गुप्तेश्वर रोड पर 7 घंटे जाम, 14 नामजद समेत 150-200 लोगों पर FIR हुई दर्ज सड़क पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियां खड़ी कर रोका रास्ता, अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन का आरोप लगाया दौसा। गुप्तेश्वर रोड स्थित राजेश पायलट स्टेडियम के सामने सड़क जाम कर प्रदर्शन करने के मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने 14 नामजद सहित करीब 150 से 200 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 285 और 189(2) के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। FIR के अनुसार 17 अगस्त को सुबह करीब 10:30 बजे बड़ी संख्या में लोग ट्रैक्टर-ट्रॉलियां लेकर गुप्तेश्वर रोड पर पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने स्टेडियम के सामने सड़क पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियां खड़ी कर दीं और धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। इससे मुख्य मार्ग पर यातायात बाधित हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों से समझाइश कर सड़क खाली करने तथा यातायात सुचारू करने की अपील की, लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े रहे। पुलिस के अनुसार करीब 6 से 7 घंटे तक सड़क जाम रही और शाम करीब 5 बजे मार्ग खोला जा सका। पुलिस ने FIR में बताया कि प्रदर्शन अवैध खनन के खिलाफ पुलिस एवं खनन विभाग की कार्रवाई के विरोध में किया गया था। मामले में ओमप्रकाश मीणा, दिनेश मीणा, मोईन खान, अशोक मीणा, धनराज मीणा, प्रहलाद मीणा, रिंकू बनना, भारत मीणा, अभिषेक मीणा, मुकेश जोगी, मुरारी मीणा वगंगा, घनश्याम राणा और दौलत मीणा सहित 14 लोगों को नामजद किया गया है। इनके अलावा मौके पर मौजूद करीब 150-200 अन्य लोगों को भी जांच के दायरे में लिया गया है। कोतवाली थाना पुलिस ने 18 अगस्त को मामला दर्ज कर प्रदर्शन में शामिल लोगों की भूमिका और सड़क जाम के दौरान हुए घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है।
गुप्तेश्वर रोड पर 7 घंटे जाम, 14 नामजद समेत 150-200 लोगों पर FIR हुई दर्ज सड़क पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियां खड़ी कर रोका रास्ता, अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन का आरोप लगाया दौसा। गुप्तेश्वर रोड स्थित राजेश पायलट स्टेडियम के सामने सड़क जाम कर प्रदर्शन करने के मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने 14 नामजद सहित करीब 150 से 200 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 285 और 189(2) के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। FIR के अनुसार 17 अगस्त को सुबह करीब 10:30 बजे बड़ी संख्या में लोग ट्रैक्टर-ट्रॉलियां लेकर गुप्तेश्वर रोड पर पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने स्टेडियम के सामने सड़क पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियां खड़ी कर दीं और धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। इससे मुख्य मार्ग पर यातायात बाधित हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों से समझाइश कर सड़क
खाली करने तथा यातायात सुचारू करने की अपील की, लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े रहे। पुलिस के अनुसार करीब 6 से 7 घंटे तक सड़क जाम रही और शाम करीब 5 बजे मार्ग खोला जा सका। पुलिस ने FIR में बताया कि प्रदर्शन अवैध खनन के खिलाफ पुलिस एवं खनन विभाग की कार्रवाई के विरोध में किया गया था। मामले में ओमप्रकाश मीणा, दिनेश मीणा, मोईन खान, अशोक मीणा, धनराज मीणा, प्रहलाद मीणा, रिंकू बनना, भारत मीणा, अभिषेक मीणा, मुकेश जोगी, मुरारी मीणा वगंगा, घनश्याम राणा और दौलत मीणा सहित 14 लोगों को नामजद किया गया है। इनके अलावा मौके पर मौजूद करीब 150-200 अन्य लोगों को भी जांच के दायरे में लिया गया है। कोतवाली थाना पुलिस ने 18 अगस्त को मामला दर्ज कर प्रदर्शन में शामिल लोगों की भूमिका और सड़क जाम के दौरान हुए घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है।
- गुप्तेश्वर रोड पर 7 घंटे जाम, 14 नामजद समेत 150-200 लोगों पर FIR हुई दर्ज सड़क पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियां खड़ी कर रोका रास्ता, अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन का आरोप लगाया दौसा। गुप्तेश्वर रोड स्थित राजेश पायलट स्टेडियम के सामने सड़क जाम कर प्रदर्शन करने के मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने 14 नामजद सहित करीब 150 से 200 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 285 और 189(2) के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। FIR के अनुसार 17 अगस्त को सुबह करीब 10:30 बजे बड़ी संख्या में लोग ट्रैक्टर-ट्रॉलियां लेकर गुप्तेश्वर रोड पर पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने स्टेडियम के सामने सड़क पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियां खड़ी कर दीं और धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। इससे मुख्य मार्ग पर यातायात बाधित हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों से समझाइश कर सड़क खाली करने तथा यातायात सुचारू करने की अपील की, लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े रहे। पुलिस के अनुसार करीब 6 से 7 घंटे तक सड़क जाम रही और शाम करीब 5 बजे मार्ग खोला जा सका। पुलिस ने FIR में बताया कि प्रदर्शन अवैध खनन के खिलाफ पुलिस एवं खनन विभाग की कार्रवाई के विरोध में किया गया था। मामले में ओमप्रकाश मीणा, दिनेश मीणा, मोईन खान, अशोक मीणा, धनराज मीणा, प्रहलाद मीणा, रिंकू बनना, भारत मीणा, अभिषेक मीणा, मुकेश जोगी, मुरारी मीणा वगंगा, घनश्याम राणा और दौलत मीणा सहित 14 लोगों को नामजद किया गया है। इनके अलावा मौके पर मौजूद करीब 150-200 अन्य लोगों को भी जांच के दायरे में लिया गया है। कोतवाली थाना पुलिस ने 18 अगस्त को मामला दर्ज कर प्रदर्शन में शामिल लोगों की भूमिका और सड़क जाम के दौरान हुए घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है।2
