logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आंगनवाड़ी केंद्रों में गुणवत्तापूर्ण टेक होम राशन प्रदाय के लिए स्व-सहायता समूहों को दिया गया गहन प्रशिक्षण नीमच, 31 जुलाई 2026। मध्यप्रदेश शासन के महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशों के परिपालन में जनपद पंचायत नीमच के सभाकक्ष में सांझा चूल्हा योजना अंतर्गत टेक होम राशन का प्रदाय कर रहे स्व-सहायता समूहों के अध्यक्षों, सचिवों एवं प्रतिनिधियों के लिए एक दिवसीय गहन प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित की गई। प्रशिक्षण के दौरान स्व-सहायता समूहों को शासन द्वारा जारी परिशिष्ट-01 से 06 तक के व्यावहारिक संधारण एवं प्रभावी क्रियान्वयन की विस्तृत जानकारी दी गई। बताया गया कि 6 माह से 3 वर्ष तक के बच्चों के लिए 725 ग्राम तथा गर्भवती एवं धात्री माताओं के लिए 850 ग्राम प्रति पैकेट की दर से पूरक पोषण आहार प्रत्येक माह दो चरणों (1 से 3 तथा 16 से 18 तारीख) में वितरित किया जाएगा। कार्यशाला में शासकीय उचित मूल्य दुकानों से खाद्यान्न उठाव, सुरक्षित भंडारण, भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण के गुणवत्ता मानकों का पालन तथा पैकेजिंग के दौरान स्व-सहायता समूह का नाम, निर्माण तिथि, एक्सपायरी तिथि एवं आवश्यक वैधानिक संदेश अंकित स्टिकर लगाने की प्रक्रिया का विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया। इसके साथ ही समूह सदस्यों को मास्क, ग्लव्स, एप्रन एवं हेड कैप का उपयोग करते हुए पूर्ण स्वच्छता के साथ राशन निर्माण एवं पैकेजिंग का सजीव प्रदर्शन भी कराया गया। कार्यशाला में पारदर्शी वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा पोषण ट्रैकर ऐप पर फेस रिकग्निशन सिस्टम के माध्यम से हितग्राहीवार ऑनलाइन सत्यापन करने तथा स्व-सहायता समूहों द्वारा परिशिष्ट-05 के अनुसार द्विपक्षीय पावती पत्रक प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। गुणवत्ता नियंत्रण के तहत प्रत्येक माह रैंडम आधार पर सीलबंद राशन के नमूने प्रयोगशाला परीक्षण के लिए भेजे जाएंगे। प्रशिक्षण में स्पष्ट किया गया कि अमानक अथवा घटिया गुणवत्ता का राशन पाए जाने पर संबंधित समूह का भुगतान रोका जाएगा, अनुबंध निरस्त किया जाएगा तथा खाद्यान्न के विचलन या अवैध विक्रय की स्थिति में आवश्यक वस्तु अधिनियम एवं भारतीय न्याय संहिता के प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी। कार्यशाला के समापन पर सभी स्व-सहायता समूहों को 200 रुपये के गैर-न्यायिक स्टाम्प पर परिशिष्ट-06 के अनुसार शपथ-पत्र निष्पादित कर परियोजना कार्यालय में जमा कराने के निर्देश दिए गए, ताकि नीमच ग्रामीण परियोजना अंतर्गत पंजीकृत बच्चों एवं गर्भवती तथा धात्री माताओं को स्वच्छ, सुरक्षित, गुणवत्तायुक्त एवं पौष्टिक टेक होम राशन का नियमित एवं निर्बाध वितरण सुनिश्चित किया जा सके। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद सदस्य एवं महिला एवं बाल विकास समिति के सभापति श्री रतनलाल मालवत उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एवं मार्गदर्शन बाल विकास परियोजना अधिकारी, नीमच ग्रामीण द्वारा किया गया, जबकि परियोजना की समस्त क्षेत्र पर्यवेक्षकों ने तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किया।

1 day ago
user_Mukesh rathor
Mukesh rathor
Electrician नीमच, नीमच, मध्य प्रदेश•
1 day ago
fbcd93b6-c551-4755-984a-8602f9f99e4d

