Shuru
Apke Nagar Ki App…
गोरखपुर में राप्ती नदी के किनारे राजघाट पर गुंबद गिरने से उसके मलबे में घायल हो कर दो अधिवक्ताओं के निधन के मामले को लेकर डीएम ने अपनाया सख्त रुख ,
फ़िरोज़ अहमद
गोरखपुर में राप्ती नदी के किनारे राजघाट पर गुंबद गिरने से उसके मलबे में घायल हो कर दो अधिवक्ताओं के निधन के मामले को लेकर डीएम ने अपनाया सख्त रुख ,
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- देश में एक बार फिर से बयानों की सियासत ,पीएम मोदी के बयान से जुड़ी बहस,कांग्रेस का पलटवार देश में एक बार फिर से बयानों की सियासत ,पीएम मोदी के बयान से जुड़ी बहस,कांग्रेस का पलटवार1
- कैम्पियरगंज में सपा प्रत्याशी साधु यादव के काफिले को रोका टोल प्लाजा पर पुलिस-समर्थकों के बीच धक्कामुक्की पुलिस पर समर्थकों को पीटने का आरोप पुलिस ने कई ट्रैक्टरों को पकड़ा #समाजवादी #gorakhpurpost #Gorakhpur #uppolice #gorakhpurvoice #sspgorakhpur #GorakhpurNews #uttarpradesh1
- गोरखपुर के बैकुंठ धाम में वज्रपात से ढहा गुंबद, एक अधिवक्ता की मौत... दूसरा गंभीर रविवार सुबह राजघाट के गुरु श्री गोरक्षनाथ घाट पर अंतिम संस्कार में शामिल होने गए लोगों पर उस समय हड़कंप मच गया जब घाट पर बने गुंबद पर वज्रपात हो गया। वज्रपात के बाद गुंबद भरभराकर ढह गया इसके नीचे बैठे दो अधिवक्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया,जहां एक की मौत हो गई। घटना की जानकारी पर बड़ी संख्या में अधिवक्ता अस्पताल पहुंच गए और घायलों के उपचार को लेकर हंगामा करने लगे। जिलाधिकारी दीपक मीणा व एसपी सिटी निमिष पाटील ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। गंभीर रुप से घायल दूसरे अधिवक्ता काे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक अधिवक्ता विनोद की माता के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए उनके परिचित और अन्य लोग पहुंचे थे। रविवार सुबह करीब 11:30 बजे अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए अंतिम संस्कार में शामिल लोग गुंबद के नीचे चले गए। इसी दौरान वज्रपात हुआ और गुंबद भरभराकर नीचे आ गया। गुंबद गिरते ही घाट पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल मलबा हटाकर घायलों को बाहर निकाला। राप्तीनगर निवासी अधिवक्ता आलोक अस्थाना और शक्तिनगर निवासी संजय सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां आलोक अस्थाना की मौत हो गई। गंभीर रुप से घायल संजय सिंह को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में अधिवक्ता जिला अस्पताल पहुंच गए। अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। कुछ देर बाद डीएम और एसपी सिटी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना। हंगामा को देखते हुए जिला अस्पताल और बीआरडी मेडिकल कालेज में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। सीओ कोतवाली ओंकार दत्त ने बताया कि पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।1
- बिग़ ब्रेकिंग न्यूज़... गोरखपुर जिले के राजघाट पर बने हुये गुंबद के भीतर बैठे दो लोगों पर अचानक गिर पड़ा गुंबद, गुंबद के नीचे दब गये दोनों लोग को पहुंचाया गया जिला अस्पताल, दोनों दीवानी न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता हैं, प्रत्यक्ष दर्शनों के अनुसार बिजली गिरने से हुई है यह घटना.1
- सूर्यांश न्यूज़ 24 हर खबर पर नजर आपका अपना लोकप्रिय चैनल1
