.एस. इंटर कॉलेज का शानदार परीक्षा परिणाम, विज्ञान एवं कला संकाय के विद्यार्थियों ने बढ़ाया मान *बी.एस. इंटर कॉलेज का शानदार परीक्षा परिणाम, विज्ञान एवं कला संकाय के विद्यार्थियों ने बढ़ाया मान* *पाटन (पलामू):* पाटन प्रखंड स्थित बी.एस. इंटर कॉलेज कुवारबांध का इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 का परिणाम काफी उत्कृष्ट रहा। विज्ञान एवं कला संकाय के विद्यार्थियों ने बेहतर अंक प्राप्त कर कॉलेज सहित पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विज्ञान संकाय में शानदार प्रदर्शन कॉलेज द्वारा जारी विज्ञान संकाय की टॉपर सूची में छात्र शुभम कुमार ने 476 अंक (95.2%) प्राप्त कर कॉलेज टॉपर बनने के साथ-साथ राज्य स्तर पर 7वां तथा जिला स्तर पर तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं विशाल कुमार ने 472 अंक (94.4%) प्राप्त कर जिला स्तर पर 7वां एवं कॉलेज में दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार रेशम कुमारी ने 470 अंक (94%), स्वाति कुमारी ने 469 अंक (93.8%), पंकज कुमार ने 467 अंक (93.4%), तथा आशुतोष कुमार ने 459 अंक (91.8%) प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कॉलेज की टॉप-10 सूची में शामिल अन्य विद्यार्थियों में अभिषेक पाल (458 अंक), अर्पण कुमार (457 अंक), आयुष कुमार साहू (454 अंक) एवं लवकेश कुमार (453 अंक) शामिल हैं। कला संकाय में छात्राओं का दबदबा कला संकाय में पूनम कुमारी एवं प्रीति कुमारी ने 401 अंक (80.2%) प्राप्त कर संयुक्त रूप से कॉलेज टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। वहीं निशा कुमारी ने 397 अंक (79.4%) प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा एक अन्य प्रीति कुमारी ने 395 अंक (79%) प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया। कॉलेज में विज्ञान संकाय के छात्र-छात्राओं की संख्या 1040 थी, जिसमें सभी विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी से सफलता प्राप्त की। वहीं कला संकाय में 265 छात्र-छात्राएं शामिल थे, जिनमें सभी ने प्रथम श्रेणी हासिल कर कॉलेज का मान बढ़ाया। इस प्रकार कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने शत-प्रतिशत सफलता का प्रदर्शन किया। कॉलेज के निदेशक निखिल गुप्ता एवं प्रिंसिपल काजल कुमारी ने सफल विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर कॉलेज के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे तथा विद्यार्थियों की सफलता पर खुशी जताई। कॉलेज प्रबंधन ने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग का ही यह शानदार परिणाम है।

- कान्हा फर्नीचर के चुनचुन जी पर खराब सामान वापस न करने का आरोप लगा है, जिसके बाद उन्होंने गढ़वा में इस मामले पर अपनी सफाई दी। यह स्पष्टीकरण ग्राहकों द्वारा खराब फर्नीचर न लौटाए जाने के आरोपों के बाद आया है।2
- _मैट्रिक-इंटर 2026 के मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित, डीसी रवि आनंद ने किया उत्साहवर्धन_ चतरा: झारखंड शिक्षा परियोजना के तहत समग्र शिक्षा अभियान द्वारा शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में मैट्रिक और इंटरमीडिएट 2026 के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। उपायुक्त रवि आनंद ने जिला और प्रखंड स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया। अपने संबोधन में डीसी रवि आनंद ने कहा कि सफलता कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर प्रयास का परिणाम होती है। उन्होंने छात्रों को लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर आगे बढ़ने का संदेश दिया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। साथ ही अभिभावकों और शिक्षकों के योगदान की सराहना की। माध्यमिक परीक्षा 2026 में जिले के 17,577 परीक्षार्थियों में से 16,031 सफल हुए। जिले का कुल सफलता प्रतिशत 91.20 रहा। इंटरमीडिएट में कला संकाय का 95.82%, वाणिज्य का 97% और विज्ञान का 82.2% रिजल्ट रहा। कला में 8,787 में 8,420, वाणिज्य में 138 में 134 और विज्ञान में 2,985 में 2,454 छात्र-छात्राएं सफल हुए।1