आंगनवाड़ी केंद्रों में गुणवत्तापूर्ण टेक होम राशन प्रदाय के लिए स्व-सहायता समूहों को दिया गया गहन प्रशिक्षण नीमच, 31 जुलाई 2026। मध्यप्रदेश शासन के महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशों के परिपालन में जनपद पंचायत नीमच के सभाकक्ष में सांझा चूल्हा योजना अंतर्गत टेक होम राशन का प्रदाय कर रहे स्व-सहायता समूहों के अध्यक्षों, सचिवों एवं प्रतिनिधियों के लिए एक दिवसीय गहन प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित की गई। प्रशिक्षण के दौरान स्व-सहायता समूहों को शासन द्वारा जारी परिशिष्ट-01 से 06 तक के व्यावहारिक संधारण एवं प्रभावी क्रियान्वयन की विस्तृत जानकारी दी गई। बताया गया कि 6 माह से 3 वर्ष तक के बच्चों के लिए 725 ग्राम तथा गर्भवती एवं धात्री माताओं के लिए 850 ग्राम प्रति पैकेट की दर से पूरक पोषण आहार प्रत्येक माह दो चरणों (1 से 3 तथा 16 से 18 तारीख) में वितरित किया जाएगा। कार्यशाला में शासकीय उचित मूल्य दुकानों से

ea7b0a0e-e15d-4c64-a9d1-91631d566334

खाद्यान्न उठाव, सुरक्षित भंडारण, भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण के गुणवत्ता मानकों का पालन तथा पैकेजिंग के दौरान स्व-सहायता समूह का नाम, निर्माण तिथि, एक्सपायरी तिथि एवं आवश्यक वैधानिक संदेश अंकित स्टिकर लगाने की प्रक्रिया का विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया। इसके साथ ही समूह सदस्यों को मास्क, ग्लव्स, एप्रन एवं हेड कैप का उपयोग करते हुए पूर्ण स्वच्छता के साथ राशन निर्माण एवं पैकेजिंग का सजीव प्रदर्शन भी कराया गया। कार्यशाला में पारदर्शी वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा पोषण ट्रैकर ऐप पर फेस रिकग्निशन सिस्टम के माध्यम से हितग्राहीवार ऑनलाइन सत्यापन करने तथा स्व-सहायता समूहों द्वारा परिशिष्ट-05 के अनुसार द्विपक्षीय पावती पत्रक प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। गुणवत्ता नियंत्रण के तहत प्रत्येक माह रैंडम आधार पर सीलबंद राशन के नमूने प्रयोगशाला परीक्षण के लिए भेजे जाएंगे। प्रशिक्षण में स्पष्ट किया गया कि अमानक अथवा घटिया गुणवत्ता का राशन पाए

fda9b09f-6a80-4970-9884-7280498f8176

जाने पर संबंधित समूह का भुगतान रोका जाएगा, अनुबंध निरस्त किया जाएगा तथा खाद्यान्न के विचलन या अवैध विक्रय की स्थिति में आवश्यक वस्तु अधिनियम एवं भारतीय न्याय संहिता के प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी। कार्यशाला के समापन पर सभी स्व-सहायता समूहों को 200 रुपये के गैर-न्यायिक स्टाम्प पर परिशिष्ट-06 के अनुसार शपथ-पत्र निष्पादित कर परियोजना कार्यालय में जमा कराने के निर्देश दिए गए, ताकि नीमच ग्रामीण परियोजना अंतर्गत पंजीकृत बच्चों एवं गर्भवती तथा धात्री माताओं को स्वच्छ, सुरक्षित, गुणवत्तायुक्त एवं पौष्टिक टेक होम राशन का नियमित एवं निर्बाध वितरण सुनिश्चित किया जा सके। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद सदस्य एवं महिला एवं बाल विकास समिति के सभापति श्री रतनलाल मालवत उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एवं मार्गदर्शन बाल विकास परियोजना अधिकारी, नीमच ग्रामीण द्वारा किया गया, जबकि परियोजना की समस्त क्षेत्र पर्यवेक्षकों ने तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किया।