Shuru
Apke Nagar Ki App…
छात्रों के प्रति नफरत के बीज बोने का आरोप लगाते हुए बीजेपी पर सीधा हमला बोला गया है और कहा गया है कि अब पार्टी को देश के युवाओं की हाय लगना शुरू हो गई है। दिल्ली में बेरोजगार युवाओं द्वारा किए जा रहे धरना और प्रदर्शन को लेकर आक्रोश जताया गया है, जहाँ युवा अपने मुद्दों और अधिकारों को लेकर लगातार आवाज उठा रहे हैं।
पुष्पा सहनी
छात्रों के प्रति नफरत के बीज बोने का आरोप लगाते हुए बीजेपी पर सीधा हमला बोला गया है और कहा गया है कि अब पार्टी को देश के युवाओं की हाय लगना शुरू हो गई है। दिल्ली में बेरोजगार युवाओं द्वारा किए जा रहे धरना और प्रदर्शन को लेकर आक्रोश जताया गया है, जहाँ युवा अपने मुद्दों और अधिकारों को लेकर लगातार आवाज उठा रहे हैं।
More news from बिहार and nearby areas
- Post by As Na1
- संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर समस्तीपुर शहर में मंगलवार को किसान संगठनों ने भारत-अमेरिका कृषि व्यापार समझौते के विरोध में जोरदार प्रदर्शन मार्च निकाला। यह मार्च शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए स्टेशन चौराहा पहुंचा, जहां एक जनसभा का आयोजन किया गया। किसान संगठनों ने भारत-अमेरिका कृषि व्यापार समझौते को रद्द करने, कृषि भूमि की कॉरपोरेट लूट पर रोक लगाने तथा किसानों के हितों की रक्षा करने की मांग की। इसके साथ ही प्रदर्शनकारियों ने पेपर लीक के जिम्मेवार शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और छात्रों पर लाठी व आश्रुगैस चलाने के जिम्मेवार गृह मंत्री अमित शाह से तुरंत इस्तीफे की मांग की। सभा को संबोधित करते हुए किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रस्तावित कृषि व्यापार समझौता देश की खेती, किसानों और कृषि आधारित अर्थव्यवस्था के लिए नुकसानदेह साबित होगा। वक्ताओं ने कहा कि खेती और कृषि भूमि को कॉरपोरेट कंपनियों के हवाले करने की नीतियों के खिलाफ किसानों का संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने 12 सैटेलाइट टाउनशिप एवं टोपो लैंड के नाम पर कृषि भूमि के लैंड पूलिंग के माध्यम से कथित भूमि अधिग्रहण की योजनाओं को वापस लेने की मांग उठाई। नेताओं ने स्पष्ट किया कि देश के अन्नदाताओं की आजीविका और खाद्य सुरक्षा को प्रभावित करने वाली किसी भी नीति का किसान संगठन पुरजोर विरोध करेंगे। इस सभा की अध्यक्षता बिहार राज्य किसान सभा के जिला संयोजक अनील प्रसाद ने की। सभा में जिला किसान कौंसिल के जिला मंत्री सत्यनारायण सिंह, संयुक्त सचिव उपेंद्र राय, दिनेश राय, भूषण महतो, सुरेंद्र कुमार, बिगन पटेल, अखिल भारतीय किसान महासभा के जिला सचिव ललन कुमार, जिलाध्यक्ष महावीर पोद्दार, सुनील कुमार, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, अनील चौधरी, मो० उस्मान, सोनेलाल पासवान, प्रो० उमेश कुमार, बिहार राज्य किसान सभा के महासचिव रामचंद्र महतो, सुरेंद्र कुमार सिंह मुन्ना, रामरतन सिंह राकेश, शंकर साह और शंभू चौधरी समेत बड़ी संख्या में किसान, खेत मजदूर व ग्रामीण उपस्थित थे। सभा के अंत में प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एवं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान किसानों ने केंद्र सरकार की कृषि एवं आर्थिक नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा किसान हितों की रक्षा के लिए संघर्ष तेज करने का संकल्प लिया।1
- अरवल में सिविल सर्जन के साथ हुए दुर्व्यवहार के विरोध में बिदुपुर सीएचसी में स्वास्थ्य सेवाएं ठप रहीं। इस घटना के विरोध स्वरूप बिदुपुर सीएचसी में स्वास्थ्य सेवाओं को बंद रखा गया और कामकाज प्रभावित रहा।1
- समस्तीपुर शहर में भारत-अमेरिका प्रस्तावित कृषि व्यापार समझौते के विरोध में किसानों ने जोरदार प्रदर्शन किया। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों ने एक विशाल विरोध मार्च निकाला और स्टेशन चौराहा पहुंचकर सभा आयोजित की। इस दौरान प्रदर्शनकारी किसानों ने केंद्र सरकार की कृषि और आर्थिक नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सभा के दौरान किसान नेताओं ने कृषि भूमि के कॉरपोरेट अधिग्रहण पर तुरंत रोक लगाने और किसान हितों की रक्षा करने की मांग की। प्रदर्शन के अंत में किसानों ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया।1
- ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय परिसर में PAT-2024 अभ्यर्थी संघ के बैनर तले आयोजित एकदिवसीय महाधरना में सैकड़ों PAT, NET और JRF उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। राजभवन द्वारा PAT-2024 की प्रक्रिया स्थगित किए जाने के विरोध में उतरे प्रदर्शनकारियों ने कुलाधिपति के नाम मांगपत्र सौंपा। अभ्यर्थियों का कहना है कि PAT-2024 की अधिसूचना 24 नवंबर 2025 को UGC Regulation-2016 के तहत जारी की गई थी, इसलिए पूरी नामांकन प्रक्रिया भी इसी नियमावली के अनुसार ही पूरी की जानी चाहिए। अभ्यर्थी नेताओं संदीप चौधरी, प्रिंस राज, कुणाल पाण्डेय, मयंक यादव, प्रदीप पासवान और अभिषेक झा ने अंतिम चरण में प्रक्रिया रोकने को हजारों शोधार्थियों के भविष्य के साथ अन्याय बताया। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि नामांकन प्रक्रिया जल्द बहाल नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा, जिसके तहत राजभवन का घेराव करने और न्यायालय का दरवाजा खटखटाने से भी पीछे नहीं हटा जाएगा। इस धरना प्रदर्शन को भाकपा माले नेता देवेन्द्र कुमार, कांग्रेस नेता सैयद तनवीर अनवर और आइसा नेता मिथिलेश यादव ने भी अपना समर्थन दिया। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कुलसचिव दिव्यरानी हांसदा, प्रो. मुनेश्वर यादव और डॉ. कामेश्वर पासवान ने अभ्यर्थियों से मुलाकात कर उनकी मांगों को राजभवन तक पहुंचाने का भरोसा दिलाया है। अब देखना यह है कि राजभवन छात्रों की मांगों पर क्या निर्णय लेता है और PAT-2024 की नामांकन प्रक्रिया कब तक दोबारा बहाल हो पाती है।1
- Post by As Na1
- छात्रों के प्रति नफरत के बीज बोने का आरोप लगाते हुए बीजेपी पर सीधा हमला बोला गया है और कहा गया है कि अब पार्टी को देश के युवाओं की हाय लगना शुरू हो गई है। दिल्ली में बेरोजगार युवाओं द्वारा किए जा रहे धरना और प्रदर्शन को लेकर आक्रोश जताया गया है, जहाँ युवा अपने मुद्दों और अधिकारों को लेकर लगातार आवाज उठा रहे हैं।1