रविंद्रा यादव आदि मौजूद रहे।

1 hr ago
user_Dainik news Haryana live
Dainik news Haryana live
Local News Reporter महेंद्रगढ़, महेंद्रगढ़, हरियाणा•
1 hr ago
f95d8e85-b335-4301-a54f-fd298d6d9387

नारनौल में रोटरी क्लब बेलाज व सिटी ने विद्या भारती स्कूल में छात्राओं को बांटे सैनिटरी पैड नारनौल 11 मई नारनौल में रोटरी क्लब बेलाज व सिटी ने विद्या भारती स्कूल में छात्राओं को बांटे सैनिटरी पैड नारनौल 11 मई रोटरी क्लब नारनौल बेलाज एवं रोटरी क्लब नारनौल सिटी द्वारा सोमवार को निजामपुर स्थित विद्या भारती पब्लिक स्कूल में छात्राओं के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता को लेकर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की सभी छात्राओं को सैनिटरी पैड वितरित किए गए। बेलाज की प्रधान निर्मल जिंदल ने कार्यक्रम इंचार्ज विद्यालय उप चेयरपर्सन डॉ ऊषा यादव की अध्यक्षता में अन्य बेलाज सदस्यों के साथ मिलकर यह वितरण किया। *इस अवसर पर छात्राओं को संबोधित करते हुए प्रधान निर्मल जिंदल ने कहा कि मासिक धर्म महिलाओं के शरीर की एक सामान्य जैविक प्रक्रिया है। इसके लिए किसी प्रकार का संकोच या झिझक रखने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता बनाए रखने और संक्रमण से बचाव के

040670fc-865f-4d62-b1a2-ccbb34637a4d

लिए सैनिटरी पैड का उपयोग बेहद जरूरी है। उन्होंने छात्राओं को व्यक्तिगत स्वच्छता, स्वस्थ खानपान और सही जानकारी के महत्व के बारे में भी समझाया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की किशोरियों को मासिक धर्म से जुड़ी शर्म और भ्रांतियों से बाहर निकालकर उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना था।* स्कूल प्रशासन और छात्राओं ने रोटरी क्लब के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि इस तरह के जागरूकता अभियान से छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ता है और वे बिना किसी हिचक के अपनी सेहत पर ध्यान दे पाती हैं। रोटरी क्लब नारनौल बेलाज की सचिव एवं प्रोजेक्ट इंचार्ज डॉ ऊषा यादव ने कहा कि भविष्य में भी महिलाओं और किशोरियों के स्वास्थ्य, शिक्षा और सशक्तिकरण से जुड़े ऐसे कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर निर्मल जिंदल, डॉ ऊषा यादव, सत्यभामा मित्तल, नीलम चौधरी, मुकेश कुमारी यादव, गीतांजलि चौधरी, सुचेता गोगिया, इंदु गुप्ता, संगीता शर्मा, बबीता गुप्ता, प्रियंका संघी एवं विद्यालय एमडी रविंद्रा यादव आदि मौजूद रहे।