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • रामपुरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक सम्पन्न, श्रावणी मेला व 40वें मोहर्रम को सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने की अपील रामपुरा। आगामी उत्सव एवं 40वें मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को रामपुरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीओपी शबेरा अंसारी, तहसीलदार कमलेश डुडवे, थाना प्रभारी निलेश सोलंकी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नंदलाल प्रजापति सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने उपस्थित नागरिकों एवं शांति समिति के सदस्यों से आगामी पर्व आपसी भाईचारे, प्रेम एवं सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। बैठक में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, जुलूस एवं धार्मिक आयोजनों के दौरान निर्धारित नियमों का पालन करने तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों से दूर रहने के निर्देश दिए गए। साथ ही सोशल मीडिया पर भ्रामक या भड़काऊ सामग्री साझा नहीं करने की भी समझाइश दी गई। अधिकारियों ने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस प्रशासन को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके और सभी पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हों। बैठक में नगर के गणमान्य नागरिक, शांति समिति के सदस्य एवं पत्रकार बंधु भी उपस्थित रहे।
    4
    रामपुरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक सम्पन्न, श्रावणी मेला व 40वें मोहर्रम को सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने की अपील
रामपुरा। आगामी उत्सव एवं 40वें मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को रामपुरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में एसडीओपी शबेरा अंसारी, तहसीलदार कमलेश डुडवे, थाना प्रभारी निलेश सोलंकी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नंदलाल प्रजापति सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
अधिकारियों ने उपस्थित नागरिकों एवं शांति समिति के सदस्यों से आगामी पर्व आपसी भाईचारे, प्रेम एवं सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। बैठक में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, जुलूस एवं धार्मिक आयोजनों के दौरान निर्धारित नियमों का पालन करने तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों से दूर रहने के निर्देश दिए गए। साथ ही सोशल मीडिया पर भ्रामक या भड़काऊ सामग्री साझा नहीं करने की भी समझाइश दी गई।
अधिकारियों ने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस प्रशासन को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके और सभी पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हों।
बैठक में नगर के गणमान्य नागरिक, शांति समिति के सदस्य एवं पत्रकार बंधु भी उपस्थित रहे।
    user_Mukesh rathor
    Mukesh rathor
    Electrician नीमच, नीमच, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • सिटी थाने के पास चाय की गुमटी पर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा, पुलिस पर उठे सवाल नीमच शहर के मनासा नाका क्षेत्र में सिटी थाना से कुछ ही दूरी पर स्थित एक चाय की गुमटी को लेकर स्थानीय लोगों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। रहवासियों का कहना है कि यहां देर रात तक असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है और नशाखोरी की गतिविधियां होती हैं। गुरुवार रात रुपए के लेनदेन को लेकर विवाद भी हुआ, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। क्षेत्रवासियों ने पुलिस और नगर पालिका से गुमटी व अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई कर क्षेत्र में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
