Shuru
Apke Nagar Ki App…
बीएसए कॉलेज के पास खुले नाले में गिरे दो सांड, दो घंटे के रेस्क्यू के बाद बचाई गई जान मथुरा में सोमवार रात करीब 10 बजे बीएसए कॉलेज के समीप दो आवारा सांड आपस में लड़ते हुए खुले नाले में गिर गए। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना नगर निगम को दी, लेकिन काफी देर तक कोई टीम मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद वृंदावन के गौरक्षक दल को बुलाया गया। कड़ी मशक्कत के बावजूद सांडों को बाहर नहीं निकाला जा सका, जिस पर फायर ब्रिगेड, जेसीबी और नगर निगम की टीम को बुलाया गया। करीब दो घंटे चले संयुक्त रेस्क्यू अभियान के बाद दोनों गोवंशों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और उन्हें वृंदावन की गौशाला भेज दिया गया।
Jitendra Thakur
बीएसए कॉलेज के पास खुले नाले में गिरे दो सांड, दो घंटे के रेस्क्यू के बाद बचाई गई जान मथुरा में सोमवार रात करीब 10 बजे बीएसए कॉलेज के समीप दो आवारा सांड आपस में लड़ते हुए खुले नाले में गिर गए। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना नगर निगम को दी, लेकिन काफी देर तक कोई टीम मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद वृंदावन के गौरक्षक दल को बुलाया गया। कड़ी मशक्कत के बावजूद सांडों को बाहर नहीं निकाला जा सका, जिस पर फायर ब्रिगेड, जेसीबी और नगर निगम की टीम को बुलाया गया। करीब दो घंटे चले संयुक्त रेस्क्यू अभियान के बाद दोनों गोवंशों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और उन्हें वृंदावन की गौशाला भेज दिया गया।
More news from राजस्थान and nearby areas
- राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार डीग के विद्यालयों में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित न्यायिक अधिकारियों ने विद्यार्थियों को 'गुड टच-बैड टच', पोक्सो एक्ट और बाल अधिकारों के प्रति किया जागरूक अमर दीप सेन डीग। माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, डीग के अध्यक्ष के निर्देशानुसार आज दिनांक 04 अगस्त 2026 को डीग न्याय क्षेत्र के समस्त सरकारी एवं निजी विद्यालयों में विशेष विधिक जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। "शोषण के खिलाफ आवाज उठाओ, स्वयं अपने रक्षक बनो — अच्छा स्पर्श, बुरा स्पर्श: फर्क समझो, सुरक्षित रहो" विषय पर आयोजित इन शिविरों में न्यायिक अधिकारियों एवं लीगल डिफेंस काउंसिल के सदस्यों ने स्वयं उपस्थित होकर विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम के तहत विभिन्न विद्यालयों में अधिकारियों की उपस्थिति इस प्रकार रही: राजकीय किशनलाल जोशी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, डीग: माननीय जिला एवं सेशन न्यायाधीश श्री हेमराज गौड़, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री राम किशन शर्मा एवं श्री राजेंद्र शर्मा (डिप्टी चीफ लीगल डिफेंस काउंसिल, डीग) द्वारा शिविर का सफल आयोजन किया गया। राजकीय लाला मनोहर लाल खंडेलवाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, डीग: अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश श्रीमती सरोज मीणा एवं श्री विनोद कुमार शर्मा (चीफ लीगल डिफेंस काउंसिल, डीग) द्वारा विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। डीएल गुप्ता सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पुरानी डीग: मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती रेनू सकीत द्वारा सत्र का आयोजन किया गया। विकास बाल विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल, डीग: अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री नमो नारायण मीणा द्वारा कानून एवं सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई। स्वतंत्रता सेनानी श्री राम सिंह राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, परमंदरा: सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती भाविका कुलहरि द्वारा जागरूकता कार्यक्रम लिया गया। ग्रामीण बीएसएससी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, परमंदरा: प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट (जे.