logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

प्रयागराज: गंगापार के फाफामऊ इलाके में कोल्ड स्टोरेज गिरने से मच गया हड़कंप, मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी ने दी वहां की स्थिति की जानकारी #Prayagraj #Accident #GasLeak #Phaphamau #anbnews

20 hrs ago
user_Anupam tiwari
Anupam tiwari
Press advisory बदलापुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
20 hrs ago

प्रयागराज: गंगापार के फाफामऊ इलाके में कोल्ड स्टोरेज गिरने से मच गया हड़कंप, मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी ने दी वहां की स्थिति की जानकारी #Prayagraj #Accident #GasLeak #Phaphamau #anbnews

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Anupam tiwari
    1
    Post by Anupam tiwari
    user_Anupam tiwari
    Anupam tiwari
    Press advisory बदलापुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • प्रयागराज Slug –प्रयागराज में आदर्श कोल्ड स्टोरेज की छत गिरी, राहत कार्य जारी Anchor –प्रयागराज जनपद के सोरांव तहसील अंतर्गत नवाबगंज के मोरहू उपरहार में स्थित 'आदर्श कोल्ड स्टोरेज' का एक हिस्सा अचानक क्षतिग्रस्त हो गया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, मलबे में कुछ लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी प्रयागराज ने मोर्चा संभाल लिया है। मौके पर प्रशासन की टीम के साथ-साथ: फायर ब्रिगेड की गाड़ियाँ, NDRF की रेस्क्यू टीम एम्बुलेंस और मेडिकल टीमें युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य (Rescue Operation) में जुटी हुई हैं। जिलाधिकारी महोदय ने प्रेस को बताया कि प्रशासन स्थिति पर पूरी नजर बनाए हुए है और मलबे से लोगों को सुरक्षित निकालने और घायलों को त्वरित इलाज पहुँचाने की हर संभव कोशिश की जा रही है।प्रशासन द्वारा प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया गया है।
    1
    प्रयागराज
Slug –प्रयागराज में आदर्श कोल्ड स्टोरेज की छत गिरी, राहत कार्य जारी 
Anchor –प्रयागराज जनपद के सोरांव तहसील अंतर्गत नवाबगंज के मोरहू उपरहार में स्थित 'आदर्श कोल्ड स्टोरेज' का एक हिस्सा अचानक क्षतिग्रस्त हो गया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, मलबे में कुछ लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी प्रयागराज ने मोर्चा संभाल लिया है। मौके पर प्रशासन की टीम के साथ-साथ:
फायर ब्रिगेड की गाड़ियाँ, NDRF की रेस्क्यू टीम
एम्बुलेंस और मेडिकल टीमें
युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य (Rescue Operation) में जुटी हुई हैं। जिलाधिकारी महोदय ने प्रेस को बताया कि प्रशासन स्थिति पर पूरी नजर बनाए हुए है और मलबे से लोगों को सुरक्षित निकालने और घायलों को त्वरित इलाज पहुँचाने की हर संभव कोशिश की जा रही है।प्रशासन द्वारा प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया गया है।
    user_Sheetla Prasad
    Sheetla Prasad
    Patti, Pratapgarh•
    10 hrs ago
  • मुंबई-ठाणे, महाराष्ट्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एलायंस सिक्योरिटी कंपनी के मालिक कृष्णा पांडेय और कंपनी के एमडी रिंकू पांडेय ने आरोप लगाया है कि कंपनी में कार्यरत दो सिक्योरिटी गार्ड दीपक दुबे और विनीत दुबे ऑफिस से चोरी कर फरार हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, दोनों आरोपियों ने कंपनी के ऑफिस में रखी अलमारी का लॉक तोड़कर एक मोबाइल फोन चोरी कर लिया और मौके से फरार हो गए। पीड़ित पक्ष के मुताबिक, आरोपी दीपक दुबे और विनीत दुबे मूल रूप से जामताली गांव के निवासी हैं। सबसे गंभीर बात यह है कि जब कंपनी के मालिक और एमडी ने उनसे मोबाइल वापस करने को कहा, तो आरोपियों ने फोन पर गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों और गोली मारकर जान से मारने की धमकी दी। साथ ही, कृष्णा पांडेय और रिंकू पांडेय को सीधे तौर पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। पीड़ित पक्ष का यह भी कहना है कि आरोपियों का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। विशेष रूप से, विनीत दुबे पर “PBH 72” नाम से कथित आपराधिक गतिविधियों से जुड़े होने और सोशल मीडिया पर ग्रुप संचालित करने का आरोप भी लगाया गया है। इस मामले में मुंबई-ठाणे क्षेत्र के पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराई गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह घटना सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।