    1
    सिटी थाने के पास चाय की गुमटी पर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा, पुलिस पर उठे सवाल
नीमच शहर के मनासा नाका क्षेत्र में सिटी थाना से कुछ ही दूरी पर स्थित एक चाय की गुमटी को लेकर स्थानीय लोगों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। रहवासियों का कहना है कि यहां देर रात तक असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है और नशाखोरी की गतिविधियां होती हैं। गुरुवार रात रुपए के लेनदेन को लेकर विवाद भी हुआ, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। क्षेत्रवासियों ने पुलिस और नगर पालिका से गुमटी व अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई कर क्षेत्र में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
    user_मुकेश शर्मा पत्रकार नीमच
    मुकेश शर्मा पत्रकार नीमच
    Carpenter Neemuch Nagar, Madhya Pradesh•
    12 hrs ago
  • "मैं नीमच हूँ… और मेरे फेफड़े काटे जा रहे हैं!" जंगलों की खामोश चीख, जवाब कौन देगा? नमस्कार… मैं नीमच हूँ… वही नीमच, जिसकी पहचान कभी नीम के पेड़ों, घने जंगलों और हरियाली से होती थी। लेकिन आज ऐसा लगता है जैसे मेरे फेफड़े धीरे-धीरे काटे जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर वन क्षेत्रों में पेड़ों की कटाई के कई वीडियो सामने आ रहे हैं। इन वीडियो की सत्यता की पुष्टि होना जरूरी है, लेकिन इससे भी बड़ा सवाल यह है कि यदि इनमें सच्चाई है, तो जिम्मेदार विभाग अब तक मौन क्यों है? और यदि ये भ्रामक हैं, तो उनका खंडन क्यों नहीं किया गया? नीमच, मनासा, जावद, जीरन, रतनगढ़ और रामपुरा के वन क्षेत्रों को लेकर समय-समय पर अवैध कटाई और अतिक्रमण की शिकायतें उठती रही हैं। आखिर जंगलों की निगरानी कौन कर रहा है? कितनी वन भूमि सुरक्षित है? कितने अवैध कटान रोके गए? और कितनों पर कार्रवाई हुई? याद रखिए… पेड़ सिर्फ लकड़ी नहीं होते। यही पेड़ बारिश लाते हैं, भूजल बचाते हैं और हमें जीवन देने वाली ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। जब एक जंगल उजड़ता है, तो केवल पेड़ नहीं गिरते, बल्कि भविष्य भी कमजोर होता है। यह किसी पर आरोप लगाने की कोशिश नहीं, बल्कि सच सामने लाने की एक अपील है। यदि जंगल सुरक्षित हैं तो तथ्य जनता के सामने रखे जाएँ। और यदि कहीं गड़बड़ी हुई है, तो जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। क्योंकि सवाल सिर्फ पेड़ों का नहीं… सवाल नीमच की पहचान, पर्यावरण और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य का है। मैं नीमच हूँ… और मैं पूछ रहा हूँ—क्या मेरे जंगल बचेंगे? 🌿
    1
    "मैं नीमच हूँ… और मेरे फेफड़े काटे जा रहे हैं!"
जंगलों की खामोश चीख, जवाब कौन देगा?
नमस्कार…
मैं नीमच हूँ…
वही नीमच, जिसकी पहचान कभी नीम के पेड़ों, घने जंगलों और हरियाली से होती थी। लेकिन आज ऐसा लगता है जैसे मेरे फेफड़े धीरे-धीरे काटे जा रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वन क्षेत्रों में पेड़ों की कटाई के कई वीडियो सामने आ रहे हैं। इन वीडियो की सत्यता की पुष्टि होना जरूरी है, लेकिन इससे भी बड़ा सवाल यह है कि यदि इनमें सच्चाई है, तो जिम्मेदार विभाग अब तक मौन क्यों है? और यदि ये भ्रामक हैं, तो उनका खंडन क्यों नहीं किया गया?
नीमच, मनासा, जावद, जीरन, रतनगढ़ और रामपुरा के वन क्षेत्रों को लेकर समय-समय पर अवैध कटाई और अतिक्रमण की शिकायतें उठती रही हैं। आखिर जंगलों की निगरानी कौन कर रहा है? कितनी वन भूमि सुरक्षित है? कितने अवैध कटान रोके गए? और कितनों पर कार्रवाई हुई?