More news from महेंद्रगढ़ and nearby areas
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमनाथ तट से दुनिया को अहम संदेश दिया। वहीं, महेंद्रगढ़ जिले में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व धूमधाम से मनाया गया, जहाँ शिव स्तुति की गूंज सुनाई दी। इस मौके पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र से संबोधित किया।
    1
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमनाथ तट से दुनिया को अहम संदेश दिया। वहीं, महेंद्रगढ़ जिले में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व धूमधाम से मनाया गया, जहाँ शिव स्तुति की गूंज सुनाई दी। इस मौके पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र से संबोधित किया।
    user_Bolti Awaaz news
    Bolti Awaaz news
    Local News Reporter नहर कॉलोनी, महेंद्रगढ़•
    6 hrs ago
  • हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में सोमनाथ मंदिर के वर्तमान स्वरूप की 75वीं वर्षगांठ पर भव्य सोमनाथ स्वाभिमान पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विशाल कलश यात्रा निकली और 'हर-हर महादेव' के जयघोष से वातावरण गुंजायमान हो उठा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमनाथ से सीधा संदेश दिया, जबकि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी इस आयोजन से जुड़े।
    1
    हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में सोमनाथ मंदिर के वर्तमान स्वरूप की 75वीं वर्षगांठ पर भव्य सोमनाथ स्वाभिमान पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विशाल कलश यात्रा निकली और 'हर-हर महादेव' के जयघोष से वातावरण गुंजायमान हो उठा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमनाथ से सीधा संदेश दिया, जबकि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी इस आयोजन से जुड़े।
    user_दिनेश कुमार
    दिनेश कुमार
    Journalist महेंद्रगढ़, महेंद्रगढ़, हरियाणा•
    6 hrs ago
  • नई दिल्ली में केंद्रीय बल कर्मचारियों के लिए एम्स अस्पताल में एक विशेष विंग का उद्घाटन किया गया है। अब केंद्रीय बल के जवान और दिल्ली पुलिस के कर्मी भी यहाँ अपना इलाज करवा सकेंगे।
    1
    नई दिल्ली में केंद्रीय बल कर्मचारियों के लिए एम्स अस्पताल में एक विशेष विंग का उद्घाटन किया गया है। अब केंद्रीय बल के जवान और दिल्ली पुलिस के कर्मी भी यहाँ अपना इलाज करवा सकेंगे।
    user_Om Parkash
    Om Parkash
    Local News Reporter अटेली, महेंद्रगढ़, हरियाणा•
    11 hrs ago
  • हरियाणा के बवानी खेड़ा में बुलडोजर कार्रवाई से कई घर टूट गए। पीड़ितों का आरोप है कि जब घर में कोई नहीं था, तब घरों को तोड़ा गया और उनका सारा सामान मलबे में दबकर बर्बाद हो गया। यह घटना स्थानीय लोगों के लिए बड़ा दर्द और नुकसान लेकर आई है।
    1
    हरियाणा के बवानी खेड़ा में बुलडोजर कार्रवाई से कई घर टूट गए। पीड़ितों का आरोप है कि जब घर में कोई नहीं था, तब घरों को तोड़ा गया और उनका सारा सामान मलबे में दबकर बर्बाद हो गया। यह घटना स्थानीय लोगों के लिए बड़ा दर्द और नुकसान लेकर आई है।
    user_DHAKAD HAI BHIWANI NEWS
    DHAKAD HAI BHIWANI NEWS
    Media house दादरी, चरखी दादरी, हरियाणा•
    14 hrs ago
  • चरखी दादरी में हड़ताली सफाई कर्मचारियों ने अपना विरोध जताते हुए सड़कों पर कूड़ा फैला दिया। इस कार्रवाई से शहर की स्वच्छता व्यवस्था बिगड़ गई है और स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी हो रही है।
    1
    चरखी दादरी में हड़ताली सफाई कर्मचारियों ने अपना विरोध जताते हुए सड़कों पर कूड़ा फैला दिया। इस कार्रवाई से शहर की स्वच्छता व्यवस्था बिगड़ गई है और स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी हो रही है।
    user_Sandeep sheoran
    Sandeep sheoran
    News Anchor दादरी, चरखी दादरी, हरियाणा•
    23 hrs ago
  • भिवानी के लोहारू में एक भीषण सड़क हादसे में नवविवाहित युवक और उसके मामा के बेटे की जान चली गई। युवक की शादी को अभी एक हफ्ता ही हुआ था, जिससे पूरे इलाके में मातम पसर गया है।
    1
    भिवानी के लोहारू में एक भीषण सड़क हादसे में नवविवाहित युवक और उसके मामा के बेटे की जान चली गई। युवक की शादी को अभी एक हफ्ता ही हुआ था, जिससे पूरे इलाके में मातम पसर गया है।
    user_Raj News savera
    Raj News savera
    Media and information sciences faculty लोहारू, भिवानी, हरियाणा•
    1 day ago
  • भिवाड़ी की हाईराइज सोसाइटी में युवक ने लगाई छलांग, 7वीं मंजिल से कूदकर दी जान खैरथल-तिजारा जिले के भिवाड़ी में सोमवार शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई। माटिला चौकी क्षेत्र के थड़ा गांव स्थित हिल व्यू गार्डन सोसाइटी में एक युवक ने सातवीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद सोसाइटी में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर मौजूद लोग सहम गए। मृतक की पहचान शीथल गांव निवासी 40 वर्षीय सुंदर पुत्र महिपाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुंदर पहले इसी हिल व्यू गार्डन सोसाइटी में गार्ड की नौकरी कर चुका था। साथ ही वह लंबे समय से बीमारी से भी परेशान चल रहा था। घटना की सूचना मिलते ही माटिला चौकी इंचार्ज एसआई पुनीत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भिवाड़ी की मोर्चरी में भिजवा दिया। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है। वहीं घटना के बाद सोसाइटी के लोगों में दहशत और शोक का माहौल बना हुआ है।
    3
    भिवाड़ी की हाईराइज सोसाइटी में युवक ने लगाई छलांग, 7वीं मंजिल से कूदकर दी जान
खैरथल-तिजारा जिले के भिवाड़ी में सोमवार शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई। माटिला चौकी क्षेत्र के थड़ा गांव स्थित हिल व्यू गार्डन सोसाइटी में एक युवक ने सातवीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद सोसाइटी में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर मौजूद लोग सहम गए।
मृतक की पहचान शीथल गांव निवासी 40 वर्षीय सुंदर पुत्र महिपाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुंदर पहले इसी हिल व्यू गार्डन सोसाइटी में गार्ड की नौकरी कर चुका था। साथ ही वह लंबे समय से बीमारी से भी परेशान चल रहा था।
घटना की सूचना मिलते ही माटिला चौकी इंचार्ज एसआई पुनीत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भिवाड़ी की मोर्चरी में भिजवा दिया।
प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है। वहीं घटना के बाद सोसाइटी के लोगों में दहशत और शोक का माहौल बना हुआ है।
    user_Joshila News Network
    Joshila News Network
    बहरोड़, अलवर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • महेंद्रगढ़ की कमला धर्मशाला में किन्नर समाज की बधाई से जुड़े मुद्दे पर 36 बिरादरी की एक अहम बैठक आयोजित की गई। इसमें सभी पक्षों ने मिलकर इस संवेदनशील विषय पर गहन विचार-विमर्श किया।
    1
    महेंद्रगढ़ की कमला धर्मशाला में किन्नर समाज की बधाई से जुड़े मुद्दे पर 36 बिरादरी की एक अहम बैठक आयोजित की गई। इसमें सभी पक्षों ने मिलकर इस संवेदनशील विषय पर गहन विचार-विमर्श किया।
    user_Bolti Awaaz news
    Bolti Awaaz news
    Local News Reporter नहर कॉलोनी, महेंद्रगढ़•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.