    1
    मुंबई-ठाणे, महाराष्ट्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।
एलायंस सिक्योरिटी कंपनी के मालिक कृष्णा पांडेय और कंपनी के एमडी रिंकू पांडेय ने आरोप लगाया है कि कंपनी में कार्यरत दो सिक्योरिटी गार्ड दीपक दुबे और विनीत दुबे ऑफिस से चोरी कर फरार हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार, दोनों आरोपियों ने कंपनी के ऑफिस में रखी अलमारी का लॉक तोड़कर एक मोबाइल फोन चोरी कर लिया और मौके से फरार हो गए।
पीड़ित पक्ष के मुताबिक, आरोपी दीपक दुबे और विनीत दुबे मूल रूप से जामताली गांव के निवासी हैं।
सबसे गंभीर बात यह है कि जब कंपनी के मालिक और एमडी ने उनसे मोबाइल वापस करने को कहा, तो आरोपियों ने फोन पर गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों और गोली मारकर जान से मारने की धमकी दी। साथ ही, कृष्णा पांडेय और रिंकू पांडेय को सीधे तौर पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है।
पीड़ित पक्ष का यह भी कहना है कि आरोपियों का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। विशेष रूप से, विनीत दुबे पर “PBH 72” नाम से कथित आपराधिक गतिविधियों से जुड़े होने और सोशल मीडिया पर ग्रुप संचालित करने का आरोप भी लगाया गया है।
इस मामले में मुंबई-ठाणे क्षेत्र के पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराई गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यह घटना सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।
    user_नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    Local News Reporter पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • Post by अपना प्रतापगढ़ न्यूज
    1
    Post by अपना प्रतापगढ़ न्यूज
    user_अपना प्रतापगढ़ न्यूज
    अपना प्रतापगढ़ न्यूज
    पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • *अग्निशमन केंद्र का काम तेजी पर, अगले माह से शुरू होंगी सेवाएं साथ ही सर्विस लेन की माँग* जनपद सुल्तानपुर के लम्भुआ विधानसभा क्षेत्रवासियों के लिए राहत भरी खबर है कि लम्भुआ में बन रहा अग्निशमन केंद्र अब तेजी से अपने अन्तिम चरण में पहुंच गया है। लम्बे समय से प्रतीक्षित इस परियोजना पर अब काम तेजी से दिखाई दे रहा है, जिससे जल्द ही क्षेत्र को अग्नि सुरक्षा की बड़ी सुविधा मिलने वाली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अग्निशमन केन्द्र का कार्यालय और अधिकारियों के आवास के साथ पानी की टंकी जो भूमिगत का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। वार्ता के दौरान संबंधित सूत्रों ने बताया कि आगामी माह से यहां पर अग्निशमन की गाड़ियां तैनात कर दी जाएंगी और कर्मचारियों की मौजूदगी भी सुनिश्चित हो जाएगी। इससे आसपास के क्षेत्रों में आग लगने की घटनाओं पर त्वरित नियंत्रण सम्भव हो सकेगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सुविधा लम्बे समय से मांग में थी, जो अब अथक प्रयासों के बाद साकार होती नजर आ रही है। अग्निशमन केंद्र के शुरू होने से लंभुआ और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को बड़ी राहत मिलेगी। हालांकि, इस महत्वपूर्ण परियोजना के साथ एक आवश्यक मांग भी सामने आई है। स्थानीय निवासियों और मुरली गांव के लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे एक सर्विस लेन बनाए जाने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि अग्निशमन केंद्र के ठीक पास से मुख्य मार्ग जुड़ा