याद रखिए… पेड़ सिर्फ लकड़ी नहीं होते। यही पेड़ बारिश लाते हैं, भूजल बचाते हैं और हमें जीवन देने वाली ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। जब एक जंगल उजड़ता है, तो केवल पेड़ नहीं गिरते, बल्कि भविष्य भी कमजोर होता है।
यह किसी पर आरोप लगाने की कोशिश नहीं, बल्कि सच सामने लाने की एक अपील है। यदि जंगल सुरक्षित हैं तो तथ्य जनता के सामने रखे जाएँ। और यदि कहीं गड़बड़ी हुई है, तो जिम्मेदारी तय होनी चाहिए।
क्योंकि सवाल सिर्फ पेड़ों का नहीं… सवाल नीमच की पहचान, पर्यावरण और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य का है।
मैं नीमच हूँ… और मैं पूछ रहा हूँ—क्या मेरे जंगल बचेंगे? 🌿
    user_Ajay chandravanshi
    Ajay chandravanshi
    Amphitheatre नीमच नगर, नीमच, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • नशे से दूरी" फुटबॉल टूर्नामेंट में बवाल! 1-0 की हार के बाद खिलाड़ियों पर कथित हमला, खेल भावना पर उठे सवाल; कार्रवाई नहीं हुई तो NFA ने टूर्नामेंट के बहिष्कार की दी चेतावनी फाइनल नहीं खेलेंगे
    1
    नशे से दूरी" फुटबॉल टूर्नामेंट में बवाल! 1-0 की हार के बाद खिलाड़ियों पर कथित हमला, खेल भावना पर उठे सवाल; कार्रवाई नहीं हुई तो NFA ने टूर्नामेंट के बहिष्कार की दी चेतावनी फाइनल नहीं खेलेंगे
    user_Mahesh Suthar
    Mahesh Suthar
    Carpenter नीमच नगर, नीमच, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • मन्दसौर कांग्रेस नेता एवं जिला पंचायत सदस्य दीपक गुर्जर और उनके साथियों पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा दीपक गुर्जर एवं साथियों पर मुकदमा दर्ज
    1
    मन्दसौर कांग्रेस नेता एवं जिला पंचायत सदस्य दीपक गुर्जर और उनके साथियों पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा 
दीपक गुर्जर एवं साथियों पर मुकदमा दर्ज
    user_भविष्य न्यूज़ 24
    भविष्य न्यूज़ 24
    Court reporter नीमच, नीमच, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम? केंद्र सरकार ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती की है. इससे पहले पश्चिम एशिया संकट और ईरान युद्ध के कारण वैश्विक बाजार में आपूर्ति प्रभावित होने से कीमतें बढ़ी थीं.केंद्र सरकार ने होटल, रेस्तरां और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बड़ी राहत देते हुए 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 200 रुपये से अधिक की कटौती की है. ईरान युद्ध और पश्चिम एशिया संकट के कारण लगातार बढ़ी गैस कीमतों के बाद यह दूसरा बड़ा राहतभरा फैसला है. हालांकि, घरेलू उपभोक्ताओं को फिलहाल कोई राहत नहीं मिली है, क्योंकि 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. ईरान युद्ध और पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी थीं कीमतें हाल के महीनों में ईरान युद्ध और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण वैश्विक एलपीजी बाजार में अनिश्चितता और आपूर्ति बाधित होने से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हुई थी. अब वैश्विक परिस्थितियों में कुछ राहत मिलने के बाद सरकार ने लगातार दूसरी बार कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कटौती कर व्यवसायों को राहत देने का फैसला किया है.
    1
    LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?


केंद्र सरकार ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती की है. इससे पहले पश्चिम एशिया संकट और ईरान युद्ध के कारण वैश्विक बाजार में आपूर्ति प्रभावित होने से कीमतें बढ़ी थीं.केंद्र सरकार ने होटल, रेस्तरां और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बड़ी राहत देते हुए 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 200 रुपये से अधिक की कटौती की है. ईरान युद्ध और पश्चिम एशिया संकट के कारण लगातार बढ़ी गैस कीमतों के बाद यह दूसरा बड़ा राहतभरा फैसला है. हालांकि, घरेलू उपभोक्ताओं को फिलहाल कोई राहत नहीं मिली है, क्योंकि 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है.
