Shuru
Apke Nagar Ki App…
#मथुरा - कमई गांव में तेज बारिश के बीच अंतिम संस्कार में आई बाधा, वीडियो हुआ वायरल...... 👉श्मशान भूमि पर शेड न होने से तिरपाल का सहारा लेने को मजबूर हुए ग्रामीण 👉 कागजों में लाखों खर्च, लेकिन जमीन पर काम जीरो! 🌧️📉 👉बारिश थमने के बाद बमुश्किल पूरी हुई अंतिम विदाई #viralmathura #mathuranews #Barsana #viralnews #मथुरा - कमई गांव में तेज बारिश के बीच अंतिम संस्कार में आई बाधा, वीडियो हुआ वायरल...... 👉श्मशान भूमि पर शेड न होने से तिरपाल का सहारा लेने को मजबूर हुए ग्रामीण 👉 कागजों में लाखों खर्च, लेकिन जमीन पर काम जीरो! 🌧️📉 👉बारिश थमने के बाद बमुश्किल पूरी हुई अंतिम विदाई #viralmathura #mathuranews #Barsana #viralnews
Viral Mathura
#मथुरा - कमई गांव में तेज बारिश के बीच अंतिम संस्कार में आई बाधा, वीडियो हुआ वायरल...... 👉श्मशान भूमि पर शेड न होने से तिरपाल का सहारा लेने को मजबूर हुए ग्रामीण 👉 कागजों में लाखों खर्च, लेकिन जमीन पर काम जीरो! 🌧️📉 👉बारिश थमने के बाद बमुश्किल पूरी हुई अंतिम विदाई #viralmathura #mathuranews #Barsana #viralnews #मथुरा - कमई गांव में तेज बारिश के बीच अंतिम संस्कार में आई बाधा, वीडियो हुआ वायरल...... 👉श्मशान भूमि पर शेड न होने से तिरपाल का सहारा लेने को मजबूर हुए ग्रामीण 👉 कागजों में लाखों खर्च, लेकिन जमीन पर काम जीरो! 🌧️📉 👉बारिश थमने के बाद बमुश्किल पूरी हुई अंतिम विदाई #viralmathura #mathuranews #Barsana #viralnews
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मथुरा का बढ़ा मान: बीएसए (पीजी) कॉलेज की छात्रा मोहिनी शर्मा ने जीते तीन स्वर्ण पदक मथुरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा के 92वें दीक्षांत समारोह में बीएसए (पीजी) कॉलेज, मथुरा की छात्रा मोहिनी शर्मा ने शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए तीन स्वर्ण पदक अपने नाम किए। मोहिनी शर्मा को एलएलबी में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए निम्न स्वर्ण पदकों से सम्मानित किया गया— 1🥇 रामेश्वर प्रसाद बागला स्वर्ण पदक (एलएलबी तृतीय वर्ष में सर्वोच्च स्थान) 2🥇 पं. मोतीलाल नेहरू स्वर्ण पदक (एलएलबी मुख्य परीक्षा में सर्वोच्च स्थान) 3🥇 मो. सैफुल्ला खान स्मृति स्वर्ण पदक (एलएलबी 2026 की समेकित परीक्षा में सर्वोच्च स्थान मिला है, इस उपलब्धि से बीएसए (पीजी) कॉलेज और पूरे मथुरा जनपद का गौरव बढ़ा है। दीक्षांत समारोह के बाद मथुरा कचहरी में अधिवक्ता नरेंद्र पाली ने मोहिनी शर्मा का पटका पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर सम्मान किया तथा उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।1
- #मथुरा - कमई गांव में तेज बारिश के बीच अंतिम संस्कार में आई बाधा, वीडियो हुआ वायरल...... 👉श्मशान भूमि पर शेड न होने से तिरपाल का सहारा लेने को मजबूर हुए ग्रामीण 👉 कागजों में लाखों खर्च, लेकिन जमीन पर काम जीरो! 🌧️📉 👉बारिश थमने के बाद बमुश्किल पूरी हुई अंतिम विदाई #viralmathura #mathuranews #Barsana #viralnews #मथुरा - कमई गांव में तेज बारिश के बीच अंतिम संस्कार में आई बाधा, वीडियो हुआ वायरल...... 👉श्मशान भूमि पर शेड न होने से तिरपाल का सहारा लेने को मजबूर हुए ग्रामीण 👉 कागजों में लाखों खर्च, लेकिन जमीन पर काम जीरो! 🌧️📉 👉बारिश थमने के बाद बमुश्किल पूरी हुई अंतिम विदाई #viralmathura #mathuranews #Barsana #viralnews1