जे.बी. बोर्ड), डीग द्वारा बच्चों को अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। शिविरों के दौरान अधिकारियों ने बच्चों को 'गुड टच' और 'बैड टच' के बीच का अंतर समझाते हुए बताया कि किसी भी प्रकार का असहज या अनुचित व्यवहार महसूस होने पर बिना डरे तुरंत अपने माता-पिता, शिक्षकों या कानून की मदद लेनी चाहिए। इसके साथ ही विद्यार्थियों को पोक्सो (POCSO) एक्ट, बाल अधिकारों, बाल शोषण से बचाव के उपायों और सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि स्वयं की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहना और शोषण के खिलाफ मुखर होकर आवाज उठाना ही सुरक्षा की पहली सीढ़ी है।4
- #मथुरा - कमई गांव में तेज बारिश के बीच अंतिम संस्कार में आई बाधा, वीडियो हुआ वायरल...... 👉श्मशान भूमि पर शेड न होने से तिरपाल का सहारा लेने को मजबूर हुए ग्रामीण 👉 कागजों में लाखों खर्च, लेकिन जमीन पर काम जीरो! 🌧️📉 👉बारिश थमने के बाद बमुश्किल पूरी हुई अंतिम विदाई #viralmathura #mathuranews #Barsana #viralnews #मथुरा - कमई गांव में तेज बारिश के बीच अंतिम संस्कार में आई बाधा, वीडियो हुआ वायरल...... 👉श्मशान भूमि पर शेड न होने से तिरपाल का सहारा लेने को मजबूर हुए ग्रामीण 👉 कागजों में लाखों खर्च, लेकिन जमीन पर काम जीरो! 🌧️📉 👉बारिश थमने के बाद बमुश्किल पूरी हुई अंतिम विदाई #viralmathura #mathuranews #Barsana #viralnews1
- मथुरा का बढ़ा मान: बीएसए (पीजी) कॉलेज की छात्रा मोहिनी शर्मा ने जीते तीन स्वर्ण पदक मथुरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा के 92वें दीक्षांत समारोह में बीएसए (पीजी) कॉलेज, मथुरा की छात्रा मोहिनी शर्मा ने शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए तीन स्वर्ण पदक अपने नाम किए। मोहिनी शर्मा को एलएलबी में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए निम्न स्वर्ण पदकों से सम्मानित किया गया— रामेश्वर प्रसाद बागला स्वर्ण पदक (एलएलबी तृतीय वर्ष में सर्वोच्च स्थान) पं. मोतीलाल नेहरू स्वर्ण पदक (एलएलबी मुख्य परीक्षा में सर्वोच्च स्थान) मो. सैफुल्ला खान स्मृति स्वर्ण पदक (एलएलबी 2026 की समेकित परीक्षा में सर्वोच्च स्थान मिला है, इस उपलब्धि से बीएसए (पीजी) कॉलेज और पूरे मथुरा जनपद का गौरव बढ़ा है। दीक्षांत समारोह के बाद मथुरा कचहरी में अधिवक्ता नरेंद्र पाली ने मोहिनी शर्मा का पटका पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर सम्मान किया तथा उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।3
- ग्राम कमई में वृक्षारोपण संबंधी सूचना-पट्ट एवं वास्तविक स्थिति की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने हेतु सेवा में, प्रभागीय वनाधिकारी महोदय, वन विभाग, मथुरा, उत्तर प्रदेश। विषय: ग्राम कमई में वृक्षारोपण संबंधी सूचना-पट्ट एवं वास्तविक स्थिति की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने हेतु प्रार्थना-पत्र। महोदय, सविनय निवेदन है कि मैं विष्णु सिंह, ग्राम कमई, तहसील गोवर्धन, जनपद मथुरा का निवासी हूँ। ग्राम कमई में वन विभाग द्वारा लगाए गए सूचना-पट्ट पर 10,000 पौधे लगाए जाने का उल्लेख किया गया था। ग्राम के कुछ समाजसेवियों द्वारा स्थल का वीडियो बनाकर यह दावा किया गया कि मौके पर बोर्ड में दर्शाई गई संख्या के अनुरूप पौधे दिखाई नहीं दिए। इसके बाद यह भी आरोप है कि उक्त सूचना-पट्ट को वहां से हटाकर बंद कमरे में रख दिया गया तथा बाद में उस पर अंकित संख्या बदलकर 15,000 पौधे कर दी गई। इस संबंध में मथुरा वन विभाग को भी सूचना दी जा चुकी है, किंतु अभी तक कोई प्रभावी जांच अथवा कार्रवाई की जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। यदि यह आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह सरकारी अभिलेखों, वृक्षारोपण कार्यों एवं सार्वजनिक धन के उपयोग से जुड़ा गंभीर विषय है। अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि— 1. उक्त वृक्षारोपण कार्य की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए। 