हुआ है, जिससे सीधे हाईवे पर वाहनों के चढ़ने-उतरने में दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। विशेष रूप से केंद्र के पूर्व दिशा में स्थित प्राथमिक विद्यालय “मुरली” के छात्रों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई गई है। यदि सर्विस लेन का निर्माण हो जाता है, तो अग्निशमन वाहनों को मुख्य मार्ग पर सीधे प्रवेश करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, जिससे संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सकेगा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि अग्निशमन केंद्र के संचालन शुरू होने से पहले ही इस समस्या पर ध्यान दिया जाए, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके।
    1
    *अग्निशमन केंद्र का काम तेजी पर, अगले माह से शुरू होंगी सेवाएं साथ ही सर्विस लेन की माँग*
जनपद सुल्तानपुर के लम्भुआ विधानसभा क्षेत्रवासियों के लिए राहत भरी खबर है कि लम्भुआ में बन रहा अग्निशमन केंद्र अब तेजी से अपने अन्तिम चरण में पहुंच गया है। लम्बे समय से प्रतीक्षित इस परियोजना पर अब काम तेजी से दिखाई दे रहा है, जिससे जल्द ही क्षेत्र को अग्नि सुरक्षा की बड़ी सुविधा मिलने वाली है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अग्निशमन केन्द्र का कार्यालय और अधिकारियों के आवास के साथ पानी की टंकी जो भूमिगत का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। वार्ता के दौरान संबंधित सूत्रों ने बताया कि आगामी माह से यहां पर अग्निशमन की गाड़ियां तैनात कर दी जाएंगी और कर्मचारियों की मौजूदगी भी सुनिश्चित हो जाएगी। इससे आसपास के क्षेत्रों में आग लगने की घटनाओं पर त्वरित नियंत्रण सम्भव हो सकेगा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सुविधा लम्बे समय से मांग में थी, जो अब अथक प्रयासों के बाद साकार होती नजर आ रही है। अग्निशमन केंद्र के शुरू होने से लंभुआ और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को बड़ी राहत मिलेगी।
हालांकि, इस महत्वपूर्ण परियोजना के साथ एक आवश्यक मांग भी सामने आई है। स्थानीय निवासियों और मुरली गांव के लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे एक सर्विस लेन बनाए जाने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि अग्निशमन केंद्र के ठीक पास से मुख्य मार्ग जुड़ा हुआ है, जिससे सीधे हाईवे पर वाहनों के चढ़ने-उतरने में दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
विशेष रूप से केंद्र के पूर्व दिशा में स्थित प्राथमिक विद्यालय “मुरली” के छात्रों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई गई है। यदि सर्विस लेन का निर्माण हो जाता है, तो अग्निशमन वाहनों को मुख्य मार्ग पर सीधे प्रवेश करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, जिससे संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सकेगा।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि अग्निशमन केंद्र के संचालन शुरू होने से पहले ही इस समस्या पर ध्यान दिया जाए, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके।
    user_Ashok verma
    Ashok verma
    Local News Reporter लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • अब आप अपने फेसबुक इंस्टाग्राम व्हाट्सप्प ग्रुप पर शेएर करें और व्यूज के साथ साथ शेएर सब्सक्राइब पर भी पैसा कमाये
    1
    अब आप अपने फेसबुक इंस्टाग्राम व्हाट्सप्प ग्रुप पर शेएर करें और व्यूज के साथ साथ शेएर सब्सक्राइब पर भी पैसा कमाये
    user_जितेन्द्र श्रीवास्तव
    जितेन्द्र श्रीवास्तव
    Local News Reporter लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • Post by Anupam tiwari
    1
    Post by Anupam tiwari
    user_Anupam tiwari
    Anupam tiwari