- कल विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में अपनों के बीच रहने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। जहाँ-जहाँ पहुँचे, वहाँ-वहाँ लोगों ने जिस आत्मीयता, प्रेम और सम्मान के साथ साफा एवं पगड़ी पहनाकर स्वागत किया, वह केवल सम्मान नहीं बल्कि जनता के अटूट विश्वास और स्नेह का प्रतीक है। यह बढ़ता हुआ जनसमर्थन इस बात का संकेत है कि क्षेत्र की जनता अब केवल वादे नहीं, बल्कि सेवा, संघर्ष और साथ निभाने वाली राजनीति चाहती है। यही अपार प्रेम और आशीर्वाद आने वाले समय में जनशक्ति बनकर क्षेत्र के उज्ज्वल भविष्य की नई दिशा तय करेगा। आप सभी का स्नेह, सम्मान और विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी पूँजी है। यह कारवाँ जनसेवा का है, जो आपके साथ, आपके लिए और आपके विश्वास के बल पर निरंतर आगे बढ़ता रहेगा। 2027 में यह प्यार, यह विश्वास और यह आशीर्वाद जनमत का रूप लेकर विकास, न्याय और जनसेवा की नई कहानी लिखेगा। आप सभी का हृदय से आभार एवं प्रणाम। 🙏❤️ Kunwar Narendra Singh 🚩 #जनआशीर्वाद #जनसेवा #2027 #मथुरा #विश्वास_की_जीत #साफा_सम्मान #जनसमर्थन कल विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में अपनों के बीच रहने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। जहाँ-जहाँ पहुँचे, वहाँ-वहाँ लोगों ने जिस आत्मीयता, प्रेम और सम्मान के साथ साफा एवं पगड़ी पहनाकर स्वागत किया, वह केवल सम्मान नहीं बल्कि जनता के अटूट विश्वास और स्नेह का प्रतीक है। यह बढ़ता हुआ जनसमर्थन इस बात का संकेत है कि क्षेत्र की जनता अब केवल वादे नहीं, बल्कि सेवा, संघर्ष और साथ निभाने वाली राजनीति चाहती है। यही अपार प्रेम और आशीर्वाद आने वाले समय में जनशक्ति बनकर क्षेत्र के उज्ज्वल भविष्य की नई दिशा तय करेगा। आप सभी का स्नेह, सम्मान और विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी पूँजी है। यह कारवाँ जनसेवा का है, जो आपके साथ, आपके लिए और आपके विश्वास के बल पर निरंतर आगे बढ़ता रहेगा। 2027 में यह प्यार, यह विश्वास और यह आशीर्वाद जनमत का रूप लेकर विकास, न्याय और जनसेवा की नई कहानी लिखेगा। आप सभी का हृदय से आभार एवं प्रणाम। 🙏❤️ Kunwar Narendra Singh 🚩1
- IGRS शिकायतों के भ्रामक निस्तारण एवं निष्पक्ष जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई किए जाने हेतु । सेवा में, माननीय मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ। माननीय अपर मुख्य सचिव, पंचायती राज विभाग, उत्तर प्रदेश शासन। माननीय अपर मुख्य सचिव, ग्राम्य विकास विभाग, उत्तर प्रदेश शासन। माननीय मंडलायुक्त, आगरा मंडल, आगरा। माननीय जिलाधिकारी, मथुरा। माननीय मुख्य विकास अधिकारी, मथुरा। विषय: ग्राम कमई, तहसील गोवर्धन, जनपद मथुरा में जनसमस्याओं, IGRS शिकायतों के भ्रामक निस्तारण एवं निष्पक्ष जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई किए जाने हेतु प्रार्थना-पत्र। महोदय, सविनय निवेदन है कि हम ग्राम कमई, तहसील गोवर्धन, विकास खण्ड नन्दगांव, जनपद मथुरा के निवासी हैं। ग्राम की आबादी लगभग 6,000–7,000 है। ग्रामवासी लंबे समय से पेयजल, सड़क, सार्वजनिक संस्थानों की सुविधाओं तथा अन्य विकास संबंधी समस्याओं को लेकर संबंधित विभागों के समक्ष शिकायतें प्रस्तुत करते रहे हैं। इन समस्याओं के संबंध में IGRS पोर्टल पर अनेक शिकायतें दर्ज कराई गईं, जिनमें शिकायत संख्या 40014526020447, 40014526020010, 40014526019000, 40014526022291, 40014526017103, 40014526012912, 40014526010836, 40014526010818, 40014526014382, 40014525001533 एवं 92614500017221 प्रमुख हैं। इसके अतिरिक्त मार्ग निर्माण से संबंधित शिकायत संख्या 40014525006566, 40014525001536, 60000250172236 एवं 50000250172236 भी दर्ज कराई गई हैं। इन शिकायतों के निस्तारण में कई मामलों में परस्पर विरोधी एवं भ्रामक आख्या प्रस्तुत की गई हैं, जिससे जांच की निष्पक्षता पर गंभीर प्रश्न उठते हैं। एक ओर रिपोर्ट में ग्राम में पेयजल संकट न होने की बात कही गई, जबकि दूसरी ओर चार स्थानों पर नई पानी की टंकियां स्थापित करने का प्रस्ताव दर्शाया गया। इससे स्पष्ट है कि प्रस्तुत आख्या