_मैट्रिक-इंटर 2026 के मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित, डीसी रवि आनंद ने किया उत्साहवर्धन_ चतरा: झारखंड शिक्षा परियोजना के तहत समग्र शिक्षा अभियान द्वारा शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में मैट्रिक और इंटरमीडिएट 2026 के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। उपायुक्त रवि आनंद ने जिला और प्रखंड स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया। अपने संबोधन में डीसी रवि आनंद ने कहा कि सफलता कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर प्रयास का परिणाम होती है। उन्होंने छात्रों को लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर आगे बढ़ने का संदेश दिया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। साथ ही अभिभावकों और शिक्षकों के योगदान की सराहना की। माध्यमिक परीक्षा 2026 में जिले के 17,577 परीक्षार्थियों में से 16,031 सफल हुए। जिले का कुल सफलता प्रतिशत 91.20 रहा। इंटरमीडिएट में कला संकाय का 95.82%, वाणिज्य का 97% और विज्ञान का 82.2% रिजल्ट रहा। कला में 8,787 में 8,420, वाणिज्य में 138 में 134 और विज्ञान में 2,985 में 2,454 छात्र-छात्राएं सफल हुए।
_मैट्रिक-इंटर 2026 के मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित, डीसी रवि आनंद ने किया उत्साहवर्धन_ चतरा: झारखंड शिक्षा परियोजना के तहत समग्र शिक्षा अभियान द्वारा शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में मैट्रिक और इंटरमीडिएट 2026 के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। उपायुक्त रवि आनंद ने जिला और प्रखंड स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया। अपने संबोधन में डीसी रवि आनंद ने कहा कि सफलता कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर प्रयास का परिणाम होती है। उन्होंने छात्रों को लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर आगे बढ़ने का संदेश दिया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। साथ ही अभिभावकों और शिक्षकों के योगदान की सराहना की। माध्यमिक परीक्षा 2026 में जिले के 17,577 परीक्षार्थियों में से 16,031 सफल हुए। जिले का कुल सफलता प्रतिशत 91.20 रहा। इंटरमीडिएट में कला संकाय का 95.82%, वाणिज्य का 97% और विज्ञान का 82.2% रिजल्ट रहा। कला में 8,787 में 8,420, वाणिज्य में 138 में 134 और विज्ञान में 2,985 में 2,454 छात्र-छात्राएं सफल हुए।
- _प्रेम प्रसंग में भाभी ने देवर की ईंट से की हत्या, 24 घंटे में खुलासा इटखोरी पुलिस ने हत्यारिन भाभी को भेजा जेल, ईंट बरामद_ इटखोरी (चतरा): थाना क्षेत्र के पकरिया गांव में प्रेम प्रसंग को लेकर भाभी ने देवर की ईंट से मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने 24 घंटे में मामले का उद्भेदन कर हत्यारिन भाभी को जेल भेज दिया। 7 मई को टिंकू भुइयाँ ने थाना में आवेदन देकर अपने अविवाहित भाई संतोष भुइयाँ की अज्ञात लोगों द्वारा हत्या की शिकायत की थी। थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने कांड संख्या 54/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत हत्या का मामला दर्ज किया। एसपी अनिमेष नैथानी के निर्देश पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम गठित की गई। शनिवार को मुख्यालय में डीएसपी अमिता लकड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि जांच में सामने आया कि मृतक संतोष का प्रेम प्रसंग अपनी ही भाभी रंजू देवी से चल रहा था। बाद में दोनों में अनबन हो गई। भाभी की नजदीकियां अपने नंदोसी यानी मृतक के जीजा सीरिया निवासी विकास भुइयाँ से बढ़ने लगीं। इसी बात को लेकर देवर संतोष और भाभी रंजू में कहा-सुनी और मारपीट हुई। गुस्से में भाभी ने संतोष के माथे पर ईंट से वार कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। देवर को मरा देख रंजू मायके भाग गई। बाद में मृतक के भाई और आरोपी के पति ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था। पुलिस ने हत्यारिन प्रेमिका सह भाभी रंजू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त ईंट बरामद कर ली गई है। त्वरित कार्रवाई के लिए इटखोरी थाना प्रभारी अभिषेक कुमार को स्थानीय लोगों ने बधाई दी है।1