ईरान युद्ध और पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी थीं कीमतें
हाल के महीनों में ईरान युद्ध और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण वैश्विक एलपीजी बाजार में अनिश्चितता और आपूर्ति बाधित होने से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हुई थी. अब वैश्विक परिस्थितियों में कुछ राहत मिलने के बाद सरकार ने लगातार दूसरी बार कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कटौती कर व्यवसायों को राहत देने का फैसला किया है.
    user_राठौड़ न्यूज एजेंसी
    राठौड़ न्यूज एजेंसी
    Jawad, Neemuch•
    3 hrs ago
  • NEWS:- नीमच में खेल मैदान बचाने के लिए सड़कों पर उतरे खिलाड़ी मनासा।नीमच में शनिवार को विरोध का एक अनोखा और रचनात्मक तरीका देखने को मिला। शहर के खिलाड़ियों ने ऐतिहासिक खेल मैदान को बचाने की मांग को लेकर सड़क को ही खेल का मैदान बना दिया। भारत माता चौराहे पर क्रिकेट और फुटबॉल खेलकर खिलाड़ियों ने प्रशासन तक अपना संदेश पहुंचाने की कोशिश की शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-2 के खेल मैदान पर प्रस्तावित सांदीपनि सीएम राइज स्कूल के निर्माण के विरोध में खेल मैदान बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले सैकड़ों खिलाड़ी, खेल प्रेमी और नागरिक एकत्र हुए। सड़क पर क्रिकेट और फुटबॉल खेलते खिलाड़ियों को देखकर राहगीर भी कुछ देर के लिए रुक गए।प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उनका विरोध स्कूल निर्माण से नहीं है। उनका कहना है कि शिक्षा और खेल दोनों समाज के लिए समान रूप से जरूरी हैं। इसलिए स्कूल का निर्माण किसी वैकल्पिक सरकारी भूमि पर किया जाए, जबकि इस ऐतिहासिक खेल मैदान को सुरक्षित रखा जाए। खिलाड़ियों का कहना है कि इसी मैदान से कई खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचे हैं। वर्षों से यह मैदान क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और एथलेटिक्स जैसी खेल गतिविधियों का प्रमुख केंद्र रहा है। उनका कहना है कि यदि मैदान खत्म हुआ तो हजारों खिलाड़ियों के अभ्यास का सबसे बड़ा स्थान भी समाप्त हो जाएगा। संघर्ष समिति के अनुसार प्रस्तावित करीब 39 करोड़ 23 लाख रुपये की परियोजना के तहत मैदान पर निर्माण की योजना है। इसी के विरोध में पहले ज्ञापन, धरना, जनप्रतिनिधियों से मुलाकात और अन्य चरणों में आंदोलन किया जा चुका है। अब सड़क पर खेलकर विरोध दर्ज कराया गया है। प्रदर्शन में विभिन्न खेल क्लबों के सदस्य, राज्य स्तरीय खिलाड़ी, मॉर्निंग वॉकर्स और बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए। समिति ने स्पष्ट किया कि यह किसी व्यक्ति या राजनीतिक दल के खिलाफ नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के खेल और भविष्य को बचाने की लड़ाई है। अब देखना होगा कि खिलाड़ियों के इस अनोखे विरोध के बाद प्रशासन क्या फैसला लेता है।
    1
    NEWS:- नीमच में खेल मैदान बचाने के लिए सड़कों पर उतरे खिलाड़ी
मनासा।नीमच में शनिवार को विरोध का एक अनोखा और रचनात्मक तरीका देखने को मिला। शहर के खिलाड़ियों ने ऐतिहासिक खेल मैदान को बचाने की मांग को लेकर सड़क को ही खेल का मैदान बना दिया। भारत माता चौराहे पर क्रिकेट और फुटबॉल खेलकर खिलाड़ियों ने प्रशासन तक अपना संदेश पहुंचाने की कोशिश की
शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-2 के खेल मैदान पर प्रस्तावित सांदीपनि सीएम राइज स्कूल के निर्माण के विरोध में खेल मैदान बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले सैकड़ों खिलाड़ी, खेल प्रेमी और नागरिक एकत्र हुए। सड़क पर क्रिकेट और फुटबॉल खेलते खिलाड़ियों को देखकर राहगीर भी कुछ देर के लिए रुक गए।प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उनका विरोध स्कूल निर्माण से नहीं है। उनका कहना है कि शिक्षा और खेल दोनों समाज के लिए समान रूप से जरूरी हैं। इसलिए स्कूल का निर्माण किसी वैकल्पिक सरकारी भूमि पर किया जाए, जबकि इस ऐतिहासिक खेल मैदान को सुरक्षित रखा जाए।
खिलाड़ियों का कहना है कि इसी मैदान से कई खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचे हैं। वर्षों से यह मैदान क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और एथलेटिक्स जैसी खेल गतिविधियों का प्रमुख केंद्र रहा है। उनका कहना है कि यदि मैदान खत्म हुआ तो हजारों खिलाड़ियों के अभ्यास का सबसे बड़ा स्थान भी समाप्त हो जाएगा।
संघर्ष समिति के अनुसार प्रस्तावित करीब 39 करोड़ 23 लाख रुपये की परियोजना के तहत मैदान पर निर्माण की योजना है। इसी के विरोध में पहले ज्ञापन, धरना, जनप्रतिनिधियों से मुलाकात और अन्य चरणों में आंदोलन किया जा चुका है। अब सड़क पर खेलकर विरोध दर्ज कराया गया है।
प्रदर्शन में विभिन्न खेल क्लबों के सदस्य, राज्य स्तरीय खिलाड़ी, मॉर्निंग वॉकर्स और बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए। समिति ने स्पष्ट किया कि यह किसी व्यक्ति या राजनीतिक दल के खिलाफ नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के खेल और भविष्य को बचाने की लड़ाई है। अब देखना होगा कि खिलाड़ियों के इस अनोखे विरोध के बाद प्रशासन क्या फैसला लेता है।
    user_MANISH PRAJAPATI
    MANISH PRAJAPATI
    Me Press Reporter मनासा, नीमच, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • अवैध जुआ-सट्टा पर नीमच सिटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कालु दस्सा उर्फ मोहम्मद आरिफ जेल भेजा गया नीमच। थाना नीमच सिटी पुलिस ने अवैध जुआ-सट्टा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी कालु दस्सा उर्फ मोहम्मद आरिफ निवासी बघाना को गिरफ्तार कर जिला जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार 10 जुलाई 2026 को बरुखेड़ा श्मशान घाट के पास दबिश देकर तीन जुआरियों को पकड़कर 25,500 रुपये, ताश के पत्ते और दो मोटरसाइकिल जब्त की गई थीं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया था कि कालु दस्सा वहां अवैध रूप से नाल काटकर जुआ खिलाता था। आरोपी फरार चल रहा था, जिसे अब गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई के बाद जेल भेजा गया। उसके विरुद्ध जिला बदर की कार्रवाई भी प्रस्तावित की गई है।
    1
    अवैध जुआ-सट्टा पर नीमच सिटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कालु दस्सा उर्फ मोहम्मद आरिफ जेल भेजा गया
नीमच। थाना नीमच सिटी पुलिस ने अवैध जुआ-सट्टा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी कालु दस्सा उर्फ मोहम्मद आरिफ निवासी बघाना को गिरफ्तार कर जिला जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार 10 जुलाई 2026 को बरुखेड़ा श्मशान घाट के पास दबिश देकर तीन जुआरियों को पकड़कर 25,500 रुपये, ताश के पत्ते और दो मोटरसाइकिल जब्त की गई थीं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया था कि कालु दस्सा वहां अवैध रूप से नाल काटकर जुआ खिलाता था। आरोपी फरार चल रहा था, जिसे अब गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई के बाद जेल भेजा गया। उसके विरुद्ध जिला बदर की कार्रवाई भी प्रस्तावित की गई है।
    user_मुकेश शर्मा पत्रकार नीमच
    मुकेश शर्मा पत्रकार नीमच
    Carpenter Neemuch Nagar, Madhya Pradesh•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.