- फलोदी में भंवरी देवी हत्याकांड को लेकर लोगों ने कलेक्टर का घेराव किया । पूर्व विधायक ने कहा पुलिस किसको बचा रही SHO DSP को हटाने की मांग और भंवरी देवी न्याय देने के सम्बन्ध में जिला कलेक्टर और sp को ज्ञापन दिया गया है। कलेक्टर परिसर में पैर रखने की भी जगह नहीं मिली।1
- दौसा सैंथल उपखंड मुख्यालय के ग्राम पंचायत रामपुरा उर्फ महाराजपुरा के खाती वाली ढाणी में रात 11:00 बजे मगरमच्छ आ गया जिसको वन विभाग टीम के द्वारा रात 1.30 बजे रेस्क्यू कर लिया गया|2
- फर्जी रजिस्ट्री में शामिल तहसीलदार, ईओ सहित अन्य कर्मचारियों को नहीं बख्शा जाएगा ; परसादी लाल मीणा लालसोट में कांग्रेस ने भरी कांग्रेस का बोर्ड बनाने की हुंकार लालसोट। नगर परिषद चुनाव 2026 को लेकर संस्कृत महाविद्यालय खेल मैदान में कांग्रेस की कार्यकर्ता बैठक हुई। मंच पर पूर्व मंत्री परसादी लाल मीणा, जिलाध्यक्ष रामलाल ओड़, नगर दौसा अध्यक्ष घनश्याम शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष सीताराम मीणा, कार्यकारी अध्यक्ष रामनारायण सैनी, दीपक पुरोहित, रामविलास खेमावास, जगदीश राड़ा, पूर्व चेयरमैन रक्षा मिश्रा, दिनेश मिश्रा, विनोद गोयल, टेकचंद मालिया व शालिनी वर्मा मौजूद रहे। मंच संचालन चंद्रशेखर जांगिड़ ने किया। परसादी लाल मीणा ने कहा कि इस बार मजबूत, टिकाऊ, साफ छवि और जिताऊ प्रत्याशियों को ही टिकट में प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने भ्रष्टाचार, भूमाफिया और कथित फर्जी रजिस्ट्रियों को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर दोषी पाए जाने वाले तहसीलदार, ईओ सहित संबंधित अधिकारियों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बैठक में कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर लालसोट नगर परिषद में कांग्रेस का बोर्ड बनाने का संकल्प लिया।1
- संस्कृत पाठशाला में नगर परिषद चुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक का हुआ आयोजन, पूर्व चिकित्सा मंत्री ने पूर्व सभापति पर भ्रष्टाचार के लगाए आरोप संस्कृत पाठशाला में नगर परिषद चुनाव को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित लालसोट : पुलिस थाने के सामने स्थित संस्कृत पाठशाला में नगर परिषद चुनाव को लेकर व टिकट वितरण को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की अहम बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व चिकित्सा मंत्री प्रसादी लाल मीणा भाजपा सरकार पर जमकर निशाना सादा भाजपा शासन काल पर भ्रष्टाचार का भी लगाया। आरोपउन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ही जनता की राय से टिकट दिया जाएगा। इस दौरान हजारों की संख्या में कांग्रेस महिला पुरुष कार्यकर्ता टिकट के दावेदार भी रहे मौजूद।4
- त्योहारों को लेकर खाद्य विभाग की सिकराय कस्बे में कार्रवाई खाद्य सुरक्षा विभाग के द्वारा सिकराय क्षेत्र में त्योहार सीजन को लेकर सैंपल भरने का कार्य किया गया जिसमें खाद्य विभाग के अधिकारी महेश सैनी के नेतृत्व में सैंपल लिए गए हैं और सैंपलों को लैब में भेजा गया है जहां जांच होगी खाद्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि मावा सहित अन्य सैंपल लिए हैं अगर सैंपल में किसी प्रकार की कोई परेशानी आती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी1
- पदमपुरा पीएचसी मे चिकित्सक लगाने की मांग, कृषि मंत्री ने चिकित्सा मंत्री को लिखा पत्र टोडाभीम । करौली ग्राम पदमपुरा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पिछले छह माह से मुख्य चिकित्सक का पद रिक्त होने के कारण क्षेत्र के ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर राजस्थान सरकार के मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने चिकित्सा विभाग के मंत्री को पत्र लिखकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तत्काल डॉक्टर की नियुक्ति की मांग की है। पत्र में बताया गया कि पदमपुरा के आसपास 15 से 20 किलोमीटर की दूरी तक पर्याप्त चिकित्सा सुविधा उपलब्ध नहीं है। वहीं, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत दर्जनों गांव आते हैं। डॉक्टर का पद लंबे समय से रिक्त होने के कारण ग्रामीणों को उपचार के लिए दूर जाना पड़ रहा है। मंत्री ने चिकित्सा विभाग से मामले में अविलंब आवश्यक कार्रवाई कर डॉक्टर की नियुक्ति करने को कहा है, ताकि पदमपुरा सहित आसपास के गांवों के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके। गौरतलब है कि पिछले दिनों से ग्राम पंचायत पदमपुरा प्रशासक हंसराज मीना द्वारा चिकित्सक नियुक्ति हेतु प्रयास किये जा रहें हैं।1
- is bachi ko na jaane kitni baar saap ne kalya phr fir bhi kya baat h iss ladki ki3