- झारखंड के राँची जिले के अनगड़ा प्रखंड के बूढ़ीबेड़ा गाँव में बदहाल सड़क से परेशान ग्रामीणों ने सरकारी मदद न मिलने पर चंदा जुटाकर खुद ही सड़क की मरम्मत की। वर्षों से जर्जर इस सड़क के कारण एम्बुलेंस गाँव तक नहीं पहुँच पाती, जिससे गर्भवती महिलाओं को रास्ते में ही प्रसव जैसी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ा है। जनप्रतिनिधियों से सिर्फ आश्वासन मिलने के बाद, अब ग्रामीण यह समझ नहीं पा रहे कि वे अपनी समस्या लेकर कहाँ जाएँ।1
- चतरा में मॉर्निंग वॉक पर निकली एक महिला को बेलगाम ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से भड़के ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया, वाहनों में तोड़फोड़ की और 10 किलोमीटर लंबा महाजाम लगा दिया।1
- BPSC TRE 4 को लेकर पटना में बवाल ! शिक्षक अभ्यर्थियों पर पुलिस का लाठीचार्ज ! क्या नौकरी मांगना गुनाह है ? नई सरकार में भी बेरोजगार युवाओं का गुस्सा फूटा !1
- .एस. इंटर कॉलेज का शानदार परीक्षा परिणाम, विज्ञान एवं कला संकाय के विद्यार्थियों ने बढ़ाया मान *बी.एस. इंटर कॉलेज का शानदार परीक्षा परिणाम, विज्ञान एवं कला संकाय के विद्यार्थियों ने बढ़ाया मान* *पाटन (पलामू):* पाटन प्रखंड स्थित बी.एस. इंटर कॉलेज कुवारबांध का इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 का परिणाम काफी उत्कृष्ट रहा। विज्ञान एवं कला संकाय के विद्यार्थियों ने बेहतर अंक प्राप्त कर कॉलेज सहित पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विज्ञान संकाय में शानदार प्रदर्शन कॉलेज द्वारा जारी विज्ञान संकाय की टॉपर सूची में छात्र शुभम कुमार ने 476 अंक (95.2%) प्राप्त कर कॉलेज टॉपर बनने के साथ-साथ राज्य स्तर पर 7वां तथा जिला स्तर पर तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं विशाल कुमार ने 472 अंक (94.4%) प्राप्त कर जिला स्तर पर 7वां एवं कॉलेज में दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार रेशम कुमारी ने 470 अंक (94%), स्वाति कुमारी ने 469 अंक (93.8%), पंकज कुमार ने 467 अंक (93.4%), तथा आशुतोष कुमार ने 459 अंक (91.8%) प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कॉलेज की टॉप-10 सूची में शामिल अन्य विद्यार्थियों में अभिषेक पाल (458 अंक), अर्पण कुमार (457 अंक), आयुष कुमार साहू (454 अंक) एवं लवकेश कुमार (453 अंक) शामिल हैं। कला संकाय में छात्राओं का दबदबा कला संकाय में पूनम कुमारी एवं प्रीति कुमारी ने 401 अंक (80.2%) प्राप्त कर संयुक्त रूप से कॉलेज टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। वहीं निशा कुमारी ने 397 अंक (79.4%) प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा एक अन्य प्रीति कुमारी ने 395 अंक (79%) प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया। कॉलेज में विज्ञान संकाय के छात्र-छात्राओं की संख्या 1040 थी, जिसमें सभी विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी से सफलता प्राप्त की। वहीं कला संकाय में 265 छात्र-छात्राएं शामिल थे, जिनमें सभी ने प्रथम श्रेणी हासिल कर कॉलेज का मान बढ़ाया। इस प्रकार कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने शत-प्रतिशत सफलता का प्रदर्शन किया। कॉलेज के निदेशक निखिल गुप्ता एवं प्रिंसिपल काजल कुमारी ने सफल विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर कॉलेज के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे तथा विद्यार्थियों की सफलता पर खुशी जताई। कॉलेज प्रबंधन ने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग का ही यह शानदार परिणाम है।1