2. वास्तविक रूप से लगाए गए पौधों की संख्या, स्थान एवं उनकी वर्तमान स्थिति का भौतिक सत्यापन कराया जाए। 3. सूचना-पट्ट में किसी प्रकार का परिवर्तन हुआ है या नहीं, इसकी जांच कराई जाए। 4. यदि किसी स्तर पर अनियमितता या अभिलेखों में गड़बड़ी पाई जाती है तो संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाए। 5. जांच की रिपोर्ट सार्वजनिक कर शिकायतकर्ता को भी उपलब्ध कराई जाए। मेरे पास इस संबंध में उपलब्ध वीडियो एवं अन्य साक्ष्य जांच के समय प्रस्तुत किए जा सकते हैं। दिनांक: 04/08/2026 प्रार्थी विष्णु सिंह ग्राम – कमई, तहसील – गोवर्धन, जनपद – मथुरा (उ.प्र.) मोबाइल: 9557130102यदि आपके पास पुराने बोर्ड (10,000) और बदले हुए बोर्ड (15,000) की फोटो/वीडियो तथा सोशल मीडिया लिंक हैं, तो उन्हें शिकायत के साथ संलग्न करना आपकी शिकायत को अधिक मजबूत बना सकता है।2
- वायरल टाइटल: 🧠 एक बार पढ़ो, सालों तक याद रखो! Memory Guru ने बताया दिमाग का सबसे बड़ा सीक्रेट 😱 #Shorts या 🧠 99% लोग नहीं जानते याद रखने का ये सीक्रेट! Memory Guru की गजब ट्रिक 🔥 #Viral #Shorts या 📚 अब भूलना बंद! Memory Guru की ये ट्रिक बना देगी आपकी याददाश्त सुपरफास्ट 🚀 #StudyTips #MemoryGuru #Shorts Hashtags: #MemoryGuru #StudyTips #ExamPreparation #Motivation #BrainPower #Learning #Students #ViralShorts #Education #HindiShorts1
- मथुरा में कृष्णा जन कल्याण शिक्षण संस्थान में दिव्यांग बच्चों को बांटी गई सामग्री पुलिस पेंशनर कल्याण संस्थान के पदाधिकारियों का हुआ सम्मान मथुरा कृष्णा जन कल्याण शिक्षण संस्थान देव नगर में दिव्यांग बच्चों के प्रोत्साहन और सहायता हेतु एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान मथुरा जनपद के पुलिस पेंशनर एवं कल्याण संस्थान के पदाधिकारियों द्वारा दिव्यांग बच्चों को फल वस्त्र तथा लेखन सामग्री पठन पाठन का सामान का वितरण किया गया कार्यक्रम में पुलिस पेंशनर एवं कल्याण संस्थान के अध्यक्ष अचल सिंह उपाध्यक्ष ब्रह्म स्वरूप कोषाध्यक्ष हीरालाल भगोर तथा सचिव अशोक कुमार वर्मा ने मुख्य रूप से शिरकत की और बच्चों को सामग्री वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की दिव्यांग बच्चों के चेहरे पर खुशी लाने की इस पहल पर शिक्षण संस्थान के डायरेक्टर बांकेलाल यादव एवं सेक्रेटरी के बी यादव एडवोकेट द्वारा आए हुए सभी अतिथियों का भावपूर्ण सम्मान किया गया संस्थान की ओर से पुलिस पेंशनर कल्याण संस्थान के पदाधिकारियों को साफा पहनाकर माला अर्पण कर तथा डायरी पेन भेंट कर सम्मानित किया गया संस्थान द्वारा मिले इस सम्मान से गदगद होकर पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त की उन्होंने कहा कि दिव्यांग बच्चों के कल्याण के लिए इस प्रकार के आयोजन अत्यंत सराहनीय हैं और उम्मीद जताई कि संस्थान आगे भी समाजहित और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित करता रहेगा इस अवसर पर संस्थान के सचिव कृष्ण बिहारी यादव प्रधानाचार्य रोहित चौधरी विनय यादव जितेन्द्र यादव तरुण चतुर्वेदी ममता यादव विद्यावती सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति और शिक्षक मौजूद रहे4
- हरिद्वार से मथुरा एक तरफ गंगाजल दूसरी तरफ अपनी सास को बिठा कर ला रही सतयुगी बहु काजल चौधरी अधिक मास में अपनी 85वर्षीय सास को ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा कराने वाली बहु काजल चौधरी हरिद्वार से मथुरा अपनी सास को गंगा जल के साथ बिठाकर ला रही है1