- अंशिका के कदमों को मिला हौसले का साथ, जगत जायसवाल ने पूरा किया अपना वादा जिला एथलेटिक्स संघ अध्यक्ष जगत जायसवाल ने भेंट किए करीब 10 हजार रुपये के स्पोर्ट्स शूज, प्रदेश स्तरीय रेस वॉकिंग की रजत पदक विजेता का बढ़ाया हौसला संतकबीरनगर। ग्रामीण परिवेश में सीमित संसाधनों के बीच अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर प्रदेश स्तर पर जिले का नाम रोशन करने वाली युवा एथलीट अंशिका प्रजापति की राह अब खेल संसाधनों की कमी से बाधित नहीं होगी। जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष एवं नगर पालिका अध्यक्ष जगत जायसवाल ने अंशिका से किया अपना वादा पूरा करते हुए रविवार को उसके घर पहुंचकर करीब 10 हजार रुपये कीमत के स्पोर्ट्स शूज भेंट किए। अंशिका ने प्रयागराज के मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में 7 अगस्त को आयोजित 21वीं यूथ एथलेटिक्स प्रतियोगिता की 3000 मीटर पैदल चाल स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त कर रजत पदक हासिल किया था। ग्राम बड़गो निवासी रामनाथ प्रजापति की पुत्री अंशिका हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज, खलीलाबाद की छात्रा है। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में सफलता के बाद खलीलाबाद स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान अंशिका ने अभ्यास के लिए बेहतर स्पोर्ट्स शूज की आवश्यकता बताई थी। उसने बताया था कि महंगे होने के कारण वह स्वयं जूते खरीद पाने में असमर्थ है। उसकी परेशानी को देखते हुए जगत जायसवाल ने खेल के लिए जरूरी जूते उपलब्ध कराने का भरोसा दिया था। रविवार को उन्होंने अंशिका के घर पहुंचकर परिवार की मौजूदगी में स्पोर्ट्स शूज भेंट कर अपना वादा पूरा किया। नए जूते पाकर अंशिका के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी। उसने कहा कि बेहतर जूते मिलने से अभ्यास में सुविधा होगी और आगामी प्रतियोगिताओं में प्रदर्शन को और बेहतर करने में मदद मिलेगी। संसाधनों के अभाव में नहीं रुकेंगे खिलाड़ियों के कदम : जगत जायसवाल जगत जायसवाल ने कहा कि जिले में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। संसाधनों के अभाव में किसी भी प्रतिभावान खिलाड़ी के कदम रुकने नहीं दिए जाएंगे। जरूरतमंद खिलाड़ियों को आवश्यक खेल सामग्री उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बेहतर प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और संसाधन मिलने पर संतकबीरनगर के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन कर सकते हैं। खिलाड़ियों को मिलेगा बेहतर पोषण जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव एवं अंशिका के कोच रमेश प्रसाद ने जगत जायसवाल के सहयोग के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि खेल सामग्री मिलने से खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ता है और वे बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित होते हैं। रमेश प्रसाद ने बताया कि जिला एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए चयनित खिलाड़ियों को उनके प्रतिष्ठान की ओर से नि:शुल्क दूध और पनीर उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे खिलाड़ियों को अभ्यास के साथ बेहतर पोषण भी मिल सके। अंशिका ने अपने कोच, माता-पिता और सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उसका लक्ष्य अब और बेहतर प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीतना तथा राष्ट्रीय स्तर पर संतकबीरनगर का नाम रोशन करना है।2
- गोरखपुर में आकाशीय बिजली का कहर! गुंबद गिरने से अधिवक्ता आलोक अस्थाना की मौत, वकीलों का हंगामा1
- गुरु गोरखनाथ घाट पर बड़ा हादसा,गुंबदनुमा छज्जा भरभराकर गिरा,मलबे में दबकर अधिवक्ता आलोक अस्थाना की मौत एक अधिवक्ता गंभीर घायल, एंबुलेंस में देरी का आरोप..... #गोरखपुर #गुरुगोरखनाथघाट #गोरखपुरहादसा #घाटहादसा #गुंबदगिरा #अधिवक्ताआलोकअस्थाना #संजयसिंह #राप्तीनदी #एंबुलेंसमेंदेरी #निर्माणकीगुणवत्ता #हादसा #BreakingNews #GorakhpurNews #ABCHindustan #UPNews #UPबोलेगा20271
- राप्ती किनारे गोरक्षघाट पर चबूतरा ढहा,मलबे में दबे 2 अधिवक्ता; 1 की हालत गंभीर,मची चीख पुकार राप्ती किनारे गोरक्षघाट पर चबूतरा ढहा,मलबे में दबे 2 अधिवक्ता; 1 की हालत गंभीर,मची चीख पुकार1