और वास्तविक स्थिति में अंतर है। ग्रामीणों का कहना है कि वास्तविक समस्याओं का समाधान किए बिना शिकायतों का निस्तारण दर्शाया गया है। जनहित के मुद्दे उठाने वाले लोगों पर दबाव का वातावरण भी महसूस किया जाता है, जिससे ग्रामीण खुलकर अपनी समस्याएं रखने में संकोच करते हैं। अतः श्रीमान से विनम्र निवेदन है कि— उपरोक्त सभी मामलों की निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। IGRS शिकायतों के निस्तारण में प्रस्तुत विरोधाभासी एवं भ्रामक आख्या की जांच कराई जाए। संबंधित विभागों को ग्राम की पेयजल, सड़क, सफाई एवं अन्य मूलभूत समस्याओं के समाधान हेतु समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए जाएं। शिकायतकर्ताओं एवं ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए, ताकि वे बिना किसी भय या दबाव के अपनी समस्याएं प्रस्तुत कर सकें। हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके स्तर से निष्पक्ष जांच एवं आवश्यक कार्रवाई कराकर ग्रामवासियों को न्याय दिलाने की कृपा की जाएगी। भवदीय, विष्णु सिंह यदुवंशी ग्राम – कमई तहसील – गोवर्धन विकास खण्ड – नन्दगांव जनपद – मथुरा (उ.प्र.) मोबाइल – 95571301024
- बीएसए कॉलेज के पास खुले नाले में गिरे दो सांड, दो घंटे के रेस्क्यू के बाद बचाई गई जान मथुरा में सोमवार रात करीब 10 बजे बीएसए कॉलेज के समीप दो आवारा सांड आपस में लड़ते हुए खुले नाले में गिर गए। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना नगर निगम को दी, लेकिन काफी देर तक कोई टीम मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद वृंदावन के गौरक्षक दल को बुलाया गया। कड़ी मशक्कत के बावजूद सांडों को बाहर नहीं निकाला जा सका, जिस पर फायर ब्रिगेड, जेसीबी और नगर निगम की टीम को बुलाया गया। करीब दो घंटे चले संयुक्त रेस्क्यू अभियान के बाद दोनों गोवंशों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और उन्हें वृंदावन की गौशाला भेज दिया गया।2
- बृजभूषण शरण सिंह बरी होने के बाद पहुंचे वृंदावन, संत रितेश्वर महाराज से लिया आशीर्वाद । मथुरा जनपद के वृंदावन। महिला पहलवानों से जुड़े कथित यौन उत्पीड़न मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से बरी होने के बाद भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह मंगलवार को वृंदावन पहुंचे। उन्होंने वाराह घाट स्थित आनंद लाडली धाम आश्रम में संत रितेश्वर महाराज के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया।मीडिया से बातचीत में पूर्व सांसद ने विनेश फोगाट के हाई कोर्ट जाने की संभावना पर कहा कि यह उनका कानूनी अधिकार है।राजनीतिक भविष्य पर उन्होंने तुलसीदास जी की चौपाई होइहि सोइ जो राम रचि राखा का सहारा लिया। विरोधियों पर निशाना साधते हुए उन्होंने इस पूरे मामले को कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और वामपंथी दलों द्वारा प्रायोजित एक अंतरराष्ट्रीय साजिश करार दिया।2
- वृंदावन में होटल दलालों पर पुलिस का डंडा, दो दर्जन दबोचे वृंदावन। धार्मिक नगरी में श्रद्धालुओं से अवैध वसूली और होटल-गेस्ट हाउस के नाम पर ठगी करने वाले दलालों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर वृंदावन कोतवाली प्रभारी अश्वनी कुमार ने देर रात सड़कों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया।इस दौरान वीआईपी मार्ग, प्रेम मंदिर, और बांके बिहारी मंदिर के आसपास से दर्जनों संदिग्ध दलालों को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने सभी के खिलाफ वैधानिक कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया है।कोतवाली प्रभारी के मुताबिक श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सहूलियत से खिलवाड़ करने वाले तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।1