- झारखंड के मनिका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक कैंसर मरीज को रेफर करने आई 108 एंबुलेंस का पिछला दरवाजा नहीं खुला, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की पोल खुल गई। भाजपा ने हेमंत सोरेन सरकार की लचर व्यवस्था की कड़ी निंदा करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। विभाग से जल्द कार्रवाई की मांग की गई है।1
- चिनियां में ‘काले मुंह वाले हनुमानों’ का आतंक, घरों में घुसकर मचा रहे उत्पात, लोग दहशत में हेमंत कुमार की रिपोर्ट गढ़वा जिले के चिनियां प्रखंड में इन दिनों काले मुंह वाले जंगली हनुमानों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे चिनियां मुख्यालय के चिखुरा पत्थर टोला में एक दंपति के घर पर चढ़कर हनुमानों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। बताया जाता है कि घर के ऊपर लगाए हुए सीमेंटेड सीटे को भी तहस-नहस कर दिया गया, जिससे परिवार के लोग सहम गए। ग्रामीणों के अनुसार इलाके में दो से तीन झुंड लगातार घूम रहे हैं, जो कभी घरों में घुस जा रहे हैं तो कभी दुकानों के आसपास पहुंचकर लोगों को परेशान कर रहे हैं। वहीं चिनियां बस स्टैंड और ग्रामीण बैंक के पास भी हनुमानों का उत्पात देखने को मिला। जंगली हनुमान दुकानों से मकई उठाकर छत पर बैठकर खाते नजर आए। अचानक हनुमानों के पहुंचने से आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि हनुमानों के डर से बच्चे और महिलाएं काफी भयभीत हैं।1
- बंगाल में लव जिहाद का नया रूप। जरूर देखे बंगाल में 2 मुस्लिम खातूने एक हिंदू लड़की को थप्पड़ मारते हुवे बोल रही है..तुम्हे मेरे भाई के साथ जाना पड़ेगा.. बंगाल में लव जिहाद का नया रूप। जरूर देखे बंगाल में 2 मुस्लिम खातूने एक हिंदू लड़की को थप्पड़ मारते हुवे बोल रही है..तुम्हे मेरे भाई के साथ जाना पड़ेगा..1
- औरंगाबाद से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां सुबह सुबह सिक्योरिटी गार्ड की दोनाली बंदूक से रिकवरी एजेंट को गोली लग गई. औरंगाबाद से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां सुबह सुबह सिक्योरिटी गार्ड की दोनाली बंदूक से रिकवरी एजेंट को गोली लग गई. घटना मदनपुर के उचौली गांव के समीप इंडियन बैंक की है. बैंक के अंदर सिक्योरिटी गार्ड की दोनाली बंदूक से मिसफायर हुई और गोली रिकवरी एजेंट को जा लगी.जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. कैसे हुआ हादसा मिली जानकारी अनुसार बैंक में ड्यूटी के दौरान सिक्योरिटी गार्ड की दोनाली बंदूक से अचानक गोली चल जाने से रिकवरी एजेंट की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद बैंक परिसर में अफरा-तफरी मच गई और कर्मचारियों सहित ग्राहकों में दहशत फैल गई. मृतक की पहचान मदनपुर थाना क्षेत्र के माधव खाप गांव निवासी राजेंद्र पासवान के रूप में की गई है. बताया जाता है कि वह बैंक में रिकवरी एजेंट के रूप में कार्यरत थे. बंदूक से हुआ मिसफायर घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह बैंक खुलने के बाद सिक्योरिटी गार्ड अभय कुमार सिंह अपनी दोनाली बंदूक की सफाई कर रहा था. इसी दौरान अचानक बंदूक से मिसफायर हो गया और गोली पास में मौजूद राजेंद्र पासवान के पेट में जा लगी. गोली लगते ही बैंक परिसर में चीख-पुकार मच गई. आनन-फानन में बैंक के असिस्टेंट मैनेजर श्याम बिहारी प्रसाद समेत अन्य कर्मियों ने जिंदा समझकर राजेंद्र पासवान को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदनपुर पहुंचाया हालांकि ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.1
- गढ़वा में भारत गैस वाले के लिए खुशखबरी अब रिफिल बुक करना हुआ आसान भारत गैस कंपनी वालों ने एक बड़ी कंस्यूमर को रहती है अब रिफिल बुकिंग करना हुआ आसान आपके घर के आस-पास कोई भी होम डिलीवरी लड़का दिखाई दे तो आप उसे अपना गैस सिलेंडर ले सकते हैं1
- झारखंड के चतरा जिले के जोरी में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया, जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने गया-चतरा मुख्य पथ जाम कर मुआवजे और गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है और कार्रवाई का भरोसा दिया है।1
- Post by गौतम चंद्रवंशी जी1