- बंगाल में लव जिहाद का नया रूप। जरूर देखे बंगाल में 2 मुस्लिम खातूने एक हिंदू लड़की को थप्पड़ मारते हुवे बोल रही है..तुम्हे मेरे भाई के साथ जाना पड़ेगा.. बंगाल में लव जिहाद का नया रूप। जरूर देखे बंगाल में 2 मुस्लिम खातूने एक हिंदू लड़की को थप्पड़ मारते हुवे बोल रही है..तुम्हे मेरे भाई के साथ जाना पड़ेगा..1
- औरंगाबाद से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां सुबह सुबह सिक्योरिटी गार्ड की दोनाली बंदूक से रिकवरी एजेंट को गोली लग गई. औरंगाबाद से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां सुबह सुबह सिक्योरिटी गार्ड की दोनाली बंदूक से रिकवरी एजेंट को गोली लग गई. घटना मदनपुर के उचौली गांव के समीप इंडियन बैंक की है. बैंक के अंदर सिक्योरिटी गार्ड की दोनाली बंदूक से मिसफायर हुई और गोली रिकवरी एजेंट को जा लगी.जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. कैसे हुआ हादसा मिली जानकारी अनुसार बैंक में ड्यूटी के दौरान सिक्योरिटी गार्ड की दोनाली बंदूक से अचानक गोली चल जाने से रिकवरी एजेंट की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद बैंक परिसर में अफरा-तफरी मच गई और कर्मचारियों सहित ग्राहकों में दहशत फैल गई. मृतक की पहचान मदनपुर थाना क्षेत्र के माधव खाप गांव निवासी राजेंद्र पासवान के रूप में की गई है. बताया जाता है कि वह बैंक में रिकवरी एजेंट के रूप में कार्यरत थे. बंदूक से हुआ मिसफायर घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह बैंक खुलने के बाद सिक्योरिटी गार्ड अभय कुमार सिंह अपनी दोनाली बंदूक की सफाई कर रहा था. इसी दौरान अचानक बंदूक से मिसफायर हो गया और गोली पास में मौजूद राजेंद्र पासवान के पेट में जा लगी. गोली लगते ही बैंक परिसर में चीख-पुकार मच गई. आनन-फानन में बैंक के असिस्टेंट मैनेजर श्याम बिहारी प्रसाद समेत अन्य कर्मियों ने जिंदा समझकर राजेंद्र पासवान को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदनपुर पहुंचाया हालांकि ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.1
- _मैट्रिक-इंटर 2026 के मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित, डीसी रवि आनंद ने किया उत्साहवर्धन_ चतरा: झारखंड शिक्षा परियोजना के तहत समग्र शिक्षा अभियान द्वारा शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में मैट्रिक और इंटरमीडिएट 2026 के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। उपायुक्त रवि आनंद ने जिला और प्रखंड स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया। अपने संबोधन में डीसी रवि आनंद ने कहा कि सफलता कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर प्रयास का परिणाम होती है। उन्होंने छात्रों को लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर आगे बढ़ने का संदेश दिया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। साथ ही अभिभावकों और शिक्षकों के योगदान की सराहना की। माध्यमिक परीक्षा 2026 में जिले के 17,577 परीक्षार्थियों में से 16,031 सफल हुए। जिले का कुल सफलता प्रतिशत 91.20 रहा। इंटरमीडिएट में कला संकाय का 95.82%, वाणिज्य का 97% और विज्ञान का 82.2% रिजल्ट रहा। कला में 8,787 में 8,420, वाणिज्य में 138 में 134 और विज्ञान में 2,985 में 2,454 छात्र-छात्राएं सफल हुए।1