    Press advisory बदलापुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • *पिंडरा में खालिसपुर ROB का भूमिपूजन, जाम से मिलेगी मुक्ति – विधायक डॉ. अवधेश सिंह* 📍 पिंडरा, वाराणसी: वाराणसी जनपद के पिंडरा विधानसभा क्षेत्र में विकास की दिशा में एक बड़ी सौगात मिली है। 52 करोड़ की लागत से फूलपुर-सिंधोरा मार्ग पर स्थित खालिसपुर रेलवे ओवरब्रिज (ROB) का भूमिपूजन पिंडरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह के कर कमलों द्वारा विधिवत संपन्न हुआ। इस महत्वपूर्ण परियोजना के शुरू होने से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर देखने को मिली। विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इस रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण से लंबे समय से चली आ रही जाम की समस्या से निजात मिलेगी। खासकर रेलवे क्रॉसिंग पर घंटों लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिलेगी और वाराणसी से गाजीपुर जाने वाले यात्रियों के लिए यह मार्ग और अधिक सुगम व सुरक्षित हो जाएगा। उन्होंने बताया कि यह परियोजना क्षेत्र के समग्र विकास में मील का पत्थर साबित होगी और व्यापार, शिक्षा तथा स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच भी आसान बनाएगी। कार्यक्रम में एस. के. निरंजन चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर एस. डी एम. पिंडरा जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह, जिला महामंत्री जेपी दुबे,फौजदारशर्मा,मीडिया प्रभारी अभिषेक राजपूत, अजय उदल,मंडल अध्यक्ष सुनील दत्त वर्मा,आशीष सिंह,प्रधान संघ अध्यक्ष अनिल चौबे, दिलीप प्रधान पूर्व जिला पंचायत सदस्य रमेश पटेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष अजय पटेल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, प्रधानगण एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। यह शिलान्यास पिंडरा क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
    1
    *पिंडरा में खालिसपुर ROB का भूमिपूजन, जाम से मिलेगी मुक्ति – विधायक डॉ. अवधेश सिंह*
📍 पिंडरा, वाराणसी:
वाराणसी जनपद के पिंडरा विधानसभा क्षेत्र में विकास की दिशा में एक बड़ी सौगात मिली है। 52 करोड़ की लागत से फूलपुर-सिंधोरा मार्ग पर स्थित खालिसपुर रेलवे ओवरब्रिज (ROB) का भूमिपूजन पिंडरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह के कर कमलों द्वारा विधिवत संपन्न हुआ। इस महत्वपूर्ण परियोजना के शुरू होने से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर देखने को मिली।
विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इस रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण से लंबे समय से चली आ रही जाम की समस्या से निजात मिलेगी। खासकर रेलवे क्रॉसिंग पर घंटों लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिलेगी और वाराणसी से गाजीपुर जाने वाले यात्रियों के लिए यह मार्ग और अधिक सुगम व सुरक्षित हो जाएगा।
उन्होंने बताया कि यह परियोजना क्षेत्र के समग्र विकास में मील का पत्थर साबित होगी और व्यापार, शिक्षा तथा स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच भी आसान बनाएगी। कार्यक्रम में एस. के. निरंजन चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर एस. डी एम. पिंडरा जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह, जिला महामंत्री जेपी दुबे,फौजदारशर्मा,मीडिया प्रभारी अभिषेक राजपूत, अजय उदल,मंडल अध्यक्ष सुनील दत्त वर्मा,आशीष सिंह,प्रधान संघ अध्यक्ष अनिल चौबे, दिलीप प्रधान पूर्व जिला पंचायत सदस्य रमेश पटेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष अजय पटेल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, प्रधानगण एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
यह शिलान्यास पिंडरा क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
    user_Sheetla Prasad
    Sheetla Prasad
    Patti, Pratapgarh•
    10 hrs ago
  • Post by अपना प्रतापगढ़ न्यूज
    1
    Post by अपना प्रतापगढ़ न्यूज
    user_अपना प्रतापगढ़ न्यूज
    अपना प्रतापगढ़ न्यूज
    पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.